494661
नारायणपुर में महिलाओं का हल्ला बोला, सड़क निर्माण की मांग जारी
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर ओरछा मार्ग की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीण महिलाओ का हल्ला बोल तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़गांव गांव की महिलाओं को आसपास के गांवो की सैकड़ों महिलाओं का साथ मिला और देखते ही देखते सड़क भर गई। बारिश होने के बावजूद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन जारी रखा और सड़क निर्माण की मांग के बाद ही परिवहन सेवा शुरू करने की बात कही। वहीं ग्रामीण महिलाओं को निक्को माइंस कंपनी के अधिकारी भी मनाने पहुंचे लेकिन महिलाओं ने बिना सड़क निर्माण के लौह अस्यक का परिवहन नहीं करने देने की बात कही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्याम बिहारी जायसवाल के बयान से प्रदेश में इबोला की तैयारी तेज
Raipur, Chhattisgarh:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का अलग अलग विषयों पर बयान ईबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बयान ईबोला वायरस को लेकर एक महीने पहले ही पूरे प्रदेश में हर स्तर में तैयारी है साउथ अफ्रीकन कंट्री में इबोला के वायरस पाए गए हैं दुर्ग में जो आइसोलेशन में रखा गया है वह अफ्रीकन कंट्री के नागरिक थे उनको एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है अभी तक जांच में उनके लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है किसी प्रकार की सिम्टम्स भी नहीं दिखाई दे रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है सीएम हेल्पलाइन को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान हमारा प्रयास किसी भी कार्य के लिए अच्छे भाव से होता है हमारा स्लोगन भी है सबका साथ सबका विकास सब मिलकर प्रयास करेंगे अच्छा हो विश्वास के साथ हम उसको जारी कर रहे हैं प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री जनता को टोल फ्री नंबर दे रहा है तो ऐसी बात होगी जो मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और राहुल गांधी के दौरे पर बीजेपी का तंज कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान कभी पदयात्रा करते हैं कभी प्रशिक्षण करते हैं उनकी पार्टी का रूटीन वर्क होगा उनके आंतरिक विषय है हमें कोई दिक्कत नहीं है जहां-जहां पदयात्रा किया जहां-जहां उनके चरण पड़े वह पूरा राज्य उनके हाथ से निकल गया, छत्तीसगढ़ भी आए अच्छा है0
0
Report
राष्ट्रपति मुर्मू का चार दिवसीय भोपाल-शिवपुरी दौरा, सुरक्षा हाई अलर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का चार दिवसीय प्रस्तावित दौरा 18 जून से चार दिवसीय दौरा पुलिस अफसर और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थाई रोक हाई अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसी PHQ ने जारी किया आदेश ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क में भी दौरा प्रस्तावित0
0
Report
संतों का मोर्चा: काकरोच पार्टी के पीछे विदेशी साजिश का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:काकरोच जनता पार्टी के खिलाफ संगम नगरी प्रयागराज के साधु संतों ने मोर्चा खोल दिया है। श्रृंगवेरपुरधाम पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नाराणाचार्य शांडिल्य जी महराज ने काकरोच जनता पार्टी के पीछे विदेशी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया है कि देश को अस्थिर करने के लिए खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकियों का काकरोच जतना पार्टी के पीछे हाथ है, इस लिए भारत सरकार को सतर्कता के साथ एनआईए जैसी संस्था को जांच सौंपनी चाहिए ताकि विदेशी शक्तियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज ने कहा कि विश्व में भारत की बढ़ती लोकप्रियता से विदेशी शक्तियां घबराई हुई हैं, इस लिए युवाओं को मोहरा बनाकर भारत को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। काकरोच जनता पार्टी उसी साजिश का एक हिस्सा है, जो विदेशी शक्तियों के हाथों खेल रही है। स्वामी शांडिल्य जी महराज ने कहा कि देश ऐसी सोच को पनपने नहीं देगा। जरूरत पड़ी तो संत समाज आगे आकर भारत को अस्थिर करने वाला मंसूबा रखने वाली शक्तियों से मुकाबला करेगा। स्वामी नाराणाचार्य शांडिल्य जी महराज ने कहा ये सच है कि भारत में रोजगार का संकट है, लेकिन भारत का युवा अपने देश के खिलाफ नहीं है, यह देश के युवाओं के आदर्श चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और अशफ़ाक़ उल्ला खान को मानते हैं और उन्हीं के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हैं।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी विधायक डिनर पॉलिटिक्स पर बैठक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भारतीय जनता पार्टी की डिनर पॉलिटिक्स बीजेपी के विधायक दल की बैठक आज मुख्यमंत्री निवास पर शाम को होगी विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देंगे सभी विधायकों को भोज राज्यसभा चुनाव की आगामी रणनीति को लेकर होगी चर्चा0
