icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर में पेड़ से लटका युवक: हत्या की आशंका प्रेम प्रसंग के चलते

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पंचायत में मिली थी जान से मारने की धमकी ।गांव में ही महिला से था प्रेम प्रसंग।जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर जिले के कर्पूरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान डढ़िया बेलार वार्ड-13 निवासी भगोरण पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के तौर पर हुई है। युवक पेशे से राजमिस्त्री था। घटना करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही करपुरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। और मामले की छानवीन में जुट गया ।बताया जाता है कि जब दोपहर में बगीचे की ओर गए लोगों ने पेड़ से लटका नीतीश का शव देखा। शोर मचाए जाने के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुटी। परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो सभी लोग बगीचे में पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।नीतीश की मां का आरोप है कि नीतीश की हत्या किए जाने के बाद मामला आत्महत्या लगे इसलिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उधर, गांव में चर्चा यह भी है कि नीतीश को गांव की ही एक महिला के परिवार वालों ने घर में पकड़ लिया था। इसके बाद इसकी हत्या की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर करीब दर्जन भर से अधिक जगहों से सैंपल लिया है। पेड़ में लगे फिंगरप्रिंट्स भी संग्रह किया है। ताकि यह स्पष्ट हो सके की हत्या है या फिर नीतीश ने आत्महत्या की है।एएसपी संजय पांडे ने फोनिक जानकारी में बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप उसके परिजन ने लगाए हैं। शव کو पोस्टमार्टम کے लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या। फिलहाल, मृतक के परिवार के लोगों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक की चाची मंजू देवी ने बताया कि नीतीश का गांव की ही 4 बच्चों की मां से अफेयर था। नीतीश जो भी कमाता था, वो महिला और उनके बच्चों पर खर्च करता था। इस बात की जानकारी महिला के पति को भी थी। इसी मामले में एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत भी हुई थी।पंचायत में ही महिला के पति की ओर से नीतीश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मंजू देवी ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद नीतीश घर पर ही सोया हुआ था। आधी रात को जब घर के कोई सदस्य उठा तो देखा कि वो अपने बिस्तर पर नहीं है। सुबह से ही नीतीश की खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था。
0
0
Report

आदापुर प्रखंड में गबन के आरोप, विभागीय जांच में लीपापोती का शक

Motihari, Bihar:*आदापुर प्रखण्ड में जो है गबन में किरदार, उन्हें ही अधिकारी ने बना दिया जांच करने का जिम्मेदार* मोतिहारी में विभागीय जाँच का आलम देखिए जो अधिकारी गबन के क़िरदार है। उन्हें ही जाँच का जिम्मेदार बना दिया गया है। पुरा मामला आदापुर प्रखण्ड का है। आदापुर प्रखण्ड एक बार फिर से सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं अनियमतता को लेकर चर्चा में है । पिछली बार इस तरह के मामले में तत्कलीन डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करा कर सरकारी राशी वसूलने के कार्य किया था। इसबार तो हद हो गई की विभागीय सचिव ने विधायक के शिकायत पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जाँच करने का आदेश दिया है। जिस बीडीओ एवं बीपीआरओ के हस्ताक्षर से फंड की निकासी हुई जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने उनको ही जांच का जिम्मा दे दिया। अब जाँच में लीपापोती नही हो इससे इनकार नही किया जा सकता。 बता दे पूरा मामला आदापुर प्रखण्ड का है। आदापुर प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर आदापुर प्रखण्ड के प्रमुख पर सरकारी राशी का दुरुपयोग, वितीय अनियमितता एवं पक्षपातपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा भवानीपुर गांव में छठ घाट के निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन ग्रामीणों ने छठ घाट निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। छठ घाट पर योजना से सबंधित बोर्ड नही लगाने और घटिया निर्माण सामग्री देख कर लोग गुस्सा हो गए और कार्य को बन्द करा दिया। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण जुटे है और कार्य का विरोध कर जांच की मांग करने लगे。 ग्रामीणों का आरोप है कि प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा योजना का पैसा दो साल पहले ही निकासी कर लिया गया हैं। अब जाँच की बारी आई है तो आननफानन में घटिया सामग्री के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य स्थल पर योजना से सबंधित कोई बोर्ड नही लगा है। छठ घाट के निर्माण के लिए सामग्री गिरया गया है जो अच्छा नही है。 कार्य स्थल पर ईंट गिरा रहे है ट्रेक्टर ड्राइवर ने भी ईंट को मीठा पाग बताया जो दो नम्बर ईंट के श्रेणी में आता है。 विधायक के शिकायत के बाद विभाग ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को जाँच कराने का आदेश दिया। अब जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बीडीओ एवं बीपीआओ को जाँच दे दिया। जबकी प्रखण्ड में प्रमुख के सचिव के रूप में बीडीओ कार्य करते है। जाहिर सी बात है सभी गड़बड़ियों में बीडीओ एवं बीपीआओ के भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है। लेकिन जांच निष्पक्ष हो तो सच्चाई सामने आएगी。 इस सबंध में प्रमुख पति सरोज यादव ने स्वीकार किया है कि भवानीपुरा छठ घाट का पैसा एक साल पूर्व निकासी किया गया है। और मंगुरहा पार्क का पैसा एक महीने पहले निकासी हुआ है। तो अधिकारी के लिए सबसे बड़ा सवाल है धरातल पर जब कोई काम ही नही हुआ तो पैसे की निकासी कैसे हो गई ? तो ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है क्या बीडीओ अपनी स्वयं की जांच निष्पक्ष कर सकता है क्या ?
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस ने शहरी मतदाता मैपिंग घटने पर कार्रवाई तेज करने की मांग की

