494776
दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नक्सली स्मारक किया ध्वस्त
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली स्मारकों को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई बारसूर के कोसलनार और मंगनार क्षेत्रों में की गई। नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक 'नक्सल शहीद स्मृति सप्ताह' मनाते हैं, जिसमें मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कमांडरों की याद में स्मारक बनाए जाते हैं। इस दौरान बस्तर सहित नक्सल प्रभावित अन्य जिलों में सुरक्षाबल सतर्क हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद में जल जीवन मिशन के भुगतान अटक, ठेकेदारों ने जारी करने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिले सहित पूरे प्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण करने वाले ठेकेदार भुगतान के लिए भटकने को मजबूर हैं। बालोद जिले में करीब 100 करोड़ और पूरे प्रदेश में ठेकेदारों का लगभग 2200 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इस समस्या को लेकर राज्य स्तरीय ठेकेदार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बालोद कलेक्टर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर लंबित राशि जारी करने की मांग की। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने स्थानीय सांसद पर तंज कसते हुए कहा, "यहां के सांसद नींबू काटकर पानी रोक देते हैं, तो एक नींबू काटकर हम ठेकेदारों की भुगतान समस्या का भी समाधान निकाल दें।"0
0
Report
गड्ढों भरे पानी में पलटा लोडिंग वाहन, चालक समेत 2 घायल, सीसीटीवी में कैद
Shivpuri, Madhya Pradesh:गड्ढों में भरे पानी के बीच पलटा लोडिंग वाहन, 2 लोग घायल; राहगीर महिला बाल-बाल बची, घटना हुई सीसीटीवी में कैद शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे की पुरानी एबी रोड की बदहाल हालत एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। कॉलेज लिंक रोड के पास सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच तीन पहिया लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन के केबिन में फंसे चालक जानू सहित एक अन्य युवक को चोटें आईं, जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकालकर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया。 जानकारी के मुताबिक सोमवार को एक तीन पहिया लोडिंग वाहन प्लास्टिक की रस्सियां भरकर मानीपुरा की ओर जा रहा था। ये रस्सियां टमाटर की खेती में पौधों को बांधने के काम आती हैं। वाहन को जानू चला रहा था। उसके साथ एक युवक केबिन में बैठा था, जबकि तीसरा युवक लोडिंग में रखी बोरियों के ऊपर बैठा हुआ था।0
0
Report
यूपी में कानून का चक्र: गोण्डा में अपराधी माफी मांगते पकड़े गए
Gonda, Uttar Pradesh:यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का खौफ अब अपराधियों की जुबान पर माफी बनकर नजर आ रहा है...गोंडा में पुलिस की पकड़ में आते ही अपराधी हाथ जोड़कर अपने गुनाहों की माफी मांगते दिखे। गोंडा की ये तस्वीरें साफ संदेश दे रही हैं..यूपी में गुंडागर्दी करोगे तो योगी फोर्स के शिकंजे से बच नहीं पाओगे... लिहाजा कानून का सम्मान कीजिए, क्योंकि कायदे में रहेंगे... तो फायदे में रहेंगे0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: सई नदी बाढ़ से पुलिया बहा, SDM ने बांस पुल बनवाने पर रोक लगाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव Zee media की खबर का असर। सई नदी की बाढ़ की चपेट में आई पुलिया, बांस का पुल बनाने पर SDM ने रोका । रसूलपुर बकिया में बनी पुलिया के ऊपर से सई नदी की बाढ़ का पानी बहने से आवागमन ठप्प। आवागमन बंद होने पर ग्रामीणों ने बांस का अस्थाई पुल बनाना किया था शुरू। Zee media ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर। बांस का पुल बनने की सूचना पर पहुंची SDM शालिनी तोमर ने हादसे के अंदेशे पर रुकवाया । SDM ने पुलिया के दोनों तरफ लगवाई बैरिकेडिंग, दोबारा ऐसा न करने की ग्रामीणों को चेतावनी दी। हसनगंज तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट - शालिनी तोमर SDM हसनगंज0
0
Report
बस्तर में 29 नए धान उपार्जन केंद्र किसानों की सुविधा दोगुनी करेंगे
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में इस वर्ष 29 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की तैयारी सहकारिता विभाग ने शुरू कर दी है, दरअसल बस्तर के ग्रामीण इलाकों में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे अरसे से की जा रही थी, जिसके बाद सरकार के आदेश पर संभाग के 7 जिलों में 29 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है, फिलहाल बस्तर में 382 धान उपार्जन केंद्र संचालित है, 29 नए धान उपार्जन केंद्र खुलने से यह संख्या 411 हो जाएगी, इस साल इन नए धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी शुरू हो जाएगी, विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले किसानों को अपना धान लेकर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब गांव के नजदीक धान उपार्जन केंद्र खोलने से किसानों की सहूलियत में इजाफा होगा बता दें बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 11 धान उपार्जन केंद्र कांकेर जिले में 5 कोंडागांव जिले में 6 सुकमा और नारायणपुर जिले में 2- 2 एवं दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 1-1 नया धान उपार्जन केंद्र खोले जायेंगे0
0
Report
सत्य निकेतन घटना के बाद आरोपी हिरासत में, कड़ी कार्रवाई की घोषणा
