494776
छत्तीसगढ़ के पखांजूर में रेबीज के खतरे के चलते 300 ग्रामीणों को लगा टीका
Pakhanjur, Chhattisgarh:कांकेर जिले के पखांजूर स्थित विवेकानंद नगर गांव में रेबीज का खतरा बढ़ रहा है। दो महीने पहले एक पागल कुत्ते ने दो गायों को काटा था, जिनकी अब जान चली गई है। इस दौरान गायों के दूध का उपयोग और उससे बने प्रसाद का सेवन ग्रामीणों द्वारा किया गया था। इस घटना के बाद लगभग 300 ग्रामीणों में रेबीज का डर फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और ग्रामीणों को रेबीज से बचाव के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1 अक्टूबर से इंदौर में दूध के दाम 2 रुपये लीटर बढ़ेंगे, घर पहुंच 65 रुपये
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर सहित आसपास के जिलों में भी दूध के दाम बढ़ने वाले हैं इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए जा रहे हैं जिसके चलते किसानों को 33 पैसे प्रतिपेट की वृद्धि की जा रही है तो वहीं उपभोक्ताओं को 1 रुपए घर पहुंच अतिरिक्त सेवा के रूप में देना होगा जिसके चलते घर पहुंच 65 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा और डेरियों ओर दुकानों पर 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा वही बढ़ाते दूध के डैम के कारण अब दूध से बनने वाले प्रोडक्ट जैसे पनीर चक्का मिठाई आदि के दामों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने चर्चा में बताया कि घर पहुंच दूध सेवा में अब दूध 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा तो वहीं अगर ग्राहक दरिया दुकान से दूध खरीदेंगे तो उन्हें 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा उन्होंने बताया कि बढ़ते दूध के दाम के कारण दूध से बढ़ाने वाले प्रोडक्ट के दामों में भी वृद्धि होगी0
0
Report
अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर, 2027 चुनाव को लेकर बयान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी पहुंची उत्तर प्रदेश महिला राज्य आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दिया बड़ा बयान.... मैं आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में पहुंची हूं इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मैं ऐसे और क्या-क्या विषय हैं वह हम युवतियों के सामने रख रहे हैं हम चाहते हैं कि नशा मुक्त भारत बने उसमें महिलाओं की क्या भूमिका हो सकती है इसके बारे में हम लोगों ने चर्चा की है.... छात्रों के बीच में अपने ससुराल में बोलते हुए कैसा लग रहा है पर बोली अपर्णा यादव, बहुत अच्छा लग रहा है मुझे लगता है बहुत ही डिफ़्नोफाईट मूमेंट है मेरे लिए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है अखिलेश यादव के PDA की परिभाषा बार-बार बदले जाने पर बोली अपर्णा यादव,,, यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम है मैं इसके बारे में नहीं बोलना चाहती 2027 में चुनाव लड़ने की तैयारी के सवाल पर बोली अपर्णा यादव,,, हमारी राष्ट्रीय पार्टी है जहां से पार्टी बोलेगी वहां से चुनाव लड़ेंगे मैनपुरी से तो मैं नहीं चाह रही हूं लेकिन पार्टी जहां से बोलेगी मैं वहां चुनाव लडूंगी वाइट- अपर्णा यादव, उत्तर प्रदेश महिला आयोग उपाध्यक्ष0
0
Report
चंदौली की आजीविका समूह महिलाएं मानदेय बढ़ाकर 14 हजार की मांग पर भिड़ीं
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - दो हजार रुपये मानदेय पर आजीविका समूह की महिलाओं का फूटा आक्रोश - 8 से 10 घंटे काम के बावजूद बेहद कम भुगतान मिलने का आरोप - महिलाओं ने मानदेय बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रतिमाह करने की उठाई मांग - हर महीने समय से भुगतान और मोबाइल रिचार्ज की भी मांग - आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर उचित मानदेय देने की मांग - जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों पर सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने का आरोप - महिलाओं ने कहा- भीख नहीं, काम के बदले मेहनताना मांग रहे हैं - मांगें पूरी नहीं हुईं तो लखनऊ से दिल्ली तक आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी - बिछियां धरनास्थल पर बड़ी संख्या में आजीविका समूह की महिलाएं आंदोलनरत0
0
Report
Advertisement
मल्लावां के पूरनमऊ गांव में सरकारी राशन की दुकान में खेल : कोटेदार पर मामला दर्ज
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। गरीबों के राशन में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पूरनमऊ के कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो माह से राशन वितरण न होने की शिकायतों के बाद हुई जांच में दुकान के स्टॉक में बड़ी कमी मिली। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पूरनमऊ गांव के कोटेदार रमेशचंद्र निवासी झरियनपुरवा के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम एन.राम. ने राशन दुकान की जांच के निर्देश दिए। 22 सितंबर को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र पाठक और पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह ने दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक का मिलान किया गया तो 18.78 कुंतल गेहूं, 34.71 कुंतल चावल और 1.20 कुंतल चीनी कम मिली। इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कम मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। मंगलवार देर शाम पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह की तहरीर पर कोटेदार रमेशचंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़क पर स्टंट और जन्मदिन मनाने पर ठोस गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर बाइक से स्टंट करना औरप बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने माना कि केवल पुलिस के निर्देश जारी करने से ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा सकती। इसके लिए स्पष्ट गाइडलाइन बनाना जरूरी है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को इस दिशा में ठोस गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।सड़कों पर मनमाने तरीके से जन्मदिन मनाने और बाइक से खतरनाक स्टंट करने के मामलों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। 29 जनवरी 2025 को ऐसे दो मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की थी। इस मामले में डीजीपी, बिलासपुर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि कोरी डैम के पास बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाइक जब्त करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की गयी। पुलिस ने यह भी बताया कि सभी थानों को स्टंटबाजी, रेसिंग और सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चलती गाड़ियों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सड़कों पर ऐसी घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं...शहर में यातायात व्यवस्था पर निगरानी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर आईटीएमएस कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन सड़क पर खुलेआम होने वाली स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग पर इनकी निगरानी कितनी प्रभावी है, यह सवाल भी उठ रहा है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 13 महीनों में स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क पर जन्मदिन मनाने के 27 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 19 मामले स्टंटबाजी और 8 मामले सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के हैं। इन मामलों में पुलिस ने 47 वाहन जब्त किए और 80 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार को इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार करनी होगी। साथ ही यह भी देखना होगा कि नई व्यवस्था का जमीन पर कितना असर पड़ता है।0
