Back
मधुबनी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा बलों ने परिसर की गहन सुरक्षा दी
BBBindu Bhushan
Jan 08, 2026 18:15:36
Madhubani, Bihar
सूबे के कई कोर्टों को उड़ाने की धमकी आयी जिसमे मधुबनी सिविल कोर्ट भी शामिल है। मधुबनी व्यवहार न्यायालय को उड़ाने की धमकी का मेल आया, कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की सूचना से हड़कंप मच गया। कोर्ट के प्रधान जिला जज के मेल पर आया धमकी, अपराह्न सवा चार बजे के आसपास आया मेल। मेल आने की सूचना जिला प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही एसडीओ और डीएसपी सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी कोर्ट कैम्पस में पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर खाली कराया गया, न्यायिक कर्मी, वकील सहित अन्य लोगों को भी कोर्ट परिसर से हटाया गया। मेटल डिटेक्टर से इजलास सहित सभी जगहों पर जांच शुरू की गई। एसपी स्वयं कोर्ट परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए और अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जहाँ एक ओर एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग चल रही थी जिले के सभी डीएसपी तमाम थाना के थानाध्यक्ष मीटिंग में शामिल थे वही मीटिंग के समय ही बम से कोर्ट को उड़ाने का मेल आया। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया मेल कहां से और किसने भेजा पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे को मेटल डिटेक्टर सहित तकनीकी तरीके से जांचा गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बम से कोर्ट उड़ाने के मेल को आतंकवादी सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल जिला जज भी देर शाम कोर्ट से अपने आवास के लिए निकल पड़े। कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है कोर्ट के तरफ आवागमन बन्द कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report