492009
रायपुर में युवक के अपहरण और पिटाई के मामले में चार गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर उसकी बुरी तरह पिटाई करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को पहले गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर में बंद कर पीटा, फिर कार से मंदिर हसौद ले जाकर दोबारा मारपीट की। युवक के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो युवक गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला जगदलपुर के दलपत सागर स्थित रानी घाट का है, जहां बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में बैठकर दोनों आरोपी नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मनीष प्रकाश सावल और सुमित पाण्डेय को पकड़ा। तलाशी में 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, एक स्कॉर्पियो वाहन और चाकू बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपीوں को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
सीकर: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर बावड़ी में जोरदार स्वागत
Sikar, Rajasthan:नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुमन कंवर का बावड़ी में हुआ भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल, 51-51 हजार की माला पहनाई सीकर जिला परिषद के वार्ड 21 से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य सुमन कंवर पहली बार अपने गांव बावड़ी पहुंचीं। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। इस दौरान गांव में आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। बावड़ी पहुँचने पर सुमन कंवर ने बालाजी मंदिर सहित तेजाजी, रामदेवजी, ठाकुरजी और झुंझारजी महाराज के मंदिरों में धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर दो जेसीबी मशीनों से उन पर और उनके पति बजरंग सिंह पर फूल बरसाए गए। ग्रामीणों ने चुनरी ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तीन अलग-अलग समूहों की ओर से 51-51 हजार रुपये की नोटों की मालाएं पहनाई गईं। सुमन कंवर ने जीत का श्रेय क्षेत्रवासियों के विश्वास और आशीर्वाद को देते हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज जिला परिषद तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। समारोह में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण में तेल टैंकर-बस भिड़ंत; चालक फंसा, अस्पताल में भर्ती
Dudu, Rajasthan:रेनवाल मांजी - जयपुर ग्रामीण जयपुर ग्रामीण के रेनवाल मांजी में भीषण सड़क हादसा, ऑयल टैंकर और सवारियों से भरी बस के बीच जोरदार भिड़ंत। Hादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का केबिन हुआ क्षतिग्रस्त। ऑयल टैंकर का चालक केबिन में फंसा, चालक को काफी मशक्कत्न के बाद निकाला और पहुँचाया अस्पताल। रेनवाल से जयपुर की ओर जा रही थी यात्री बस, बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना। हादसे में घायल यात्रियों को निजी अस्पतालों में करवाया भर्ती। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा तफरी।0
0
Report
Advertisement
जमुई में मामूली विवाद पर सनकी युवक का चाकू हमला, अस्पताल में घायल
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला में मामूली बात को लेकर सनकी युवक ने शुक्रवार की रात 9:00 बजे एक व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में शरीर के तीन जगहों पर चाकू लगने की वजह से व्यक्ति बुरी तरह लहू लूहान हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फौरन व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर अवस्था में व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान इस्लामनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद मनीर के पुत्र मोहम्मद छोटे के रूप में हुई है। घायल ने चाकू से हमला करने का आरोप भछियार निवासी मो. मंसूर के पुत्र मो. तौफीक उर्फ टुनु पर लगाया है। इधर सूचना के बाद दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे टाउन थाना प्रभारी द्वारा घायल व्यक्ति का फर्द बयान लिया गया। घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। इसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित की तालाश में जुट गई है। घायल मोहम्मद छोटे ने बताया कि वह घर से निकलकर दुकान से सामान लाने भछियार मोहल्ला के तरफ गए थे। इसी दौरान तौफीक उर्फ टुनु किसी लड़का के साथ झगड़ा कर रहा था। जिसे देख झगड़ा नहीं करने और घर जाने की बात कही गई थी। इसी रंजिश में तौफीक उर्फ टुनु द्वारा अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। इस दौरान बाएं हाथ में दो जगह और छाती के पास एक जगह पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपित मनबढू और सनकी युवक है। वह कई आपराधिक घटनाएं कर चुका है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.0
