icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव का भिंड दौरा; दिवंगत पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर – मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे भिंड, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के पुत्र को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के अल्प प्रवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के दिवंगत पुत्र पुष्पेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिंड पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र पुष्पेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने शोक स्पंत परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री इंदल सिंह कंसाना, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, भिंड-दतिया सांसद संध्या राय और लहार विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत पुष्पेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा भले ही महज आधे घंटे का रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के इस अल्प प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाओं को व्यक्त किया।
0
0
Report

मुंगेर के जमालपुर में नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी गई

Munger, Bihar:मुंगेर में बनती है नकली सिगरेट,दिल्ली में बिकती है असली दाम पर,जमालपुर में भंडाफोड़ मुंगेर : जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध आसूचना शाखा की कार्रवाई ने नकली सिगरेट के एक बड़े गिरोह की पोल खोल दी है। प्लेटफार्म संख्या तीन पर पकड़ी गई चौबीस सौ पैकेट नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप सिर्फ एक बरामदगी नहीं है, गिरफ्तार दोनों तस्कर अब रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस इस धंधे की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी टीम  जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन संख्या 22405  भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस से भारी मात्रा में नकली सिगरेट लेकर दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक एस.के. सुधा के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्लेटफार्म संख्या तीन पर घेराबंदी कर दी। गाड़ी के आते ही दो व्यक्ति दो बड़े जूट के बोरे और दो भूरे रंग के गत्ते के डिब्बे लेकर चढ़ने की कोशिश करते दिखे। शक होने पर उन्हें रोका गया।शुरुआत में दोनों ने बोरे में घरेलू सामान होने का दावा किया। लेकिन जब टीम ने तलाशी ली, तो अंदर से कैप्स्टन रिच फ्लेवर सिगरेट के पैकेट निकले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद परवेज खान (52 वर्ष), निवासी मुबारक चक, थाना कोतवाली, मुंगेर और मोहम्मद अली (28 वर्ष), निवासी मिर्जाचक, थाना कोतवाली, मुंगेर के रूप में हुई।तलाशी में परवेज खान के बोरे से 1200 पैक और अली के डिब्बों से 1200 पैक बरामद हुए। कुल चौबीस सौ पैकेट य जिनकी कीमत दो लाख सोलह हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुंगेर के मुर्गियाचक के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस का मानना है कि मुंगेर और आसपास के इलाकों में ही छोटे-छोटे गुप्त ठिकानों पर नकली सिगरेट बनाने का काम चल रहा है। यहां सस्ता तंबाकू, नकली कागज और नकली डिब्बा बंदी सामग्री से असली ब्रांड की हूबहू नकल तैयार की जाती है। लागत असली से आधी से भी कम आती है और दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इसे असली दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में शराब दुकान विरोधी महिलाओं का अनशन: तीसरे दिन जारी

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का अनशन तीसरे दिन भी जारी सिवनी नगर के भैरोगंज क्षेत्र में शराब दुकान खोलने के विरोध में कॉलोनी की महिलाओं का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। दीपावली जैसे त्योहार के बावजूद महिलाएं प्रस्तावित शराब दुकान के सामने अनशन पर बैठी हैं。 खास बात यह है कि महिलाएं किसी तरह की हिंसा या विवाद का रास्ता अपनाने के बजाय भजन-कीर्तन, ढोलक और गीतों के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। महिलाएं नए-नए भजन गाकर शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं。 महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान से कॉलोनी के माहौल और परिवारों पर विपरीत असर पड़ेगा, इसलिए वे शराब दुकान का विरोध कर रही हैं。 महिलाओं का यह भी सवाल है कि जब सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, सांसद श्रीमती भारती पारधी और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं हैं, तो महिलाओं की इस मांग पर अब तक कोई ठोस निर्णय क्यों नहीं लिया गया。 महिलाएं रातभर श्मशान घाट के सामने बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। बावजूद इसके आंदोलन के तीसरे दिन भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं निकलने पर महिलाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
0
0
Report

