icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हल्द्वानी: सवर्ण संगठन ने UGC मुद्दे पर रोल बैक और जागरूकता अभियान की घोषणा

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : हल्द्वानी में सवर्ण संगठन ने UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर रोल बैक की मांग उठाई है। संगठन ने दीपावली के बाद शहर के हर गली-मोहल्ले में जन जागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व दर्ज़ा मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश हरबोला और सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों ने “समान अवसर, समान अधिकार” और “मेहनत-योग्यता का सम्मान” का नारा देते हुए अपनी मांगों को जनता तक पहुंचाने की बात कही, अपनी आवाज बुलंद करते हुए रोल बैक की मांग को लेकर अभियान चलाने का ऐलान किया है। दीपावली के बाद संगठन की ओर से हल्द्वानी के हर गली-मोहल्ले में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को संगठन की मांगों और उसके उद्देश्य से अवगत कराया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने समान अवसर, समान अधिकार और मेहनत-योग्यता के सम्मान की बात प्रमुखता से उठाई। संगठन का कहना है कि अवसरों की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें सभी को समान अवसर मिले और मेहनत व योग्यता को उचित सम्मान दिया जाए।
0
0
Report

विंध्याचल में रावण दहन के बदले पुतला लूट, लोग हिस्से घर ले रहे

Ukhdand, Uttar Pradesh:सीधे खबर के अनुसार, मीरजापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम में विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन नहीं किया गया बल्कि उसे लूट लिया गया। राम के बाण से रावण के वध के बाद पुतला टूटकर गिरता है और लोग पुतले के हिस्से-खण्डे लेकर घर ले जाते हैं। स्थानीय मान्यता है कि रावण के अंश घर में रखने से भूत-प्रेत, पिशाच और चुड़ैलों जैसी बाधाओं से रक्षा मिलेगी, और चारपाई में खटमल का प्रकोप भी नहीं होता। रामलीला के दौरान हनुमान के प्रहार और राम द्वारा रावण के वध का दृश्य दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है, जो पुतले के टुकड़े-टुकड़े होते ही मैदान में मौजूद लोग उन हिस्सों को अपने साथ ले जाते हैं।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र भाजपा, सरकार पर निशाना: दो वर्ष में हर वर्ग निराश

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में सांसद कर्मवीर बौद्ध व विधायक अशोक अरोड़ा ने सरकार को पानी पी पीकर कोसा, भाजपा 2 वर्ष की उपलब्धियो को बताया जीरो, कहा कि 2 वर्ष में सरकार ने हर वर्ग को निराश किया कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में सांसद कर्मवीर बौद्ध व विधायक अशोक अरोड़ा कांग्रेस भवन पहुंचे दोनो कांग्रेस नेताओं ने सरकार को पानी पी पीकर कोसा व भाजपा 2 वर्ष की उपलब्धियो को बताया जीरो, विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2 वर्ष में सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ नहीं हुआ तो जश्न किस बात का उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर 5000 स्कूल बंद कर दिए गए अस्पतालों में डॉक्टर है व पैरामेडिकल स्टाफ पचास प्रतिशत कम है पुलिस बल में 39% सिपाही नहीं है क्लास सी-डी में 2 वर्षों से नौकरी नहीं दी सुरक्षा का आलम है कि आम लोगों को फिरौती तक देनी पड़ रही है बाईट: विधायक अशोक अरोड़ा बाईट: सांसद कर्मवीर बौद्ध
0
0
Report
Advertisement

दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव,पीआरवी गाड़ी में तोड़फोड़ और ड्राइवर घायल

SPShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली ​ जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुड़ाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद को शांत कराने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर एक उग्र व्यक्ति ने अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस की पीआरवी गाड़ी के शीशे टूट गए और वाहन पर तैनात ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार गांव कुड़ाना में दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद और झगड़ा हो रहा था। बात बढ़ने पर इसकी सूचना डायल 112 आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी गाड़ी संख्या 3030 तुरंत मौके पर रवाना हो गई और गांव में पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी। ​ अचानक हुआ पुलिस पर हमला ​जब पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के बीच सुलह-सफाई कराने का प्रयास कर रहे थे तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति अचानक उग्र हो गया और उसने कानून की परवाह किए बिना पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। आरोपी ने आव देखा न ताव और डायल 112 की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव इतना जोरदार था कि पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और वहां तैनात ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।​घटना की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से गन्ने के खेतों की आड़ लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग भी की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
0
0
Report

फरीदाबाद में बाइक- टेंपो टक्कर, सड़कों पर बिखरीं सैकड़ों मछलियाँ, यातायात प्रभावित

