icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी में रिंग बांध टूटने से गांव जलमग्न, लोगों में दहशत

Motihari, Bihar:मोतिहारी में पानी के दवाब से रिंग बांध टूट गया है। चंपारण तटबंध में भी दो जगहों पर रिसाव हो रहा है। अरेराज प्रखंड क्षेत्र के सरेया पंचायत अंतर्गत लोकनाथपुर पान्डेय टोला गांव के समीप मेन बांध के बाद बना रिंग बांध टूट गया है। उक्त बांध के टूटने से लोकनाथपुर पांडेय टोला गांव जलमग्न हो गया है सभी घरों में पानी घुस गया है जिससे प्रभावित लोगों की समस्या बढ़ गई है गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से रिंग बांध टूटा है। पूर्व में पांडेय टोला गांव के बचाव के लिए मेन बांध के बाद रिंग बांध का निर्माण पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत कराया गया था। इसके टूटने से पूरे गांव में पानी का फैल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग के द्वारा मेंन बांध का भी देखरेख सही ढंग से नहीं किया जाता है पूर्व दिन गंडक नदी में आए बाढ़ के दौरान गंडक नदी में सरेया गांव के पास कटाव हो रहा था जहां कटावरोधी कार्य भी विभाग के द्वारा नहीं किया गया था फिलहाल सरेया में काली मंदिर के समीप भी चंपारण तटबंध पर पानी का दबाव बना हुआ है जिसको लेकर लोग चिंतित हैं。
0
0
Report

दुमका के दुधानी टावर चौक की घड़ी कई साल से खराब, मरम्मत की मांग तेज

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका के दुधानी स्थित टावर चौक की घड़ी इन दिनों अपनी ही मर्जी से समय बता रही है। टावर में लगी चारों घड़ियां बंद पड़ी हैं। दुमका शहर के प्रवेश द्वार के रूप में पहचाने जाने वाले दुधानी टावर चौक पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह टावर घड़ी लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। कहा जाता है कि अगर व्यवस्था को दुरुस्त रखना है तो समय भी दुरुस्त रखना जरूरी है, लेकिन दुधानी चौक पर लगी यह घड़ी खुद ही समय से बाहर है। दुधनी चौक दुमका के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है और यहां लगा टावर लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टावर घड़ी के बंद रहने से शहर की व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टावर की चारों घड़ियों की मरम्मत कराकर इसे चालू कराया जाए, ताकि दुमका के प्रवेश द्वार की पहचान बनी रहे।
0
0
Report
Advertisement

रांची में 15.70 लाख की सिगरेट चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची में 15.70 लाख की सिगरेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के रेडियम रोड स्थित सुवालाल गोपीलाल जैन की दुकान में हुई करीब 15.70 लाख रुपये की सिगरेट चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने कुन्दन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 3 हजार रुपये नकद, एक पुराना मोबाइल और 15.70 लाख रुपये की सिगरेट चोरी की थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर छह बैग और तीन झोलों में चोरी की गई सिगरेट और मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुन्दन वर्मा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। बाइट: पारस राणा, सिटी एसपी
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने 8 प्रत्याशियों का पैनल भेजा

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कोर कमिटी की बैठक में राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार यूपी बीजेपी ने 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए 3-3 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। लगभग 25 से ज़्यादा नेताओं के नाम राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए भेजा है, जिसमें से 8 नाम फ़ाइनल होंगे। सूत्रों के मुताबिक इन नामों को यूपी बीजेपी ने केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा है: 1. राजवीर सिंह राजू भैय्या 2. बीएल वर्मा 3. सीमा द्विवेदी 4. हरिश द्विवेदी 5. सुब्रत पाठक 6. विद्या सागर सोनकर 7. दुर्विजय शाक्य 8. सुरेश राणा 9. गीता शाक्य 10. रेखा वर्मा 11. प्रियंका रावत 12. कौशल किशोर 13. स्मृति ईरानी 14. वरुण गांधी 15. दिलीप पटेल 16. अनिल अग्रवाल 17. राजेन्द्र अग्रवाल 18. ममतेश शाक्य 19. रमापति राम त्रिपाठी 20. संजीव बालियान 21. सत्यपाल सिंह 22. हरदीप सिंह पुरी 23. बृजलाल 24. रामशंकर कठेरिया 25. प्रकाश पाल 26. कुँवर बासित अली 27. अर्चना मिश्रा 28. जय प्रकाश निषाद।
0
0
Report

11kV लाइन टूटने से तीन नंदियों की मौत; ग्रामीणों ने विभाग के विरुद्ध आक्रोश

Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर गारबदेसर में 11 हजार केवी विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा टूटी विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन नंदियों की मौके पर मौत मुख्य सरदारशहर रोड पर कागासर फांटा के पास की घटना ग्रामीणों का आरोप-लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, विभाग को कई बार दी गई थी सूचना हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी, विद्युत विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश ग्रामीणों का आरोप—पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची, विद्युत विभाग की लाइनमैन टीम करीब 12 घंटे बाद पहुंची क्षतिग्रस्त 11 हजार केवी लाइन की जल्द मरम्मत और पूरी तरह निरीक्षण की मांग ग्रामीणों ने कहा-समय रहते लाइन दुरुस्त होती तो हादसा टाला जा सकता था
0
0
Report
Advertisement

शाहाबाद घाटी में पैंथर फिर दिखा, ग्रामीणों ने कार में बैठकर वीडियो बनाया

Baran, Rajasthan:शाहाबाद घाटी में फिर दिखा पैंथर, ग्रामीणों ने कार में बैठकर बनाया वीडियो बारां जिलें की शाहाबाद घाटी क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर नजर आने से वन्य जीव प्रेमी खुश हैं वहीं ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों के अनुसार घाटी से गुजरते समय सड़क किनारे ग्रामीणों को पैंथर दिखाई दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार में बैठे-बैठे मोबाइल से पैंथर का वीडियो बना लिया। वीडियो में पैंथर सड़क किनारे आराम से कार के आगे आगे चलता नजर आ रहा है। पैंथर दिखाई देने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई। वहीं वन्य जीव प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से पैंथर से दूरी बनाए रखने एवं उसके साथ छेड़खानी नहीं करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top