494776
छत्तीसगढ़ में शराबियों ने धारदार हथियार से हमला कर ली युवक की जान
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपूर में बीते 15 अगस्त को फिल्म देखने गए 5 युवकों में से एक युवक की शराबियों ने धारदार हथियार से हमला कर जान ले लिया। टिकट नहीं मिलने के बाद लौटते समय युवकों का सामना 3 शराबियों से हुआ व मामूली विवाद के बाद शराबियों ने हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में इंडिया एलायंस रैली के लिए झारखंड से बसें रवाना, महाभियोग पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:एसआईआर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव जारी है, एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की अगुआई में इंडिया गठबन्धन की रैली आयोजित है तो वहीं आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर सीईसी पर प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव विपक्ष ला रहा है। वहीं दिल्ली में होने वाली रैली के लिए झारखंड से भी कई बसें रवाना किया गया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कांग्रेस पर आक्रामक है, कहा ये लोग पिकनिक मनाने जा रहे हैं। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाले इंडिया एलायंस की रैली के लिए झारखंड से भी बसें दिल्ली के लिए रवाना होती रही। वहीं कांग्रेस सहित इंडिया गठबन्धन के नेताओं की नजर दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले प्रतीकात्मक महाभियोग पर भी है,जिसकी अध्यक्षता पूर्व स्पीकर मीरा कुमार करती नजर आएंगी और समापन भाषण राहुल गांधी करेगे। झारखंड से कार्यकर्ताओं के साथ बसों को रवाना करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, देश में हो रहे वोट चोरी के खिलाफ रांची से एक दर्जन बसें रवाना हुई हैं । लोगों के बीच जागरूकता और उत्साह है अपने वोट के अधिकार के लिए , एक नवंबर को भारी दम खम के साथ रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं और अपने अधिकर लेकर लौटेंगे। बाइट ... शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा जामताड़ा से भारी संख्य में लोग जामताड़ा से दिल्ली जा रहे हैं। त्योहार के मौसम में भी लोग स्वेच्छा से जा रहे हैं। लोग इतना डरे हुए हैं, कि अब लोकतंत्र को बचाने की आवश्यकता है. बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस की जड़ें अब हर राज्य से ख़त्म हो चुकी है। कुछ जगह इनके बचे हुए हैं और अपनी जमीन बचाने के लिए कांग्रेस कुछ न कुछ ड्रामा करती रहती है। सबसे बड़ी बात है,हिंदू सनातनियों का सबसे बड़ा त्यौहार और व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा समय है दिवाली और छठ और उस समय दिल्ली में प्रदर्शन के लिए झारखंड से भी लोग जा रहे हैं तो ये लोग पिकनिक मनाने जा रहे हैं। कोई गंभीरता नहीं है। झारखंड की सरकार क्या कम कर रही ये इनको बताना चाहिए, यहां लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वोट चोरी की बात करते हैं और एमएमसी चुनाव में दिख गया इनकी क्या हालत है。 बाइट ....शोभा यादव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आंदोलन होता है, जब जन शैलाब सड़कों पर उतरता है तो ये लोग घुटनों के बल आ जाते हैं। अब पूरे देश की जनता सड़कों कर आ रही । हर दल लोग दलगत भवन से ऊपर उठ कर लोकतंत्र बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।मॉक पार्लियामेंट भी दिखेगा, इस देश को तानाशाही शासन से छुटकारा पाना है।रोल बैक होना होगा , सरकार को झुकना होगा नहीं तो धर्मेंद्र गए नरेंद्र भी जाएंगे बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
जोधपुर पंचायत चुनाव: पाल गांव में सरपंच चुनाव के समय विवाद, वाहनों को नुकसान
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर पंचायत राज आम चुनाव 2026 , पंच और सरपंचों के चुनाव, पाल गांव में सरपंच चुनाव में भय का माहौल, देर रात हुआ बड़ा विवाद प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, कई वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप, घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव के दौरान भय का माहौल, प्रत्याशी समर्थकों की भिड़ंत वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जो धपुर पंचायत राज आम चुनाव 2026 , पंचायत और सरपंचों के चुनाव, पाल गांव में सरपंच चुनाव में भय का माहौल, देर रात हुआ बड़ा विवाद प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, कई वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप, घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा 23 वीं मंजिल से गिरकर बेटे और पिता की मौत 23 वी मंजिल की बाल्कनी में पिता बेटे से तुड़वा रहे थे फूल अचानक बेटे का पैर फीसला बेटा लटक गया बेटे को बचाने के चक्कर में दोनों पिता बेटे गिरे नीचे 11 साल के बेटे और पिता की मौके पर ही मौत Bisrakh थाना क्षेत्र स्थित महागुन maywodd सोसायटी की घटना0
0
Report
