icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिंगरौली में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी छापेमारी, मिठाई दुकानों पर दबिश

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में मिलावटखोरी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन। माडा तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में मिठाई दुकानों पर छापेमारी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अमित मिश्रा, FSO और प्रशासन की टीम मौजूद रही। खाद्य सामग्री में मिलावट और किचन में गंदगी देखकर नाराजगी जताई गई। मिठाई दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई मिठाइयों के लिए लै गए सैंपल, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की होगी जांच। तहसीलदार ने कहा— मिलावटखोरी और किचन में गंदगी किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त। लगातार अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई। जांच के दौरान किचन में गंदगी और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थिति सामने आई। दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई जायजा लिया गया। तहसीलदार ने नाराजगी जताई और मिठाई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम ने दुकान में मौजूद मिठाइयों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई करेगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

PWD विभाग की नई योजना से रायपुर में सड़कों का तेजी से निर्माण

Raipur, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस. PWD विभाग के कामकाज को बताया. PWD विभाग की आगामी कार्ययोजना की भी दी जानकारी. साव ने कहा- रायपुर शहर के विकास के लिए PWD विभाग पूरी तरह तैयार है. मोवा से सेरीखेरी तक सड़क का निर्माण होगा, इसके लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित. लाभांडी से सड्डू तक 100 करोड़ का काम प्रस्तावित. चांदनीडीही से सरोना तक बायपास के लिए प्रस्तावित. बंजारी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर बनाने प्रस्तावित. राजधानी में यातायात सुगम हो इसके लिए विभाग काम कर रहा. 83 उप अभियंता की नई नियुक्ति की गई, सहायक ग्रेड 3 के 100 पदों की भर्ती की प्रक्रिया का प्रस्ताव. वर्तमान में 6 हजार KM सड़कों का निर्माण प्रगति पर है. 2023 से अब तक 1258 करोड़ के 200 पुल बनाए गए, अब तक 252 भवन कार्य पूर्ण और 265 कार्य प्रगति पर है. सभी संभाग मुख्यालयों में अधूरे भवन को पुनरीक्षित करने स्वीकृति दी गई
0
0
Report

चंद्रपुर महापालिका ने अतिक्रमण विरोधी धड़पड़ कार्रवाई, Mangotree होटल सील

Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर शहर महानगरपालिकेची अतिक्रमण व अनधिकृत वापराविरोधात धडक कारवाई, नागरिकांना दिलासा अँकर:-- चंद्रपूर शहर महानगरपालिकेच्या वतीने शहरातील अनधिकृत वापर तसेच अतिक्रमणाविरोधात आज धडक कारवाई करण्यात आली. शहरातील विविध भागांत करण्यात आलेल्या या कारवाईमध्ये अनधिकृत व्यावसायिक वापरास प्रतिबंध करण्यासह महानगरपालिकेच्या मालकीच्या खुल्या जागेवरील अतिक्रमण हटविण्यात आले. यातील सर्वात महत्वाची ठरली ती जिल्हा स्टेडियम परिसरातील मँगो ट्री या हॉटेलवर झालेली कारवाई. हे मँगो ट्री हॉटेल निवासी क्षेत्रात व्यावसायिक वापर करत सुरू करण्यात आले होते. अनधिकृत व्यावसायिक वापराच्या अनुषंगाने चंद्रपूर शहर महानगरपालिकेच्या वतीने संबंधित ठिकाणी कारवाई करून ते सील करण्यात आले. दुसऱ्या एका कारवारीत महानगरपालिकेकडे हस्तांतरित करण्यात आलेल्या ओपन स्पेसमध्ये अतिक्रमण करण्यात आले असल्याचे निदर्शनास आले.या अतिक्रमणाविरोधात महानगरपालिकेच्या पथकाने कारवाई करीत अतिक्रमण हटविले व जागा अतिक्रमणमुक्त करण्यात आली. याशिवाय हवेली गार्डन परिसरातील मुख्य रस्त्यावर करण्यात आलेल्या अतिक्रमणाविरोधातही महानगरपालिकेच्या वतीने कारवाई करण्यात आली. या कारवाईदरम्यान रस्त्यावरील अतिक्रमण हटवून वाहतुकीसाठी जागा मोकळी करण्यात आली.
0
0
Report
Advertisement

NGT ने क्षिप्रा नदी की स्वच्छता के लिए 15-दिन निरीक्षण का निर्देश दिया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सिंहस्थ-2028 से पहले मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी की स्वच्छता और जल गुणवत्ता को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) सख्त नजर आ रहा है। एनजीटी भोपाल द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के बाद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने क्षिप्रा नदी और उसमें मिलने वाले नालों की निगरानी की प्रक्रिया तेज कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपक काले ने बताया कि एनजीटी के निर्देशानुसार उज्जैन क्षेत्र में नदी और नालों की नियमित जांच की जा रही है। बोर्ड द्वारा जल के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है तथा यह देखा जा रहा है कि कहीं घरेलू अपशिष्ट जल (डोमेस्टिक वेस्ट वॉटर) या अन्य प्रदूषित जल बिना उपचार के नदी में तो नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रत्येक 15 दिन में निरीक्षण एवं जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नदी के विभिन्न स्थलों से सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत संयुक्त समिति की रिपोर्ट में क्षिप्रा नदी की जल गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट में सिंहस्थ-2028 के दौरान सीवेज भार बढ़ने की संभावना के साथ नदी संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई गई है। इसके बाद एनजीटी ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश जारी किए हैं।
0
0
Report

