icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow21 Aug 2024, 08:55 am

निको माइंस द्वारा लगाए जाने वाले वासिंग प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, पर्यावरण को होगा नुकसान

Mahka, Chhattisgarh:

नारायणपुर जिले के आमदई माइंस में ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की जानकारी के बिना वासिंग प्लांट स्थापित करने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। छोटेडोंगर बिहान भवन में आयोजित ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने निको कंपनी द्वारा लगाए जा रहे वासिंग प्लांट के विरोध में प्रस्ताव पारित किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना स्थानीय जानकारी और अनुमति के स्थापित किए जा रहे इस प्लांट से आसपास की ज़मीन बंजर हो जाएगी, नदी का पानी दूषित होगा और स्थानीय लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर पुनर्नियुक्ति पर नोटिस जारी किया

Noida, Uttar Pradesh:बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री के तौर पर दोबारा नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया。 कोर्ट ने बिहार सरकार, दीपक प्रकाश और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया。 कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं और संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत गैर-विधायक को मंत्री पद पर बने रहने के लिए मिली छह महीने की छूट केवल एक बार के लिए होती है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश को 20 नवंबर 2025 को पहली बार मंत्री बनाया गया था , तब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। बाद में राज्य  मुख्यमंत्री बदलने के बाद 7 मई 2026 को उन्हें फिर से मंत्री नियुक्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कि पहली नियुक्ति की तारीख 20 नवंबर 2025 से गिने जाने पर मंत्री पद पर बने रहने के लिए  विधायक या विधान परिषद सदस्य बनने की छह महीने की अवधि 20 मई 2026 को समाप्त हो गई थी। ऐसे में दोबारा नियुक्ति करके उन्हें अतिरिक्त समय देने की कोशिश की गई है。 याचिका में कहा गया है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसे जनता ने नहीं चुना है, बार-बार मंत्री बनाया जाता है, तो इससे लोकतंत्र की मूल भावना को नुकसान पहुंचेगा। इससे जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की व्यवस्था कमजोर होगी, मंत्रियों की सामूहिक जवाबदेही प्रभावित होगी और जनता के प्रति उनकी चुनावी जिम्मेदारी भी कम हो जाएगी。 याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट सम्बंधित मंत्री से पूछे कि वह किस संवैधानिक अधिकार के आधार पर मंत्री पद पर बने हुए हैं। याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि कोर्ट दीपक प्रकाश की नियुक्ति को असवैधानिक करार दे। दोबारा मंत्री के रूप में लिए उनके फैसलों को रद्द किया जाए
0
0
Report

आगरा नगर निगम के होर्डिंग हटाने पर घोटाले का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने मोर्चा खोला

Agra, Uttar Pradesh: आगरा ब्रेकिंग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के होर्डिंग हटाने का मामला अपने ही जाल में फंसते नजर आ रहे है नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त/विज्ञापन प्रभारी अशोक प्रिय गौतम जनप्रतिनिधियों के बाद पूर्व कर्मचारी ने भी सहायक नगर आयुक्त/विज्ञापन प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा कार्यवाही के नाम पर भी खुद की गर्दन बचा चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को बना दिया निशाना कार्यवाही के नाम पर नगर आयुक्त को कर दिया गुमराह नगर निगम से 4 महीने पहले काम छोड़ चुके कर्मचारी प्रशांत की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही बनी मजाक पूर्व कर्मचारी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों संग अपार नगर आयुक्त से की मुलाकात कर्मचारी ने हाजरी रजिस्टर की छायाप्रति भी अपर नगर आयुक्त को दी अपार नगर आयुक्त ने मामले की जांच करने की कही बात कर्मचारी बोला,मुझे बेवजह किया जा रहा बदनाम जब काम ही छोड़ दिया तो कैसे मेरा नाम मीडिया में दे रहे अधिकारी अगर मेरा नाम न हटे तो आंदोलन करेंगे बाइट प्रशांत कुमार/पूर्व कर्मचारी
0
0
Report

रुद्रपुर में जल्द शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय; अस्थायी भवन तैयार

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। स्थान- रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर। एंकर- रुद्रपुर में जल्द शुरू होना अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा, इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर के पास बिल्डिंग तैयार की जा रही है. रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए. रुद्रपुर विधायक ने बताया रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय बनेगा, इससे पहले केंद्रीय विद्यालय को एक बिल्डिंग में अस्थाई रूप से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय जल्द शुरू किया जाए इसके लिए बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों के द्वारा ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. विधायक ने कहा केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा.
0
0
Report
Advertisement