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बाइक और मछलियों से भरे टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें भरी सैकड़ों मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में टेंपो चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद सड़क पर मछलियों बिखरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मछलों को समेटने में परेशानी होने पर स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और मछलियों को इकट्ठा करने में सहयोग किया। सड़क पर मछलियाँ बिखरने और टेंपो पलटने के कारण दिल्ली-मथुरा रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के चलते कुछ समय तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में दुर्गा प्रतिमाओं का कृत्रिम तालाब पर विसर्जन

New Delhi, Delhi:आज (21 अक्टूबर 2026, बुधवार) दिल्ली में दुर्गा पूजा की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है. विजयादशमी और सिंदूर खेला के बाद दिल्ली के विभिन्न पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है. DPCC के आदेशानुसार, यमुना नदी या किसी भी प्राकृतिक जल स्रोत में सीधे मूर्ति विसर्जन पर सख्त प्रतिबंध है. इसके करीब है दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में दिल्ली सरकार द्वारा कृत्रिम तालाब बनाया गया है जहां आज 300 से ज्यादा मूर्तियां विसर्जन के लिए लाया जाना है. यहां बड़ी तैयारी की गई है. इस बार पूरे 10 दिन का दशहरा रहा है. रावण दहन बीते मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह किया गया, और आज 21 अक्टूबर बुधवार को दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के द्वारा 81 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं जहां मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है. आस्था कुंज पार्क में भी आज शाम तक 300 से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित करने की अनुमानित व्यवस्था है.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह; शहीदों को नमन, मौन और रक्तदान

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया, शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी गई और सम्मान में दो राउंड फायरिंग की गई। पुलिस बैंड ने लास्ट पोस्ट धुन बजाई और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प निभाया। एएसपी गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार और डीएसपी बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में दीपावली: 11 दिन रोशन की घोषणा पर दो गुटों में विवाद

Jaipur, Rajasthan:क्या दीपावली पर आधा जयपुर जगमग होगा? एक व्यापार संगठन दीपावली पर 11 दिन रोशनी करेगा, दूसरा संगठन ने रोशनी से दूरी बनाई जयपुर-जयपुर के बाजारों में दीपावली की रोशनी को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। एक व्यापारी संगठन दीपावली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली की सजावट से दूरी बना ली। अबकी बार दीपावली के लिए नगर निगम ने सजावट के लिए 11 दिन की छूट दी है। आखिरकार जयपुर का कौनसा मार्केट जगमग होगा और कौनसा रोशन नहीं होगा...देखे इस रिपोर्ट में! क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? क्या अबकी दीपावली पर जयपुर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए? क्या दीपावली पर जयपुर जगमग होगा? या आधे शहर में दीपावाली की चमक फीकी रहेगी? ये सवाल इसलिए बना हुआ है कि क्योंकि पिंकसिटी में शहर का एक व्यापारी संगठन 11 दिन तक दिवाली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली पर रोशनी ना करने निर्णय किया। जयपुर व्यापार महासंघ ने शहर के 51 बाजारों में 11 दिन तक सामूहिक सजावट करने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि नगर निगम से हर साल रोशनी के लिए 7 दिन की छूट मिलती थी, लेकिन पहली बार निगम ने 11 दिन की छूट दी है। महासंघ से जुड़े बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावट की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। जबकि दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल ने विज्ञापन शुल्क, गेट तैयार करने के लिए कम समय मिलने और व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध के चलते सजावट नहीं करेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि व्यापार मंडल के 100 के ज्यादा बाजारों में दीपावली के गेट और बाजारों में सजावट नहीं करेगा। महासंघ इन बाजारों में करेगा रोशनी- महासंघ का दावा है कि जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, चांदी की टकसाल, बापू बाजार, चौड़ा विकास पेठ, हल्दियों का रास्ता, गोपाल जी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, सांगानेरी गेट, न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड, वैशाली नगर और गोपालपुरा सहित 51 बाजारों में सामूहिक सजावट की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल के ये बाजार नहीं होंगे रोशन- जयपुर व्यापार मंडल का कहना है कि गोपालपुरा बाईपास, विधाघर नगर, टोंक रोड, न्यू सांगानेर रोड, गोपालपुरा, मानसरोवर समेत 125 बाजारों में रोशनी नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल का दावा है कि इन बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावटी गेट नहीं बनेंगे विज्ञापन शुल्क, कारवाई का विरोध- एक तरफ जयपुर व्यापार महासंघ 11 दिन की सजावटी छूट को लेकर खुश है. महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि अबकी बार 7 दिन की बजाय 11 दिन की रोशनी होगी. लेकिन दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि शहर के अंदर गेट नहीं लगते। बाहरी बाजारों में पिछले 20 सालों से गेट लगाए जा रहे है। इन गेटों को बनाने में वक्त लगता है। इसके अलावा पहली बार विज्ञापन शुल्क लिया जा रहा है, जो गलत है। विज्ञापनों से ही दीपावली की सजावट कर पाते है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचोर का कहना है कि बिना पॉलिसी के निगम द्वारा गेटो पर कार्रवाई की गई। ये ठीक नहीं。 शहर में बना चर्चा का विषय- दीपावली से पहले नगर निगम और व्यापारियों के बीच यह मुद्दा शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल ये है कि 11 दिन की छूट मिलने पर दीपावली की चमक पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होगी या व्यापार मंडल के विरोध के बीच चमक कम होगी? नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से JPR_MARKET_R स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report

