494776
छत्तीसगढ के पखांजूर में भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल।
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के परलकोट क्षेत्र में भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हुआ। परतापुर के ग्राम बेरकोट के जंगल में गाय चढ़ाने गए दो ग्रामीणों पर जंगली भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों को इलाज के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया , जहा उनका उपचार किया जा रहा है। दोनो ग्रामीण धनसिंह और मंगियाराम खतरे से बाहर बताया जा रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आचार संहिता लागू: 7 दिन के भीतर मुख्य सचिव से जांच, आयोग ने निर्देश जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।निकाय चुनाव में आचार संहिता को लेकर आयोग के निर्देश। 309 नगरीय निकायों में आचार संहिता लागू होने के बाद सख्ती। आचार संहिता में छूट- स्पष्टीकरण के मामले अब सीधे आयोग को नहीं भेजे जाएंगे। पहले मुख्य सचिव स्तर पर होगी मामलों की जांच। मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद ही आयोग को भेजे जाएंे प्रकरण। विभागों को अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ भेजनी होगी मूल पत्रावली। आयोग के जारी निर्देशों के मुताबिक ही होगी छूट/अनुमति वाले मामलों की जांच। समय सीमा वाले मामलों को लेकर भी आयोग ने विभागों को चेताया। 7 दिन की समय सीमा वाले प्रकरण पहले ही भेजने होंगे मुख्य सचिव को। निस्तारण की समय सीमा से एक सप्ताह पहले देनी होगी सूचना। 19 अगस्त को निकाय चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई आचार संहिता।0
0
Report
बांधकाम से पहले मालवणी गेट 7 पर बड़ा हादसा, दो मजदूर घायल
Mumbai, Maharashtra:मालवणी गेट क्रमांक ७ येथे बांधकामापूर्वी अपघात; दोन कामगार जखमी मुंबईतील मालवणी गेट क्रमांक ७ परिसरात तीन मजली घराच्या बांधकामाला सुरुवात करण्यापूर्वीच मोठा अपघात घडल्याची घटना समोर आली आहे. या ठिकाणी तीन मजली घराचे काम सुरू करण्याची तयारी सुरू होती. मात्र, काम सुरू करण्यापूर्वीच अचानक हा प्रकार घडला. या दुर्घटनेत काम करणारे दोन जण जखमी झाले असून, त्यामध्ये एका महिलेचा समावेश आहे. जखमींना तातडीने उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. तर घटनास्थळी असलेल्या एका लहान मुलालाही किरकोळ दुखापत झाली आहे. घटनेनंतर परिसरात काही काळ भीतीचे वातावरण निर्माण झाले होते. नेमका अपघात कशामुळे झाला, याबाबत अद्याप स्पष्ट माहिती समोर आलेली नाही. संबंधित यंत्रणेकडून घटनास्थळी पाहणी केली जात असून, घटनेचा तपास सुरू आहे. बांधकाम सुरू करण्यापूर्वी सुरक्षेच्या उपाययोजना करण्यात आल्या होत्या का, याचीही चौकशी केली जात आहे.0
0
Report
CBI कोर्ट: बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व DGM समेत छह को 10 साल कैद
New Delhi, Delhi:बैंक फ्रॉड में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व DGM समेत छह को 10 साल की सजा. बैंक ऑफ इंडिया से करीब 2.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चेन्नई की CBI कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बैंक के पूर्व DGM समेत छह आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. सभी पर मिलाकर कुल 2.70 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सजा पाने वालों में बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन DGM एन. वेंकटाचलम, शोलींगनल्लूर तालुक कार्यालय के रिकॉर्ड क्लर्क एम. शिवकुमार, वीएओ टी. दशरथन, तमिलनाडु सरकार के वीएओ एम. मणिचेलवेलु और दो निजी व्यक्ति ओ.पी. थमराई पू तथा पी. थंडापानी शामिल हैं. CBI के मुताबिक, बैंक की शिकायत पर 19 मई 2010 को मामला दर्ज किया गया था. आरोप था कि मुख्य आरोपी ई. मुथुस्वामी ने बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से अलग-अलग क्रेडिट सुविधाएं हासिल कीं. इस तरह बैंक को करीब 238.97 लाख रुपये यानी 2.39 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया. जांच पूरी होने के बाद CBI ने 28 दिसंबर 2011 को 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इनमें पांच सरकारी कर्मचारी और सात निजी व्यक्ति शामिल थे. लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कैद और कुल 2.70 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई. इस मामले में एक सरकारी कर्मचारी वी. उमापति के खिलाफ मुकदमा अलग कर दिया गया है. वहीं, चार निजी आरोपियों ई. मुथुसामी, ए. विंसेंट, के. श्रीकांत और एम. ज्योति की सुनवाई के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उनके खिलाफ आरोप समाप्त कर दिए गए. एक अन्य आरोपी लावण्या को कोर्ट ने बरी कर दिया.0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई: शिंदे गट ने ठेकेदार पर मर्सिडीज गिफ्ट करने का आरोप लगाया