खुर्जा नगर पालिका के बाहर ज़हर लेकर बैठा सफाईकर्मी परिवार वेतन रोकने के आरोप

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा नगर पालिका के बाहर ज़हर की शीशी लेकर बैठा सफाईकर्मी का परिवार सुपरवाइजर(सफाई नायक) पर उत्पीड़न और वेतन रोकने का आरोप, ​सुपरवाइजर बबलू बसोर के उत्पीड़न से तंग आकर पूरे परिवार संग आत्मदाह की कगार पर सफाईकर्मी, ​कमीशन न देने पर सुपरवाइजर बबलू बसोर पर सफाईकर्मी योगेश का वेतन रोकने का आरोप, ​भूखमरी से परेशान होकर पत्नी और 5 मासूम बच्चों के साथ पालिका दफ्तर के बाहर ज़हर लेकर बैठा पीड़ित, पीड़ित परिवार का आरोप पूर्व में भी शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने नहीं लिया कोई संज्ञान, बाइट - योगेश पीड़ित कर्मचारी बाइट - रेखा (पीड़ित की पत्नी)
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के चरण तीर्थ पर सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध चरण तीर्थ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई। सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर दिनभर दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते विदिशा सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चरण तीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और लंबी आयु की प्रार्थना की। चरण तीर्थ का धार्मिक महत्व भी विशेष माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम वनवास काल में यहां से होकर गुजरे थे, जिसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि सोमवती अमावदा पर बेतवा में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
0
0
Report

बैतूल के बीईओ-बीआरसी कार्यालय में ताले तोड़े, फाइलें खंगाली, CCTV DVR चुरा

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। जिला मुख्यालय के बी ई ओ और बीआरसी कार्यालय में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब आज सुबह प्यून ने कार्यालय का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर प्यून दंग रह गया अज्ञात चोरों ने बीईओ और बीआरसी कार्यालय के पीछे गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कार्यालय में कुछ अलमारी के ताले तोड़कर कई फाइलों और रिकॉर्ड को खंगाला है वहीं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइले मौके पर अस्त व्यस्त मिली है जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है चोरों ने दोनों कार्यालय के साथ ही कैंपस में मौजूद मंदिर की दान पेटी कभी ताला तोड़ा और उसकी रकम भी उड़ा ली है इन सब मामले में खास बात यह है कि चोरों द्वारा कार्यालय में रखे कुछ कीमती सामान को नहीं चुराया है केवल आलमारी के ताले तोड़कर फाइलें ही खंगाली है वही चोरों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा लिया है जिससे चोरों के हुलिए का पता ना लग सके। बैतूल बीआरसी दुर्गेश कुमार रघुवंशी ने चोरी की घटना को लेकर बताया कि सुबह जब चपरासी ऑफिस खोलने आया तो कार्यालय का मुख्य गेट पर तो ताला लगा था,ताला खोलने ही अंदर कई दरवाजों के ताले टूटे थे साथ ही अलमारी के ताले टूटे मिले हैं,अलमारी से चोरों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की फाइल खंगाली है। कुछ सील भी लगा कर देखी है,कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोर निकाल कर ले गए हैं। पास के बीईओ कार्यालय में भी कई गेटों के तले खोलकर अलमारी में दस्तावेज खंगाले है,दोनों कैंपस में चार अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने दस्तावेज खंगाले है। हम पता लगा रहे हैं कि चोरों ने कोई दस्तावेज तो नहीं चुरा लिए कार्यालय के पास स्थित एक मंदिर की दान पेटी से चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हमने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है वहीं पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है दोनों कार्यालय में कई दरवाजा और अलमारी के ताले तोड़े गए हैं साथ ही कार्यालय के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए हैं हम जांच पड़ताल करने में जीते हुए हैं। इस चोरी की घटना के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कार्यालय से किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के गायब होने की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वहीं कार्यालय के कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

एसी मैकेनिक हत्या: दोस्त शहजाद गिरफ्तार, सोने के लालच में वारदात

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस एसी मैकेनिक की हत्या का खुलासा करते हुए उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, उसने सोने के कंगन के लालच में अपने दोस्त हुजैफ की हत्या की थी। दरअसल यह पूरा मामला कासना थाना क्षेत्र के चीरसी नहर के पास का है, जहाँ 12 मई को नहर के पास है एक युवक का शव पड़ा मिला, शव की पहचान निवासी दौला राजपुरा निवासी हुजैफ के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन टीमें बनाकर हत्या के खुलासे में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, भौतिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त शहजाद को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा, तीन सोने के कड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मृतक हुजैफ और शहजाद दोस्त थे और नशा करने के आदी थे, मृतक के द्वारा मोबाइल फोन खरीदने और एसी कार्य के लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद उसने अपनी माँ के सोने के चार कड़े चोरी कर लिए और उसके बारे में अपने दोस्त को बता दिया। इसी लालच में शहजाद ने उसको अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया, दोनों ने नशा किया और फिर डंडे से कई बार उसकी हत्या कर दी; हत्या के बाद शव में आग लगाकर लपटे ऊँची उठी तो उसने बुझा दिया और शव को नहर के पास फेंक दिया।
0
0
Report
Advertisement

सीएम साय ने शुभकामनाओं के साथ शाला प्रवेश उत्सव शुरू किया

Raipur, Chhattisgarh:सीएम साय ने एक्स पोस्ट पर दी शुभकानाएं नए शैक्षणिक सत्र के 16 जून से शुभारंभ पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं। 16 जून से 27 जून तक आयोजित शाला प्रवेश उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का सामूहिक संकल्प है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक नागरिकों से आग्रह करता हूं कि अपने आसपास ऐसे बच्चों की पहचान करें जो अभी तक विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, और उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें。 मेरے प्यारे बच्चों, विद्यालय आपके सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी है। पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विद्यालय जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें。 आइए, हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छत्तीसगढ़ का कोई भी बच्चा शिक्षा संस्कार से वंचित न रहे।
0
0
Report

