Raipur
रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह, अब वामपंथी समस्या पर आखिरी वार करने का समय आ गया
Godhi, Chhattisgarh:रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद की समस्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने नक्सलवाद के मौजूदा हालात और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। शाह ने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा और इसके लिए ठोस विकास रणनीति पर जोर दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और बताया कि नक्सलवाद से निपटने के लिए SIA को NIA की तर्ज पर मजबूत किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहडोल में 735 किलो गांजे के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार, करोड़ों मूल्य का तस्करी मामला उजागर
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा 735 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार ,कीमत 1.13 करोड़ रुपये से ज्यादा मध्य प्रदेश के शहडोल में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक में ड्राइवर की सीट के पीछे विशेष जगह बनाकर छिपाया गया 735 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गांजे को 18 बोरियों और 81 पैकेटों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, ट्रक और मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर जयसिंहनगर पुलिस की गश्त के दौरान गांजा तस्करी के इस बड़े मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, नवरात्र पर्व के मद्देनजर पुलिस रात और सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारते-मरते बचा। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ की, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। संदेह होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। ट्रक में चालक की सीट के पीछे बनाई गई विशेष जगह में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से 735 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसे 18 बोरियों और 81 पैकेटों में रखा गया था। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, ट्रक और मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत जयसिंहनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से सतना ले जाया जा रहा था लेकिन सतना जिले से पहले ही शहडोल पुलिस की मुश्तेजी से तस्करों पर प्रहार कर दिया, अन्य जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ भी जारी है आने वाले दिनों में और आरोपियों के खुलासे हो सकते हैं,,0
0
Report
तिरुमला ब्रह्मोत्सव में फूल प्रदर्शनों से रामायण के प्रसंगों का आकर्षण
Hyderabad, Telangana:तिरुमला में चल रहे नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम में फूलों के प्रदर्शन आकर्षण बढ़ा रहे हैं, जहां रामायण से जुड़े महत्त्वपूर्ण दृश्यों वाले सुंदर प्रदर्शनों को सजाया गया है. दूर-दूर से आए तीर्थयात्रियों को इन प्रदर्शनों का आनंद लेने का मौका मिल रहा है और वे अपने बच्चों को रामायण के मूल्यों और महत्व के बारे में समझा रहे हैं. Zee Media ने कर्नाटक से आए एक परिवार से बातचीत की, जिसने बताया कि वे अपने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण और सीता से परिचित करवा रहे हैं, उनके गुणों और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को उजागर कर रहे हैं. साथ ही टीटीडी गार्डन अधीक्षक श्री एसरीनिवास ने फूलों की विविधता और Mythological concepts का विवरण दिया. Zee Media के गिरी Tirumala से इस खास रिपोर्ट लेकर आया है.0
0
Report
तिरुमला नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम में 10 राज्यों के कलाकारों ने दिखायी सांस्कृतिक विविधता
Hyderabad, Telangana:Tirumala: The Hamsa Vahana Seva on the second day of Tirumala Navaratri Brahmotsavams witnessed a spectacular display of India's cultural diversity. Artists from 10 states, representing 16 cultural troupes with 443 performers, enthralled devotees with classical and folk performances, including Jammu & Kashmir's Dogri, Chakri and Chhath Puja dances. Speaking exclusively to Zee Media, Dogri artists from Jammu and Kashmir expressed their happiness at getting the opportunity to perform for the first time during the Brahmotsavams of Lord Venkateswara at Tirumala. They described the opportunity as a divine blessing and shared their excitement about being part of the celebrations. Our Zee Media's Correspondent Giri brings you this special report from Tirumala...0
0
Report
Advertisement
उधम फिश पॉइंट आग: खिड़की से कूदकर बची कई जानें, सुरक्षा समीक्षा की मांग
