Raipur
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अमित शाह ने NCB कार्यालय का उद्घाटन किया
Godhi, Chhattisgarh:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय दफ्तर का उद्घाटन किया। यह कार्यालय मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में मददगार साबित होगा। अमित शाह ने इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया और अंतरराज्यीय समन्वय बैठक भी की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के चैंबर में आग, दस्तावेज जलने की आशंका
Fatehpur, Uttar Pradesh:कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में लगी भीषण आग आग लगने से कचहरी परिसर में मची अफरा-तफरी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम, आग बुझाने का प्रयास जारी चेंबर में रखे दस्तावेज और सामान के जलने की आशंका फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर का मामला0
0
Report
श्रावस्ती में लगातार बारिश से कच्चे मकान पर पेड़ गिरा, बुजुर्ग की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:प यूपी के श्रावस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोनवा थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी के कच्चे मकान पर पुराना पेड़ गिरने से पूरा घर धराशायी हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद दो महिलाओं समेत छह लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। जहां लगातार हो रही बारिश के बीच एक पुराना पेड़ मिट्टी के कच्चे मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मकान पूरी तरह धराशायी हो गया और मलबे में घर के अंदर मौजूद छह लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। इसी दौरान इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि श्रावस्ती में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कच्चे मकानों और पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से भी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।0
0
Report
भैरोपुर गांव में मीट खाने से तीन बच्चे और एक महिला बीमार
Banka, Bihar:खबर बांका से हैं जहां विषात भोजन खाने से तीन बच्चे एक महिला बीमार हो गये। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया जा रहा। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की है जहाँ पोल्ट्री मुर्गा का मीट बना था। सुबह मीट खाने से उल्टी एवं होने लगा। इसमें करिश्मा कुमारी 20 वर्ष इनका पुत्र आदित्य कुमार 3 वर्ष एवं दिलशी कुमारी 4 वर्ष इनका भाई दिलबर कुमार 3 वर्ष शामिल हैं। सुबह मीट खाने के ठीक आधे घंटे के बाद उल्टी एवं डस होने लगा घर परिवार के सुझबुझ से बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान सभी बच्चे स्वस्थ हैं।0
0
Report
Advertisement
रांची के कचहरी रजिस्ट्री ऑफिस में फॉल्स सीलिंग गिरने से कर्मचारी घायल
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारी बारिश के बीच रांची के कचहरी रजिस्ट्री ऑफिस के फ़ॉल्स सीलिंग गिरा रजिस्ट्री ऑफिस में काम कर रहे हैं कर्मी के ऊपर गिरा फॉल सीलिंग छत से टपक रहा है पानी, भारी बारिश के बीच ताला बड़ा हादसा फॉल सीलिंग गिरने से कार्यालय के कामकाज हुआ था प्रभावित0
0
Report
ABVP भूख हड़ताल समाप्त, जांच पूरी होने तक धरना जारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को नौवें दिन समाप्त हो गई। एबीवीपी के बैनर तले यह आंदोलन करीब 12 दिन पहले शुरू हुआ था। छात्र संगठन कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच, तत्कालीन प्राचार्य और बर्सर को हटाने की मांग कर रहा था। इसी मांग को लेकर करीब नौ दिन पहले छात्र नेता अनीश रॉय और नीरज चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे थे। आंदोलन के दौरान कॉलेज में मामले की जांच के लिए दो बार जांच टीम पहुंची। इसके अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंद्रभूषण शर्मा भी कॉलेज पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की। उन्होंने प्राचार्य को हटाने के लिए एक दिन का समय और पूरे मामले की जांच के लिए 14 दिनों का समय मांगा था। शनिवार को भूख हड़ताल समाप्त कराने के दौरान कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा और वरिष्ठ सेवा प्रमुख पीएन सिन्हा ने आंदोलनकारी छात्रों को जूस पिलाया और मिठाई खिलाई. छात्रों ने कहा कि भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई है, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। जांच पूरी होने और दोषियों पर कार्रवाई होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं प्रभारी प्राचार्य केएन शर्मा ने कहा कि छात्रों की मांग पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई है।0
0
Report
रोहिणी में नाबालिगों के बीच चाकूबाजी, एक घायल अस्पताल में भर्ती
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी इलाके से चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के रजापुर गांव के पास नाबालिगों के बीच हुए विवाद के बाद एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस घटना में बाबू नाम का नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम के समय दो नाबालिगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना हो गई. हमले के बाद घायल नाबालिग को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशांत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर नाबालिगों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और चाकूबाजी की नौबत कैसे आई. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. वारदात को अंजाम क्यों दिया गया पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.0
0
Report
Advertisement
कोटा मंडाना में मौसम बदला, 15 मिनट बारिश और ओले से राहत
Kota, Rajasthan:कोटा दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शनिवार देर शाम मंडाना में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश का दौर चला और इसी दौरान बेर के आकार के ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से सड़कों पर पानी बह निकला। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम तक मौसम साफ था, लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बारिश और ओलों का दौर चलता रहा。0
0
Report