धनतेरस पर महंगाई के बाद भी बाजारों में रौनक, खरीदारी से खुशियां

Pariaunna, Bihar:एंकर:धनतेरस आज है, और महंगाई के बावजूद बाजारों में जबरदस्त रौनक है।मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ देखी जा रही है।इस बार धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावे अन्य समान के दाम आसमान पर हैं,लेकिन महंगाई भी त्योहार के उत्साह को फीका नहीं कर पाई है। सर्राफा से लेकर बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में सुबह से ही भीड़ है। लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।आज लोग अपनी पुरानी परम्परा के अनुसार मिट्टी के दिए कि भी जमकर खरीदारी कर रहे है।धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में बरकत आती है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पूजा करने और घर के बाहर दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है. इसी मान्यता के चलते धनतेरस की रात यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है। इसे यम दीपदान कहते हैं।धनतेरस को खरीदारी शुभ मानी जाती है, कुल मिलाकर महंगाई भारी है, पर धनतेरस की चमक उस पर भारी पड़ रही है।
0
0
Report

जमुई के खैरा में ट्रैक्टर पलटने से खलासी की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के टीहिया स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार खलासी की नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक खलासी की जान जा चुकी थी। मृतक की पहचान इस्लामनगर गांव निवासी उमेश यादव (54), पिता लच्छू यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक सुखदेव यादव बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सोनो में ईंट खाली कर इस्लामनगर लौट रहा था। इसी दौरान टीहिया के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर की बगल वाली सीट पर बैठे खलासी उमेश यादव उसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर का पहिया शरीर पर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। दोनों बेटियों और एक बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना की सूचना पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दीवाली से पहले 19 हजार अधिकारियों ने प्रमोशन रोक के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Indore, Madhya Pradesh:एंकर -देशभर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन केंद्रीय GST और कस्टम विभाग के करीब 19 हजार अधीक्षकों ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का ऐलान किया है। चार साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों का कहना है कि तीन दशक से ज्यादा समय तक विभाग में सेवा देने के बावजूद उन्हें उचित प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ सुपरिटेंडेंट्स ऑफ सेंट्रल टैक्स ने अब देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वीओ - दरअसल, केंद्रीय GST और कस्टम विभाग के करीब 19 हजार अधीक्षक लंबे समय से अपनी सेवा संबंधी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इनमें करीब 15 हजार केंद्रीय GST और शेष कस्टम विभाग के अधीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों की सबसे बड़ी नाराजगी पिछले चार वर्षों से पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने को लेकर है। एसोसिएशन का कहना है कि कई अधिकारी 30 से 35 साल तक विभाग में सेवा देने के बाद भी केवल एक पदोन्नति के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते इस बार दिवाली नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। एसोसिएशन ने पोस्टर जारी कर संदेश दिया है कि वर्षों से प्रमोशन रुका होने के कारण हजारों अधीक्षकों के घर इस बार दिवाली के दीपक नहीं जलेंगे। अधिकारियों की मांग सिर्फ प्रमोशन तक सीमित नहीं है। एसोसिएशन वर्ष 2014 के बाद की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची को जल्द अंतिम रूप देने और सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नति के लिए लंबित विभागीय पदोन्नति समिति यानी DPC की प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रही है। इसके साथ ही कैडर पुनर्गठन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि हर पांच साल में कैडर पुनर्गठन की समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन वर्ष 2014 के बाद से अब तक नया पुनर्गठन नहीं किया गया है। इसके चलते पदोन्नति के अवसर लगातार सीमित होते जा रहे हैं। भोपाल में आयोजित एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने इन मांगों पर चर्चा की थी। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और CBIC की ओर से मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकारी वर्क-टू-रूल के तहत काम करेंगे। इसके अलावा आधिकारिक काम के लिए निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद करने, सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर निकलने, असहयोग आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। वहीं, पदोन्नति के अलावा वेतन निर्धारण से जुड़े पुराने मामलों का निराकरण, 1 जनवरी 1996 से संबंधित वेतन विसंगतियों का समाधान, पात्र अधिकारियों को बकाया भुगतान, तदर्थ पदोन्नतियों का नियमितीकरण और नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन यानी NFU देने की मांग भी शामिल है। एसोसिएशन न्यायालयों के फैसलों को सभी जोन में समान रूप से लागू करने की मांग कर रही है। अब देखना होगा कि हजारों अधिकारियों के इस देशव्यापी आंदोलन के बाद केंद्र सरकार और CBIC उनकी मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं। बाइट - नरेंद्र सिंह नरूका जनरल सेक्रेटरी, ऑल इंडिया सुपरिटेंडेंट एसोसिएशन, मालवा प्रांत
0
0
Report