भीलवाड़ा: स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स सीज, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अलसुबह स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स किया सीज सिंधुनगर में नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कॉम्प्लेक्स में बैंक संचालित होने की भी मिली जानकारी भीलवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार अलसुबह नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधुनगर क्षेत्र में स्टाइल वर्ल्ड के नाम से संचालित एक कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। नगर निगम की टीम अलसुबह मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कॉम्प्लेक्स को सीज किया। बताया जा रहा है कि इस कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का संचालन भी हो रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल नगर निगम की ओर से कॉम्प्लेक्स को सीज करने के पीछे के कारणों और कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। निगम की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कदम माना जा रहा है。0
0
Report
राजद MLC में सभी जातियों के प्रतिनिधित्व पर जोर
Patna, Bihar:बिहार विधानपरिषद में राजद से MLC: 4 भूमिहार 3 मुस्लिम 3 यादव 2 ब्राह्मण 2 राजपूत 1 अनुसूचित जाति 1 अतिपिछड़ा 1 वैश्य (ओबीसी) कुल विधान पार्षद में राजद ने सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी लगातार A टू Z की बात कर सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने में प्रयासरत हैं। विधानसभा चुनाव में बेईमानी नहीं होती और अगर हमारी सरकार होती तो सबकी और अधिक हिस्सेदारी होती。 आपको सनद रहे कि आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की सरकार में सबसे अधिक मंत्री सवर्ण, मुस्लिम, अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति से होते थे। पिछड़ा में सबसे अधिक कुशवाहा जाति से मंत्री थे। उनके बाद कभी भी मंत्रियों की वह संख्या नहीं रही。 जय समाजवाद, जय राजद।0
0
Report
Advertisement
लोकसभा जैसी मॉक संसद का सेट तैयार, राजनीति गलियारों में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:मॉक पार्लियामेंट का सेट लोक सभा की तरह लगाया गया है.0
0
Report
जयपुर में 33वें न्यूरोलॉजी सम्मेलन में उपचार और शोध पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार, समय पर निदान और नवीनतम शोध पर मंथन के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी का 33वां वार्षिक सम्मेलन जयपुर में आयोजित हो रहा है। 21 साल बाद जयपुर में हो रहे इस पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक न्यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में स्ट्रोक, पार्किंसंस, अल्जाइमर, नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों सहित न्यूरोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने अचानक चेहरा टेढ़ा होने, हाथ-पैर में कमजोरी, सुन्नपन और संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। चिकित्सकों के अनुसार स्ट्रोक में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। चुनिंदा मरीजों में थक्का घोलने की दवा और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी से उपचार संभव है।सम्मेलन में करीब 100 व्याख्यान और विभिन्न वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ नई दवाओं, आधुनिक तकनीकों और जटिल न्यूरोलिजिकल बीमारियों के उपचार पर अनुभव साझा कर रहे हैं।आयोजन सचिव भावना शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन चिकित्सा शिक्षा के सतत कार्यक्रम (सीएमई) का मुख्य विषय न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर यानी नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियाँ रहा। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने इन रोगों के निदान और उपचार पर व्याख्यान दिए।0
0
Report
दिल्ली में मौसम बदला, तापमान घटना शुरू, बारिश का अलर्ट जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम अपना रुख बदल रहा है। तापमान में गिरावट है। सर्द(wx)र्दियों में दस्तक दे दी है। ऐसा लग रहा है मौसम विभाग द्वारा 29 और 30 तारीख के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन अर्णब के मार्जिन इफेक्ट से इस तरीके का मौसम देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में अर्नब तूफान का असर धीरे-धीरे, लाल आसमान बना आकर्षण
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में अर्नब तूफान का असर धीरे-धीरे हो रहा कम। सुबह से आसमान हुआ साफ, हल्की धूप के साथ मौसम में दिख रहा बदलाव। वहीं, अर्नब तूफान के पहुंचने से पहले दंतेवाड़ा, बारसूर, किरंदुल समेत अन्य इलाकों में आसमान का रंग हुआ था गहरा लाल। आसमान के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग रह गए थे हैरान। लाल आसमान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे वायरल। लोग आसमान के इस लाल रंग को चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के आने से जोड़कर देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला था ऐसा ही नजारा।0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण घटा, सर्दी की दस्तक के साथ BS6 गाड़ियों का प्रवेश बंद
