494661
नारायणपुर में ग्रामीण की गिरफ्तारी पर लोगों ने किया थाने का घेराव
Mahka, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में आज बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। उनका कहना था कि विजेंद्र कोर्राम को पुलिस 24 जुलाई को रास्ता दिखाने के नाम पर ले गई थी। वह अब तक गांव नहीं लौटा, इसलिए वे उसकी जानकारी लेने आए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे नक्सली प्रकरण में जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह जानकारी पहले दी होती, तो उन्हें इतनी दूर पैदल नहीं आना पड़ता।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूनिवर्स साइंस फिक्शन पर नई चर्चा: क्या आगे बढ़ेगा ब्रह्मांड कथा लेखन?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मोदी वर्ल्ड स्कूल ने जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सभी वर्गों में गोल्ड जीते
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव— झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — मोदी वर्ल्ड स्कूल ने जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया — डॉ. दिलीप मोदी ने खिलाड़ियों को उपलब्धि पर बधाई दी — अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में स्वर्ण पदक जीते — पांचों वर्गों में स्कूल खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए — अंडर-19 छात्र वर्ग में टीम ने रजत पदक जीता — प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित0
0
Report
Advertisement
विक्रम सिंह शेखावत की पैरवी से करदाता को 3.3 करोड़ की राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री के लिए गांव— चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं कर अधिवक्ता विक्रम सिंह शेखावत की पैरवी से बड़ी राहत करदाता को 3.30 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी से राहत एनएफएसी ने करदाता की अपील स्वीकार कर आदेश पारित किया आयकर विभाग की विभिन्न बढ़ौतरी हटाने का आदेश जारी दस्तावेजों और कानूनी तर्कों पर अपीलीय प्राधिकारी ने विचार किया विक्रम सिंह शेखावत की प्रभावी पैरवी का उल्लेखनीय परिणाम रहा0
0
Report
एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से पाँच गांवों के स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का विकास
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव— हांसलसर, जिला—झुंझुनूं — एसबीआई फाउंडेशन की पहल से पाँच गांवों के स्कूल बदले — ग्राम सेवा कार्यक्रम में आधुनिक सुविधाओं का विकास हुआ — हांसलसर स्कूल में सोलर प्लांट, स्मार्ट क्लास और लैब — भड़ौंदा कलां में डिजिटल क्लासरूम और सोलर प्लांट लगाया — सैनीपुरा-नाटास स्कूलों में कम्प्यूटर लैब और शौचालय बने — सुविधाओं से नामांकन बढ़ा, परीक्षा परिणामों में भी सुधार हुआ0
0
Report
झुंझुनूं के कोलसिया-देवीपुरा में आंगन मिलन समारोह, विधायक ने सेवाओं की धुरी बताई
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री.... के लिए गांव— कोलसिया, जिला—झुंझुनूं — कोलसिया और देवीपुरा बणी में आंगन मिलन समारोह आयोजित — विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे — आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया — पोषण प्रदर्शनी में मिलेट्स से बने व्यंजनों की सराहना — लाभार्थियों के गोदभराई, अन्नप्राशन और प्रवेशोत्सव में सहभागिता — विधायक ने आंगनबाड़ी सेवाओं को योजनाओं की धुरी बताया0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में अजगर सड़क पर, दहशत के बीच टीम ने सुरक्षित छोड़ दिया जंगल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा अजगर सड़क पर आ गया, अजगर जैसे ही सड़क पर दिखा तो लोगों में दहशत का माहौल हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, पीछे कुछ लोगों ने वृंदावन की टीम को फोन किया जिस पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू करके उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।0
0
Report
विश्व Tourism Day पर बीकानेर में साइलेंट रीडिंग सेशन; फोन डाउन, बुक्स अप