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में शिवसेना शिंदे गट के नगरसेवकों द्वारा सभागृह नेताओं के विरोध में आंदोलन किया गया। तुर्भे स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट के ठेकेदार को उसी कंपनी की सहायक कंपनी के माध्यम से टेंडर मिलने से एक दिन पहले नवी कोरी मार्सडिज गाड़ी सभागृह नेताओं को भेंट करने का धक्काादायक आरोप शिवसेना शिंदे गट ने लगाया। नवी मुंबई में नाईक जनता पार्टी सत्ता में है और महापालिका को कमजोर करने के प्रयास चल रहे हैं। आने वाले समय में रोज़ नए घोटालों का पर्दाफाश करने की चेतावनी नगरसेवक अंकुश कदम ने भी दी है।0
0
Report
कोतमा नगरपालिका के पास सड़क नहीं, Ward-6 तालाबनुमा गड्ढों में जीवन
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर सड़कविहीन रास्ता परेशान जनता नगर पालिका कोतमा की अनदेखी तालाबनुमा गड्ढों और गंदे पानी के बीच जीवन जीने को मजबूर वार्ड वासी स्लग समस्या एंकर अनूपपुर अनूपपुर जिले की कोतमा नगर पालिका परिषद हमेशा सुर्खियों में रही है, भारी बारिश के बीच यहां की जनता सड़क विहीन है सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए जूझ रही है एक तरफ तो नगर पालिका लाखों रुपए के निर्माण का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ सड़क विहीन वार्ड की तस्वीर कुछ और बयां करती यहां के वार्ड वासी आवागमन के लिए तालाब नुमा गड्ढों से होकर गुजरते हैं कई बार गिर जाने से चोटिल भी हो चुके हैं कोतमा नगर पालिका की अनदेखी का शिकार कोतमा के वार्ड न 6 के लोग है जो सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए नगर पालिका और जमीन विक्रय करने वाले के आपसी टकराव का दंश झेल रहे है एक तरफ जहां जमीन विक्रय करने वाले का कहना है कि मैं जमीन नगर पालिका को हैंडोवर कर दी वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका का कहना है वह निजी भूमि है इसकी वजह से हम वहां पर किसी भी प्रकार का निर्माण कर नहीं करा सकते जबकि कोतमा नगर पालिका के द्वारा रेलवे जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर भी निर्माण कार्य कराया जा चुका है तो फिर वार्ड वासियो के लिए सडक का निर्माण क्यों नहीं कराया जा सकता है पी टी सी रिपोर्टर अनूपपुर बाइट 01 कविता नामदेव बाइट 02 भारती मिश्रा बाइट 03 नत्थूलाल सोनी बाइट 04 मनोज सोनी पार्षद वार्ड न 06 कोतमा0
0
Report
विदिशा: मंदिर को गोदाम बताने पर विधायक माफी मांगने को मजबूर
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा विधायक के बयान पर बवाल. प्राचीन विजय मंदिर (बीजा मंडल) को बताया पुरातत्व विभाग का गोदाम. विवाद बढ़ने पर विधायक ने मांगी सार्वजनिक माफी. नाग पंचमी पर पूजन के दौरान मंदिर को बताया था गोदाम. हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद विधायक की माफी0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश में बस किराये बढ़ोतरी के विरोध में छतरपुर के छात्रों ने मोर्चा खोला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में बसों के किराए में बढ़ोतरी के विरोध में छतरपुर के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रोंने पहले हाईवे जाम किया और फिर कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार हंगामा किया, प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई वृद्धि से नाराज छात्र-छात्राओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि किराया बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आक्रोशित छात्रों ने सबसे पहले शहर के मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे जाम के बाद छात्रों का गुस्सा कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट गेट पर छात्रों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए CSP अरुण सोनी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बस किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की है।0
0
Report
