494334
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों का उफनते नदी पार करने का वीडियो वायरल
Kanker, Chhattisgarh:पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों का उफनते नदी पार करने का वीडियो हो रहा है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल में कांकेर DRG और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के पश्चात मारे गये महिला नक्सली को उफनते नदी से सुरक्षा बलों द्वारा लाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालु बढ़े, मॉनसून के बीच सुरक्षा और व्यवस्था लागू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "... चारधाम यात्रा में पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है... सभी ने बहुत अच्छा काम किया है जिस कारण यात्रा व्यवस्थित रही है। अब मॉनसून आने वाला है और यात्रा अगले चरण में जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले दिनों अधिक संख्या होने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानियां हुई थीं... प्रत्येक दिन यात्रा में हर आवश्यकता और श्रद्धालुओं पर निगरानी रखी जाएगी..."0
0
Report
जालौन में दामाद पर ससुराल वालों द्वारा जिंदा जलाने का मामला, जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला आया सामने, पत्नी व ससुरालियों पर युवक को जिंदा जलाने का आरोप, रूपयों के लेनदेन को लेकर डुए विवाद में ससुराल पक्ष ने उठाया खौफनाक कदम, झुलसे युवक का परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में सुधार होने पर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित रामकुंड के पास का मामला।0
0
Report
अलीगढ़ में जीएसटी रद्द होने के बावजूद 50 लाख के भुगतान की जांच शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:फर्म का जीएसटी रद्द होने के बावजूद 50 लाख का भुगतान करने का मामला मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने दिए जांच के आदेश मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि टीम गठित कर की जाएगी जांच जो भी दोषी पाया गया उस पर की जाएगी कठोर कार्रवाई जीएसटी रद्द होने के बाद भी आखिर कैसे हुआ लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान, मौके पर नहीं है कोई भी फर्म एक ही ग्राम पंचायत में हुआ लगभग एक करोड का घोटाला, जीएसटी कैंसिल होने के बाद भी लगभग 50 लाख रुपए हुये GD कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म में ट्रांसफर, प्रधान मनोज यादव और ग्राम सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मिली भगत से हुआ घोटाला, हैंड पंप लगवाने बालू, बदरपुर आदि अन्य सामान की फर्जी बिल बनाकर किया गया घोटाला कई और फर्मों में फर्जी विल और वाउचर चढ़े सरकारी पोर्टल पर, ई ग्राम स्वराज पोर्टल से लिया गया सारा डाटा डुप्लीकेट बिल भी चढ़ाये गए पोर्टल पर, पंचवर्षीय योजना में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक आ चुके हैं ग्राम पंचायत में लहरा सलेमपुर में, नियमों को ताक पर रखकर ग्राम प्रधान व सचिव ने किया घोटाला, अलीगढ़ के बिजौली ब्लॉक के लहरा सलेमपुर का मामला0
0
Report
Advertisement
गाज़ीपुर में बलवंत ने अखिलेश पर गुंडाराज का सीधा हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में भाजपा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलीं— पहले बताएं सपा राज को गुंडाराज क्यों कहा जाता था कहा— अखिलेश पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर भाजपा पर सवाल उठाएं माफियाओं और असलहों के मुद्दे पर भाजपा सांसद का जोरदार पलटवार महिला दरोगा केस पर बोलीं— स्थानीय प्रशासन करेगा निष्पक्ष जांच पुल गिरने और एक्सप्रेसवे पर उठे सवालों पर भी दिया करारा जवाब कहा— सपा शासन में ना जनता सुरक्षित थी, ना विकास कार्य भाजपा सांसद ने कहा— आज का यूपी विकास और सुरक्षा की नई पहचान दावा— जनता सपा को पूरी तरह नकार चुकी है, 2027 चुनाव में सपा का नामोनिशान नहीं बचेगा — डॉ. संगीता बलवंत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लगातार भाजपा सरकार पर हमलों के बीच अब भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पहले वो बताएं कि उनके शासनकाल को आखिर “गुंडाराज” क्यों कहा जाता था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज का उत्तर प्रदेश विकास और सुरक्षा के नए दौर में पहुंच चुका है, जिसे देखकर विपक्ष बौखला गया है। दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में योगी सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने माफियाओं के असलहों की सूची, महिला सुरक्षा और प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा था। इसी बयान पर जब राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से सवाल किया गया तो उन्होंने तीखा जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने शासनकाल को याद करें। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल थी और उसी वजह से उस दौर को गुंडाराज कहा जाता था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, लेकिन विपक्ष इसे देखकर परेशान है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता अब सपा की राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है।