0
Report
कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Maihar, Madhya Pradesh:चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। जिला मुख्यालय के घंटाघर चौराहे पर जुटे कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी हुई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घंटाघर चौराहे पर धरने के बाद जैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला निकाला, पुलिसकर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीछे धकेलते हुए पुतले को पूरी तरह जला दिया। पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही उग्र कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने विफल कर दिया। इसके बाद नेताओं ने एडीएम रोशन राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया, तो कांग्रेस दो दिनों के लिए संपूर्ण मैहर बंद कराएगी।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में अल्पवर्षा के बावजूद पानी की व्यवस्था के लिए मंत्री-जनप्रतिनिधियों की बैठक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह ने आज कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामार भी मौजूद रहे। बैठक में सबसे अहम चर्चा इस बार रतलाम मे हुई अल्पवर्षा से बने हालात और उससे निपटने की रणनीति को लेकर हुई। रतलाम को सूखाग्रस्त क्षेत्र में शामिल करवाने की प्रक्रिया के साथ ही अब प्रशासन पानी की उपलब्धता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करेगा। कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में खेतों, पशुओं और आम जनता को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े वहीं, आंगनवाड़ियों को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले की आंगनवाड़ियों की वीडियोग्राफी और लिस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितनी आंगनवाड़ियां किराये के भवनों में संचालित हो रही हैं। साथ ही उनके स्थायी भवनों की प्रक्रिया शुरू करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।0
0
Report
मंडला में वोट चोर आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
Mandla, Madhya Pradesh:वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन मंडला में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के समर्थन में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही रैली को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तस्वीरें मंडला की हैं... जहां वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत नेहरू स्मारक स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया। रैली रोके जाने के बाद कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। अब मंडला में हुए इस प्रदर्शन के बाद मतदाता सूची, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव और तेज होता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस के आरोपों और निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को लेकर आगे क्या तस्वीर सामने आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।0
0
Report
S. Bikram Singh Majithia Summoned; Akali Dal Spokesperson Reacts
Noida, Uttar Pradesh:Summons to S. Bikram Singh Majithia reported by Adv Arshdeep Singh Kler, Chief Spokesperson Shiromani Akali Dal and President Legal Cell.0
0
Report
Advertisement
रायसेन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए "वोट चोर, गद्दी छोड़" जैसे नारे भी लगाए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।0
0
Report
भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप बैठक शुरू, मुख्यमंत्री समेत नेताओं बीच समन्वय पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक शुरू डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बैठक शुरू बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी विप्लब देव शामिल सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को लेकर चल रही बैठक0
0
Report
दमोह में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतले जलाकर पुलिस से भिड़ंत
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में कांग्रेस का जबदस्त प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के फूंके पुतले, पुलिस से झड़प वाटर कैनन का हुआ उपयोग. कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान एमपी के दमोह में तनाव के हालात बन गए और कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक एक कर कई पुतले फूंके. कांग्रेस ने आज पूर्व मंत्रियों हर्ष यादव राजा पटेरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन रखा था और इस दौरान कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोक रही थी. इस बात को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई और उसके बाद कुछ देर तनाव के हालात बन गए, कांग्रेसी पूरी तैयारी से थे और उन्होंने एक नहीं बल्कि एक एक कर कई पुतले जलाए वहीं पुलिस ने कांग्रेसियों को अलग करने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया. कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर के बेतवा किनारे विशाल मगरमच्छ का वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बेतवा नदी किनारे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, पानी के किनारे रेत में धूप सेकता दिखाई दिया मगरमच्छ, विशालकाय मगरमच्छ को देख सुरक्षा की दृष्टि से हाथों में लाठी डंडे लेकर नदी किनारे पहुंचे ग्रामीण, ग्रामीणों का शोर गुल सुनकर नदी में कूदा मगरमच्छ, नदी किनारे मगरमच्छ देख चरवाहों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल, नदी किनारे बैठे विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ललपुरा थाना इलाके के भुजपुर गांव के पास बेतवा नदी का मामला।0
0
Report
विष्णुदेव साय के कैबिनेट में अहम फैसले: पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Raipur, Chhattisgarh:विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक। लिए गए महत्वपूर्ण फैसले। पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के साथ नौकरी का रास्ता खुला0
0
Report
उदयपुर के परशुराम चौराहे के होटल में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, परशुराम चौराहे पर स्थित होटल में लगी आग, पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल की बताई जा रही होटल, मौके पर जमा हुई लोगो की भीड़, आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर, आग पर पाया गया काबू, फायर सेफ्टी एक्यूमेंट लगाते समय हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला,0
0
Report
Advertisement