0
Report
बिजनौर: बकली रोड पर दो गुटों की मारपीट, सड़कों पर अफरा-तफरी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में शहर के बकली रोड पर शर्मा टेंट हाउस के सामने लड़कों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और बेल्ट से हमला करने लगे। सरेआम हुई इस मारपीट से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। करीब 15 मिनट तक मौके पर हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस के पहुँचने से पहले ही मारपीट में शामिल कई लोग फरार हो गए। वहीं, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटनास्थल के पास शराब की दुकान होने के कारण यहां आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और शराब की दुकान के आसपास होने वाले विवादों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि बकली रोड पर बार-बार होने वाले विवादों पर कब अंकुश लगेगा और स्थानीय लोगों को कब राहत मिलेगी।0
0
Report
कोडरमा में ट्रेलर की तेज रफ्तार से भीषण हादसा, कई वाहन चपेट में
Koderma, Jharkhand:बीती रात कोडरमा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित ट्रेलर तिलैया थाना क्षेत्र के गुमों दुर्गा मंदिर के पास पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, वही भगाने के क्रम में ट्रेलर ने तकरीबन 10 किलोमीटर दूर कोडरमा बाजार में एक बस को टक्कर मारने के बाद कई वाहनों को अपनी चपेट में लिया। दोनों टक्कर भयावह होने के बावजूद गनीमत रही की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में बाल बाल बचे कर चला रहे युवक ने बताया कि ब्रेकर के पास उन्होंने गाड़ी धीमी की, लेकिन पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका कार एक लेन से दूसरे लेन में चला गया। दूसरी तरफ कोडरमा बाजार में ट्रेलर में जिस बस को टक्कर बारी उसमें यात्री बैठे थे, लेकिन किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
IR 2026: कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं किया जाएगा
Bokaro Steel City, Jharkhand:एसआईआर 2026 : कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे : डीईओ सह डीसी। दस्तावेजों की कमी अथवा तकनीकी विसंगति के कारण आवेदन वापस नहीं करें, प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता से करें निष्पादन; आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में सुनवाई कार्य पूरा करने का निर्देश。 निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत जिले में संचालित सुनवाई कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त (डीसी) -सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) अजय नाथ झा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर सुनवाई कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच कर समय पर निर्णय* लिया जाए。 उपायुक्त ने कहा कि जिन मतदाताओं के पास निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामलों में अनावश्यक परेशानी उत्पन्न नहीं करें। संबंधित व्यक्ति की पात्रता एवं भारतीय नागरिकता के सत्यापन के लिए परिवार के अन्य सदस्यों, माता-पिता, भाई-बहन अथवा अन्य उपलब्ध स्वीकार्य अभिलेखों एवं साक्ष्यों की नियमानुसार जांच करें। केवल दस्तावेजों की अनुपलब्धता अथवा नाम, उम्र एवं अन्य विवरणों में विसंगति के आधार पर किसी पात्र व्यक्ति का आवेदन वापस नहीं किया जाना चाहिए। बीएलओ के कार्यों से संबंधित शिकायतों को भी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में बीएलओ के कार्य में लापरवाही अथवा सहयोग नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।0
0
Report
चिराग पासवान की जनसभा से दलित वोटबैंक मजबूत करने की तैयारी रायबरेली में
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से 'बहुजन भीम संकल्प समागम' के तहत एक जनसभा की तैयारियां चल रही हैं। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले दलित मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के तहत, पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस जनसभा को संबोधित करेंगे। 28 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे रायबरेली, उत्तर प्रदेश0
0
Report