लखनऊ में महिला दरोगा के साथ कथित कुकर्म और एफआईआर दर्ज न होने के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।।उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच करेगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वहीं अखिलेश यादव द्वारा पुल गिरने, रेलवे स्टेशन के शेड टूटने और गंगा एक्सप्रेसवे में दरारों को लेकर किए गए ट्वीट पर भी भाजपा सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने शासनकाल को भूल चुके हैं, जबकि जनता सब जानती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का नामोनिशान तक नहीं बचेगा।0
0
Report
आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के झांसे से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में साइबर क्राइम थाना व कोतवाली देहात की संयुक्त टीम ने आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के झांसे से ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। देहात कोतवाली को 31 मई को बरगहनी निवासी छितानी पुत्र शिवनाथी ने सूचना दी कि किसी अज्ञात ने उनके बहू को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बनाने के नाम पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अभियुक्त की पहचान कर उसे ग्राम करहिया से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान ठगी के 100120 रुपए बरामद हुए। पता चला कि अभियुक्त कानपुर में गार्ड की नौकरी करता है और बांदा व आस-पास के गांवों में आंगनबाड़ी में कार्य करने वाले इच्छुक लोगों की सूचना इकट्ठी करता था। उसने आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी इंटरनेट से भी हासिल की और बरगहनी के निवासी को फोन कर स्वयं को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर धोखा दिया और परिवार की महिलाओं को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर धनराशि ले ली। धन लेकर वह कानपुर के कुछ ज्वेलर्स की QR कोड के जरिए रुपए ट्रांसफर कराकर वस्तुएं खरीदता और फिर कम दाम पर बेच देता। साक्ष्यों को मिटाने के लिए उसने सभी मोबाइल व SIM भी तोड़ दिए ताकि पकड़ा न जा सके। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि अभियुक्त ने और कितने लोगों से ठगी की है।0
0
Report
सीतापुर में ट्रक टक्कर: भाई-बहन की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल। नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मैगलगंज स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस। महोली कोतवाली क्षेत्र में हादसा।0
0
Report
Advertisement
CBSE ऑनलाइन कॉपी चेकिंग में गड़बड़ियों के खिलाफ NSUI ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की
Noida, Uttar Pradesh:ऑनलाइन कॉपी जांच में गड़बड़ी का आरोप, NSUI ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका सीबीएसई की ऑनलाइन कॉपी जांच की व्यवस्था (OSM सिस्टम) में कई तकनीकी खामियाँ का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है。 NSUI अध्यक्ष विनोद झाखड़ के ज़रिये दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि इस सिस्टम में गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में 12 वीं के छात्रों का भविष्य प्रभवित हो रहा है। याचिका में कहा गया है कि कई छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां धुंधली थीं, उनके पन्ने गायब थे और कई मामलों में मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ। NSUI ने मांग की है कि ऐसे छात्रों को नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएं और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। *जिन छात्रों को शक, उनकी कॉपी की दुबारा जांच की मांग* याचिका में मांग की गई है कि CBSE की OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) सिस्टम में गड़बड़ियों और तकनीकी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन छात्रों को अपनी कॉपी की जांच पर शक है, उनकी कॉपी दोबारा जांची जाए और असली उत्तर पुस्तिका भी देखने जाए। कॉपी दोबारा जांचने के लिए CBSE का पोर्टल एक महीने और खुला रखा जाए, ताकि जिन छात्रों को कोई समस्या है, वे आवेदन कर सके कॉपी जांच का पूरा सिस्टम खराब याचिका के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने शिकायत की कि कई स्कैन की गई कॉपियां धुंधली थीं, कुछ पन्ने गायब थे, कुछ कॉपियां पूरी अपलोड नहीं हुई थीं और कई छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले थे। NSUI का कहना है कि ये केवल कुछ छात्रों की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की खामी को दर्शाता है। याचिका में यह भी कहा गया है कि CBSE ने खुद माना है कि कॉपियां देखने वाले पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आई थीं। रिजल्ट घोषित होने के थोड़े समय बाद ही 1.27 लाख से ज्यादा आवेदन आए, जो 3.87 लाख से ज्यादा स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े थे। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी कॉपियों को लेकर चिंतित थे। छात्रों के भविष्य का सवाल NSUI ने याचिका में कहा है कि 12वीं के अंक कॉलेज और विश्वविद्यालय में दाखिले, स्कॉलरशिप और कई पेशेवर कोर्सों में प्रवेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए यदि कॉपियों की जांच में कोई गलती होती है, तो इससे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है।0