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। समिति में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुजाकांत शुक्ला और श्यामल कुमार सिंह शामिल थे। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शहरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग का प्रतिशत बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 93 हजार 176 मतदाताओं में केवल 46.59 प्रतिशत मतदाताओं की ही मैपिंग हो सकी है। वहीं बोकारो में यह आंकड़ा 53 प्रतिशत, धनबाद में करीब 49 प्रतिशत, झरिया में 50.74 प्रतिशत और जमशेदपुर पूर्वी में लगभग 52 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया अब भी करीब 50 प्रतिशत के आसपास है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि शहरी क्षेत्रों में मैपिंग कार्य को तेज किया जाए तथा कई स्थानों पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक निर्देश दिए जाएं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। केशव महतो कमलेश ने बताया कि चुनाव अधिकारी ने ज्ञापन पर सकारात्मक पहल करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर में तेज हवा-बारिश से पोल गिरे, ओलावृष्टि से गायें घायल

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम का बदलाव देखने को मिला । यहां तेज हवाओं के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ । वहीं की जगह ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ तेज हवा होने की वजह से कई जगह पर विद्युत पोल गिर गये । मैं कहीं पेड़ टूट गया । वहीं नागौर जिला मुख्यालय स्थित कांजी हाउस का तेज हवाओं के कारण टिन शेड गिर गया । जिससे कई गायो के चोटे आई। वहीं स्थानीय लोगों व नगरपरिषद की टीम की मदद से गायो के उपर गिरे टिन शेड को हटाया गया । इस दौरान नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया ।
0
0
Report
Advertisement

खेत बचाओ अभियान पर कांग्रेस के सवाल, मृदा संरक्षण बनाम खाद संकट

Raipur, Chhattisgarh:भारत सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ का कृषि महकमा भी आज से रासायनिक खाद से खेतों को बचाने 'खेत बचाओ अभियान' चला रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा संरक्षण और रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग कर जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर देना बताया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने इसे किसानों को बर्बाद करने वाला अभियान बताया है. साहू ने कहा है कि तब जबकि किसानों के खरीफ फसल का वक्त है सरकार इस तरह के अभियान की बात कर रही है, वो भी तब जबकि सोसाइटियों में खाद नहीं मिल रहा किसानों को. साहू ने कहा है कि पिछली सरकार के गौठनों को बंद कर दिया गया, जहां समूहों के जरिए वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे थे, किसान उसके जरिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे थे और अब किसानों को परेशान कर खाद उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. वहीं भाजपा ने इस अभियान को बेहतर बताते हुए पलटवार किया है, भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि गौठान और गोबर खाद के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को इसपर बोलने का हक नहीं है. वहीं किसान नेता का कहना है कि सरकार को पहले गाय को बचाना होगा जो सड़क हादसे और कत्लखाने में जाकर मर रहे हैं, तभी खेत बचेगा. गोबर खाद के उपयोग के लिए व्यवस्था करनी होगी. सरकार के इस अभियान में किसानों की सहभागिता से कई कार्यक्रम होने हैं. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में खाद की कमी की खबरों के बीच बड़ा सवाल ये भी है कि किसानों की सहभागिता इस अभियान में कितनी होगी?
0
0
Report

