494776
कांकेर शहर मे व्यक्त- बेव्यक्त दिखाई दे रहा हैं भालू एवं तेंदुआ
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का झुंड रिहायशी इलाकों में भोजन की तलाश में प्रवेश कर रहा है, जिससे शहरवासी परेशान हैं। देर शाम नगर के रामनगर में भालुओं का झुंड देखा गया, जिसकी वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तेंदुओं और भालुओं की आमद से नागरिकों में चिंता बढ़ रही है। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में पुलिस-एसओजी मुठभेड़: लुटेरा यश प्रताप सिंह घायल, लूट का 19,500 नकद बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपुर खालसा तिराहा के पास नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ लुटेरे बदमाश यश प्रताप सिंह की मुठभेड़ हो गई। जहां बाएं पैर में गोली लगने के कारण यश प्रताप सिंह घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 2 दिन पहले शराब सेल्स मैन के साथ हुई लूट की वारदात में यह शातिर लुटेरा शामिल था और फरार चल रहा था। आरोपी के कब्जे से लूट का 19500 और घटना में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बीते 4 सितंबर को रुद्रपुर विषय कम्पोजिट शराब की दुकान के सेल्स मैन अंकित गुप्ता के साथ गोंडा लखनऊ हाईवे पर लालपुर चंद्रभान के पास लुटेरे यश प्रताप सिंह ने मारपीट कर 70 हजार की लूट की थी। जहां नगरकोट वाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। आज सोमवार तड़के सुबह 3 बजे करीब सूचना मिलने पर दोनों पुलिस टीमों ने लालपुर खालसा तिराहा के जब इसकी घेराबंदी की गई तो इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दीं। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली यश प्रताप के बाएं पैर में लगी। इलाज के लिए आनन फानन में बदमाश को मेडिकल कॉलेज लाया गया है। दरअसल मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था और वहां पर यश के आने की सूचना मिली थी जो पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नम्बर की बाईक बरामद हुई है वहीं उसके कब्जे से 19 हजार 500 नकद भी बरामद हुआ है। इसके कब्जे से लूट का 19500 और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस पूरे मामले को लेकर के और गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है।0
0
Report
नदी में नहाते युवक पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत
Ukhdand, Uttar Pradesh:नदी में नहाते समय युवक के पास पहुंचा अचानक मगरमच्छ मगरमच्छ को देख युवक भागने लगा मगरमच्छ उसके पीछे पीछे तेजी से आते दिखाई दे आ रहा युवक मगरमच्छ के हमले से बाल बाल बचा पानी से बाहर निकल कर ली राहत की सांस मगरमच्छ नदी में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल ग्रामीण वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द पकड़ने और नदी के किनारे सुरक्षा बढ़ाने की मांग मगरमच्छ के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौंधा नदी का मामला0
0
Report
श्रावस्ती मुठभेड़: 50 हजार के इनामी 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल पुलिसकर्मी सुरक्षित
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - पुलिस मुठभेड़ में 50 - 50 हजार के 2 शातिर वांछित इनामिया बदमाश गिरफ्तार। एंकर - खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी वांछित बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग से बचाव के दौरान एक उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। दरअसल, भिनगा कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की अंटा तिराहे के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी। वहीं उसके साथी शिव कुमार जायसवाल को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग से बचाव करते समय एक उपनिरीक्षक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाश गिरीश बहेलिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरीश बहेलिया के खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शिव कुमार जायसवाल पर भी 23 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। ये दोनों आरोपी नकबजनी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के नेटवर्क और उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा رہی है।0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा 2027 फतह के लिए जमीन पर उतरेगी; युवाओं की टीम सजग
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा का 2027 फतह प्लान पूरी पार्टी और सरकार को अब जमीन पर उतारने का प्लान तैयार संगठनात्मक 98 जिलों में जल्द प्रभारी घोषित किए जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी अब लगातार जिलों में प्रवास कर चुनावी तैयारियां करेंगे आगामी दिनों में तावड़े खुद सभी छह क्षेत्रों का दौरा कर वहां क्षेत्रीय टीमों के साथ बैठक करेंगे भाजपा के अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी के साथ सभी सात प्रदेश महामंत्रियों को एक फार्मेट सौंपा गया है सभी से सितंबर में कहां-कहां प्रवास पर जाएंगे इसकी प्रस्ताव मांगा गया है प्रवास औपचारिक नहीं होगा बल्कि रात्रि विश्राम भी वहीं करना होगा मौजूदा परिस्थिति में जेन-जी को जोड़ने और उनके बीच जाने पर बल दिया गया भाजपा ने कॉकरोच पार्टी के जेन-जी आंदोलन के पलटवार में बूथ तक युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई गयी है बूथ कमेटी से लेकर शक्ति केंद्र तक टीमों में युवाओं को शामिल किया जाएगा गांव-गांव और शहरों में गली-गली में युवाओं के बीच जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे0