फरीदाबाद के मंझावली पुल पर अंधेरे में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एनआईटी-1 निवासी 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी की हादसे में मौत। अतुल कुमार जोशी एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बाइक से मंझावली पुल के रास्ते नोएडा की ओर जा रहे थे। रात के अंधेरे में पुल का अधूरा हिस्सा नहीं देख पाए। आगे सड़क खत्म होने के बाद बाइक समेत गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेतों में जा रहे लोगों ने गड्ढे में शव और पास में बाइक देखी। स्थानीय लोगों ने तुरंत तिगांव थाना पुलिस को सूचना दी। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि घटनास्थल यूपी के दनकौर थाना क्षेत्र में आता है। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दनकौर सिविल अस्पताल भेजा गया, मामले की जांच जारी।
0
0
Report

करणी सेना यूपी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- करणी सेना यूपी ने लड़ेगी विधानसभा चुनाव यूपी में 50 सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारेगी करणी सेना करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने Zee Media से की खास बातचीत सूरजपाल अम्मू का भाजपा को लेकर छलका दर्द पूर्व मुख्यमंत्री पर भी जमकर बरसे सूरजपाल अम्मू यूपी में 36 बिरादरी के समर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी करणी सेना- सूरजपाल अम्मू करणी सेना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने खास बातचीत में बताया कि करणी सेना यूपी की 50 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि करणी सेना 36 बिरादरी के समर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। वही सूरजपाल अम्मू ने भाजपा के बड़े नेताओं पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी。
0
0
Report
Advertisement

चिलगु मोड़ हादसे में जितेन दास की मौत, पुल निर्माण देरी से सड़क जोखिम बढ़ा

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई. इस दौरान चिलगु मोड़ पर चल रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर भी चिंता जताई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण नेशनल हाईवे का एक हिस्सा सिंगल लाइन में संचालित हो रहा है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है. लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में हो रही देरी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन एवं एनएचएआई से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक सड़क को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित नहीं बनाया जाएगा, तब तक दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा. ग्रामीणों ने मृतक जितेन दास के परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे को सड़क सुरक्षा और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है.
0
0
Report

एलिम्को परिसर में मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजाम नहीं मिलने से हंगामा

Khajuria Khurd, Bihar:कैमर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भीटी के समीप एनएच 19 के किनारे स्थित कृत्रिम मानव अंग निर्माण कंपनी एलिम्को के परिसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ जेसीबी मशीन से लगभग तीन टन वजनी केबल/तार का भारी-भरकम बंडल उठाने के दौरान पट्टा टूटने से वह सीधे एक मजदूर के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाटी गाँव निवासी अशोक कुमार रजक के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने कंपनी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच 19 को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोग ठेकेदार और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सूरज कुमार और ग्रामीण पप्पू कुमार ने बताया कि कंपनी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मजदूरों को न तो हेलमेट दिया जाता है और न ही कोई अन्य सेफ्टी गियर। इसके अलावा, जिस वजन को क्रेन या हाइड्रा से उठाया जाना चाहिए था, उसे लापरवाही पूर्वक कमजोर पट्टे के सहारे जेसीबी से उठाया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ मजदूरों से बिना सुरक्षा मानकों के 12-12 घंटे काम लिया जाता है। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही मोहनिया व कुदरा थाने की पुलिस और सर्किल इंस्पेक्टर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही मोहनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मानेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया。
0
0
Report

20 लाख की चोरी: खड़गपुर बड़ी मंझगांय गांव में चोर सोना-चांदी नकद ले गए

Munger, Bihar:खड़गपुर प्रखंड के बड़ी मंझगांय गांव में 20 लाख की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर; सोना-चांदी व नकदी लेकर फरार,मौके पर गंगटा पुलिस कर रही छानबीन. मुंगेर:हवेली खड़गपुर, प्रखंड के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मंझगांय गांव में रविवार- सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और करीब 120 ग्राम सोना, 440 ग्राम चांदी तथा 43 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ी मंझगांय निवासी सत्तन यादव के घर में यह वारदात हुई। पीड़ित साकेत कुमार, जो सीआईएसएफ फरीदाबाद में कार्यरत हैं, ने बताया कि घटना के समय वह अपने ससुराल गए हुए थे। सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर में चार कमरे हैं। घटना की रात कुछ सदस्य एक कमरे में जबकि अन्य लोग छत पर सो रहे थे। घर के दो खाली कमरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज, बक्से एवं अन्य सामानों को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि घर में मौजूद लोगों को चोरों की आहट तक नहीं लगी और अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।  उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद चोरी गई संपत्ति की वास्तविक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। जांच के लिए एसएफएल टीम को भी बुलाया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top