अजय राय का तंज: RSS-BJP को वंदे मातरम् गवाने की नसीहत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। वंदे मातरम् पर CWC के प्रस्ताव पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "ये पहले भी था और आज भी हैं। मैं तो RSS को कहना चाहूंगा कि आप अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् को गवाइए। मैं भाजपा को कहना चाहूंगा कि आप अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गवाइए। संघ का पद संचलन साल में एक बार निकलता है। उसमें संघ का गीत गाते हैं, संघ का झंडा लेकर चलते हैं। आप उसमें तिरंगा ध्वज लेकर चलिए न। आप तिरंगा यात्रा का दिखावा कर रहे हो। आप संघ के पद संचलन में तिरंगा लेकर चलो, वंदे मातरम् का गायन कराओ। संघ का गीत बंद करो और वंदे मातरम् का गायन होना चाहिए..."0
0
Report
दापोली ST आगार के चालक के बिना कारण हटाने के आरोप से आत्महत्या का प्रयास
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. लोकेशन दापोली कामावरून विनाकारण काढल्याचा आरोप;दापोलीत ई-शिवाई बस चालकाचा फिनेल पिऊन आत्महत्येचा प्रयत्न.. एक अत्यंत धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. कोणत्याही कारणाशिवाय कामावरून कमी केल्याचा आरोप करत एका ई-शिवाई खासगी बस चालकाने फिनेल पिऊन आत्महत्येचा प्रयत्न केला.. कामावरून कमी केल्याबाबत विचारणा करायला गेलेल्या चालकांना प्रशासनाकडून समाधानकारक उत्तर न मिळाल्याने वैतागून या चालकाने हे टोकाचे पाऊल उचलले.. बाधित चालकाला तातडीने दापोली उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले असून त्यांच्यावर उपचार सुरू आहेत. या घटनेमुळे एसटी आगारातील चालकांच्या सुरक्षिततेचा आणि प्रशासनाच्या मनमानी कारभाराचा प्रश्न पुन्हा एकदा ऐरणीवर आला आहे..0
0
Report
Advertisement
पनागर में गरुड़ दल की छापामार कार्रवाई: होटल-रेस्टोरेंट में गंदगी और नकली मावा सैंपलिंग
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर के गरुड़ दल की टीम ने रेस्टोरेंट और होटल में छापामार कार्रवाई की. अनेक रेस्टोरेंट होटल में गंदगी जमकर मिली जिसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई है और नकली मावा होने के शक में सैंपलिंग की गई है. नायब तहसीलदार बन का रश्मि चौधरी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है. इस मौके पर होटल संचालकों को साफ-सफाई रखने और मावा का सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं. जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली.0
0
Report
राजनांदगांव में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल से राहत और बचाव की तैयारी तेज
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शहर के रानी सागर तालाब में आयोजित इस मॉक ड्रिल में भोपाल से पहुंची एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय अग्निशमन विभाग और नगर सेना के गोताखोरों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने और आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों और जवानों ने यह भी बताया कि यदि किसी इमारत या ऊंची जगह पर लोग फंस जाएं तो उन्हें किस तरह सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जाए। रानी सागर तालाब में डूबने की स्थिति में फंसे लोगों को बचाने का भी डेमो दिया गया। गोताखोरों ने पानी में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जबकि एनडीआरएफ के जवानों ने आपदा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले बचाव तरीकों की जानकारी दी। दरअसल, बारिश के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दल को तैयार रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से राज्य के बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। राजनांदगांव में आयोजित इस अभ्यास के दौरान जवानों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का टास्क दिया गया। मॉक ड्रिल के जरिए आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता को भी परखा गया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय रेस्क्यू टीम को मौके पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और लोगों की जान बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा।0
0
Report
ईडी-सीबीआई कार्रवाई पर बैज की टिप्पणी, जंगल-गांव द्वंद्व से ग्रामीण संकट