New Delhi, Delhi:वेलकम जाफराबाद के उधम फिश पॉइंट के रसोईघर में लगी आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोगरेस्टोरेंट में मची अफरा-तफरी, महिला ओर लोगो के खिड़की से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में स्थित उधम फिश पॉइंट में रसोईघर में सिलेंडर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल पर मौजूद महिला और पुरुष छत की ओर भागने लगे। हालात ऐसे बन गए कि कुछ लोग छत से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिलाए अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूदती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्ष रूप से सामने आए वीडियो ने रेस्टोरेंट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और घटना के दौरान हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। समय रहते आग पर काबू, टला बड़ा हादसा जानकरी के अनुसार, उधम फिश पॉइंट के रसोईघर में सिलेंडर में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग की खबर मिलते ही लोगों ने अपनी जान बचाने की कोशिश शुरू कर दी। दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों के सामने सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता कितना मुश्किल हो गया होगा, इसका अंदाजा वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। यदि आग तेजी से फैलती या लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित विभागों की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। बिना फायर एनओसी चल रहे रेस्टोरेंटों पर सवाल इस घटना के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में संचालित रेस्टोरेंटों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर कई रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और फायर एनओसी को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। हालांकि, उधम फिश पॉइंट के पास फायर एनओसी थी या नहीं, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग के रिकॉर्ड से होना जरूरी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी रेस्टोरेंट के लिए अग्निशमन विभाग की अनुमति और सुरक्षा संबंधी शर्तें अनिवार्य हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किस अधिकारी की है? क्या लाइसेंस जारी करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है? क्या समय-समय पर ऐसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया जाता है? दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी पर उठे सवाल रेस्टोरेंट के संचालन से जुड़े लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा संबंधी अनुमतियां अलग-अलग विभागों के अधिकार क्षेत्र में आ सकती हैं। ऐसे में दिल्ली नगर निगम और संबंधित अग्निशमन विभाग को अपने-अपने स्तर पर यह स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित प्रतिष्ठान के पास कौन-कौन सी अनुमतियां थीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि किसी प्रतिष्ठान में जरूरी सुरक्षा इंतजामों की कमी पाई जाती है, तो नियमनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, उत्तर पूर्वी दिल्ली के अन्य रेस्टोरेंटों का भी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वहां आग बुझाने के उपकरण, सुरक्षित निकास मार्ग और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की उचित व्यवस्था मौजूद हो। उधम फिश पॉइंट की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा क्यों होती है? संबंधित विभागों को मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और रेस्टोरेंट में खाना खाने आने वाले लोगों की जान सुरक्षित रह सके।0
0
Report
नवसारी में जेट एक्सिलेंस बिल्डिंग की लिफ्ट टूटकर गिरने से 2 महिलाएं गंभीर घायल, 6 घायल
Navsari, Gujarat:નવસારી શહેરના રાશી મોલ સામે જેટ એક્સિલન્સીના લિફ્ટ તૂટી પડી. જેટ એક્સિલન્સીમાં જ्वેલ એપાર્ટમેન્ટની લિફ્ટ રાતે 8 વાગ્યા આસપાસ બીજા માળેથી નીચે તૂટી પડી. લિફ્ટમાં 8 લોકો સવાર હતા, લિફ્ટ નીચે પટકાતા બે મહિલાઓ ગંભીર રીતે થઈ ઘાયલ. એક મહિલાના પગમાં ફેંચર થયું જયારે બીજી મહિલાને પણ પગમાં ગંભીર ઈજાઓ થતા, બંનેને ખાનગી હોસ્પિટલમાં સારવાર અર્થે ખસેડાઈ. જ્યારે અન્ય 6 લોકોને સામાન્ય ઈજાઓ પહોંચી. ઘટનાના પર પોલીસને જાણ થતા આગળની કાર્યવાહી આરંભી.0
0
Report
डोंबिवली रेलवे स्टेशन की लिफ्ट बंद, 15 मिनट तक बच्चे और यात्री फंसे
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली रेल्वे स्टेशन फ्लॅट क्रमांक ५ वरील प्रवासी लिफ्ट बंद पडल्याने काही प्रवासी आणि लहान मुले पंधरा मिनिट लिफ्ट बंद पडल्याने घाबरून गेले होते; एका प्रवासी महिलेचा फोन येताच फेरीवाला समितीचे सदस्य भाऊ पाटील यांची तत्परता दाखवत स्थानिक फेरीवाल्यांच्या मदतीने लिफ्टमध्ये अडकलेल्या नागरिकांची सुखरूप सुटका केली गेली0
0
Report
Advertisement
बेतिया के पूजा पंडालों में सुरक्षा चेक, सीसीटीवी और डीजे पर प्रतिबंध लागू
