Back
अरुण साव ने रायगढ़ में 44 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया
SYSHRIPAL YADAV
Oct 06, 2025 16:00:47
Raigarh, Chhattisgarh
अरुण साव आज एकदिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में 44 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इनमें लोक निर्माण विभाग के साढ़े 8 करोड़ रुपए के कार्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद शहरों के सुनियोजित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 महीनों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न विभागों से कुल 222 करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। बिरहनपुर प्रकरण पर कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज को घटना की जानकारी नहीं है। 22 वर्षीय भुवनेશ્વर साहू की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी, उस समय की कांग्रेस सरकार आरोपी को बचानेमें लगी हुई थी। भाजपा ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के आठ निर्दोष युवकों को झूठे मामले में फंसाया गया था, जिन्हें बाद में न्यायालय ने बरी किया। कोर्ट ने भी उस समय की सरकार की भूमिका पर टिप्पणी की थी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी न्याय के साथ खड़ी है और हमेशा रहेगी। अगर विपक्ष को इसमें भी राजनीति दिखती है, तो उन्हें मुबारक हो。”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowOct 06, 2025 18:19:033
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 06, 2025 18:18:540
Report
D1Deepak 1
FollowOct 06, 2025 18:18:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 06, 2025 18:18:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 06, 2025 18:17:470
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 06, 2025 18:17:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 06, 2025 18:17:110
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 06, 2025 18:16:400
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 06, 2025 18:16:200
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 06, 2025 18:16:120
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 06, 2025 18:15:480
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 06, 2025 18:15:200
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 06, 2025 18:02:084
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 06, 2025 18:01:390
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 06, 2025 18:01:330
Report