0
Report
दमोह पुलिस ने 120 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा
Damoh, Madhya Pradesh:नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 120 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी धरे गए, बड़े गिरोह के खुलासे की उम्मीद.. एंकर/ देश के छोटे शहरों में तेजी से फैलते महंगे नशे के कारोबार को लेकर अब चिंता होने लगी है और खास तौर पर पुलिस और सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। इन शहरों में नशे की लत की वजह से युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है। एमपी में कई शहरों में एमडी ड्रग्स स्मैक के साथ गांजे के नशे का चलन बड़ा है और बड़ी खेपों को यहां लाया जा रहा है इस बीच सूबे के दमोह में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जब नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए पुलिस ने दो आरोपियों से 120 ग्राम स्मैक जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख आंकी गई है। एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था जिसके बाद देहात थाने और सागर नाका पुलिस चौकी ने जाल बिछाया और सरदार पटेल ओवर ब्रिज के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से ये स्मैक बदमाश हुई है जिनमें एक दमोह जिले और दूसरा सागर जिले का रहने वाला है। खास बात ये है कि दोनों आरोपियों का कोई भी पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है और पहली ही बार में ये आरोपी नशे के बड़े सौदागर बन कर सामने आए है। इनके से एक ड्राइवर है जबकि दूसरा पलम्बर है जिससे साफ है कि ये बहुत छोटी मुर्गी है जबकि रैकेट बड़ा है और इस तरह के लोगों का इस्तेमाल कर इलाके में नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। दमोह पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगी जिस पर कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड दी है और इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी और उमीद जताई जा रही है कि इन दोनों आरोपियों से बड़ा खुलासा होगा और बड़ा गिरोह सामने आ सकता है। इसके साथ ही पुलिस लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ भी कार्यवाही कर रही है और एसपी के मुताबिक गांजा करोबारियों पर भी नकेल कसने की कवायद चल रही है। बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)0
0
Report
IIM Indore के डायरेक्टर हिमांशु राय वैभव सूर्यवंशी पर केस स्टडी बनाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): HIMANSHU RAI (DIRECTOR OF IIM INDORE) ON INDIAN INSTITUTE OF MANAGEMENT (IIM) INDORE IS SET TO FEATURE CRICKETER VAIBHAV SOORYAVANSHI IN A CASE STUDY0
0
Report
Advertisement
बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत, तीन घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नागपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। नगरकोट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और कई बार पलट गई। कार में सवार नागपुर निवासी परिवार हादसे का शिकार हुआ, जिसमें सारिका अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
यूपी गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ चिलूताल पर्यटन विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UP): UP CM YOGI ADITYANATH TO INAUGURATE TOURISM DEVELOPMENT WORKS AT CHILUATAL VISUALS0
0
Report
जालौन में रजिस्टार ऑफिस में बैनामा नहीं, खुलेआम चले लात-घूंसे वीडियो वायरल से मचा हड़कंप
Orai, Uttar Pradesh:तहसील में जंगलराज! ब्रेकिंग जालौन यूपी रजिस्टार ऑफिस में बैनामा नहीं, खुलेआम चले लात-घूंसे वीडियो वायरल से मचा हड़कंप कालपी तहसील का उपनिबंधक कार्यालय अब सरकारी दफ्तर कम और गुंडागर्दी का अड्डा ज्यादा नजर आ रहा है। बैनामा कराने आए एक युवक के साथ जो हुआ, उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। मामूली फाइल नंबर के विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि रजिस्टार ऑफिस के अंदर ही कानून की धज्जियां उड़ गईं। उरई से आए युवक ने सिर्फ इतना पूछा था कि उसकी फाइल पहले होने के बावजूद पीछे क्यों कर दी गई। लेकिन इस सवाल ने वहां मौजूद बैनामा लेखक और बाबुओं का पारा इतना चढ़ा दिया कि जवाब देने की बजाय उन्होंने कानून को हाथ में ले लिया। देखते ही देखते गाली-गलौज, धमकी और फिर सरेआम लात-घूंसे बरसने लगे। सरकारी दफ्तर के अंदर शुरू हुआ बवाल बाहर सड़क तक आ गया और वहां भी दबंगई जारी रही। चौंकाने वाली बात ये है कि पूरा घटनाक्रम लोगों के सामने हुआ, लेकिन जिम्मेदार सिस्टम कहीं नजर नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बैनामा लेखक और बाबुओं ने मिलकर युवक को पीटा। अगर यह सच है तो सवाल और भी गंभीर हो जाता है—क्या अब तहसील में काम कराने के लिए आम आदमी को पिटाई का जोखिम भी उठाना पड़ेगा? इस वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या कालपी तहसील में सेटिंग के बिना काम नहीं होता? क्या फाइलों की हेराफेरी पर सवाल उठाना गुनाह है? क्या सरकारी कर्मचारी अब खुलेआम दबंगई करेंगे? और सबसे बड़ा सवाल—क्या प्रशासन इस गुंडागर्दी पर एक्शन लेगा या फिर सबकुछ ‘मैनेज’ हो जाएगा? अगर तहसील जैसे संवेदनशील सरकारी दफ्तर में ही आम आदमी सुरक्षित नहीं है, तो फिर न्याय की उम्मीद कहां से की जाए? अब देखना ये है इस वीडियो के बाद कार्रवाई होगी या फिर सिस्टम इसे भी निगल जाएगा!0
