Back
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने की रणनीति अपनाई
SYSHRIPAL YADAV
Mar 22, 2026 10:46:15
Raigarh, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने में जुटे हैं। इसी कड़ी में वे रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे घरघोड़ा - लैलूंगा होते हुए जशपुर के लिए रवाना हुए। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अब निचले स्तर से संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है। संगठन सृजन के तहत जिला, ब्लॉक, मंडल और सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। अब पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की तैयारी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 27 हजार से अधिक बूथ कमेटियां और 11 हजार से ज्यादा पंचायत कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान की शुरुआत बस्तर से हो चुकी है और 25 मार्च तक उनका दौरा जारी रहेगा। वहीं, अफीम की खेती के मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती हो रही है यह एक संयोग है या प्रयोग यह सरकार स्पष्ट बताएं , वह इसलिए क्योंकि दुर्ग जिले में 10 एकड़ में अफीम की खेती की जा रही है वह शिक्षा मंत्री का गृह जिला है बलरामपुर में कृषि मंत्री राम विचार नेताम का गृह जिला है यहां पर दो जगह अफीम की खेती करते पकड़ाए हैं उसके बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती सामने आई है यह वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गृह जिला है मतलब मंत्रियों के गृह क्षेत्र में अफीम की खेती पकडे जा रहे हैं तो यह संयोग है या प्रयोग सरकार स्पष्ट करें, दीपक बैज ने सरकार को मजाकिया अंदाज में कहा कि सरकार क्या किसने किसने की आय दुगना करने के लिए अफीम की खेती तो नहीं अपनाया है असली सरगनाओं को बचाया जा रहा है। मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार को तीसरे नंबर का अभियुक्त बनाया जाता है FIR में कहीं सरकार सेटिंग तो नहीं कर रही है प्रदेश में गैस की कीमत को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार कह रही है कि पर्याप्त गैस का स्टॉक है लेकिन पूरे प्रदेश और देश में गैस का स्टॉक नहीं है गैस एजेंसी में तालाबंदी लग चुका है जो थोड़ा-थोड़ा स्टॉक है वह सरकार की संरक्षण में कालाबाजारी हो रहा है आम जनता गैस के लिए लाइन लगाई है सरकार झूठ बोल रही है कि प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक है बैज ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा की प्रदेश में कहीं भी गैस एजेंसी पर जाकर देखते हैं देखा जाएगा कि उसे गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर है कि नहीं हर ,जगह जनता लाइन गैस के लिए लगाई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:50:020
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 22, 2026 11:49:500
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 22, 2026 11:49:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 22, 2026 11:49:230
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:48:040
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:47:49Noida, Uttar Pradesh:The moment when Mount Kailash glows in golden sunrise light
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 22, 2026 11:46:540
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:46:380
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 22, 2026 11:46:290
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 22, 2026 11:46:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:45:470
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 22, 2026 11:45:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 22, 2026 11:45:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 11:45:11Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में बंधे के नीचे एक
कार अचानक अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे चली गई
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई
स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए
0
Report
668
Report