494334
कांकेर में 4 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Kanker, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कुएंमारी एलओएस कमांडर समेत 4 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएंमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर शासन द्वारा कुल 12 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और पुनर्वास नीति के तहत उन्हें 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर में एक लाख लूट फर्जी: CCTV से साजिश उजागर, कर्मचारी गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एक लाख की कथित लूट की घटना पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी साबित हुई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिस कर्मचारी ने तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की कहानी सुनाई थी, उसी ने रकम हड़पने के उद्देश्य से पूरी साजिश रची थी. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, लाइन बाजार और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान कर्मचारी की बताई गई कहानी और फुटेज में मिले तथ्यों में भारी विरोधाभास सामने आया, जिससे पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह हुआ. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामला फर्जी पाए जाने के बाद शराब कारोबारी की तहरीर पर उसके कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और आपराधिक विश्वासघात समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि डायल-112 पर लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हो गया कि लूट की घटना मनगढ़ंत थी। आरोपी ने रकम हड़पने की नीयत से झूठी सूचना दी थी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
धान भराव के विरोध में सड़क पर किया प्रदर्शन: गुस्सा बरकरार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान लगाए। जर्जर सड़क और जल भराव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा। जल भराव में सड़क पर धान लगाकर जताया विरोध। नगर पंचायत पर लंबे समय से सड़क ना बनवाने का आरोप। लोग बोले अगर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। आदर्श नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद के पूर्वी वार्ड का मामला.0
0
Report
जालौन साइबर थाना का खुलासा: नाम पर खाते-सीम से साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोगों के नाम पर खाते और सिम लेकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार प्लेस-जालौन यूपी एंकर पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो की-पैड मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में छह आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को साइबर थाना उरई में प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66C एवं 66D के तहत सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी दीपेन्द्र कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय सिंह के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इस गिरोह से जुड़े छह लोगों के नाम सामने आए। शनिवार को साइबर थाना पुलिस ने इकलाशपुरा चौराहा, उरई के पास से आरोपी दीपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ठगी में प्रयुक्त दो की-पैड मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया। वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य बिहार पुलिस के थानों में दर्ज मुकदमों की प्रतियां स्टेट क्राइम ब्यूरो, बिहार की वेबसाइट से डाउनलोड करते थे। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों पर पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया जाता था। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर केस का निस्तारण कराने का झांसा देते थे और लोगों को विश्वास में लेकर उनके बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे जमा करा लेते थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि गिरोह का प्रत्येक सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारी निभाता था। कोई लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाता था, कोई सिम कार्ड की व्यवस्था करता था, जबकि अन्य सदस्य फोन कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए 12 सिम कार्डों की जांच एनसीआरपी पर की गई। इनमें 24 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिलीं, जो बिहार समेत विभिन्न राज्यों से संबंधित हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जालौन के आसपास के थानों, सीमावर्ती जिलों और अन्य राज्यों की पुलिस से भी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस गिरोह से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे संगठित गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
Advertisement
साध्वी निरंजन ज्योति
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर राम मंदिर मामले पर साध्वी निरंजन ज्योति का बयान दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई सीएम योगी खुद कर रहे मॉनिटरिंग आस्था पर सवाल न उठाएं: साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल के उद्धघाटन में पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती की वजह से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। राम मंदिर देशवासियों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, इसलिए लोगों को किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने और जांच पूरी होने तक धैर्य रखने की अपील की। बाइट। साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाइट। डॉ नीलू श्रीवास्तव0
0
Report
लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन: मदनी ने नफरत की राजनीति को चुनौती दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में हिंदू मुस्लिम एकता पर जमीयत उलेमा हिंद का सम्मेलन अरशद मदनी बोले देश में नफरत और आग फैलाने की राजनीति गलत हमने भी देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई- मदनी ओम नमः शिवाय और अल्लाहु अकबर, दोनों में ईश्वर को सबसे बड़ा माना जाता है- मदनी रामपुर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर सरकार के रुख पर उठाए सवाल अगर यूनिवर्सिटी में गड़बड़ी है तो जुर्माना लगाया जाए, ध्वस्तीकरण नहीं- मदनी देश में फिरकापरस्ती की राजनीति किए जाने का लगाया आरोप वन नेशन वन इलेक्शन को भी राजनीतिक मुद्दा बताया ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतिम निस्तारण की मांग की आपसी बातचीत के बजाय न्यायिक फैसला होना चाहिए- मदनी लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन में अरशद मदनी ने रखी अपनी बात0
0
Report
हस्तिनापुर हत्या केस: आरोपी दामिनी और प्रेमी तुषार के साथ वॉकथ्रू शुरू
Noida, Uttar Pradesh:हस्तिनापुर में हुए मर्डर केस में आरोपी दामिनी और उसके दूसरे प्रेमी तुषार जो रूट ले जाते हुए शॉर्ट्स और हस्तिनापुर थाने से वॉक थ्रू0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी ने संभल में 24 कोसी यात्रा मार्ग का शिलान्यास किया
Noida, Uttar Pradesh:वंश गोपाल तीर्थ महराज जी ivकोसी मार्ग, कुंड को दिखाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ आज संभल में 24 कोसी यात्रा मार्ग का शिलान्यास किया। संभल के 68 तीर्थ 19 कूप को यह मार्ग जोड़ेगा, यह रोड तकरीबन 60 किलोमीटर की होगी जिसका बजट 300 करोड़ है。 प्रशासन ने इस रोड को बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया है काम चल रहा है, 24 कोसी मार्ग पर अतिक्रमण भी था जिसे प्रशासन द्वारा हटाया गया。 वंश गोपाल तीर्थ जो कि संभल का सबसे पुराना तीर्थ है उनके महाराज जी का कहना है पहले हिंदुओं 24 कोसी यात्रा निकालने में डर लगता था गोलियां तक चल जाती थी लेकिन अब पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में 24 कोसी यात्रा निकाली जाती है यह यात्रा दिवाली के बाद तीज पर निकलती है चौथ पर यात्रा वंश गोपाल तीर्थ में बने कुंड में स्नान के बाद सुबह चालू होती है। और अगले दिन वंश गोपाल तीर्थ में खत्म होती है。0
0
Report
उज़्बेकिस्तान की जल ब्रांड ने फिटनेस के लिए डंबल-जैसी बोतलें डिजाइन कीं
Noida, Uttar Pradesh:A water brand from Uzbekistan designed dumbbell-shaped bottles for fitness and hydration.0
0
Report
हस्तिनापुर में प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने पति की हत्या कराने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:हस्तिनापुर में हुए मर्डर केस में आरोपी दामिनी और उसके दूसरे प्रेमी तुषार जो रूट ले जाते हुए शॉर्ट्स और हस्तिनापुर थाने से वॉक थ्रू मेरठ के हस्तिनापुर में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के लिए मार दिया मेरठ के मवाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाक़े के उम्र करीब 35 वर्ष, जाति गुर्जर) व उसकी पत्नी दामिनी थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल संचालित करते थे तथा वहीं निवास करते थे। दामिनी व अतुल पंवार ने वर्ष-2019 में प्रेम विवाह किया था। पवार ने 2018 में एक लड़की से प्रेम विवाह किया था अतुल पहले ड्राइवर का काम करता था। अतुल मवाना ए बढ़ाओ नाहा गाँव का रहने वाला था यहाँ उसका व्यय 20 लाख का जीवन बीमा कराया था अब बताया जा रहा है कि बीमा राशि के लिए पहले आरोपी लड़की ने अतुल से शादी की या फिर एक दूसरे ड्राइवर के साथ मिलकर आता है नागिन 10 ने की बात कहकर उसे मरवा दिया। 17.जुलाई को सुबह दामिनी के द्वारा उसके पति अतुल पंवार को सांप काटने की सूचना पर सीएचसी हस्तिनापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर अतुल के बिस्तर में सांप का भी होना पाया गया। परिजन शव को उसके मूल निवास ग्राम भंडोरा ले गये तथा मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना हस्तिनापुर को सूचना दी गयी। सूचना पर थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। दामिनी पत्नी अतुल पंवार निवासी ग्राम भंडोरा थाना बहसूमा जनपद मेरठ। (मृतक की पत्नी) 2. तुषार उर्फ निक्की पुत्र भंवर सिंह निवासी रामलीला ग्राउंड थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ। 3. सोनू पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी सिविल लाइन थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ। 4. उदय कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी बाल्मीकि चौक थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी गैंग के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान साइबर ठगी में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए。 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर, कैशबैक, केवाईसी अपडेट और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देते थे तथा ओटीपी और बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खातों से रुपये की ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
1837 मामलों की जांच में इंजुरी रिपोर्ट देरी पर DIG के निर्देश
