494776
स्कूल भवन के अंदर छाता लेकर कार्य करते नजर आए कर्मचारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले में लगातार मुसलाधार बारिश होने से भवनों के निर्माण की गुणवत्ता, यह विडियो बया कर रहा है। बचेली स्थित आत्मानंद हाईस्कूल में छाता लेकर स्कुल के कर्मचारी कामकाज करने को विवश है। भवन के छत से पानी रिस रहा है व छत के सीमेंट प्लास्टर नीचे गिर रहा है, हालांकि खतरों के बीच मे कार्य करने को मजबूर कर्माचारियों स्कूल सामग्री को जिम्मेदारी से प्लास्टिक तिरपाल से ढक रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेलंगाना DGP-MLA पर आरोप: गायों के अवैध परिवहन और हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई?
Noida, Uttar Pradesh:तेलंगाना के DGP, MIM MLA खुलेआम नंगे नाच रहे हैं और गैर-कानूनी तरीके से गायों को ले जा रहे हैं। आप हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आप इन गाय हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या आप MIM से डरते हैं?0
0
Report
Jalpaiguri के St Paul’s School से Vande Mataram इनपुट्स ने धूम मचाई
Noida, Uttar Pradesh:Vande Mataram inputs from St Paul's School Jalpaiguri0
0
Report
आनंद मिश्रा ने तेजस्वी यादव के फोटोशूट बयान पर जमकर पलटवार
Buxar, Bihar:बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के फोटोशूट वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। आनंद मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले यह बताना चाहिए कि वह खुद कहां-कहां जाकर फोटो शूट कराते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके फोटो सार्वजनिक किए जाएं तो उनकी खुद की बेइज्जती हो जाएगी। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं को देखने के बजाय केवल आलोचना करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष सरकार की योजनाओं में कोई कमी बता कर बेहतर सुझाव देते तो बात समझ में आती। लेकिन वह सिर्फ फोटोशूट और बयानबाजी की राजनीति कर रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर आधी रात में डांस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हैं। अगर उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कोई विकास कार्य किया होता तो उसकी तस्वीरें साझा करते। भाजपा विधायक ने दावा किया कि वर्तमान सरकार लगातार विकास और जनहित के कार्य कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में युवती को शादी से पहले भगा गया युवक, पिता ने गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:गोहन थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की शादी तय हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसी बीच गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना की जानकारी तत्काल गोहन थाना पुलिस को दी गई थी। उन्होंने थाने में शिकायत देकर बेटी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़ित पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बेटी को सकुशल बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं शादी की तैयारी अधूरी रह गई हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिए जाने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई कर युवती को बरामद कर पाती है।0
0
Report
बिजनौर में नाबालिग के धर्म परिवर्तन के वायरल वीडियो पर परिवार कार्रवाई की मांग
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में नाबालिग के कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में परिवार का दावा है कि गांव के एक मुस्लमान युवक ने नौकरी का झांसा देकर उसको क Kashmir ले जाकर जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया। परिवार पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाबालिग विशाल को बेहतर रोजगार के लालच देकर कश्मीर ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसे डराकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। कुछ दिन बाद वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवक इस्लाम स्वीकार करता दिखाया गया। परिवार के अनुसार वसीम नामक युवक ने घटनाक्रम में अहम भूमिका निभाई। माता-पिता और अन्य परिजनों ने SSP कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पिता कृष्ण ने कहा कि उनका बेटा नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर घर से दूर ले जाया गया। मां पिंकी ने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई। पूर्व भाजपा सांसद Kunwar Bharatendra Singh भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आए और कहा कि यदि नाबालिग के साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है तो यह बेहद गंभीर मामला है। गांव में चर्चा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
