Back
पखांजूर में पीएमजीएसवाई सड़क की घटिया मरम्मत पर ग्रामीणों का विरोध, जवाबदेही हेतु आंदोलन
KKKamal Kumar
Feb 23, 2026 11:36:08
Pakhanjur, Chhattisgarh
पखांजूर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अंदरूनी इलाके में सड़क बनाने का काम किया जा रहा है ताकि विकास की गति तेज हो सके लेकिन विभाग के अफसरों के अंदरूनी इलाके में सड़क निर्माण को खुली लॉटरी समझ बैठे हैं। ग्रामीणों ने विभाग के लापरवाह रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मरबेड़ा से पाकुरकाल सड़क पर घटिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिला-पुरुष घरों से निकलकर सड़क पर उतर आए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क की खराब हालत और घटिया पेच रिपेयरिंग ने लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए: “घटिया काम बंद करो”, “जिम्मेदारों पर कार्रवाई करो”। गुस्साए ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होगा और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। यह विरोध अब सिर्फ सड़क की मरम्मत का मुद्दा नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग बन चुका है। लोगों का कहना है कि जब तक अधिकारी खुद मौजूद रहकर गुणवत्तापूर्ण काम नहीं कराते, तब तक सड़क पर काम नहीं होगा। तस्वीरें मरबेड़ा से पाकुरकाल मार्ग की हैं, जहां डामर पैचिंग की मरम्मत का दबाव में किया गया कार्य जल्द उखड़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद सड़क बनी थी, लेकिन नियमित रखरखाव नहीं हुआ। जब मीडिया ने मामला उठाया, तब विभाग हरकत में आया और जल्दबाजी में मरम्मत शुरू कर दी, लेकिन अब आरोप है कि बिना जिम्मेदार अधिकारी की निगरानी के गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहें, तकनीकी मानकों के अनुसार काम हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 23, 2026 13:01:010
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 23, 2026 13:00:480
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 23, 2026 13:00:380
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 23, 2026 13:00:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 13:00:130
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 23, 2026 12:51:11Haldwani, Uttar Pradesh:सपा सांसद का ऐलान समाजवादी पार्टी हर तरह से शंकराचार्य के साथ. सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मुलाकात कर लगाये आरोप कहा सनातन का हो रहा अपमान.
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 23, 2026 12:51:000
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 23, 2026 12:50:310
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 23, 2026 12:50:160
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 23, 2026 12:49:480
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 23, 2026 12:49:310
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 23, 2026 12:48:330
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 12:48:210
Report