494334
कांकेर में 5 तेंदुए एक साथ देखे जाने की खबर बहुत ही चौंकाने वाली है!
Kanker, Chhattisgarh:डुमाली-कांकेर की पहाड़ी पर एक खतरनाक मंजर देखा गया है। कांकेर, छत्तीसगढ़ का एक जिला, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध है। यहां तेंदुओं की उपस्थिति वन्य जीवन की समृद्धि को दर्शाती है, लेकिन इसके साथ ही इन जानवरों की सुरक्षा और उनके आवास की रक्षा करना भी एक चुनौती है। स्थानीय प्रशासन और वन्य जीवन प्रेमियों को मिलकर तेंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह का सम्मान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की 118 विधानसभा बहेड़ी इकाई की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को अंबेडकर भवन में 118 बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष बनने पर कोच दर्शन सिंह के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी एडवोकेट राजपाल कश्यप रहे। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी बरेली एवं प्रदेश संगठन सचिव संजीव सागर, जिला अध्यक्ष मनोज सागर, 118 विधानसभा बहेड़ी प्रभारी नवल किशोर मौर्य, 120 भोजीपुरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉ. मेव खुर्शीद खान, भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता अतुल वाल्मीकि तथा भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक सुरेंद्र टाइटलर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कोच दर्शन सिंह को 118 विधानसभा बहेड़ी का अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और उम्मीद है कि वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन को विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समारोह में मण्डल सचिव जसविंदर सिंह जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम, मुख्य जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद निसार, जिला कार्यालय प्रभारी अंकुर गौतम, वरिष्ठ नेता मुरादाबाद रमेश कश्यप, जिला प्रभारी पवन सागर, कार्यक्रम संचालक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. संजय दत्त, जिला उपाध्यक्ष यशपाल, एडवोकेट खड्ग सिंह, जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर राजीव गौतम, 125 कैंट विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद गौतम, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षा विभाग रमेश मास्टर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अंग्रेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, समीर स्टार्क, शिवम जाटव, सत्येंद्र, विशन सागर, जयदीप, रोहित सागर, प्रेम जाटव, विजय सिंह, धर्मेंद्र जाटव, शक्ति जाटव, राजू जाटव, हेमप्रकाश, त्रिवेंद्र जाटव, जसवंत जाटव, मुकेश सागर, संजीव सागर, अनिल सागर, राजेश दिवाकर, आकाश सागर, धर्मेंद्र दिवाकर, केशव अरोड़ा, अरविंद भाई, सौरभ सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नईम, राजेंद्र भाई, गजेंद्र, विशाल सागर, हरीश कुमार, प्रमोद सागर, रोहित जाटव, कन्हैया लाल, अमित जाटव, सतीश, नरेंद्र सागर, अभय वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोच दर्शन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
कोटा में अवैध देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना रणपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। थाना रणपुर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।0
0
Report
इतावा में 15 दिन में 4 बच्चों की अज्ञात बीमारी से हड़कंप, प्रशासन सतर्क
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 15 दिनों में अज्ञात बीमारी से 4 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मचा है. लगभग 40 लोग बीमार हैं, जिनमें से 2 बच्चों की हालत गम्भीर बताई जा रही है, उन्हें सैफई PGI रेफर किया गया है. जिलाधिकारी ने गांव का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में चेकअप कर रही है. चकरनगर तहसील के गढ़ाकास्दा के पुरामल्हान गांव में यह मामला है जहाँ बीमारी का पता लगाने के लिए टीमों द्वारा सेम्पल लिए जा रहे हैं. चार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है। बाकी की हालत गंभीर बन रही है. प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं.0
0
Report
Advertisement
जालौन में बारिश से Yamuna उफान, मंगरौल पुल डूबा, तहसील संपर्क टूटा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, मंगरौल पुल 3 फीट डूबा, कई गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा, पुल डूबने से कालपी क्षेत्र के कई गांवों का तहसील मुख्यालय से टूटा संपर्क, 13 किलोमीटर के रास्ते के लिए ग्रामीणों को अब लगाना पड़ेगा 40 किलोमीटर का चक्कर, सुरक्षित घर पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से नून नदी पार कर रहे ग्रामीण, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के यमुना नदी का मामला。0
0
Report
महराजगंज में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर युवती पहुंची पुलिस चौकी, पारिवारिक विवाद के संकेत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज ब्रेकिंग महराजगंज में हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती... जमीन के बंटवारे और पारिवारिक विवाद को लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती... श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव का बताया जा रहा मामला... चौकी में बंदूक लेकर पहुंची युवती को देख पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप... रोते हुए युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, परिवार पर मारपीट का लगाया आरोप... सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम भी पहुंची मौके पर... पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया, परिजनों को बुलाकर शुरू की जांच... परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय बोले— मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा, जांच के बाद होगी कार्रवाई...0
0
Report
मुंगेर: एएसआई हत्या मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद; सभी को आजीवन कारावास