0
Report
नोएडा पुलिस ने मोबाइल चोरी गैंग दबोचा, 67 मोबाइल और लैपटॉप बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस के निर्देशन में कमिश्नर के निर्देशानुसार बड़ी सफलता हासिल की गई है। नोएडा समेत एनसीआर में गाड़ियों को रोककर उनके भीतर रखे मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। पुलिस ने सरगना समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। मौके से एक लैपटॉप, चोरी किए गए 67 मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। अभियुक्त गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन व गोलू के रूप में पहचाने गए हैं। चलती गाड़ी के आगे लेटकर गाड़ी रोचक चालाकी से अंदर रखा गया सामान चुरा लिया करते थे। नोएडा फेस-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-14 ए के समीप से गिरफ्तारी हुई।0
0
Report
भूपेश बघेल के बयानों से राजनीतिक तकरार तेज, NEET-CBSE पर आक्रोश बढ़ा
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग जनप्रतिनिधियों के फटकार से कर्मचारियों में आक्रोश मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सभी का आत्मसम्मान होता है संगठन का बयान बिल्कुल सही है कोई गलत कर रहा है तो अनुशासन की कार्रवाई करें लेकिन रीलबाजी के लिए,जनता को प्रभावित करने के लिए धमकाने चमकाने के लिए यह जो कर रहे हैं वह उचित नहीं है सारे मंत्री और विधायकों की स्थिति यही है कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी सरकार के खिलाफ पर लड़ाई लड़ रही है उनका पॉलीटिकल एजेंडा क्या है हमको नहीं पता लेकिन NEET और CBSE के मामले में देश के युवाओं में व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश है भूपेश बघेल हमेशा बीजेपी के टारगेट में रहते हैं सवाल पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान बीजेपी को दिन रात मेरे ही सपने आते हैं दिन हो या रात लगातार मुझे टारगेट करते हैं वो मुझे अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हैं अच्छी बात है झारखंड में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर बोले राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं ऐसे में मुझे ऑब्जर्वर बनाया गया है मेरे सहयोगी अजय शर्मा को ऑब्जर्वर भी बनाया गया है अभी दिल्ली जा रहा हूं, वहां से रांची रवाना हो जाऊंगा0
0
Report
Advertisement
चंदौली के सड़क निर्माण में हंगामा, घटिया क्वालिटी और भ्रष्टाचार के आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - सड़क निर्माण को लेकर लोगो का हंगामा - सभासदों और स्थानीय लोगों ने घटिया गुणवत्ता का लगाया आरोप - सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप - "सिर्फ गिट्टी डालकर की जा रही लेवलिंग" — भीम कुमार मोदी - बिटुमेन/इमल्शन की मात्रा कम होने पर सभासद ने रुकवाया काम - वार्ड-1 सभासद पारसनाथ यादव ने एस्टीमेट के अनुसार निर्माण की मांग की - क्षेत्रवासियों ने बरसात से पहले सड़क खराब होने की जताई आशंका - सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता से समझौते के लगाए आरोप - भारी वाहनों के आवागमन वाले मार्ग पर टिकाऊ सड़क बनाने की मांग - मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी - मामले पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान - मुगलसराय चतुर्भुजपुर का बताया जा रहा मामला.0
0
Report
सीएम योगी गोंडा दौरे में 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं जहां वह आज शनिवार सुबह 9:55 बजे करनैलगंज विधानसभा के चकरौत में बने राजकीय हेलीकॉप्टर से हेलीकॉप्टर पहुंचेंगे। जहां पर गोंडा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया जाएगा। हेलीपैड से सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे कार्यक्रम स्थल सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे यहां पर भी जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:00 बजे से 11:10 तक इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होकर के 815.63 करोड़ की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा के लाखों लोगों को एक बड़ी सौगात देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर के सारे तैयारी पूरी कर ली गई हैं देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। इस पूरे कार्यक्रम में आज 50000 से अधिक लोग शामिल होकर के सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी सुनेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पूरे कार्यक्रम के दौरान गोंडा जिले को और कई बड़ी सौगात दे सकते हैं। अगर अलग-अलग विधानसभा के लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की बात करें तो कटरा बाजार विधानसभा की 19.23 करोड़ की 16 परियोजनाओं का