Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Bastar Kanker494776

साजिश के शिकार चार पत्रकार अब तक जेल में

Aug 20, 2024 12:07:10
Pakhanjur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में चार पत्रकार अब तक जेल में हैं, जिनके खिलाफ आंदोलन छेड़ा गया है। प्रदेश के कोंटा में आंध्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, और तेलंगाना के पत्रकारों ने काला पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। पत्रकारों का सवाल है कि यदि साजिश के चलते TI निलंबित होकर जेल गया, तो फिर चारों पत्रकार निर्दोष होते हुए जेल में क्यों हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Mar 03, 2026 12:15:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पाणिनि छात्रावास में स्कूली विद्यार्थियों के साथ होली का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ रंगों और फाग गीतों की धूम देखने को मिली। मंत्री ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर पारंपरिक होली गीत गाए। “हां रे होली आई रे... फागण की मस्ती छाई रे...” जैसे गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों ने भी पूरे जोश और उमंग के साथ फाग गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। इस दौरान छात्रावास में उत्सव का पारंपरिक और सांस्कृतिक स्वरूप देखने को मिला।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गा दास भी से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।मंत्री दिलावर ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है और पारंपरिक लोकगीतों के प्रति रुचि बढ़ती है। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों के साथ खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पूरे आयोजन में उल्लास, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 03, 2026 12:15:12
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में होली की हुड़दंग के दौरान उस समय हादसा हो गया जब शहर के बड़ली का चबूतरा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चाय की दुकान में घुस गई, जिसमें एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे धुलंडी खेलने के बाद दुकानदार बडली का चबूतरा निवासी दिनेश कुमार ने अपनी चाय की होटल खोली ही थी, कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार उनकी दुकान में घुस गई। जिससे वहां पर चाय पैक करवाने के लिए आया ग्राहक झालरापाटन निवासी 50 वर्षीय भेरुलाल कार की चपेट में आ गया। चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में दुकानदार बाल बाल बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 03, 2026 12:02:48
Etah, Uttar Pradesh:एटा में ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर, शराब की खबर को ZEE न्यूज ने दिखाया था प्रमुखता से, रेहड़ी और दुकानदारों का बिना लाइसेंस के खुले में शराब पिलाने के वायरल वीडियो मामले में जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने कार्यवाही के दिए आदेश, आवकारी टीम ने अवैध तरीके से सड़क पर शराब पिलाने वालों पर कसा शिकंजा, आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तिरपाल में रेहड़ी और ठेले पर शराब बेच रहे दुकानदारों को हड़काया और मौके से हटवाई तिरपाल, दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ टीम ने सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी कार्यवाही की कही बात, आबकारी विभाग की कार्यवाही से अवैध रूप से शराब बेच रहे ठेले और रेहड़ी कर्मियों में मचा हड़कंप, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड चौंकी के सामने का मामल
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 03, 2026 12:02:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर आईपीएल के नजदीक आते ही RCA में विवाद गहराता जा रहा है। RCA के चार सदस्यों ने सहकारी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर नया संयोजक नियुक्त करने की मांग उठाई है। धनंजय सिंह खींवसर, आशीष तिवारी, पिंकेश पोरवाल और हेमंत मीणा ने पत्र लिखा है। सदस्यों ने अपने पत्र में के हालिया आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि अदालत ने दीनदयाल कुमावत के संयोजक के रूप में कार्य करने पर रोक लगा दी है। ऐसे में वर्तमान व्यवस्था के चलते RCA के प्रशासनिक और वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि लंबे समय से बैंक खाते का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे खिलाड़ियों के भुगतान, आयोजन संबंधी तैयारियां और अन्य नियमित कार्य अटके हुए हैं। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह की प्रशासनिक अस्थिरता को लेकर सदस्यों ने चिंता जताई है।चारों सदस्यों ने रजिस्ट्रार से आग्रह किया है कि स्थिति को देखते हुए शीघ्र नया संयोजक नियुक्त किया जाए, ताकि RCA के कामकाज को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। उनका कहना है कि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी क्रिकेट गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आरटीए में संयोजक व नए सदस्य के रूप में किसी अन्य व्यक्ति को मनोनीत कर आरसीए के कार्य को आगे बढ़ाया जाए जिससे प्रदेश में क्रिकेट प्रभावित न हो।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 03, 2026 12:02:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 03-03-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 स्लग: गोरखपुर में फर्जी क्रिप्टो स्कीम का पुलिस ने किया पर्दाफाश, होटल से दो शातिर गिरफ्तार。 