जयवीर सिंह बोले: यूपी में बीजेपी लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कहा, "उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव में उतर रही है। हम जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इनका(विपक्ष का) सीटों का बंटवारा हो या ना हो, गठबंधन बने, इससे हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है..."0
0
Report
Advertisement
RLD नेता मालूक नागर: परिसीमन बिल, महिला आरक्षण से जुड़ी आज़ादी का दिन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण पर RLD के राष्ट्रीय महासचिव मालूक नागर कहते हैं, "यह देश की महिलाओं के लिए सच्ची आज़ादी का दिन होगा... तथाकथित 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे जब किसी के बुरे दिन आने वाले होते हैं, तो वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। वे ऐसी उलझन में हैं कि अगर वे इस विधेयक का समर्थन करते हैं, तो यह संदेश जाएगा कि उन्होंने हार मान ली है। और अगर वे इसका विरोध करते हैं, तो देश की 73.5 करोड़ महिलाएं उन्हें धूल चटा देंगी। इसलिए, यह एक0
0
Report
भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विकास के आधार पर विपक्ष पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:Kasganj (Uttar Pradesh): Bhupendra Singh Chaudhary (Cabinet Minister, BJP) On SP Manifesto/ 2027 Up Assembly Elections Under Yogi Adityanath's Leadership/ Asaduddin Owaisi कासगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "हमारा जो 10 वर्षों का कामकाज का रिपोर्ट कार्ड है, उसे अधिक से अधिक लोगों के बीच में कैसे पहुंचाया जाए और जो हमारा विकास का एजेंडा है, जो हमारी सरकार ने काम किए हैं, उन कामों को आधार बनाकर हम चुनाव लड़ेंगे...हमारा स्पष्ट एजेंडा है कि मतदाता सूची निष्पक्ष हो। जो पात्र मतदाता हैं, वो मतदाता सूची का हिस्सा हों और जो अपात्र मतदाता हैं, वो सूची का हिस्सा ना हों और इसके लिए हम काम कर रहे हैं...समाजवादी पार्टी के जो वादे हैं, उन पर लोगों को विश्वास नहीं है..." परिवारवाद, जातिवाद, सरकार की योजनाओं का लाभ घोषणा वो कर रहे हैं। लेकिन अगर सरकार बनाने का कभी उन्हें अवसर मिला, तो उन सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उनके परिवार के लोग, उनकी बिरादरी के लोगों तक ही सीमित रहेगा। समाजवादी पार्टी ने हमेशा राजनीतिक रूप से भेदभाव और भेदभाव पूर्ण नीति बनाकर जो प्रदेश को कमजोर करने का काम किया है, उत्तर प्रदेश की जनता सब जानती है। इन रेवड़ी बांटने वालों को भी जानती है और कड़वी रेवड़ी बांटने वालों को भी प्रदेश की जनता जानती है। किस तरह अराजकता होती थी, किस तरह हुंडागर्दी होती थी, किस तरह भाई भतीजावाद होता था और किस तरह पूरे राज्य को दंगों के हवाले कर दिया गया था। सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी और जिस सरकारी नौकरी की बात आज लोग कर रहे हैं विपक्ष के, हमारी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के, बगैर किसी भ्रष्टाचार के योगी जी के नेतृत्व में 10 लाख से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी दी। समाजवादी पार्टी और दूसरी सरकारों के समय आप देखते होंगे किस प्रकार से सरकारी नियुक्तियों में भाई भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद और एक सिंडिकेट पूरे सिस्टम को कंट्रोल करता था, ये सब जानते हैं, पूरा प्रदेश जानता है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस आ गया है। उसको लेकर क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री का चेहरा जो है यूनिक रहेंगे या फिर विधायक की बैठक में भी फिर रहेंगे के सवाल पर कहा एक पार्टी की एक प्रक्रिया है और योगी जी पिछले 10 साल से हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी योगी जी के नेतृत्व में चुनाव में जाएगी। और बाकी निर्णय जनता को करना है और बाकी निर्णय पार्टी का भी एक हमारे संगठन की निर्णय करने की एक प्रक्रिया है, व्यवस्था है। केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड, विधानमंडल दल ये सब निर्णय करते हैं लेकिन हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का नेतृत्व। राज्य का नेतृत्व हमारी कर रहे हैं वो और निश्चित रूप से उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव पार्टी लड़ेगी। ओवेशी और चंद्रशेखर के जो उन्होंने चुनाव साझा किया है, उसको भाजपा की बी टीम बताया जा रहा है। क्या कहेंगे? यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है।सब लोगों को अपनी विचारधारा के आधार पर जनता के बीच में जन समर्थन प्राप्त करना यह सब की अपेक्षा रहती है। जहाँ तक हमसे जुड़ा विषय हमारा विषय तो वो हमारी दृष्टि में वो एक सीजनल नेता है, जब चुनाव आता है तो चुनाव में वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, इसके अलावा उनका कुछ नहीं.0