जालौन में घर से घसीटा,सड़क पर पीटा दबंगई का वीडियो वायरल कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव का मामला,

AdityaAdityaFollow2m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन घर से घसीटा, सड़क पर पीटा... दबंगई का VIDEO VIRAL कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव का मामला जालौन में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के दबंग पहले उसके घर में घुस आए और विवाद करने लगे। इसके बाद अगले दिन पति-पत्नी को घर से घसीटकर सड़क पर लाया गया और जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल: क्या पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय? या दबंगों के खौफ में दब जाएगा मामला?
0
0
Report

डॉ. मिड्ढा का विपक्ष पर तगड़ा हमला: हार कबूल कर जिम्मेदारी लें

Jhanj Kalan, Haryana:मिड्ढा का विपक्ष पर हमला हार स्वीकार करना सीखें, दूसरों पर दोष मढ़ना बंद करें: डॉ. कृष्ण मिड्ढा विनेश फोगाट के आरोपों पर विधानसभा उपाध्यक्ष का पलटवार, बोले- खेल भावना से लें हार-जीत जनता दरबार में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे, 15 दिन बाद खुद करेंगे समीक्षा जींद मेडिकल कॉलेज और हाइड्रोजन ट्रेन से बदलेगी जिले की तस्वीर---डॉ. मिड्ढा जींद में आयोजित जनता दरबार के दौरान हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विपक्ष और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार को स्वीकार करना चाहिए और अपनी कमियों का ठीकरा दूसरों के सिर पर नहीं फोड़ना चाहिए। साथ ही जनता दरबार में आई शिकायतों की 15 दिन बाद खुद समीक्षा करने का भी ऐलान किया। वीओ- जींद स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और 15 दिन बाद विभागवार समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी। वीओ-2 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई देते हुए मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण विजन को इससे नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होकर जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा देगा। वीओ-3 विनेश फोगाट द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है और एक खिलाड़ी की पहचान उसकी खेल भावना से होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुकाबला हार जाए तो उसे अपनी कमियों का विश्लेषण करना चाहिए, न कि दूसरों पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बचना चाहिए। वहीं जींद मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी और प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। बाईट: खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अगर आप हार गए हैं तो दूसरों के सिर पर मटका फोड़ना बंद करें। अपनी कमियों को छिपाने के बजाय हार को स्वीकार करना सीखें। बड़ा खिलाड़ी वही होता है जो सामने वाले की बेहतर प्रदर्शन क्षमता को स्वीकार करे。 — डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधानसभा उपाध्यक्ष, हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के भैराणा धाम RIICO उद्योग क्षेत्र पर वार्ता से उम्मीद, धरना जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर भैराणा धाम में प्रस्तावित RIICO औद्योगिक क्षेत्र को लेकर विवाद। भैराणा धाम संघर्ष समिति के पदाधिकारियो की वार्ता। जिला प्रशासन और साधु-sंतों के बीच वार्ता हुई समाप्त। वार्ता के बाद साधु-sंतों ने बातचीत को बताया सकारात्मक। कहा- अभी तक लिखित में कोई आश्वासन या आदेश नहीं मिला। ठोस निर्णय और लिखित आदेश मिलने तक धरना रहेगा जारी। मामले में मंत्रिमंडल उप समिति के गठन पर भी हुई चर्चा। प्रशासन और संत समाज के बीच आगे भी संवाद जारी रहने के संकेत। वार्ता में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, कलेक्टर संदेश नायक और एसपी हनुमान मीना रहे मौजूद।
0
0
Report