सीएम योगी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। जबकि इसी विधानसभा की 236.62 करोड़ की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं करनैलगंज विधानसभा में 64.92 करोड़ की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि इसी विधानसभा में 194.86 करोड़ की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह,गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा,मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौंन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह,करनैलगंज विधायक अजय सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा और गोंडा-बलरामपुर एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।0
0
Report
चंदौली में सोते समय युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी अब तक फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - सोते समय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इलाके में सनसनी - 32 वर्षीय युवक बेचई की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या - अलसुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो मच गया कोहराम - सूचना पर चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर झोपड़ी मे चारपाई पर सोया था युवक - आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार - गर्दन व शरीर पर कुल्हाड़ी के कई वार मिलने की चर्चा - घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी - हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय - चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव की घटना.0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में पूजा की, गौशाला में गायों को गुड़-चारा खिलाया
Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया।0
0
Report
PLFI उग्रवादियों के गिरफ्तार, नगड़ी थाना क्षेत्र: 50 लाख रंगदारी मांगने का मामला
Ranchi, Jharkhand:रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से PLFI के उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार.... उग्रवादियों के नाम पर 50 लाख रुपया की मांगी गई थी रंगदारी... व्यवसाय बजरंग महतो से मांगी गई थी 50 लाख रुपया की फिरौती... गिरफ्तार आरोपियों में अरुण लोहरा,सूरज लोहरा को किया गया गिरफ्तार... रांची पुलिस को बड़ी सफलता PLFI के 2 सदस्य गिरफ्तार 50 लाख रुपये लेवी लेने पहुंचे थे आरोपी,नगड़ी थाना में दर्ज रंगदारी कांड का खुलासा सफायर स्कूल के पास हुई गिरफ्तारी अपाची बाइक पर पहुंचे थे दोनों आरोपी, पूछताछ में लेवी लेने आने की बात स्वीकार PLFI के दो पर्चे बरामद मोबाइल फोन और बाइक जब्त गिरफ्तार आरोपी – अरुण लोहरा और सूरज लोहरा दोनों आरोपी खूंटी जिले के बेलवादाग गांव के निवासी राजेश यादव के नाम वाला PLFI पर्चा बरामद, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी,एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सकरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय प्रीति कुमारी की शादी महज दो महीने पहले ही धर्मराज कुमार के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर औराई गांव से सकरी पहुंचे, लेकिन तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रीति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में मिट्टी लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, अवैध खनन का आरोप
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में मिट्टी लदे ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ओकरी थाना क्षेत्र के बरछी बिगहा गांव के समीप की है。 मृतक चालक की पहचान 45 वर्षीय दीपु प्रसाद के रूप में की गई है जो बरछी विगहा गांव का ही रहने वाला बताया जाता है। हादसे के बाद ओकरी पुलिस द्वारा आनन-फानन में चालक को किसी तरह करके बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और सदर अस्पताल के इमरजेंसी में हंगामा करने लगे। हंगामा के दौरान परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का कहना है कि अवैध खनन के कारण ही दीपु की जान गई है। परिजनों का आरोप है कि दीपु प्रसाद शुक्रवार रात नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग नदी से अवैध रूप से मिट्टी लोड कर ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। ट्रैक्टर ऊपर नहीं चढ़ पा रहा था, जिसके बाद लोगों ने दीपु से ट्रैक्टर ऊपर चढ़ाने को कहा। इसी कोशिश में ट्रैक्टर का इंजन अचानक पलट गया और दीपु उसके नीचे दब गए।परिजनों का यह भी आरोप है कि हादसा होने के बाद ट्रैक्टर मालिक और मिट्टी कटाई में लगी जेसीबी मशीन के लोग मौके से फरार हो गए। दीपु करीब आधे घंटे तक इंजन के नीचे दबा रहा। अगर समय रहते उसे निकाल लिया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वही इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर bura haal है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी है।0