Darbhanga, Bihar:मिथिला रेंज दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी में 1837 कांड अटके; निष्पादन नहीं हो पा रहा. डॉक्टरों की लापरवाही से इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं मिल रहीं. डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने डीएम-एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए. DIG मनोज कुमार तिवारी ने कहा सम्बंधित डॉक्टरो से समन्वय बैठाकर जन्द समस्या का करे समाधान, एंकर-एमिथिला क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में समय पर इंज्यूरी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने से 1837 आपराधिक कांडों का अनुसंधान प्रभावित हो रहा है. डॉक्टरों की उदासीनता के कारण पुलिस को आवश्यक मेडिकल रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे आरोप पत्र दाखिल करने से लेकर न्यायिक प्रक्रिया तक प्रभावित हो रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए मिथिला रेंज के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने तीनों जिलों के डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर संबंधित अस्पतालों के चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करने तथा लंबित इंज्यूरी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मिथिला रेंज से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मधुबनी जिले में 492 कांड इंज्यूरी रिपोर्ट के अभाव में लंबित हैं. समस्तीपुर जिले में 483 कांड लंबित हैं. वहीं दरभंगा जिले में सबसे अधिक 862 कांड इंज्यूरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा में लंबित हैं. डीआईजी ने कहा है कि इंज्यूरी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस अनुसन्धान, आरोप पत्र समर्पण और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. ऐसे मामलों में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित रिपोर्टों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है कि डॉक्टरों द्वारा समय पर इंज्यूरी रिपोर्ट अनुसंधान पदाधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में कांड लंबित हैं. जल्द समस्या के समाधान की बात कही ,उन्होंने बताया कि तीनों जिलों के डीएम और एसएसपी को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर लंबित इंज्यूरी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से अनुसंधान में तेजी आएगी और न्यायिक प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो सकेगी।0
0
Report
नालंदा के रहुई रोड स्टेशन पर पटना–राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू
Pariaunna, Bihar:नालंदा के रहुई रोड स्टेशन से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना-राजगीर-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का रहुई रोड स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया है। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के नियमित ठहराव का शुभारंभ किया। इस मौके पर रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से रहुई, बिहारशरीफ समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को पटना और राजगीर के बीच आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि रहुई प्रखंड का महत्वपूर्ण राजस्व क्षेत्र होने के कारण रहुई रोड स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से इलाके के विकास को भी नई गति मिलेगी। सांसद ने यह भी कहा कि रहुई रोड हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री ट्रेन में सफर के दौरान टिकट जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि अगर स्टेशन से रेलवे का राजस्व आना बंद हो गया तो रहुई रोड को पूर्ण स्टेशन बनाने की कोशिशों पर भी ग्रहण लग सकता है。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है। वायरल वीडियो छपरौला गांव का बताया जा रहा है। घटना थाना बादलपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
तेंदुए के दर्शन से बेलहर जंगल के ग्रामीण दहशत में, संतकबीरनगर में 18 सदस्यीय टीम तैनात
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जंगल में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इलाके में तेंदुए के दिखने की सूचना से गांव में भय का माहौल और गहरा गया। लोग शाम ढलने के बाद घरों से निकलने में भी एहतियात बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, उनका कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग टीम सक्रिय हो गई और जांच पड़ताल व निगरानी के बाद इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए 18 सदस्यीय टीम को लगातार निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। वन विभाग ने आस-पास के गांवों में मुनादी करा कर लोगों से सतर्कता बरतने और घर के बाहर आग जलाकर रखने की अपील की है। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए विभाग सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ने की कोशिश में लगा है।0
0
Report
अरशद मदनी का एकता संदेश: मस्जिद टूटे तो बनेंगी, इस्लाम जिंदा रहेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के जमीयत उलेमा हिंद के हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन कार्यक्रम में जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपनी स्पीच में कहा कि मज्जिद गिर सकती है तो मज्जिद बन सकती है पहले भी मज्जिदो को तोड़ा गया मुझको म्यूजिक बनाया गया था 100 साल फिर से उन्ही मज्जिदो से अल्लाह हो अकबर की आवाज़ आए, अगर मस्जिद टूट रही है तो मज्जिद फिर से बन जाएंगे इस्लाम हमेसा जिंदा रहेगा हम प्यार और मोहबत को जिंदा रखना है वरना ये मुल्क खत्म हो जाएगा टूट जाएगा अमेरिका जैसे मुल्क इस्लाम को खत्म नही कर सका, तो यह कौन खत्म हो कर पाएगा जमीयत का इलेक्शन लड़ती है ना इलेक्शन लड़वाती है हमें सिर्फ प्यार मोहब्बत पैदा करते हैं पंजाब में तबाही आए जमीयत ने मदद की, जमीयत के लिए हिंद मुस्लिम में फर्क नही करती 1803 से जमीयत इस देश के लिए काम कर रही है, मैं उत्तराखड भी गया था वहाँ भी यही पैग़ाम दिया अरशद मदनी ने कहा आजम खान एक सियासी आदमी है बुलडोजर वाली कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलना गलत है उसे यूनिवर्सिटी को जिंदा रहना चाहिए कामयाबी के साथ जिंदा रहना चाहिए अगर वह गलत है तो उसे पर जुर्माना लगा दीजिए वहां बच्चे पढ़ते हैं देश को हम लोग टूटने नहीं देंगे मुसलमान यह पैगाम दे की ईश्वर एक है हर आदमी को अपने मजहब पर चलने का इख्तियार है0
0
Report
Advertisement