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम और प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट से वॉकथ्रू दिल्ली में मौसम का रुख बदल रहा है और सर्दियों ने दस्तक दे दी है मौसम विभाग द्वारा आज के लिए भी दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है अभी भी दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है धीमी हो गई है पर लगातार बारिश देखी जा सकती है आसमान में काले बादल हैं आसमान में बादल छाए हैं लेकिन प्रदूषण कम है दिल्ली में तापमान के साथ-साथ AQI में भी गिरावट है अभी फिलहाल दिल्ली का एक ही 101 के साथ मॉडरेट कैटेगरी में है पिछले दिनों 200 से पर था लेकिन अब उसमें गिरावट है दिल्ली वासियों को गर्मी और पॉल्यूशन दोनों से राहत मिल रही है लेकिन अब 1 नवंबर से bs6 से काम की गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा विंटर एक्शन प्लान लागू है उसी के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर जब तक आपके पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होगा तो आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा ए एनपीआर कैमरास के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की जा रही है सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है आपसे हाई राइस इमारत पर अंतिम स्मॉग लगाना अनिवार्य है मिस स्प्रिंकलर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि जो हवा में dust के पार्टिकल है वह सेटल रहे हैं कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल में रखा जा सके फिलहाल दिल्ली में हालात सामान्य है सर्दियाँ दस्तक दे रही हैं और प्रदूषण भी काम है तो ओवरऑल दिल्ली वासियों के लिए राहत भरे दिन है दोनों तरफ से विन विन सिचुएशन है0
0
Report
ग्राम खुरसुला में हत्या: आरोपी रंजीत धनुहार गिरफ्तार, जुर्म कबूल
Sakti, प्रार्थी अनिलविश्वकर्मा पिता तिहारू ग्राम कैथा थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात में खेत के सामने करीबी पेड के पास लक्ष्मीन धनुहार को गांव के रंजीत धनुहार द्वारा हाथ मुक्का एवं आग जलाने वाली लकड़ी से रात में मारपीट किया गया। मृतिका लक्ष्मीन बाई के शव को खेत से लाकर मृतिका के घर अन्दर परछी जमीन में रखे है। आरोपी रंजीत धनुहार फरार है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रंजीत धनुहार घटना कर फरार था; पता लगाने हेतु मुखबिर लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम खुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में आरोपी लुक छिप कर रह रहा है। सूचना मिलने पर रात में थाना स्टाफ के साथ ग्राम खुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में दबिश दिया गया जो आरोपी जंगल में छिपा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। रंजीत धनुहार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसमें बताया कि गाली गलौज करने की बात को लेकर मृतिका को हाथ मुक्का एवं जलाने वाली लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर दिया हूँ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।0
0
Report
Advertisement
दलपत सागर रानीघाट की अवैध दुकानों हटाने को लेकर नगर निगम विवाद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित रानीघाट में अवैध दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल दलपत सागर के आईलैंड के समक्ष पहले कई दुकानें संचालित थी जिन्हें नगर निगम ने रानीघाट में शिफ्ट किया। यहां 5 गुमटी भी बिना नगर निगम की अनुमति के लगाई गई थीं। नगर निगम ने इन गुमटियों में पहले नोटिस चस्पा किया और उसके बाद गुमटियों को जेसीबी की मदद से खाई के फेंक दिया। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम के अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई के चलते गुमटी में रखा सामान बर्बाद हो गया और गुमटी को भी नुकसान पहुंचा। गुमटी को हटाकर जब्त भी किया जा सकता था लेकिन नगर निगम ने अमानवीय कार्रवाई करने का रास्ता चुना। मामले को लेकर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने नगर निगम के अमले द्वारा की गई कार्रवाई को अनुचित माना; उन्होंने कहा मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए निगम अमले को कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में नगर निगम चौपाटी का निर्माण करवाएगा और पीड़ितों को गुमटी अलॉट की जाएगी।0
0
Report
उमकली के ग्रामीण आज भी धरने पर, पंचायत चुनाव बहिष्कार का आह्वान
Pali, Rajasthan:उमकली के ग्रामीण आज भी बैठे धरने पर, उमकली के ग्रामीण पंचायतीराज चुनाव का कर रहे हैं बहिष्कार, उमकली को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर कर रहे हैं मतदान का बहिष्कार, सरपंच व पंच के चुनाव का कर रहे हैं बहिष्कार, उमकली, सरगरों की ढाणी व कुंडली चारणान सहित तीन गांवों के ग्रामीण बैठे हैं धरने पर0
0
Report
गुटखा फैक्ट्री हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के बीच संचालित एक गुटखा फैक्ट्री में हुए हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 26 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने के दौरान मजदूर का हाथ मशीन में फंस गया। गंभीर हालत में साथी मजदूर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राम दरबार चौक के आसपास संचालित गुटखा फैक्ट्री का है। मृतक की पहचान राजमनी, पिता अजय प्रसाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी नालंदा जिला, बिहार के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद साथी मजदूर उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के संबंध में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है फैक्ट्री में जिस जहाज पर घटना हुई है उसे सील कर दिया गया है तफ्तीश के दौरान जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है या नहीं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों और घटना की परिस्थितियों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