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बेतिया डीएम तरनजोत सिंह एसपी कुमार गौतम ने शहर के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातारण में पूजा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है बेतिया डीएम ने सभी पूजा पंडालों के आयोजकों को सख्त दिशा निर्देश दिए है सभी पूजा पंडाल सीसीटीवी कैमरा के जद में रहेंगे अग्नि सुरक्षा प्राथमिक उपचार की सुविधा सभी पूजा पंडाल में रहेंगे डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने पावर हाउस,कालीबाग, बानू छपर,सहित आधा दर्जन पूजा पंडालों का निरीक्षण किया डीएम के साथ बेतिया एसपी नगर आयुक्त तमाम अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
विदिशा में 100 साल पुरानी स्टीम इंजन ट्रेन से मां दुर्गा की झांकी आकर्षण केंद्र
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में अनोखी झांकी... 100 साल पुरानी स्टीम इंजन ट्रेन के स्वरूप में सजी मां दुर्गा की झांकी, देखने उमड़ रही भीड़... मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में इन दिनों शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक बेहद ही अनूठी और आकर्षक झांकी चर्चा का विषय बनी हुई है। मोहनगिरी विदिशा के रहने वाले पवन पेंटर और उनकी समिति के सदस्यों ने मिलकर लगभग 100 साल पुरानी स्टीम इंजन (भाप से चलने वाली ट्रेन) की थीम पर एक शानदार झांकी तैयार की है। इस अनोखी ट्रेन में 10 डिब्बे और एक इंजन बनाया गया है, जिसके जरिए नई पीढ़ी को पुराने इतिहास से रूबरू कराया जा रहा है। विदिशा में नवरात्रि के दौरान स्थापित की गई इस भव्य और अनूठी रेलवे झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस झांकी की खास बात यह है कि इसे एक ट्रेन का रूप दिया गया है, जिसमें कुल 10 डिब्बे और एक इंजन शामिल है। इस ट्रेन में इंजन के चालक के रूप में भगवान भोलेनाथ को विराजमान किया गया है, जबकि पहले से लेकर नौवें डिब्बे तक अलग-अलग नौ देवियों (स्वरूपों) की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं, ट्रेन के 10वें और आखिरी डिब्बे में गणेश जी को गार्ड (गार्ड बाबू) के रूप में दर्शाया गया है जो हरी झंडी दिखाते नजर आते हैं। इस पूरी झांकी को तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगा है और इसकी लागत 6 से 7 लाख रुपये आई है। भक्तों की गिनती के लिए एक विशेष 'टिकट घर' भी बनाया गया है ताकि रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड रखा जा सके। यहाँ हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और इस अनूठी कला की सराहना कर रहे हैं。0
0
Report
नवरात्रि के मौके पर वृद्ध माताओं को देवी स्वरूप सजाकर पूजा
Vidisha, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विदिशा के श्री हरि वृद्धाश्रम में एक विशेष आयोजन किया गया, जहां वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई. भोपाल से आई आर हेयर मेकअप अकादमी की कलाकारों की टीम ने वृद्ध माताओं को अलग-अलग देवी स्वरूपों में तैयार किया. इसके बाद महाआरती कर माताओं का सम्मान किया गया. आयोजन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा कि जिस तरह हम देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं, उसी तरह अपने घरों में जन्म देने वाली माताओं को भी सम्मान और प्रेम देना चाहिए. इंदिरा शर्मा ने कहा कि यहाँ रहने वाली कई माताएं अपनों के व्यवहार से आहत होकर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं. मां जन्म देने वाली होती है और उसका स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है. ऐसे में हर परिवार को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए और उन्हें वह स्थान देना चाहिए जिसकी वे हकदार हैं. कार्यक्रम में शामिल कलाप्रेमी सौम्या शर्मा ने भी वृद्ध माताओं को देवी स्वरूप में सजे देखकर प्रसन्नता जताई. उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनके जीवन में खुशियां बांटें और अपने घर के बुजुर्गों को कभी अकेला न छोड़ें. भाजपा नेता मनोज कटारे ने आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान वृद्ध माताओं को नौ दुर्गा का स्वरूप देकर उनकी पूजा करना समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देता है. उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक वेद प्रकाश और इंदिरा शर्मा सहित पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की. वहीं समाजसेवी राजकुमार सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग समाज का अमूल्य हिस्सा हैं और उनकी सेवा करना किसी पर उपकार नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है. आयोजन के माध्यम से लोगों को अपने माता-पिता की सेवा करने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन देने का संदेश दिया गया. नवरात्रि के दौरान आयोजित यह कार्यक्रम वृद्ध माताओं के सम्मान और समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की पहल के रूप में सामने आया.0
0
Report
Advertisement
विदिशा में त्योहार सुरक्षा: हथियार पर रोक, डीजे-ध्वनि नियम कड़ाई से लागू