0
Report
ये वायरल शो जल्द ही इंटरनेट पर धमाल मचाने वाला है
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
ये शो वायरल कैसे बना? जानिए वजहें अभी
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
सहरसा में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित युवक फरार
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ जबरन रेप करने का मामला सामने आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पीड़ित बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में घास लाने गयी थी इसी दौरान गाँव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और फिर एक युवक ने बच्ची के हाथ बांधकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए. इधर बच्ची रोते बिलखते किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों से पूछताछ करते हुए आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है. परिजनों का बयान.0
0
Report
अंता नगर निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
Baran, Rajasthan:दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दाव पर , भाजपा ओर कांग्रेस के बीच होती हे कांटे की टक्कर , चुनावी माहौल पहुंचा चरम पर , बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव रोचक बना हुआ हे यहाँ दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी होने के कारण दोनों ही प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारीयो ने अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी हे तो वही कई वार्डों में निर्दलीय भी पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हे ऐसे में यहाँ चुनावी माहौल का नजारा अलग ही देखने को मिल रहा हे । यहां 35 वार्डो के लिए 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने के कारण प्रचार प्रसार के चलते कस्बे में दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहता हे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह तथा कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा की गई नुक्कड़ सभाओं सहित जीत के लिए दिए गए मंत्र के बाद चुनावी रंगत ओर तेज हो गई हे प्रत्याशियों द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क तेज कर दिया गया हे कही बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया जा रहा हे तो कही मतदाताओं से विजय श्री दिलाने के लिए मान मनुहार की जा रही हे तो कही रेलिया निकाल कर जन संपर्क किया गया हे ।बता दे कि अंता शहर राजनीति का गढ़ माना जाता हे ऐसे में अंता नगर निकाय के चुनाव में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर होती हे इस बार 35 वार्डो के लिए फिलहाल 110 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हे जिसके कारण पूरे कस्बे में चुनावी माहौल की रंगत देखने को मिल रही हे ।0
0
Report
ये वायरल शो किसके लिये है? जानिए पूरी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
शिवहर में निर्माण साइट पर टक्कर, 22 वर्षीय अभिजीत कुमार की मौत
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमहुती निवासी दिनकर सहनी के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिजीत कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर खड़ी सीमेंट मिक्सर वाहन से टक्कर हो गई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क निर्माण में लगे वाहन के आसपास चेतावनी संकेत या बैरिकेटिंग नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
ये वायरल शो क्यों है चर्चा में, जानिए वजह
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
वायरल शो के लिए आया नया मुकाम—देखिए क्या है पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
गणेश वायरल शो के लिए है—जानिए इसका मकसद
Noida, Uttar Pradesh:GANESH VIRAL वायरल शो के लिये है0
0
Report
ये वायरल शो अब क्यों ट्रेंड कर रहा है, जानिए पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
सवायजपुर कोतवाली में आग से बचाव का पुलिस करने को दिया गया प्रशिक्षण
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली परिसर में रविवार को फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और तत्काल आग पर काबू पाने के उपायों का प्रशिक्षण दिया। फायर स्टेशन इंचार्ज चौहान गौतम ने बताया कि अचानक आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान बिजली के उपकरणों, रसोई गैस सिलिंडर और अन्य स्थानों पर लगी आग को बुझाने के तरीके समझाए गए। भवन में आग लगने पर सुरक्षित निकासी, धुएं से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, विक्की सागर, आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