उत्तरकाशी में हिमपात और पर्यटक लापता: खोज जारी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हुआ हिमपात, पैर फिसलने से एक पर्यटक गहरी खाई में गिरने से लापता उत्तरकाशी ऊंचाई वाले गंगोत्री से ऊपर चीड़वासा आदि क्षेत्रों में सीजन पहली बर्फबारी शुरू हो गई है।तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है वहीं अगर रात्रि तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मौसम ऐसा रहा तो दोनों धामों में बर्फबारी हो सकती है फिलहाल ऊंचाई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और निचले क्षेत्रों बारिश ने मौसम काफी ठंडा कर दिया और ठंड होने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है।वहीं राजगढ़ महाराष्ट्र के 5 पर्यटक गंगोत्री से गोमुख जा रहे थे कि चीड़वासा आगे कच्चीढांग के पास एक पर्यटक का पैर फिसलने से पर्यटक करीब 130 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद लापता हो गया जिसकी तलाश एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें कर रही है।मौसम खराब होने कारण रेस्क्यू टीमों को लापता पर्यटक खोजबीन में दिक्कतें आ रही है0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार हादसे में घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक की कार हादसे का शिकार। टायर फटने के बाद MLA सीपी सिंह की फार्च्यूनर कार पोल से जा टकराई। हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना। लखनऊ से लौटते समय हुआ सड़क हादसा, कार को भारी नुकसान। घायल विधायक को हापुड़ के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। डिबाई विधानसभा क्षेत्र से BJP के विधायक हैं चंद्रपाल सिंह लोधी। ब Bulandshahar के स्योंा कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर के पास हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - घर से स्कूल बैग लेकर निकला मासूम देव संदिग्ध हालातों में लापता।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है। जंहा पिलखुवा कोतवाली के ग्राम कस्तला की मंडिया से एक 15 साल का एक मासूम बच्चा पिछले 4 दिन से लापता है। बताया जा रहा है 15 वर्षीय देव तेवतिया स्कूल बैग लेकर घर से निकला था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस की तलाश अभी तक खाली हाथ है। परिजनों ने बताया है देव 21 तारीख सोमवार को दोपहर 3 बजे स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक बच्चे को स्कूल में, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां हर जगह तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। फिलहाल देव की तलाश में जुटे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तरफ से देव की तलाश के लिए पोस्टर बनाकर जगह जगह चस्पा किए गए हैं व सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। लापता मासूम देव के परिजन अब आँखों में आंसू लिए जगह जगह भटक रहे हैं और देव के घर आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही पिलखुवा पुलिस भी लापता देव की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
सीएम सचिवालय के संवाद सभागार में 13,033 किमी हाईवे के दीर्घकालीन अनुरक्षण का शुभारंभ
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार' में ओ०पी०आर०एम०सी० फेज-3 के तहत 66 पैकेजों में 13,033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों के 7 वर्षों के दीर्घकालीन अनुरक्षण कार्य का शुभारंभ किया। ₹10,590.53 करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़कों की नियमित निगरानी एवं बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा।0
0
Report
तेज हाईवे ट्रक की टक्कर: एक युवक की मौत, दो घायल, अस्पताल रेफर
Nawada, Uttar Pradesh:पीछे से तेज रफ्तार से आ रहीं हाईवे ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल,तीनों एक ही बाइक था सवार, दोनों घायलों की हालत बेहद नाजुक, बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक हाईवे के नीचे फंस गई और बाइक पर सवार रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भोला कुमार और गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। तीनों भदौखरा गांव से नवादा बाजार लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया रोशन के शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोशन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक जब्त कर लिया है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को करीब आधे घंटे में सड़क से हटवा दिया।0
0
Report
Advertisement
RAJD protests against Chief Election Commissioner in Giridih, burns effigy
Giridih, Jharkhand:एभीबी : राष्ट्रीय जनता दल, गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या करने वाले ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो, संविधान के साथ छेड़छाड़ बंद करो, मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकदमा दर्ज करो और मोदी के इशारे पर काम करने वाला चुनाव आयोग होश में आओ सहित कई नारे लगाए। जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। युवा राजद जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जागरूक हो रहे हैं। प्रदेश सचिव गयासुद्दीन अंसारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। वहीं जिला महासचिव बलदेव नायक ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजद के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव ने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि हाल में निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सार्वजनिक बहस तेज हुई है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में निर्वाचन आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई थी, जबकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए और आंतरिक मतभेद लोकतांत्रिक संस्थाओं में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं।0
0
Report
अजय राय ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव रोक की मांग की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग क congress के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे आगरा, भाजपा पर बोला जमकर हमला, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की करी मांग, ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुए अबतक के सभी चुनाव किए जाये रद्द, चुनाव आयुक्त की बेटी और दामाद की पोस्टिंग पर भी उठाए सवाल, यूपी चुनाव को लेकर बोले अजय राय, कांग्रेस अपने दमखम पर लड़ती है चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा आगे की रणनीति अयोध्या चन्दा चोरी मामले में भी किया कटाक्ष, दूध की रखवाली दी बिल्ली को - अजय राय।0
0
Report
बद्रीनाथ महोत्सव पर प्रशासन की कड़कर पाबंदी, गरिमा सुरक्षित रखने की नई नीति
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ धाम में बीते दिनों हुए सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर खड़े हो रहे सवालो को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने कहा कि जनपद के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने धार्मिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। बीओ 1 / बद्रीनाथ धाम में हुए सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर अनेक सवाल खड़े हो रहे है । यूकेडी इसी बात को लेकर सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर गयी है । जिलाधिकारी चमोली के आदेश के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व स्थानीय प्रशासन से विधिवत पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यक्रम की अनुमति देने से पूर्व सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करते हुए स्वयं अनुमति जारी करेंगे। किसी अन्य विभाग अथवा अधिकारी को अनुमति प्रदान करने के लिए नामित नहीं किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले आयोजक मंडल/आयोजन समिति के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