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष दीपक बैज की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा है. गुड और शक्कर राशन दुकानों में नहीं मिल रहा है, गरीबों का निवाला भी छीनने जा रहा है. जंगल कटने से मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद्व. सरकार के पास कोई प्लानिंग नहीं है इसलिए ये द्वंद्व चल रहा है, जिससे जंगली जानवर गाँव में घुस रहे हैं. ईडी की कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा. छत्तीसगढ़ में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई अब कोई नई बात नहीं है, यह भाजपा सरकार का रोज का काम बन गया है, भाजपा नेताओं के यहां वाशिंग मशीन और विपक्षी नेताओं को टार्गेट किया जाता है. अभनपुर में कांग्रेस नेता द्वारा अपशब्द कहे जाने का वीडियो वायरल होने पर पीसीसी चीफ बैज ने कहा. गाली-गलौज सिर्फ कांग्रेस नेता ही करते हैं, ऐसा नहीं है, सभी जनप्रतिनिधियों को संयम बरतना चाहिए....इस तरह की परिस्थितियां आखिर क्यों उत्पन्न हुईं, इसकी जांच होनी चाहिए....पीसीसी संबंधित नेता से चर्चा कर जानकारी लेगी. कांग्रेस के मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रहे हैं डीसीएम अरुण साव के बयान पर बैज ने कहा. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पांच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, नीट का मामला, अयोध्या में चढ़ावे की चोरी, चीन का भारत पर कब्जा, महिला आरक्षण और ई-20 पेट्रोल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन भाजपा मुस्लिम लीग की बात कर रही है अरुण साव वकील हैं और आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्हें गूगल कर लेना चाहिए कि मुस्लिम लीग के साथ सरकार किसने चलाई थी भाजपा को अरुण साव के ऐसे बयानों को गंभीरता से लेना चाहिए0
0
Report
Advertisement
पन्ना के गजना धरमपुर में पागल कुत्ते ने दर्जन भर लोगों को काटा, दहशत
Panna, Madhya Pradesh:एक दर्जन लोगों को पागल कुत्ते ने काटा. गांव में दहशत का माहौल. पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से सटे गजना धरमपुर गांव की घटना. घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल. घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, उपचार देकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर घर भेजा गया है. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है, निगरानी की जा रही है. बरसात के दिनों में पागल कुत्ते के काटने से खतरा बढ़ जाता है.0
0
Report
गाजियाबाद के सेक्टर-23 में खाने ऑर्डर विवाद के बाद बाजार में हंगामा और मारपीट
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना बापूधाम क्षेत्र स्थित सेक्टर-23 के पी-ब्लॉक चौराहा मार्केट में खाने के ऑर्डर और भुगतान को लेकर विवाद के बाद हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद बाजार में जमकर हंगामा हुआ और सामान को नुकसान पहुंचाया गया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामला सेक्टर-23 के पी-ब्लॉक चौराहा मार्केट का है, जहां खाने के ऑर्डर और भुगतान को लेकर विवाद होने के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि रिसभ तिवारी, जो खुद को भाजपा नेता बताता है, ने विवाद के बाद अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मारपीट और हंगामा किया तथा बाजार में रखी टेबल आदि में तोड़फोड़ की। मामले में शुभ पाकिस्तानी नाम भी सामने आ रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें कथित तौर पर हंगामा और मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
जगाधरी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : जगाधरी में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। कर्मचारी अब गली-मोहल्लों और बस्तियों में नुक्कड़ बैठकें कर सरकार की वादाखिलाफी की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। वीओ : नगर निगम यमुनानगर के जगाधरी जोन में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जोन प्रधान प्रशांत ने की, जबकि मंच संचालन सचिव मुकेश कुमार ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक संबंधित पत्र और परिपत्र जारी नहीं किए गए। बाइट: गुलशन भारद्वाज, राज्य महासचिव, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन वीओ : कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेना, पुरानी पेंशन बहाल करना और एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू करना उनकी प्रमुख मांगें हैं। नेताओं ने कहा कि अब आंदोलन को जनता के बीच ले जाया जाएगा। गली-मोहल्लों और बस्तियों में नुक्कड़ बैठकें कर कर्मचारियों की मांगों और सरकार के साथ हुए समझौते की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हैंडबिल भी बांटे जाएंगे। वीओ : कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द लागू नहीं हुईं तो प्रदेश के सभी विधायकों को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से भी समर्थन की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