गोरखपुर में 10 गुना मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले एक फर्जी क्रिप्टो गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर लोगों को तीन से पांच साल में रकम 10 गुना करने का लालच दे रहे थे। पुलिस अब इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है。 पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 315 में छापा मारकर दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया। आरोप है कि ये दोनों ‘नेक्स्ट बीट क्वाइन’ नाम से फर्जी क्रिप्टो स्कीम चला रहे थे और निवेशकों को कम समय में मोटा मुनाफा देने का झांसा दे रहे थे। एक मार्च को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वेबिनार आयोजित कर प्रयागराज, बिहार और देवरिया से करीब 14 लोगों को गोरखपुर बुलाया गया था। वेबिनार में निवेश योजना का प्रेजेंटेशन दिखाकर लोगों पर तुरंत पैसा लगाने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास न कोई पंजीकृत कार्यालय था और न ही किसी प्रकार का वैध लाइसेंस। मौके से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। लैपटॉप की शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है。 पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को निवेश के लिए बुलाया गया था, उनके नाम-पते दर्ज कर सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की रकम 50 लाख से कहीं ज्यादा हो सकती है。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के खामपार बहोरवा निवासी संजीव कुमार कुशवाहा और गौरीबाजार के बंसहिया निवासी अंकित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजीव कुशवाहा गिरोह का सरगना है, जबकि अंकित श्रीवास्तव पहले भी जालसाजी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और विनियमित स्कीम पाबंदी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को फंसा रहा था। अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर अन्य आरोपियों और संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है。 - क्रिप्टोकरेंसी क्या है? क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होती है। इसमें लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड एक डिजिटल लेजर में सुरक्षित रहता है। इसे न तो छुआ जा सकता है और न ही पारंपरिक नोट या सिक्कों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इसे कानूनी मुद्रा का दर्जा भी प्राप्त नहीं है。 फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस हाईटेक ठगी के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने में जुटी है। विशेषज्ञों की अपील है कि बिना वैध लाइसेंस और आधिकारिक पंजीकरण वाली किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, वरना 10 गुना मुनाफे का सपना आपकी जिंदगी भर की कमाई डुबो सकता है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 03, 2026 12:01:48
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में होली त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट और गोंडा पुलिस ने सकुशल ढंग से त्यौहार संपन्न कराने के लिए अपनी कमर को कस लिया है। आज गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गोंडा शहर में आज भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इसके साथ ही साथ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होली त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों से जानकारी लिए बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निर्देश दिया है कि लगातार सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों की पुलिस के अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाए। यातायात व्यवस्था को भी देखा जाए ताकि होली त्यौहार को लेकर के खरीदारी करने आ रहे हैं लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में माहौल खराब करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिया है किसी भी व्यक्ति को छोड़ नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की अपना वर्दी के भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को लेकर के निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़भाड़ और अति संवेदनशील वाले इलाकों में लगातार ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई दिक्कत होली त्यौहार के दौरान ना होने पाए। वहीं गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि होलिका दहन, होली और रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए गोंडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की जा रही है, शांति समिति की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो संवेदनशील हमारे इलाके हैं, जहाँ से शोभायात्राएं निकलनी हैं, वहाँ ड्रोन कैमरों से भी लगातार नजर रखी जा रही हैं। हमारी सोशल मीडिया सेल भी लगातार एक्टिव है और 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। जो आगामी हमारे प्रमुख त्योहार हैं होलिका दहन और होली का त्योहार है, और रमजान का महीना भी चल रहा है। इन्हीं त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई है। जो स्थानीय हमारे यहाँ के व्यापारी हैं, आयोजक हैं, विभिन्न जगहों पर जहाँ होलिकाएं रखी गई हैं, उन लोगों से वार्ता की गई है। उनके कार्यक्रमों के संबंध में उनसे चर्चा की गई है.
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 03, 2026 12:01:22
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top