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन घटना के बाद आरोपी हरिराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि किसी भी रूप में आरोपी पक्ष नहीं जाएंगे सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है आने वाले समय में आप इस तरह के पीजी गेस्ट हाउस हॉस्टल चलाने वालों को सख्त हिदायत दे दी गई है जिसके पास मानक पूरे नहीं होंगे वह संचालन नहीं कर पाएगा0
0
Report
Advertisement
ईमारत ढहने के बाद विरोध प्रदर्शन, शहर भर में ताजा स्पॉट अपडेट
New Delhi, Delhi:live update, Saurabh Bhardwaj Sanjeev Jha Kuldeep Kumar Jarnail Singh protest building collapse spot updates0
0
Report
ग्वालियर में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी, 2300 लीटर स्प्रिट जब्त
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सागर में हुए शराब कांड के बाद प्रदेश के अन्य इलाकों में भी आबकारी विभाग की टीम नकली और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुड़ गई है। ग्वालियर में आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है, नकली शराब के साथ ही यहां नकली पेट्रोल बनाने का काम भी किया जा रहा था। ग्वालियर शिवपुरी हाईवे पर मोहना के पास एक ढाबे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां से पुलिस ने ड्रामा में भारत एथेनॉल और स्प्रिट बरामद किया है साथ ही यहां से ब्रांडेड अवैध शराब भी बरामद हुई है। आबकारी विभाग के मुताबिक यहां स्प्रिट के जरिए अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा था। इसके साथ ही यहां मिलावटी नकली पेट्रोल बनाने का गोरख धंधा भी चल रहा था। आबकारी टीम ने ढाबा से 2300 लीटर स्प्रिट ( इथेनोल O.P. ) जब्त किया है। वहीं 23 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी also शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपए है। आबकारी टीम ने मौके से तीन आरोपी पकड़े हैं, इनमें ढाबा मालिक अनिल शर्मा, सौरभ गुर्जर, अरबाज़ खान शामिल है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
कसडोल में जन्माष्टमी पर यादव समाज ने राउत नाचा उत्सव मनाया
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर के पुराना थाना के पास जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसडोल बाजार चौक में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए। सांसद संदीप साहू कार्यक्रम में पहुंचे और यादव समाज के लोगों के साथ पारंपरिक राउत नाचा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी राउत नाचा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा बाजार चौक पारंपरिक नृत्य और उत्साह से सराबोर नजर आया। जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति का प्रदर्शन हुआ। समाज के भवन और अहाता निर्माण का मुद्दा भी सामने आया; विधायक ने सहयोग और आश्वासन दिया। जन्माष्टमी के इस आयोजन में सामाजिक एकजुटता के साथ यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति और राउत नाचा की झलक देखने को मिली。0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प अपडेट: मासूम शर्मा के बयान से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग मासूम शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाईसेंस मूवी को रिलिज करना था OTT पर, एक दो दिन में करेंगें हरफूल जाट जुलानी की बायोपिक बना रहे है, आज टीजर लांच किया हरफूल जाट ने गौ रक्षा के लिए काम किया, महान व्यक्तित्व था उनके जीवन बलिदान के बारे में बताया गया है कानून व्यवस्था पर मासूम शर्मा का बड़ा बयान बदमाशी जो चल रही है गलत है, अब अपराध पर अंकुश लगा है कुछ महीने से ,सीएम सहाब फार्म में है मेरे को सुरक्षा मिली है , मेरी सुरक्षा बढनी चाहिए संत रामपाल और उनके समर्थकों पर भी मासूम ने डाला अप्रत्यक्ष निशाना0
0
Report
बेमेतरा: SP त्रिलोक बंसल ने लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मियों को लाइन-अप कराया
Bemetara, Chhattisgarh:कार्य में लापरवाही बरतने पर बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। मारो चौकी प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। एसपी के मुताबिक, चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को सौंपे गए कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा नहीं किया गया। कार्य में लापरवाही की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
कोटा में CM भजनलाल शर्मा के रोड शो के लिए सुरक्षा मजबूत, यातायात योजना तैयार
Kota, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा का कल कोटा में रोड शो, सुरक्षा तैयारियों में जुटा प्रशासन एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने परकोटा क्षेत्र के रूट का लिया जायजा, यातायात व बैरिकेडिंग व्यवस्था की समीक्षा की कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा के परकोटा क्षेत्र में प्रस्तावित भव्य रोड शो की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम, एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन पुलिस अधिकारियों व नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का विस्तृत निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, बैरिकेडिंग और संभावित भीड़ के प्रबंधन की समीक्षा की। सीटीआई एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा। आमजन को आवाजाही में असुविधा न हो, इसके लिए विशेष यातायात प्रबंधन योजना तैयार की गई है। दूसरी ओर, भाजपा संगठन की ओर से रोड शो के दौरान भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्वाइंट्स पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बाइट तेजस्विनी गौतम पुलिस अधीक्षक कोटा शहर0