Munger, Bihar:मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने होली के दिन वर्ष 2025 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी की हत्या के मामले में अदालत ने आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई । एडीजे चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने 24 अगस्त को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सभी आठ अभियुक्तों को दोषी पाया। मंगलवार को अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 25 हजार रूपये का जुर्माना। मामला 14 मार्च 2025 का है। दोपहर करीब 2:05 बजे नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना पर डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सिपाही दीपक कुमार के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। शाम करीब 7:30 बजे गश्ती के दौरान दोनों पक्षों को फिर गाली-गलौज करते देखा गया। पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एक पक्ष को समझाने के बाद दूसरे पक्ष के आंगन में पहुंचे। आरोप है कि वहां राजीव कुमार, रणवीर कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी ने एकजुट होकर लोहे की रड, दबिया, हुक तथा लात-मुक्के से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।इलाज के दौरान पारस अस्पताल, पटना में उनकी मौत हो गई। सिपाही दीपक कुमार की सूचना पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया था। राज्य की और से लोक अभियोजक मुंगेर संजय कुमार सिंह ने बताया की सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने सभी आठ दोषियों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई इसके साथ जुर्माना लगाया , जुर्माना नहीं देने पर बीएनएस अंतर्गत पांच वर्ष की कठोर कारावास। उन्होंने बताया की सभी एक ही परिवार के सदस्य है। लोक अभियोजक ने बताया की त्वरित बिचारण में रखा गया और पुलिस पदाधिकारियों की तत्परता से सभी गवाहों पदस्थापन कराने के उपरांत त्वरित बिचारण कराते हुए मृतक के परिजनों को न्याय दिलाना सम्भव हो पाया इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अभियोजन त्वरित बिचारण शाखा का बहुत बड़ा योगदान रहा। बाइट : संजय कुमार सिंह राज्य की ओर से लोक अभियोजक मुंगेर0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर दरदरभंगा फोरलेन पर राजस्थान नंबर ट्रक से विदेशी शराब बरामद, 50 लाख खेप
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की कार्रवाई दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पर राजस्थान नंबर कंटेनर ट्रक से लगभग 50 लाख के विदेशी शराब बरामद. कंटेनर चालक और उप चालक गिरफ्तार. शराब पंजाब से बिहार पहुंची थी और मुजफ्फरपुर में पकड़ ली गई है. गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की गई. दरभंगा की तरफ से आ रहे राजस्थान नंबर कंटेनर ट्रक को रोका गया. कंटेनर चालक ने शुरुआती जवाब में जूता लोड होने की बात कही, पर जांच के दौरान सब्जी के खाली ट्रॉली के बीच छुपाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप नजर आई. मौके से चालक और उप चालक गिरफ्तार. बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है.0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: बाड़मेर में जमीन के भीतर अफीम की भारी खेप पकड़ी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu नशा तस्करों के नए तरीके पर ANTF की पैनी नजर जमीन में छिपाया नशा भी खोज निकाला ANTF का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाड़मेर में जमीन के अंदर छिपाकर रखी अफीम की बड़ी खेप बरामद 7.186 किलो अफीम का दूध बरामद 1.016 किलो अफीम भी ANTF ने की बरामद ANTF ने आरोपी मोडाराम प्रजापत को किया गिरफ्तार बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र में ANTF और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई दो दिन में ANTF की बाड़मेर में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए0
0
Report
हनुमान बेनीवाल ने मालपुरा में चुनावी हुंकार, आरएलपी प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा में हनुमान बेनीवाल ने भरी चुनावी हुंकार निकाय चुनाव को लेकर आरएलपी का प्रचार तेज,किया जनसभा को किया संबोधित जनसभा-2026 को लेकर मालपुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इसके बाद सेवा सदन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर प्रदेश की जनता का शोषण करने का काम किया है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी किसान और मुस्लिम वर्ग सहित आमजन के हितों और उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मजबूत भूमिका होगी और प्रदेश में आरएलपी का विस्तार होगा। जनसभा के दौरान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव में आरएलपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया। हनुमान बेनीवाल के दौरे को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। निकाय चुनाव से पहले बेनीवाल के इस दौरे को मालपुरा क्षेत्र में आरएलपी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
पाली में कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज, 11 सितंबर को परिणाम स्पष्ट
Pali, Rajasthan:पाली की कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पाली में बंद पड़ी कपड़ा इकाइयों के साथ विभिन्न मुद्दों पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं गया तो वही पाली की जनता सीवरेज एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है ऐसे में कांग्रेस ने पाली नगर निगम के 65 वार्ड के लिए एक विजन तैयार किया जो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किया, वही पाली विधायक भीमराज भाटी ने भी कहा पाली के लोकल नेताओं में दम नहीं है इसलिए चुनाव प्रचार के लिए CM को बुला रहे हैं, वही यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता परिवर्तन मांग रही है हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि किसमे कितना दम है यह 14 सितंबर को पता चल जाएगा, दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी बयानबाजी लगातार चल रही है ऐसे में अब 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा कि किसी राजनीतिक पार्टी का किया गया दावा सही साबित हुआ ।0
0
Report
IG visits Ravatser for CLG dialogue on security laws