अलवर में बस टक्कर से शिक्षिका की मौत, जयपुर रोड पर प्रदर्शन और जाम

Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस की टक्कर से सरकारी अध्यापिका की मौत, आक्रोशित लोगों ने जयपुर रोड पर लगाया जाम अलवर। शहर के जयपुर रोड पर भाखेड़ा के पास बुधवार को राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से स्कूटी सवार सरकारी अध्यापिका अंबाला सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया, जिससे जयपुर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ。 जानकारी के अनुसार, अंबाला सोनी भाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह स्कूटी से स्कूल के एक हिस्से, जो सामुदायिक भवन में संचालित होता है, से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान जयपुर से अलवर की ओर आ रही राजस्थान रोडवेज के मत्स्य नगर डिपो की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अध्यापिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई。 टक्कर के बाद दूर तक घसीटती चली गईं अध्यापिका मृतका के ससुर जगदीश सोनी ने बताया कि भाखेड़ा स्कूल का एक अन्य भाग सामुदायिक भवन में संचालित होता है। अध्यापिका वहां से बाहर निकल रही थीं, तभी जयपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद अध्यापिका काफी दूर तक घसीटती चली गईं। हादसे में उनका हेलमेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。 हादसे के बाद आक्रोश, सड़क पर प्रदर्शन और जाम घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने रोडवेज बस को आगे नहीं जाने दिया और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते जयपुर रोड पर जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई。 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

क्या हुआ जब? लखीमपुर पहुंचा बायो पॉलीमर प्लांट।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर जिले की कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल में एशिया से मंगाए गए पहले बायो पॉलीमर प्लांट की स्थापना के लिए 200 टन वजनी विशालकाय वैक्यूम वैसल मशीन लाई जा रही है अब यह मशीन लखीमपुर खीरी जिले के राजापुर गांव में पहुंच चुकी है । जल्द ही ये मशीन कुंभी चीनी मिल के पास बन रहे एशिया के एक प्लांट में लगा दी जाएगी । 250 पहियों वाला यह विशेष हाइड्रोलिक ट्रक जिसके लखीमपुर पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला । जिला प्रशासन ने इस वैक्यूम वेसल को सुरक्षित पहुंचने के लिए सभी मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग की टीम के साथ जिला में प्रशासन की कई टीम में ट्रक का रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है । भारी भरकम मशीन की राह आसान करने के लिए कई स्मृति द्वारों को भी पहले ही हटाया जा चुका है । साथ ही रास्ते में पढ़ने वाली बिजली लाइन भी हटाई जा रही है आप इस मशीन को 45 से 50 किलोमीटर का सफर और तय करना ।जल्द ही यह मशीन अपने गंतव्य के पास पहुंच जाने की बात कही जा रही है। इस वेसल की बात की जाए तो इसका वजन 200 टन है । 100 फीट लंबी है और 20 फीट से अधिक ऊंची है । इस वैक्यूम वेसल ब्वॉयलर मशीन को 30 विशेष ट्रालियों से जुड़े ढाई सौ पहियों वाले हाइड्रोलिक मल्टी एक्स्ट्रा ट्रक के जरिए लाया जा रहा है। विशेष आकार की वजह को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन पर की ओर से रास्ते के सफर को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह वैसल मशीन बेल्जियम से आई है और उड़ीसा के रास्ते होते हुए कई प्रदेशों को पार करते हुए लखीमपुर अपने गंतव्य पहुंच रही है।
0
0
Report

बांदा में अवैध तमंचा मामले में आरोपी गिरफ्तार, कारतूस बरामद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा मारपीट करने व अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है। थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने एवं अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र कस्बा ओरन के रहने वाले कुलदीप द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में कस्बे के लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा, तो आरोपी द्वारा उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना बिसंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। जिसके सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top