0
Report
पटना: भू-माफिया सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के ठिकानों पर ईओयू ने बड़ी छापेमारी
Patna, Bihar:67 जमीन के दस्तावेज, 51 लाख रुपये नकद, 38 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और 8 लग्जरी वाहन मिले; 51 पन्नों की डायरी भी जब्त. सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU की टीम ने एसटीएफ और पटना, गया, औरंगाबाद तथा झारखंड के चतरा जिला पुलिस के सहयोग से 27 नवंबर को छापेमारी कर सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव, उसकी पत्नी सुनीता कुमारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव और उसके सहयोगियों पर पिछले 15 से 16 वर्षों से आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सुरेंद्र के खिलाफ वर्ष 2001 से अब तक कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, डकैती की साजिश, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आर्म्स एक्ट और जमीन पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कुमार सुमन ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर 67 निबंधित दस्तावेजों के जरिए करीब 7790 डिसमिल जमीन, फ्लैट और मकान अर्जित किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक बाजार मूल्य इससे कई गुना अधिक होने की आशंका है। जांच में एक जमीन की सरकारी कीमत 28 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि उसका निबंधन महज डेढ़ करोड़ रुपये में कराया गया था। छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से 51 लाख रुपये नकद, जमीन के 28 निबंधन दस्तावेज, विभिन्न जमीनों के एकरारनामे, बैंक खातों और एलआईसी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कुल आठ वाहनों के निबंधन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। इनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, डंपर और हाइवा जैसे वाहन शामिल हैं। कार्रवाइ के दौरान सुरेंद्र के आवास से 51 पन्नों की एक गोपनीय डायरी भी बरामद हुई है। इसमें कई अपराधियों और उनसे जुड़े लोगों के नाम तथा मुलाकातों का जिक्र होने की बात सामने आई है। आर्थिक अपराध इकाई इसकी जांच कर रही है। EOU के मुताबिक, यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्ति और संगठित आपराधिक गिरोह के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करने के उद्देश्य से की गई है। मामले में बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
बछवाड़ा में दिनदहाड़े चेक से निकासी के बाद डिक्की तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े चोरी की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने आम लोगों की बैंक में जमा पूंजी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक से चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकाइलर की डिक्की का लॉक तोड़कर बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान रानी 01 पंचायत के नारपुर पश्चिम निवासी वकील यादव के 28 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार के रूप में बताई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर करीब 3:45 से 4 बजे के बीच बछवाड़ा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये की निकासी की थी।रुपेश कुमार रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर अपने घर के लिए रवाना हुए। आरोप है कि बैंक से ही बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। घर पहुंचने के बाद जब वह मोटरसाइकाइलर पर रखा गैस सिलेंडर उतारकर घर के अंदर रखने गए, तभी बदमाशों ने मौका देखकर मोटर्साइकिल की डिक्की का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए।जब वह वापस लौटे तो डिक्की का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उनके होश उड़ गए।इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि पीड़ित ने बताया कि उन पर कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी खेती की जमीन बेचकर तीन लाख रुपये जुटाए थे। बैंक से रुपये निकालने का मकसद कर्ज देने वाले लोगों को उनकी रकम वापस करना था। लेकिन घर पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया।अब पीड़ित के सामने एक तरफ जमीन बिकने का दर्द है तो दूसरी तरफ कर्ज चुकाने के लिए निकाले गए तीन लाख रुपये भी चोरी हो जाने की बड़ी परेशानी है।मामले को लेकर पीड़ित ने बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर बदमाशों की पहचान करने, रुपये बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं, मामले पर बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर ले जा रहे व्यक्ति के साथ छिनतई की घटना हुई है। पुलिस बैंक और बाजार के विभिन्न दुकानों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही है।अब सबसे बड़ा सवाल: जब बैंक से रुपये निकालने के बाद अपराधियों द्वारा लगातार लोगों का पीछा किए जाने की आशंका सामने आ रही है, तो क्या बैंक और बाजार में सक्रिय ऐसे गिरोह पर लगाम लग पाएगी? क्या पीड़ित की खेत बेचकर जुटाई गई मेहनत की कमाई वापस मिल पाएगी।0
