रायपुर के माना कैम्प दुर्गा पूजा में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के माना कैम्प में दुर्गा पूजा इस समय छत्तीसगढ़ में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां का मंदिर और सजावट हर वर्ष कोलकाता के खास कलाकारों द्वारा अलग-अलग थीम पर तैयार किया जाता है। इस वर्ष का थीम इंडोनेशिया के प्राचीन विष्णु मंदिर पर आधारित है जिसे 15 कलाकारों ने 45 दिनों में करीब 25 लाख की लागत में तैयार किया है। यहां दुर्गा पूजा माना कैम्प के बंग समुदाय द्वारा 1964 से मनाई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
