Back
रायगढ़ महापौर के आवारा कुत्तों को खिचड़ी बिरयानी खिलाने के बयान पर राजनीतिक बवाल
SYSHRIPAL YADAV
Jan 07, 2026 15:23:09
Raigarh, Chhattisgarh
रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान का एक बयान इन दिनों शहर में चर्चा और मज़ाक का विषय बना हुआ है। दरअसल, महापौर ने आवारा कुत्तों के बधियाकरण अभियान के दौरान उन्हें पौष्टिक आहार देने की बात कही, जिसमें उन्होंने खिचड़ी, दलिया और बिरयानी खिलाने का उल्लेख किया। इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व सभापति और वरिष्ठ नेता सलीम नियरिया ने मज़ाकिया अंदाज़ में सवाल उठाया कि क्या महापौर आवारा कुत्तों को चिकन या मटन बिरयानी खिलाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अब तक कितने कुत्तों का बधियाकरण हुआ है, इसके लिए बजट कहां से आया है, और क्या इस पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की संभावना नहीं है। कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद यह मुद्दा शहर में चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया से लेकर चाय दुकानों तक लोग महापौर के बयान को लेकर मज़ाक उड़ाते नजर आए। विवाद बढ़ने के बाद महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए नगर निगम ने बधियाकरण के लिए टेंडर जारी किया है। जिस कंपनी को टेंडर मिला है, वह अपने बजट के अनुसार कुत्तों को खिचड़ी खिलाए या बिरयानी, इससे नगर निगम को कोई आपत्ति नहीं है। निगम का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि बधियाकरण के बाद आवारा कुत्तों को बेहतर देखभाल और सुविधा मिले।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद की कोसीकलां के ग्राम शेरनगर में लांस नायक शहीद हेमराज की 13वीं पुण्यतिथि पर डॉ अमर सिंह पूनिया ने किया हवन यज्ञ
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 08, 2026 18:31:01Noida, Uttar Pradesh:Stairs Look What happend With the Stairs
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowJan 08, 2026 18:30:34Noida, Uttar Pradesh:Someone is Playing stupid Games
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 08, 2026 18:30:140
Report
0
Report
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 08, 2026 18:17:410
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 08, 2026 18:17:060
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowJan 08, 2026 18:16:320
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 08, 2026 18:16:190
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 08, 2026 18:16:090
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 08, 2026 18:15:440
Report
BBBindu Bhushan
FollowJan 08, 2026 18:15:360
Report