Bikaner, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर बीकानेर में किताबों के साथ संवाद की अनोखी पहल गांधी पार्क में हुआ ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’, युवाओं ने मोबाइल से बनाई दूरी ‘फोन डाउन, बुक्स अप’ थीम के साथ पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश जिला कलेक्टर निशांत जैन की पहल पर युवाओं को किताबों से जोड़ने का प्रयास डीएम खुद युवाओं के बीच नजर आए, अधिकारियों ने भी लिया रीडिंग सेशन में हिस्सा गांधी पार्क का माहौल आज कुछ अलग नजर आया। आमतौर पर मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आने वाले युवा आज किताबों के पन्ने पलटते दिखाई दिए किसी के हाथ में उपन्यास था तो कोई ज्ञानवर्धक किताब पढ़ता नजर आया युवाओं ने शांत माहौल में बैठकर पढ़ने का आनंद लिया विदेशों में सार्वजनिक स्थानों पर नजर आने वाली रीडिंग कल्चर की परिकल्पना को बीकानेर में भी जमीन पर उतारने की कोशिश की गई पहल का उद्देश्य युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से कुछ वक्त दूर कर किताबों, अध्ययन और विचारों से जोड़ना रहा। इस दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन भी युवाओं के बीच पहुंचे और खुद बुक रीडिंग सेशन में शामिल हुए कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस पहल का हिस्सा बने डीएम निशांत जैन ने कहा कि साइलेंट रीडिंग सेशन पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अच्छी पहल है युवाओं ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व पर्यटन दिवस पर हुई ये पहल पर्यटन से आगे बढ़कर शहर में एक अलग तरह की सकारात्मक तस्वीर पेश करती नजर आई—जहां कुछ वक्त के लिए मोबाइल नीचे रखे गए और किताबों को हाथ में थामा गया। फोन डाउन, बुक्स अप… बीकानेर में किताबों के साथ संवाद की इस पहल ने युवाओं को स्क्रीन से हटकर पढ़ने और सोचने का एक नया मौका दिया।0
0
Report
खूबसूरत डाइवर ने पानी में धूम मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:2709ZUP_vrl_BEAUTIFUL_r BEAUTIFUL DIVER0
0
Report
Advertisement
प्राचीन शहरों की खोज: इतिहास उजागर
Noida, Uttar Pradesh:ANCIENT CITIES DISCOVERED0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर सफदरजंग मकबरे की सफ़ाई मुहिम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस पर सफदरजंग के मकबरे पर सफाई अभियान आयोजित किया। पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कर्मचारियों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म संस्थानों के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार कहते हैं, "हर साल 27 सितंबर को 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जाता है। आज भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय इस मौके को मना रहा है। 16 से 30 सितंबर तक चलने वाले 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत सफदरजंग के मकबरे पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल में कई संस्थान, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन और मंत्रालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसका मकसद सिर्फ़ सफ़ाई करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन स्थलों को साफ़ और सुंदर रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना भी है जिससे घरेलू पर्यटकों को अच्छा अनुभव मिलता है और विदेशी पर्यटक हमारे देश की अच्छी छवि और सुखद यादों के साथ घर लौटते हैं।0
0
Report
रायगढ़ में 17 सूत्रीय मांगों पर जूनियर डॉक्टरों की रैली; ओपीडी-आईपीडी बहिष्कार की चेतावनी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में अपनी 17 सूत्रीय मांगों के लिए जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न डॉक्टरों ने शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले 100 से अधिक डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार से कई दौर की बातचीत के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और उनकी मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. जेडी और इंटर्न डॉक्टर सैलरी, ड्यूटी टाइम समेत 17 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं. आंदोलनरत डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार से ओपीडी, आईपीडी और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा. इसके बाद ऑपरेशन का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है. डॉक्टरों का कहना है कि सरकार द्वारा इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 25 हजार रुपये की वृद्धि किए जाने के बावजूद उनकी अन्य मांगों पर समाधान नहीं हुआ है. अब जूनियर डॉक्टर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत: दुर्ग में हड़कंप, आरोपी युवक फरार