रायबरेली में मजाक के बावजूद तनाव, मुस्लिम-हिंदू विवाद में पांच गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में हिन्दू मुस्लिम दोस्तों के बीच हलके फुलके मजाक ने माहौल बिगाड़ दिया है। हिन्दू दोस्त ने मुस्लिम दोस्त से मजाक में किसी बात का जवाब देते हुए कहा कि तुम्हारा अल्लाह बचा लेगा क्या। इसी बात को लेकर यहां मुस्लिम पक्ष ने हिन्दू दुकानदार से माफ़ी मांगने की ज़िद की है। भारी तादाद में हिन्दू दुकानदार के यहां पहुंचे मुस्लिम पक्ष पर दबाव बनाते हुए माफ़ी न मांगने पर मारने पीटने का भी आरोप लगा है। इस बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने तुरंत मुस्लिम पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज सपा नेता समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया है। मामला सलोन थाना इलाके के सेंधियापुर का है। यहाँ चंद्रभान मौर्य बाउआ रेस्टोरेंट चलाते हैं। यहां पर एक दिन पहले बाउआ और उसके मुस्लिम दोस्त के बीच हल्का फुल्का मजाक हो रहा था। इस दौरान चंद्रभान मौर्य ने किसी बात के जवाब में कहा कि तुम्हारे अल्लाह बचा लेंगे क्या। यह बात सपा नेता इरफ़ान सिद्दीकी को मालूम हुई तो वह दर्जन भर लोगों के साथ चंद्रभान के रेस्टोरेंट पहुंचे जहाँ धमकी देकर माफ़ी माँगने का दबाव बनाया। यहाँ हिंदूवादी संगठन भी पहुंचे तो मुस्लिम पक्ष वहां से चला गया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने चंद्रभान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को जेल भेज दिया है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में फल-सब्जी ठेलों के व्यापारी होलसेल की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में सोमवार को हाथ ठेला और फुटकर फल-सब्जी व्यवसायियों ने होलसेल व्यापारियों की कथित मनमानी के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि मंडी में कैरेट और बारदान का सही वजन नहीं काटा जाता, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही बिलों में अतिरिक्त टैक्स लगाने और खराब फल वापस नहीं लेने पर भी नाराजगी जताई गई। हाथ ठेला फुटकर व्यवसायी संघ के कमलेश गुर्जर ने कहा कि होलसेल व्यापारी खुद ही रिटेल में फल बेच रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और छोटे व्यापारियों को राहत दी जाए। बाइट - कैलाश ......................... अध्यक्ष ठेला व्यापारी संघ0
0
Report
चंदवाजी थाना की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
Jaipur, Rajasthan:चंदवाजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़. अचरोल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई में कई अहम सबूत और उपकरण बरामद किए गए. देर रात तक चली यह कार्रवाई अचरोल निवासी विष्णु शर्मा को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार करने के साथ पूरी हुई. आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, लैपटॉप और सट्टे में उपयोग किए जा रहे अन्य उपकरण जब्त किए गए. इस कार्रवाई में Subhash Samota और Rohitash Barala की अहम भूमिका रही. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. चंदवाजी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है.0
0
Report
मंत्री जयवीर सिंह के अज़ान बयान पर मौलाना फरंगी महली ने माफी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह के अज़ान वाले बयान को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का बयान हम लोग किसी की मजहब के बारे में बुराई नहीं करते हैं हम लोग भी चाहते हैं कि कोई किसी की मजहब के बारे में गलत बात ना बोले हम चाहते हैं कि यूपी सरकार के मंत्री अपना बयान वापस ले या मुसलमान से माफी मांगे0
0
Report
Advertisement
तखतगढ़ में परिंडा अभियान शुरू, नगरभर में 2000 परिंडे लगाए जाएंगे
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में शुरू हुआ परिंडा अभियान, नगरभर में लगाए जाएंगे 2 हजार परिंडे भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों के लिए राहत पहुंचाने को लेकर तखतगढ़ नगर में परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल की प्रेरणा से शुरू हुए इस जनसेवा अभियान के तहत नगरभर में करीब 2 हजार परिंडे लगाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत तहसील कार्यालय परिसर एवं आसपास के पेड़ों पर 10 परिंडे बांधकर की गई। इस दौरान तहसील कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पक्षियों के संरक्षण और गर्मी में उन्हें पानी उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया। उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनसहयोग से संचालित किया जाएगा तथा नगर के विभिन्न मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और पेड़ों पर परिंदे लगाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाजसेवी मनोज नामा ने भी नगरवासियों से घरों के बाहर परिंदे लगाने और नियमित रूप से पानी भरने की अपील की। अभियान को लेकर नगरवासियों में उत्साह दिखाई दिया।0
0
Report
बीच सड़क पर तमंचा दिखाकर युवक को दोराया युवक गंभीर रूप से घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:14:02 6 VoVo2 37% Cat LTE 1 Vo1) LTE2 K शेयर 0:30 फिरोजाबाद में सब्जी खरीदने गए एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की इसके बाद बीच सड़क पर तमंचा लेकर दौड़ाते हुए फायरिंग कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट और फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की। गांव नगला गेंहू निवासी नीरज कुमार ने जसराना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई 16 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे नगला जाट में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची है आरोपी मौके से फरार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दि0