पन्ना पुलिस NH-39 जाम से निपटने के लिए 24x7 बाउंसर, क्रेन तैनात

Panna, Madhya Pradesh:NH 39 में जाम से निपटने पन्ना पुलिस ने कसी कमर. पन्ना की निगरानी में यातायात पुलिस और वाकी टॉकी से लैस बाउंसर देंगे सड़क पर 24 घंटे पहरा, पांडव फॉल के पास 24 घंटे क्रेन मौजूद रहेगी, SP ने साझा की जानकारी. ZEE MPCG ने प्रमुखता से नेशनल हाईवे में जाम की समस्या को दिखाया था. पन्ना से छतरपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे 39 में 11 किलोमीटर का सड़क मार्ग मडला घाटियों से होकर गुजरता है, इस रास्ते में गड्ढे और साइड शोल्डर ना भरे होने के कारण लगभग रोज जाम लगता आ रहा है. यह जाम 4 से 6 घंटे तक लंबा हो जाता है, जिससे राहगीर परेशान होते हैं, कई लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है. वाइस ओवर: पन्ना में तैनात किए गए नए पुलिस कप्तान सव्यसाची सराफ ने घाटियों का दौरा किया और पन्ना एसडीओपी आनंद तिवारी को इस जाम से निपटने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई है. जिन स्थानों पर जाम लगने की ज्यादा संभावना होती है वहां चेतवानी बोर्ड के साथ एक गाड़ी में बाउंसर मौजूद रहेंगे, साथ ही इन बाउंसर के पास वॉकी टॉकी भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उनकी आपस में बातचीत हो सके. घाटियों में मोबाइल सिग्नल न मिल पाने की स्थिति में भी सूचना मिले, इसलिए सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं. बड़े गड्ढों को भरने और साइट शोल्डर भरने के लिए स्थानीय व्यवस्था है, पांडव फाल के पास एक क्रेन मशीन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ताकि दुर्घटना की स्थिति में यातायात तुरंत सुचारू रहे।
0
0
Report

साकेत के शोरूम में भीषण आग: 6 से अधिक गाड़ियाँ जलकर खाक

New Delhi, Delhi:anchor: साकेत के शोरूम में लगी भीषण आग. आग लगने के कारण 6 से अधिक गाड़ियाँ जलकर खाक हुईं और स्टाफ भी आग में झुलस गया. Location: साकेत के शोरूम. Visual घटना के मौके पर. जी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉक थ्रू. वीडियो: साकेत में स्थित शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से 6 से अधिक गाड़ियाँ जलकर खाक हुईं और स्टाफ भी झुलस गया. इलाके में डर और सनसनी का माहौल. तसवीरों में आप देख सकते हैं कि आग कैसे फैल रही थी, धुआँ उठता दिख रहा है. आग अचानक भयानक लग गई, जिससे शोरूम और लोगों को भारी नुकसान हुआ. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ पहुँचीं, मौके पर लोगों ने स्टाफ को बचाया. पुलिस के अनुसार साकेत में स्थित शोरूम में अचानक आग लगी. जानकारी के अनुसार 6 से अधिक गाड़ियाँ और स्टाफ मौके पर झुलसे. मौके पर एसीपी महरौली, एसएचओ महरौली, ट्रैफिक जवान और फायर टीम मौजूद थे. Byte: घटना पर मौजुद लोग. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉक थ्रू.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top