गोंडा साइबर ठग गिरफ्तार: 5.23 लाख की ठगी के साथ लग्जरी लाइफ जेल पहुंची

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा साइबर थाने की पुलिस ने आज बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कमल खड़का और करण सिंह शेखावत दोनों राजस्थान जिले के रहने वाले हैं। इन आरोपियों द्वारा आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ ट्रैवल साइट के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर 5 लाख 23 हजार 600 की ठगी थी, जिसे लेकर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गोंडा के साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज को अपने नंबर पर डायवर्ट किया जाता है, फिर उनके खातों से अपने म्यूअल खातों में पैसे ट्रांसफर करके एफडी करवा कर डिजिटल क्रेडिट कार्ड लेकर महंगे होटलों की बुकिंग कर सोने-चांदी के आभूषण की भी खरीदारी करते हैं। इन ठगी के पैसों से वे लग्जरी लाइफ का आनंद लेते थे, फ्लाइट टिकट बुक करते थे और महंगे होटलों में ठहरते थे। इस लग्जरी लाइफ ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। गोंडा साइबर थाने ने राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अब तक 2 लाख 37 हजार रुपए वापस कराए हैं, साथ ही एक लाख रुपए नगद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए गए हैं और 10 अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं, जिसकी जांच जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों को जेल भेजा है।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली भूमि विवाद: पुलिस टीम पर हमला, 70-80 ग्रामीण हिरासत में

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - चंदौली - भूमि विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों का हमला - अतिक्रमण हटाने पहुंची संयुक्त टीम पर लाठी-डंडों से हमला - हमले में पुलिस और वन विभाग के कई कर्मी घायल, सिर में लगी चोट - वन विभाग की जमीन पर अवैध धान रोपाई का आरोप, कार्रवाई करने पहुंची थी टीम - पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को कराया नियंत्रित - महिला-पुरुष समेत कई ग्रामीण हिरासत में, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में होगी कार्रवाई - घटना में करीब 70-80 लोगों के शामिल होने की बात, सभी की पहचान कर दर्ज होगा मुकदमा - पुलिस अधिकारी बोले- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी - विवादित भूमि में वन विभाग की जमीन के साथ वर्षों से खेती कर रहे काश्तकारों की भूमि भी शामिल - भूमि विवाद को लेकर प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने, कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा - नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ, विशेश्वरपुर गांव का मामला
0
0
Report

DST की साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का खुलासा

Tonk, Rajasthan:टोंक DST की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की साइबर ठगी का खुलासा एंकर..टोंक DST टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात साइबर आरोपियों को डिटेन किया है। आरोपियों के खिलाफ निवाई और सदर टोंक थाना क्षेत्र में कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। DST टीम ने निवाई थाना क्षेत्र में छह साइबर अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करवाए, जबकि सदर टोंक थाना क्षेत्र में एक आरोपी के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जांच में सामने आया कि सातों आरोपी अपने मोबाइल में करीब 205 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर चुके थे। वहीं, NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ करीब 45 ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होना भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से साइबर ठगी की वारदातों में सक्रिय थे। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मोटी रकम कमाने या दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। DST की इस कार्रवाई के बाद साइबर ठगी से जुड़े अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

CBN ने भदेसर में 95 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ कार जब्त, अभियुक्त गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:#भदेसर, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नानाणा गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध हुंडई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने टायर बस्टर स्टिक्स का इस्तेमाल करते हुए घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 6 प्लास्टिक बैगों में भरा कुल 95.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN टीम ने डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर लिया। आरोपी चालक को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में हाईवे पर टैंकर डीजल चोरी, 430 लीटर अवैध डीजल पकड़ा गया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में डीएसटी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी कर अवैध रूप से बेचने का खुलासा किया है। नेशनल हाईवे पर जालमपुरा पुलिया के पास जंभेश्वर होटल पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से टैंकर और 2 ड्रम सहित 2 प्लास्टिक के केनों में भरा कुल 430 लीटर अवैध डीजल जब्त किया। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक श्रवण विश्नोई और टैंकर चालक माणकाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। डीएसटी प्रभारी ASI सूरज कुमार की टीम को मुखबिर से टैंकर से डीजल चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ज्वलनशील पदार्थों की अवैध बिक्री से आगजनी और बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मामले में जांच जारी है।
0
0
Report

आबूराज में गांधी वाटिका के पास दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल अस्पताल में भर्ती