0
Report
गाजीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर मोदी सरकार पर हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, गाजीपुर में फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला, मोदी सरकार को बताया जादुई सरकार पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल गाजीपुर में डीएम-एसपी कार्यालय के पास कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध, कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को बताया “जादुई सरकार सिर पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे रखकर किया प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कांग्रेस का आरोप— कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई की मार देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमतوں को लेकर अब सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी कार्यालय के पास कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्री देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर सांकेतिक गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे रखकर विरोध जताया। बता दें कि गाजीपुर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सरजू पाण्डेय पार्क से जुलूस निकला, जो डीएम-एसपी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़साहत हुसैन बाबू, पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे सिर पर रखकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी सरकार को जादुई सरकार तक बता दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से पेट्रोलियम पदार्थों की कम खपत की अपील कर रही है, जबकि असली जरूरत कीमतों पर नियंत्रण की है। अगर मोदी जी झाड़ू उठा लें तो उनके अंधभक्त भी झाड़ू उठाने लगेंगे। ये जादुई सरकार है। बाइट— सुनील राम- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, गाजीपुर बाइट — पशुपति नाथ राय- पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता बाइट- फ़साहत हुसैन बाबू- कांग्रेस प्रदेश महासचिव0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति चरमराई, इलाज प्रभावित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। मरीजों और स्टाफ का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार लाइट की किल्लत है; कभी रोशनी 5 मिनट आती है तो चार-छः घंटे नहीं आती। जिले के एकमात्र हॉस्पिटल की व्यवस्था बिगड़ी बिजली बचाने के चक्कर में मरीज को किया बेहाल सारी व्यवस्था कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की ओर कर रही इशारा मरीज बढ़ में पंखा हिलाते नजर आ रहे लाखों रुपए का जनरेटर बना सफेद हाथी अधिकारियों के कमरे में लगे इनवर्टर तो मरिज सरकारी अस्पताल की बदहाली पर परेशान कहीं शरीर में दर्द तो कहीं प्रशासन का दर्द आखिर कहां जाए आम जनता कौन है जिम्मेदार ओपीडी में डॉक्टर मरीज देख पाने में बाधित हैं; कई डॉक्टर अपनी ओपीडी से अनुपस्थित दिखे। पर्चा काउंटर पर लोग दुपट्टे से पंखे की हवा कर रहे हैं। बाढ़ में भर्ती मरीजों का कहना है कि उन्हें बिलकुल लाइट नहीं मिलती। अस्पताल को सप्ताह में लगभग 200 लीटर डीजल मिलता है, बावजूद इसके जनरेटर अकसर काम नहीं कर रहे या उपयोगी नहीं दिखते। मरीज और रिश्तेदार प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका जता रहे हैं।0
0
Report
गर्मी के दौरान लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ से लोगों की राय वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:गर्मी के दौरान लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ से लोगों की राय वायरल0
0
Report
राजस्थान शिक्षक संघ ने गर्मी में अवकाश कटौती के विरोध में विशाल रैली निकाली
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रामगंजमंडी में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधान अवकाश में की गई कटौती के विरोध में विशाल रैली आयोजित की गई। प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने विभाग के निर्णय के खिलाफ नाराजगी जताई। शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है, उन्होंने बताया कि पहले चरण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, दूसरे चरण में उपखंड स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए, तीसरे चरण में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए गए तथा 8 मई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शिक्षकों ने शव यात्रा निकालकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और अवकाश कटौती के आदेश वापस लेने की मांग उठाई। संगठन के न्याधिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश हाटवाल ने कहा कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान अवकाश में कटौती को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का भी विरोध किया और शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग दोहराई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