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) आईजी आज आए रावतसर,सीएलजी सदस्यों की की बैठक हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में राजस्थान पुलिस की नवाचार पहल के तहत रावतसर पुलिस थाना परिसर में पुलिस व युवा CLG संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने सीएलजी सदस्यों व युवा सदस्यों से संवाद किया पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी ली, वहीं आईजी बीकानेर द्वारा सीएलजी सदस्यों और युवाओं को साइबर अपराध साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इससे पूर्व पुलिस थाना परिसर में आईजी बीकानेर को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिला एसपी हनुमानगढ़ बी आदित्य रावतसर पुलिस सीओ विक्रम चौहान रावतसर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार, CWC अध्यक्ष जितेंद्र गोयल सहित सीएलजी सदस्य युवा रहे मौजूद। विजुअल बाइट: ओम प्रकाश,आईजी रेंज बीकानेर0
0
Report
टोंक नगर निकाय चुनाव 2026: सौरभ स्वामी ने ईवीएम और स्ट्रांग रूम चेक किए
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए सौरभ स्वामी नियुक्त पर्यवेक्षक, ईवीएम कमीशनिंग व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण नगर निकाय आम चुनाव-2026 को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने टोंक जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद सोमवार को पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने टोंक के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके दौरान उन्होंने ईवीएम कमीशनिंग की प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया और चुनाव प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पीपलू के मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने नगरपालिका पीपलू क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथड़ी के वार्ड संख्या 6 स्थित मतदान केंद्र संख्या 6, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र संख्या 3 तथा वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र संख्या 5 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
बारिश में भी नहीं थमा बाल्मीकि समाज का उत्साह, शाहाबाद के प्रमुख मार्गो से निकाला गया जुलूस
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर में बाल्मीकि समाज की ओर से जाहर वीर बाबा भव्य जुलूस निकाला गया। रविवार को शाम सात बजे से रात दस बजे तक लगातार हो रही बारिश के बावजूद समाज के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग बारिश में भीगते हुए जुलूस में शामिल रहे। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। बारिश के बीच भी लोगों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। सोमवार को सुबह दस बजे जुलूस की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई गई। लगातार बारिश के बावजूद जुलूस में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती रही कि आयोजन को लेकर समाज में कितना उत्साह था। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचा। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
मालपुरा में डिग्गी पुलिस ने 24 घंटे में दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर डिग्गी पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर बाइक चोर गिरफ्तार डिग्गी पुलिस व DST मालपुरा की टीम ने की बड़ी कार्रवाई कस्बा डिग्गी व मालपुरा से महज एक घंटे के अंतराल में दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को वारदात के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसाइकिलें की बरामद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर किया दस्तयाब आरोपी फागी थाना क्षेत्र के लसाड़िया निवासी विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार0
0
Report
बारां के अफीम किसान डोडा-चूरा के उचित दाम और आदेश रद्द करने की मांग
Baran, Rajasthan:डोडा-चूरा नष्टीकरण आदेश वापस लेने की मांग, गोरधनपुरा बालाजी में अफीम किसानों की महापंचायत किसानों ने लिया निर्णय - उचित दाम नहीं मिलने तक तोल केंद्र पर नहीं ले जाएंगे डोडा-चूरा, 12 सितंबर से उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी बारां जिलें के छीपाबड़ौद क्षेत्र के गोरधनपुरा बालाजी के स्थान पर सोमवार को अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर ने की। महापंचायत में बारां-झालावाड़ के सैकड़ों की संख्या में अफीम किसान मौजूद रहे。 महापंचायत में किसानों ने जिला आबकारी अधिकारी, बारां द्वारा जारी डोडा-चूरा नष्टीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों का कहना था कि वर्ष 2025-26 से पूर्व के अफीम डोडा-चूरा के लिए किसानों को 2000 रुपये प्रति किलो उचित मूल्य दिया जाए तथा नष्टीकरण की कार्रवाई को तब तक स्थगित रखा जाए जब तक सरकार इस पर उचित निर्णय नहीं ले लेती。 किसानों ने मांग रखी कि अफीम उत्पादन में तुलाई के दौरान अफीम गोंद की धुलाई के साथ ही डोडा-चूरा की तुलाई भी साथ में की जाए。 किसानों ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में किसान महापंचायत के आंदोलन के बाद सरकार ने डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस ले लिया था, उसी तर्ज पर बारां-झालावाड़ में भी आदेश वापस लिया जाए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक भारत सरकार द्वारा डोडा-चूरा का उचित दाम घोषित नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए तोल केंद्र पर नहीं ले जाएगा。 महापंचायत के बाद किसानों ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर बारां के नाम ज्ञापन तैयार किया। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से तहसीलदार छीपाबड़ौद को सौंपा गया。 किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो 12 सितंबर से छीपाबड़ौद उपखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकाल तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 महापंचायत में समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर, उपाध्यक्ष अमृतलाल मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन, संगठन मंत्री प्रेमचंद नागर, प्रवक्ता हेमराज लववंशी, शिवराज लववंशी, प्रेमचंद लोधा सेवानिवृत्त वनपाल, जगदीश लोधा, रमेश लोधा, बलराम मीणा, रामप्रसाद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