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। चल समारोह में हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी, तो डीजे की तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। झांकियों और गरबा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी की मौजूदगी में हुई शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। त्योहारों में उत्साह के बीच कोई हुड़दंग न हो और शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए विदिशा पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि चल समारोह के दौरान हथियारों की अनुमति नहीं होगी और पुलिस आयोजकों के साथ चेकिंग भी करेगी। झांकियों, गरबा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। आयोजक समितियों को अपने वालंटियर की सूची पुलिस को देनी होगी, जबकि व्यवस्थापकों के पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। वहीं, डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के नियमों का पालन करना होगा। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। झांकियों के आसपास एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता खाली रखने के साथ बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। Üdvebodan Anshul Gupta, Collector प्रशासन की तैयारी साफ है कि त्योहार पूरे उत्साह से मनाइए, लेकिन सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करके नहीं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीन पर कितना सख्ती से पालन कराया जाता है। बाइट - रोहित काशवानी, SP विदिशा।0
0
Report
हरदोई के संडीला में डेयरी फैक्ट्री पर छापा, सिंथेटिक दूध की खबर से हड़कंप
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दूध फैक्ट्री पर छापा,संडीला डेयरी उद्योग कंपनी में कथित सिंथेटिक दूध मिलने से हड़कंप,कई घंटे से जांच जारी हरदोई के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में संडीला डेयरी उद्योग कंपनी पर छापेमारी से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में कथित सिंथेटिक दूध मिलने की सूचना सामने आई है। खाद्य विभाग से मिले इनपुट के आधार पर देर रात शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे से जारी बताई जा रही है। दूध की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक प्रकृति को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छापेमारी के दौरान एएसपी श्लोक गौतम और एसडीएम नारायणी भाटिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री की जांच की जा रही है। कथित सिंथेटिक दूध मिलने की सूचना के बाद इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हालांकि, मौके से कितनी मात्रा में दूध मिला है और वह वास्तव में सिंथेटिक है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। ऐसे में खाद्य विभाग की जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में दूध की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।फिलहाल मामले में आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।0
0
Report
शाजापुर की चुनरी यात्रा भक्तिमय माहौल, माता राजराजेश्वरी के दर्शन के साथ
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर में हाथों में डांडिया, मुख पर माता के जयकारे और मन में अटूट आस्था। शहर में निकली चुनरी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। लालपुरा से निकली यह चुनरी यात्रा 13वें वर्ष आयोजित की गई। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने माता का पूजन किया। इसके बाद नवदुर्गा उत्सव समिति लालपुरा के तत्वावधान में चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा कंस चौराहा, आजाद चौक, नई सड़क, बस स्टैंड और एबी रोड होते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। यहाँ श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माता को आस्था की चुनर ओढ़ाई गई। यात्रा का यह 13वां वर्ष है। माता को चुनरी अर्पित कर विश्व कल्याण, अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जगह-जगह स्वागत डीजे पर बजते भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और डांडिया खेलते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों ने चुनरी यात्रा का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पुष्पवर्षा से सड़कें फूलों से पट गईं। माता के जयकारों के बीच यात्रा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।0
0
Report
Advertisement