0
Report
छतरपुर: मुस्लिम समाज ने डीजे-नाच पर निकाह रोकने का फरमान सुनाया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एमपी छतरपुर में सदर का एलान बारात में DJ और नाच-गाना हुआ तो नहीं पढ़ाया जाएगा निकाह - छतरपुर में मुस्लिम समाज के सदर के एक फरमान समाज के लोगो के कान खड़े हो गए है... - शादी समारोहों में बढ़ते डीजे और नाच-गाने के चलन पर मुस्लिम समाज ने सख्त रुख अपनाया है... - समाज के सदर जिब्राइल राइन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जिस बारात में डीजे बजेगा नाच गाने होंगे वहां निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा, - उलमाओं की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद समाज में नई चर्चा शुरू हो गई है,तो वही सदर ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी से निकाह कराने का हवाला दिया है,तो वही कुछ लोग खुश तो कुछ लोग फैसले के खिलाफ भी दिखाई दिएछतरपुर में मुस्लिम समाज में शादी,विवाह के दौरान डीजे बजाने और नाच,गाने की बढ़ती परंपरा को लेकर समाज के उलमाओं ने सख्त रुख तेवर दिखाना शुरू कर दिया, इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बारात में डीजे और नाच-गाने पर पहले से लागू प्रतिबंध आगे भी जारी रहेगा,बैठक में मुस्लिम के वरिष्ठ लोगो के साथ समाज के सदर एवं पार्षद जिब्राइल राइन ने भी इस फैसले का ऐलान करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जिस बारात में डीजे और नाच,गाना होगा, वहां निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा,छतरपुर में हुई बैठक में समाज के धार्मिक विद्वानों और जिम्मेदार लोगों ने शादी समारोहों में बढ़ते डीजे, नाच-गाने और अन्य ऐसी गतिविधियों पर चिंता जताई ओर नाराजगी दिखाई है,वही समाज के उलमाओं यानी विद्वानों ने मज्जिद में हुई बैठक में कहा कि धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए विवाह समारोह आयोजित करना चाहिए, समाज के लोगों से अपील की गई कि शादी को सादगी के साथ संपन्न करें और ऐसे आयोजनों से बचें, जो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप नहीं हैं,वही सदर जिब्राइल ने यह भी कहा है इस्लाम में ऐसे आयोजन के लिए अनुमति नही दी गई है तो समाज के लोगो को पालन भी करना चाहिए और उलेमाओं को निकाह नही पढ़ना चाहिए,यह प्रतिबन्द पहले भी था,ओर बैठक में फिर इसको जोर सोर से उठाया गया है,0
0
Report
Bhaderwah-Chamba रोड पर CRPF Bolero दुर्घटना, 3 कर्मी घायल
Bhaderwah, Three CRPF personnel sustained minor injuries after a Bolero vehicle carrying five personnel of the CRPF 33rd Battalion met with an accident in the Khanitop area along the Bhaderwah-Chamba inter-state road in Doda district last evening. According to ADC Bhaderwah, three personnel sustained minor injuries, while two others escaped unhurt in the accident. The injured were immediately shifted to Sub-District Hospital (SDH) Bhaderwah for medical treatment, where they are currently under observation. CO CRPF said that the party was on way to last areas of Bhaderwah, when the accident happened. ADC Bhaderwah, accompanied by BMO Bhaderwah Dr Varsha Sharma and senior officers of CRPF and the Health Department, visited the hospital and enquired about the condition of the injured personnel. The ADC said that all three injured personnel are stable and out of danger. Preliminary medical examinations, including X-rays and ultrasound, along with necessary first aid, have been completed. The injured have been identified as Head Constable Ashwani Kumar (48), son of Romesh Kumar, resident of Gurakha, Bhaderwah; Head Constable Saminder Kumar (44), son of Manmohan, resident of Sahib Nagar, Odisha; and Constable Shiv Gopal Singh, son of Virodhi Singh, resident of Village Tiwari, Bihar. The cause of the accident is yet to be ascertained.0
0
Report
Advertisement