Sirohi, Rajasthan:आबूराज नक्की झील स्थित गांधी वाटिका के समीप दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, माउंट आबू के अधर देवी निवासी मनोज को गोली लगी है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है और गोली यूरिन ब्लैडर में फंसी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
0
0
Report

कांग्रेस युवाओं को 50% टिकट देकर नगर-निकाय चुनाव में फोकस; ऑनलाइन आवेदन से दावेदारों की स्क्रीनिंग

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी रणभेरी बज चुकी है। चुनाव कार्यक्रम सामने आने और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा के सामने जहां सत्ता में रहते हुए निकाय चुनाव में अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस ने भी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दे दिया है। कांग्रेस ने चुनावी बिसात बिछाने की शुरुआत युवा वोट बैंक और नए चेहरों पर फोकस के साथ की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साफ संकेत दिया है कि स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस युवाओं को बड़ी हिस्सेदारी देने की तैयारी में है। पार्टी का लक्ष्य करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने पर है। हालांकि टास्क फोर्स में चयन होने का मतलब सीधे टिकट मिलना नहीं होगा। संभावित उम्मीदवारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे और अंतिम फैसला पार्टी की निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत होगा। ऑनलाइन आवेदन से टिकट के दावेदारों की होगी स्क्रीनिंग निकाय चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित करने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना सामने आई है। प्रदेश नेतृत्व इसकी मॉनिटरिंग करेगा और दावेदारों की सक्रियता, संगठन में भूमिका और चुनाव जीतने की क्षमता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यानी कांग्रेस इस बार केवल परंपरागत राजनीतिक चेहरों पर निर्भर रहने के बजाय युवा, सक्रिय और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है।कांग्रेस की रणनीति केवल नगर निकाय चुनाव तक सीमित नहीं दिखाई दे रही। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव भी राजनीतिक दलों के लिए अगली बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस की टास्क फोर्स को भविष्य के पंचायत चुनावों के लिए भी संगठन तैयार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी राजनीति का तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती संभावित दावेदारों की लंबी फेहरिस्त में से जिताऊ उम्मीदवार चुनना, गुटबाजी को नियंत्रित रखना और स्थानीय स्तर पर संगठन को एकजुट करना होगा.
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर से लोगों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला और उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा के साझे में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच और परामर्श चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया. शिविर माहेश्वरी समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में माहेश्वरी समाज के 200 से ज्यादा महिला और पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इस दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, चर्म रोग विभाग, शिशु रोग, नेत्र रोग, ईएनटी एवं मनोचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं. डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर के दौरान रक्त की जांचें, सोनोग्राफी, एक्स-रे, ईसीजी एवं इकोकार्डियोग्राफी एवं दन्त रोग सम्बन्धी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं. गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार व सर्जरी के लिए अस्पताल में विशेष रियायती दरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया. उदयपुर जिला एवं नगर माहेश्वरी सभा के एस.एन. माहेश्वरी ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से हर वर्ष किरण माहेश्वरी की स्मृति में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें.
0
0
Report

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 60% टिकट युवाओं को देने का निर्णय लिया, बीजेपी भी प्रचार में है

Jaipur, Rajasthan:एंकर इंट्रो.......प्रदेश में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही युवाओं पर दांव खेलने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने निकाय पंचायत चुनावों में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने का ऐलान किया है, तो वहीं बीजेपी ने भी अधिक से अधिक युवाओं को टिकट देने की बात कही है। इसके साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में युवा सम्मेलन करने की तैयारी की जा रही है। देखिए ये रिपोर्ट...
0
0
Report

बिहार में पुलिस के खौफ से जनता त्रस्त, मंत्री ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

Patna, Bihar:सरकार के मंत्री मदन साहनी ने बिहार के पुलिस प्रशासन को लेकर सवाल खड़ा किया.. पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जनता में पुलिस के भय का जिक्र किया.. बिहार के मंत्री ही जब पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं, तो आप समझ सकते हैं बिहार की कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए, मुख्यमंत्री को चुप्पी तोड़नी चाहिए क्योंकि गृह विभाग उन्हीं के पास है। बिहार में मतलब पुलिसिया राज कायम हो चुका है, लोग त्रस्त हैं। पुलिस खाकी के वर्दी के आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं हर जगह। कांग्रेस ने कहा की हम लोग लगातार कहते आ रहे हैं कि पुलिस का खौफ जनता के बीच में है, पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच में नहीं है। आज जनता पुलिस से भयभीत रहती है और इसी बात को आज बिहार सरकार के मंत्री ने भी स्वीकार किया। उन्होंने ही सरकार पर सवाल उठाया और विपक्ष के बात के साथ वह खड़ा रहा कि आज पुलिस का खौफ जनता के बीच में है, अपराधियों के बीच में नहीं है। आखिर पुलिस बेखौफ क्यों हो गई है? पुलिस से जनता क्यों डर रही है? बाइट : अरुण यादव राजद प्रवक्ता....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top