डीजल लेकर लौट रही युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*हेलमेट नहीं लगाए था ऋषभ, दो बाइकों की भिड़ंत में गई जान; गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल* हरदोई के सवायजपुर में कटरा-उन्नाव हाईवे पर गौरखेड़ा गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक अपनी कंबाइन मशीन के लिए पेट्रोल पंप से डीजल लेकर गांव लौट रहा था। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी ऋषभ मंगलवार देर शाम खमरिया स्थित पेट्रोल पंप से कंबाइन मशीन के लिए डीजल लेकर लौट रहा था। उसके साथ लोनार थाना क्षेत्र के बैजना गांव निवासी कंबाइन चालक अनूप (30) भी था। अनूप के मुताबिक, गौरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गौरखेड़ा निवासी मोनू (30) और कलेक्टर (25) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। *कंबाइन मशीन का डीजल खत्म होने पर निकला था ऋषभ* मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि खेतों में कटाई-मड़ाई कर रही कंबाइन मशीन का डीजल खत्म हो गया था। इसी वजह से ऋषभ डीजल लेने पेट्रोल पंप गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि डीजल लेकर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो जाएगा। *तीन साल पहले हुई थी शादी, जल्द आने वाला है पहला बच्चा* ऋषभ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। पत्नी गर्भवती है और परिवार में जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। मृतक के परिवार में छोटा भाई युवराज और दो बहनें हैं। हादसे की खबर सुनकर मां पुष्पा बदहवास हो गईं। पत्नी स्वाति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां होनी थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Prayagraj, Uttar Pradesh:अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सर्किट हाउस प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहम्मद असलम जी ने अवैध मदरसे और ख़ासतौर पर नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में अवैध रूप से बनाए गए यीशु दरबार का मुद्दा उठाया है। दोपहर १२ बजे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों से सवाल जवाब किया गया है अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में शिक्षण संस्थान की जमीन पर यीशु दरबार किस नियम के तहत बनाया गया है इसका संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है बैठक में मुख्य रूप से ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि प्रयागराज मंडल, एसीपी सिविल लाइन, सहायक रजिस्ट्रार चिट फंड सोसायटी मनोज कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी, मौजूद रहे जिलाधिकारी प्रयागराज उपस्थित नहीं रहे और न ही कोई प्रतिनिधि भेजे इससे आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने नाराजगी जाहिर की विकास प्राधिकरण प्रयागराज के सचिव को भी आयोग की तरफ से बैठक में उपस्थति रहने को कहा गया था लेकिन विकास प्राधिकरण की तरफ से भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचे अधिकारियों की इस लापरवाही से आयोग के सदस्य की तरफ से गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है सदस्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठक में न मौजूद रहने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने की बात कही साथ ही नोटिस भेजकर जवाब मांगने की बात कही है! आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से इन विंदुओ में बात की…. प्रयागराज मंडल में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर शासन की पैनी नजर ! ईसाई मिशनरियों की ख़तम हो चुकी जमीनों की लीज की भी होगी जांच।। ऐसी सभी जमीनों को राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण कर संरक्षित किया जाएगा।। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम प्रदेश भर के हर जिले में करेंगे समीक्षा , मिशनरियों की जमीन पर भी चलेगा आयोग का चाबुक ।। लीज की जमीनें होंगी खाली, वक्फ बोर्ड की लीज समाप्त हो चुकी जमीनों से हटेंगे कब्जे।। अवैध मदरसों पर भी होगी कार्यवाही। शुआट्स संस्था में अवैध फर्जीवाड़ा कर लीज की जमीनों पर गैर कानूनी कब्जे की समीक्षा, शुआत्स संस्था में यीशु दरबार को दी गई जमीनों की जांच कराना, सोसायटी या संस्थाओं में हेर फेर की समीक्षा। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अवैध शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोमल द्विवेदी ने आयोग के सदस्य को शिकायती पत्र देकर मुलाकात किया है माननीय सदस्य ने इन सभी मुद्दों पर SHUATS युनिवर्सिटी के पूर्व वी सी पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप आयोग वक्फ बोर्ड और लिज की जमीनों पर हुएं अनाधिकृत कब्जे को मुक्त कराकर सरकार के खाते में दी जायेगी। आयोग के इस कदम के बाद जिलों में हड़कंप मचा हुआ है। वक्फ बोर्ड और ईसाई मिशनरियों को प्राप्त लीज की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जे न हो पाए इसको लेकर सरकार सतर्क है। बैठक में लीज की जमीनों के वर्ष 1913 के पहले के रिकार्ड अधिकारियों से उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।0
0
Report
राघोपुर दियारा नाव पलटने से 11 मौत, अधिकतर नाबालिग, SDRF खोज जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार | वैशाली ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज़्यादातर नाबालिग हैं जो एक दावत में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे थे। ज़िला पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम को खोज अभियान चलाने के लिए भेजा गया है। राज्य सरकार हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मुआवज़ा) देगी।0
0
Report
Advertisement