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। लुचकी पारा वार्ड नंबर-7 में किराए के मकान में नाबालिग लड़की एक युवक के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं ASपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को हत्या की घटना की जानकारी मिली सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां नाबालिग लड़की मृत अवस्था में मिली। मृतिका ने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगा रखा था। शुरुआती जांच में उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं जबकि पेट पर भी गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके को जांच के दायरे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग वहां कब से रह रही थी और किन परिस्थितियों में वह युवक के साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक भिड़ंत से घंटों लगा जाम
Damoh, Madhya Pradesh:देर रात दो ट्रक आपस में टकराए घंटों बंद रहा स्टेट हाइवे.. दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे है तो एक बार फिर एक दुर्घटना ने घंटों गाड़ियों के पहिये जाम कर दिए और दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। दरअसल स्टेट हाइवे पर सिंगारपुर चौकी के तहत आने वाले गिरिदर्शन वॉच टावर के पास दो ट्रक आमने सामने से भिड़ गए और इस भिड़ंत में दोनों के ड्राइवर्स को मामूली चोटें आई लेकिन ट्रक जिस तरह से भिड़े उसने ये रास्ता बंद कर दिया , भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों की वजह से दूसरे वाहनों की निकलने के लिए जगह नहीं बची वहीं बारिश की वजह से लोग किसी और रास्ते का भी उपयोग नहीं कर सके। बड़े जाम की सूचना मिलने के बाद सिग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद ट्रकों को अलग कराया है और करीबन 5 से 6 घंटे बाद आखिरकार सुबह जाम खुल पाया।0
0
Report
दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने इंग्लिश चैनल तीसरी बार पार किया
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-लहरों को चीरकर भिंड के दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने फिर रचा इतिहास… 21 घंटे 20 मिनट तक समुद्र में तैरकर 58 किलोमीटर का सफर किया पूरा, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार कर बढ़ाया देश का गौरव। एंकर-“शरीर थक सकता है, लेकिन हौसला नहीं… हम चल नहीं सकते, लेकिन हम रुकेंगे नहीं।” ये सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि उस जज्बे की आवाज है जिसने भिंड के छोटे से गांव गाता से निकलकर दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री तैराकी अभियानों में अपनी पहचान बनाई है। भिंड के दिव्यांग पैरा तैराक सत्येंद्र लोहिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के डोवर से फ्रांस के तट तक उन्होंने 21 घंटे 20 मिनट तक लगातार तैरते हुए करीब 58 किलोमीटर का सफर पूरा किया और तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने की उपलब्धि हासिल की। 24 सितम्बर 2026 की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर डोवर तट से शुरू हुआ यह सफर आसान नहीं था। सामने था बेहद ठंडा समुद्र, तेज समुद्री धाराएं और हर पल बढ़ती शारीरिक थकान। डोवर से फ्रांस की सीधी दूरी भले ही करीब 36 किलोमीटर हो, लेकिन समुद्री धाराओं ने तैराकी का रास्ता घुमावदार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि करीब 58 किलोमीटर तक समुद्र की लहरों से जूझते हुए सत्येंद्र आगे बढ़ते रहे। घंटे गुजरते गए… दिन ढला… रात ने समुद्र को अपने आगोश में ले लिया। ठंडे पानी में शरीर सुन्न पड़ने लगा, मांसपेशियां जवाब देने लगीं, लेकिन सत्येंद्र के हौसले ने हार नहीं मानी। हर लहर के साथ एक ही लक्ष्य था—फ्रांस का तट। इस चुनौतीपूर्ण सफर में गैलीबेंट नौका के चालक माइकल ओराम और पर्यवेक्षक मिस्टर पॉल लगातार उनके साथ रहे। अभियान CSPF यानी चैनल स्विमिंग एंड पायलट फेडरेशन के अंतर्गत पूरा किया गया। और आखिरकार… 25 सितम्बर की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर वह ऐतिहासिक पल आया, जब 21 घंटे 20 मिनट के अथक संघर्ष के बाद सत्येंद्र फ्रांस के तट तक पहुंच गए। यह इंग्लिश चैनल पर उनकी तीसरी सफल पार यात्रा है। इससे पहले 24 जून 2018 को पहली बार और 19 जुलाई 2023 को दूसरी बार दोतरफा रिले के रूप में उन्होंने यह चुनौती पूरी की थी। गांव गाता की छोटी सी नदी बैसली से तैराकी का सफर शुरू करने वाले सत्येंद्र लोहिया का यह कारनामा आज दुनिया के समुद्र तक पहुंच चुका है। 58 किलोमीटर का सफर… 21 घंटे 20 मिनट का संघर्ष… और तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने की उपलब्धि—यह सिर्फ एक तैराक की सफलता नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस की कहानी है, जो शरीर की सीमाओं से कहीं आगे निकल जाता है। फ्रांस के तट पर पहुंचने का भावुक पल सत्येंद्र ने अपनी टीम, परिवार, प्रायोजकों और देशभर के शुभचिंतकों को समर्पित किया।0
0
Report
Advertisement