0
Report
Advertisement
साय कैबिनेट: 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम फैसले
Raipur, Chhattisgarh:9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा. ओबीसी समाज के संख्या सबसे ज्यादा है. 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है. हुनर का काम बहुत अच्छा कर रहा है ओबीसी समाज. मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम रहे है. देश में नए भारत का निर्माण किया है. PM मोदी नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है. देश में घुस कर मारने वाला देश बन गए है. पाकिस्तान के गीदड़ भक्की बंद हो गई है. ढाई साल का सबसे बड़ा काम नक्सलवाद को खत्म करना है. कांग्रेस की सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने में साथ नहीं दिया. कांग्रेस सरकार में घोटाला ऊपर घोटाला होते रहता था. CG को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया. भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है. राजनीतिक दलों में प्रभारी की नियुक्ति पर सियासत जारी. भूपेश बघेल के बयान पर CM विष्णुदेव साय का पलटवार. कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति कैसे हुई दुनिया जान रही. भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे तब गो बैक का पोस्टर चिपका. विरोध झेलने के बाद भूपेश बघेल को असम जाना पड़ा. बाइट विष्णु देव साय, सीएम0
0
Report
सीतापुर में व्यापारी के बंद मकान से 25 लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच जारी
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में शातिर चोरों ने व्यापारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर व्यापार के घर के पीछे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखी 10 लाख रुपये की नगदी व करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। चोर कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति समेट ले गए। बताये चले कि व्यापारी अपने बेटे की सगाइ के लिए परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है। आजाद नगर के रहने वाले जहीर हाशमी बेटे की सगाई को लेकर परिवार वालों के साथ बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले पूरे घर की रेकी की और सुनसान होने का मौका पाकर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने सभी कमरों की अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। अलमारी में रखे 10 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख के कीमती जेवरात चोर अपने साथ ले गए। जब व्यापारी परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तंबौर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। जहीर हाशमी पीड़ित व्यापारी0
0
Report
बलौदा बाजार ने जल संचय में राष्ट्रीय स्थान बना; 2.46 लाख संरचनाओं से 8वां स्थान
Taga, Chhattisgarh:स्लग- जिले में उपलब्धि एंकर - जल संरक्षण के क्षेत्र में बलौदा बाजार जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान-3.0’ में जिला देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुआ है। जिले ने 2 लाख 46 हजार से अधिक वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कर देश में 8वां स्थान हासिल किया है। वीओ- वर्षा जल को सहेजने और भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में बलौदा बाजार जिले ने नया उदाहरण पेश किया है। ‘मोर गांव-मोर पानी अभियान 3.0’ के तहत जिले के गांवों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक जल संरक्षण की गतिविधियां बड़े पैमाने पर संचालित की गईं। वीओ- जिले में अब तक 2 लाख 46 हजार 488 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं के जरिए करीब 5,146.30 लाख लीटर जल संचयन क्षमता विकसित हुई है। अभियान में 10 लाख 78 हजार 911 लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी दर्ज की गई है। इसका विस्तार 736 गांवों, 519 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय क्षेत्रों तक किया गया। वीओ- जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री आवासों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, डबरी और चेकडैम निर्माण, खेत एवं सामुदायिक जल संरचनाएं, नाला उपचार और गैबियन संरचनाओं के साथ भू-जल रिचार्ज पर जोर दिया गया। यानी बारिश की हर बूंद को सहेजने की कोशिश की गई। वीओ- खास बात यह रही कि जल संरक्षण को केवल सरकारी निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया। ग्राम पंचायतों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों को अभियान से जोड़ा गया। जल चौपाल, रैलियां, रंगोली, दीप प्रज्वलन और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के जरिए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वीओ- जिला प्रशासन ने “हर घर पानी घर में, मोहल्ले का पानी मोहल्ले में, खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में” की अवधारणा को जमीन पर उतारने का प्रयास किया। यही जनभागीदारी अब जिले की राष्ट्रीय पहचान की वजह बनी है। वीओ- नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जानकारी साझा की। बाइट..कलेक्टर कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार0
0
Report
Advertisement