दिव्यांग बच्ची की हड्डी टूटी: डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, प्रशासन की जांच शुरू

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर जनपद के जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर एक मासूम दिव्यांग बच्ची की टांग की हड्डी तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची की मां रेशमा अपनी 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी को ई-रिक्शा में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन पर भी कई सवाल खडे़ हो रहे हैं। वही सीएमओ सुनील तेवतिया जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है. पीड़िता की मां रेशमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की पहले से टांग की हड्डी टूटी हुई थी, जिसके उपचार के लिए वह जिला चिकित्सालय पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चतुर्वेदी ने ऑपरेशन करने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते रेशमा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि डीएम के हस्तक्षेप और फटकार के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन तो किया, लेकिन बाद में उसक़ो धमकाया गया। रेशमा का ये भी आरोप है कि डीएम सहाब के कहने के बाद भी डॉक्टर ने बाद में ऑपरेशन के एवज में 8 हजार रुपये लिए और कुछ दिन बाद बच्ची को दोबारा अस्पताल बुलाया गया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के पैर और घुटने को जबरन चलाने की कोशिश की, जिससे उसकी टांग की हड्डी दोबारा टूट गई। बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद जब महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल मे एक्स-रे कराया तो उसमें पैर की हड्डी दोबारा टूटी हुई मिली। अपनी दिव्यांग बेटी को गोद में लेकर डीएम कार्यालय पहुंची रेशमा ने रोते हुए कहा कि उसकी बेटी पहले से ही दिव्यांग है और अब डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वही सीएमओ सुनील तेवतिया का कहना है मामला संज्ञान मे आने के बाद जाँच करा लीं जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित मां-बेटी को कब तक न्याय मिल पाता है.
0
0
Report
Advertisement

चंदौली ब्रेकिंग: सपा नेत्री गार्गी पटेल मारपीट प्रकरण में भाजपा पर गुंडों के आरोप

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - सपा नेत्री गार्गी पटेल मारपीट प्रकरण में नया विवाद.. - सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम लाल पाल का बड़ा आरोप. - आरोपियों को बताया भाजपा के गुंडे... - कहा - ये भाजपा के गुंडे सपा के कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रहें हैं... - भाजपा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पर साधा निशाना... - कहा - उन्होंने ने इन लोगों को बीजेपी की दिलाई है सदस्यता, फोटो है वायरल... - पूरे प्रदेश की राजनीति में बीजेपी ने गुंडे पाल रखे हैं... - इन गुंडों के माध्यम से वंचित लोगों को प्रताड़ना दी जाती है - भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान का उदाहरण सपा नेत्री प्रकरण को बताया - डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 प्रतिशत सामाजिक अपराधों में कमी को नकारा - कहा - एक प्रतिशत भी कमी नहीं आई है.. - पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है, गुंडाराज स्थापित है - गाजीपुर प्रकरण का दिया उदाहरण - योगी आदित्यनाथ के आवास पर साधु संत धरनारत हैं - बीजेपी के कुशासन में लोग अपने भगवान तक को याद नहीं कर पा रहें हैं. - भजन - कीर्तन के लिए कानपुर देहात के लोग एक महीने से परेशान. - योगी आदित्यनाथ की सरकार में इनकी भी सुनवाई नहीं. - पेपर लीक की अनुमति है लेकिन भगवान के भजन के लिए नहीं. - गार्गी पटेल प्रकरण में हर कार्यकर्ता इंसाफ के लिए लड़ेगा. - कहा - सपा का नेता अगर मारपीट प्रकरण में दोषी होगा तो उसे निष्कासित किया जाएगा. - सपा नेत्री को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष. बाईट: श्याम लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष सपा, यूपी.
0
0
Report

कन्नौज: जमीन विवाद में भाई-भईयों के खून-खराबे, एक हत्या, दूसरा आत्महत्या

Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज - जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, दूसरे ने फांसी लगाकर दी जान कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में जमीन के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, घटना से आहत होकर दूसरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से गांव में सनसनी का माहौल है। कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी रामासरे पुत्र सियाराम (60 वर्ष) पर जमीन के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल रामासरे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना से आहत होकर रामभोले (56 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में कुछ ही समय के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top