0
Report
Advertisement
बैतूल में खाद गोदाम से 700 बोरी यूरिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां चोरों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया है,जिसने पुलिस से लेकर किसानों तक सभी को चौंका दिया है। यहां चोरों ने ना कीमती सोना,चांदी चुराया ना नगदी बल्कि सीधे किसानों की जीवनरेखा माने जाने वाले यूरिया खाद पर हाथ साफ कर दिया। मामला है बैतूल के जामठी सहकारी समिति के खाद गोदाम का जो नेशनल हाईवे के बेहद करीब स्थित है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने दो दिन पहले गोदाम का ताला तोड़ा और बेहद शातिर तरीके से 668 बोरी यूरिया,32 बोरी पोटास और 7 बोरी जिंक खाद चोरी कर ली। यानि कुल मिलाकर 700 से ज्यादा बोरी खाद गायब और सबसे चौंकाने वाली बात ये कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। जब समिति के कर्मचारी रोजाना की तरह किसानों को खाद वितरण के लिए गोदाम पहुंचे,तो वहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए,गोदाम के ताले टूटे हुए थे और अंदर से सैकड़ों बोरी खाद गायब थी। प्रबंधक द्वारा जांच करने पर सामने आया कि बड़ी मात्रा में खाद चोरी हो चुका है,जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद की चोरी कोई आम घटना नहीं है इसके पीछे संगठित गिरोह या अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर 700 बोरी खाद कैसे और किन साधनों से ले जाई गई क्या इसमें बड़े वाहनों का इस्तेमाल हुआ और क्या किसी ने इसकी भनक तक नहीं ली। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया जाएगा。0
0
Report
जालौन में युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला आया सामने,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला आया सामने, पत्नी व ससुरालियों पर युवक को जिंदा जलाने का आरोप, रूपयों के लेनदेन को लेकर डुए विवाद में ससुराल पक्ष ने उठाया खौफनाक कदम, झुलसे युवक का परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में सुधार होने पर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड के पास का मामला। बाइट:- शादाब--पीड़ित युवक0
0
Report
जींद CIA ने अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा: 2 बंदूक, 7 पिस्तौल
Jhanj Kalan, Haryana:सीआईए जींद का बड़ा धमाका: 2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 कारतूस बरामद बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक-पिस्तौल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार अवैध असलाह का जखीरा पकड़ाया, पूछताछ में आधा दर्जन लूट-चोरी की वारदातों का खुलासा जींद पुलिस की CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है. अपराधियों के कब्जे से 2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों में बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक और पिस्तौल भी शामिल हैं. दोनों आरोपी कई लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं. मामले का खुलासा डीएसपी संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा अपने खेत में अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं. थाना क्षेत्र में दबिश दी गई. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक पर फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और एक लाइसेंसी डोगा बंदूक बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब नौ दिन पहले उन्होंने रेलवे रोड अंडरपास के पास एक बैंक गार्ड से पिस्तौल के बल पर लाइसेंसी बंदूक और पिस्तौल लूटी थी. इसके अलावा वर्ष 2023 में भी बस अड्डा क्षेत्र से एक गार्ड से 12 बोर की बंदूक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें 5 देसी पिस्तौल, एक 12 बोर पिस्तौल, एक और डबल बैरल बंदूक तथा बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों में कुल 7 पिस्तौल, 2 बंदूक और 400 जिंदा कारतूस शामिल हैं. वहीं आरोपियों के कब्जे से मिली बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली, जिसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे. आरोपियों ने कबूल किया कि यह बाइक करीब ढाई महीने पहले स्कीम नंबर-6 क्षेत्र से चोरी की गई थी. पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आशंका है कि पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