0
Report
कैथल पुलिस ने राजौंद में 7 बदमाश गिरफ्तार, सीन रीक्रिएट कर कार्रवाई
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस का सख्त संदेश: सीन रीक्रिएट, बदमाशों को सार्वजनिक कर घटनास्थल पर दिखाया, राजौंद में 7 गिरफ्तार कैथल पुलिस बदमाशों पर कस रही है नकेल, बदमाशों को किया जा रहा है सार्वजनिक और सेन रीक्रिएट करने के लिए वारदात की जगह पर ले जाया जाता है ताकि नए बनने वाले बदमाश समझ ले कि अब कैथल पुलिस सख्त हो चुकी है मामला इस प्रकार है राजौंद में दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और धमकियों के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित संदीप कुमार ने कहा कि 31 मई की शाम करीब 8:30 बजे कुछ लोगों ने उसकी दुकान में प्रवेश कर ताले तोड़े और परिवार के साथ मारपीट की; अगले दिन आरोपियों ने फिर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि दुकान के मालिक संदीप और आरोपि महिपाल के बीच जमीन-जायदाद दुकान के कब्जे को लेकर विवाद था। महिपाल ने विवाद सुलझाने के लिए अन्य आरोपियों को पैसे दिए और आरोपियों ने मिलकर कार्रवाई की। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना राजौंद और एंटी नारकोटिक्स टीम ने तेज़ कार्रवाई कर सभी आरोपियों को काबू किया है। एसएचओ ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त रवैया जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
रतनगढ़ में पुरातत्व शिलालेख हटाने के आरोप, व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा
Churu, Rajasthan:भूमाफियाओ द्वारा पुरातत्त्व शिलालेख को हटाने का आरोप, विरोध जताकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, रतनगढ़। ट्रस्ट की भूमि विक्रय करने पर रतनगढ़ के व्यापारियों ने आज मामले में ज्ञापन देकर इस देवस्थान विभाग द्वारा रोक लगाई गई भूमी को बिक्री नहीं होने और खुद बुर्द होने से बचाने की मांग की है।नगर सेठ कहे जाने वाले जालान परिवार के पुरखो द्वारा सैकड़ो वर्ष पूर्व अपने कुटुंब के नाम को अमर रखने की सोच से शहर परकोटे के भीतर अशोक स्तम्भ के पास हनुमान भंडार के नाम से एक संस्था स्थापित की थी, जिसमे कस्बे के वाशिदो के अगर मांगलिक व सुख दुःख से जुडा कोई कार्यों बाबत होने वाले आयोजन मे उपयोग मे आने वाले बर्तन व अन्य सामग्री रखते हुये एक विशाल भंडार भवन का निर्माण करवाकर उसमे क्षेत्र के वासियो के लिए बर्तनो सहित आयोजनों के तहत काम मे आने वाली सभी वस्तुए एक ही छत के नीचे मिलती थी। हनुमान वस्तु भंडार किसी वक्त शहर का आज के समय का कहे तो विशाल टेंट केटरिग हाउस था जिसमे मिलने वाले सामान का उपयोग वाशिंदे करते थे। आज से लगभग 20-25 वर्षो पूर्व जालान परिवार द्वारा इस हनुमान भंडार का संचालन कैसे जैसे किया जा रहा था। समय का चक्र के साथ जमीनो को क़ीमत भी आसमान छूने लगी। वही जालान परिवार की बदली पीढी के वरिसानो ने परिवार की जमीने व भवनो को बेचने का सिलसिला भी प्रारम्भ कर दिया और शने: शने: इस परिवार की पुरतत्त्व इतिहास को बया करती अनेको सम्पति बिक गई परन्तु हनुमान भंडार के भवन को तोड़ का इसका कुछ हिस्सा नवीनकरण की आड़ मे दुकानों की शक्ल मे बदला गया और शने शने एक एक करके दुकाने भी बिक गई। वही दूसरी और हनुमान भंडार के ऊपरी तल पर सार्वजनिक हित का लगा एक शिलालेख जिसमे यह भवन किस वर्ष किस कार्य बाबत बना था अंकित था और गत वसुंधरा राजे की भाजपा सरकार के समय पुरे प्रदेश मे पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वें करके पुरानी हवेलियो, भवनो, छत्रियों आदि का रिकॉर्ड संधारण हुआ था। जिसमे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हनुमान वस्तु भंडार भी सर्वें लिस्ट मे शामिल हुआ था। उक्त पुरातत्व धरोहर के नाम निशान को खुर्दबुर्द कर वर्तमान मे इस कीमती भूमि को विक्रय करने की नीयत से जालान परिवार व उनके प्रतिनिधि द्वारा भूमाफियाओ के साथ मिलकर गुरुवार रात्रि को इस भवन पर लगा प्राचीन शिलालेख को तोड़ फोड़ कर हटा दिया गया। आज शुक्रवार को जबइसके नीचे संचालित दुकानों के मालिकों को इस घटना का पता लगा तो सभी ने मिलकर उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर हुई घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है, ज्ञापन मे बताया की जब हमारे द्वारा इसका विरोध किया गया तो जालान परिवार के प्रतिनिधि द्वारा गेंगस्टर व भूमाफियाओ द्वारा हमें डराया धमकाया गया है। ज्ञापन मे गायब हुये शिलालेख को बरामद कर उसे पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की। दिए ज्ञापन पर महेंद्र, हरीश, विकास, राकेश, विमल सहित दर्जनों व्यापारियों के हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज करवाया। ज्ञापन की प्रतिलिपि देवस्थान विभाग के सचिव, संभागीय आयुक्त बीकानेर व जिला कलेक्टर चूरू को भी प्रेषित की गई है।0
0
Report
Advertisement
