494661
अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा तक पहली बार होगी यात्री बस सेवा शुरू, वन मंत्री ने की घोषणा
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों को नई सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि नारायणपुर जिला मुख्यालय से कस्तूरमेटा तक यात्री बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों का जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोग वर्षों से पैदल अपने जरूरतों के लिए जाते रहे हैं, लेकिन अब यह समस्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुलझाई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में जमीन विवाद: लाठी-डंडे से भिड़ंत, चार घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ है। इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि जमीनी विवाह को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से एक दूसरे के ऊपर लाठी डांटे एवं कुदाल से हमला किया जा रहा है। अब यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बताते चले कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के खुदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायलों में एक पक्ष से ललन शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार उर्फ चंद्रगुप्त मुनि और सुरेश प्रसाद सुमन के 27 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार शामिल हैं।दूसरे पक्ष से राम दयाल महतो के 49 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार और राम उदगार महतो के 56 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार उर्फ अरुण महतो घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के बाबा डिहवार स्थान गौरवद्धा से मसुराज जाने वाली सड़क के किनारे स्थित खेत में जमीन की जुताई और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे और कृषि उपकरणों के साथ आमने-सामने आ गए, जिसके परिणामस्वरूप मारपीट हुई और चारों लोग घायल हो गए। नागाधाम, बरियारपुर पश्चिमी के पुजारी चंद्रगुप्त मुनि ने दावा किया है कि विवादित भूमि नागाधाम ठाकुरबाड़ी की केवाला जमीन है।उनके अनुसार, संबंधित भूमि की अद्यतन रसीद उपलब्ध है और स्थल मापी के दौरान दूसरे पक्ष ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। वहीं, दूसरे पक्ष के अरुण महतो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष 1936 और 1957 के दस्तावेजों के आधार पर उनके परिवार का इस भूमि पर वर्षों से अधिकार है और वे लंबे समय से इसकी खेती करते आ रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डंडे और कुदाल से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद खोदावंदपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कार सीख रही महिला ने गुमटी में टक्कर मारी, वृद्ध महिला की मौत
Khajuria Khurd, Bihar:कार सीख रही महिला ने गुमटी में टक्कर मारी, वृद्ध महिला की मौत। भभुआ के कबार गाँव में कार चलाना सीख रही महिला ने महिला को गुमटी में मारी टक्कर, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत। वियो - कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत कबार गाँव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ कार चलाना सीख रही एक महिला की लापरवाही के कारण एक वृद्ध महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद पूरे गाँव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान का का कबार गाँव निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो राजकुमार राम की पत्नी थीं। घटना के समय वह सड़क के किनारे खड़ी थीं। मृतका के बड़े बेटे वकील राम ने सदर अस्पताल भभुआ में अपनी माँ के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए बताया कि एक महिला शिक्षिका मारुति कार चलाना सीख रही थी। गाड़ी पर नियंत्रण खोने के कारण उसने पहले सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जोरदार टक्कर मारी और फिर पास में ही खड़ी उर्मिला देवी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि उर्मिला देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आनन-फानन में वृद्ध महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वकील राम ने अत्यंत भावुक होते हुए कहा कि इस अचानक आई विपदा से पूरा परिवार बिखर गया है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित सरकारी मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बाइट - मृतका के बड़े बेटे वकील राम0
0
Report
LNJP Hospital: Pathology till 10 PM, doctors' rounds mandatory, generic drugs mandatory
Patna, Bihar:पटना के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब अस्पताल की पैथोलॉजी लैब रात 10 बजे तक संचालित होगी, जिससे मरीजों को देर शाम तक जांच की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही अस्पताल के सभी डॉक्टरों के लिए प्रतिदिन कम से कम तीन राउंड लगाना अनिवार्य किया गया है। राउंड पूरा करने के बाद ही डॉक्टर अन्य चिकित्सीय कार्य करेंगे और सभी डॉक्टरों को ओपीडी में निर्धारित समय देना भी अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया। निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अब अस्पताल के डॉक्टर बाहर की दवा नहीं लिख सकेंगे। केवल आवश्यक होने पर ही जेनेरिक दवाएं लिखी जाएंगी और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर सीधे कार्रवाई होगी。 इसके अलावा मरीजों की सभी आवश्यक पैथोलॉजी जांच अस्पताल में ही कराई जाएगी। सामान्य जांच के लिए मरीजों को निजी लैब भेजने पर रोक रहेगी। गंभीर मरीजों की जांच और इलाज में तेजी लाने के लिए इमरजेंसी से वार्ड तक विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।0
0
Report
Advertisement
धनबाद RPF ने लालकुआं एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की है। छह लावारिस बैगों से कुल 116.5 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत 27 हजार 410 रुपये बताई जा रही है। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में RPF पोस्ट धनबाद और CIB की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची गाड़ी संख्या 12353 लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो ट्रॉली बैग और चार पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 89 कैन Kingfisher Strong Premium Beer और 144 कैन Haywards 5000 Premium Strong Beer बरामद हुई। सभी बोतलों पर FOR SALE IN WEST BENGAL ONLY अंकित था। बरामद बीयर की कुल मात्रा 116.5 लीटर और अनुमानित कीमत 27 हजार 410 रुपये है। RPF ने मौके पर जब्ती की कार्रवाई पूरी कर शराब को पोस्ट धनबाद लाया और उप निरीक्षक पालिका मिंज की लिखित शिकायत पर पूरे मामले को उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और शराब किसकी थी, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।0
0
Report
गिरिडीह के बाल्हेडीह जंगल में अवैध खदान पर पुलिस कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बाल्हेडीह जंगल में संचालित अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये मूल्य की भारी मशीनों और उपकरणों को जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई अन्य फरार हो गए. यह संयुक्त अभियान एसडीओ संतोष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में एसडीपीओ धनंजय राम, अंचल अधिकारी संतोष कुमार और सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल शामिल रहे. भारी पुलिस बल के साथ जंगल के भीतर पहुंची टीम ने खदान को चारों ओर से घेरकर उत्खनन तत्काल बंद करा दिया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस अवैध खनन का संचालन ताजुद्दीन अंसारी, नरेश पासवान और सुरेश नायक द्वारा किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इनकी भूमिका की गहन जांच कर रही है और पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.0
0
Report
गंगानगर कॉलोनी में भीषण बिजली कट से पेयजल, सड़क और स्कूल सुविधाएं प्रभावित
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर की गंगानगर कॉलोनी में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बिजली के साथ-साथ कॉलोनी की टूटी सड़कें भी उनकी परेशानी को और बढ़ा रही हैं। गंगानगर कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से इलाके में बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बिना पानी और अन्य सुविधाओं के स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और शिकायत नंबर 1912 पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जब बिजली कर्मचारियों को बुलाया गया तो उन्होंने भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। इसके अलावा कॉलोनी की जर्जर सड़कें और गलियां भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द बिजली बहाल करने तथा सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। दो दिन से लाइट नहीं है। बिजली नहीं होगी तो पानी भी नहीं आएगा और बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। हमने कई बार शिकायत की, 1912 पर भी फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। गंगानगर में बिजली और गलियों की समस्या लगातार बनी हुई है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल से बिजली नहीं है और विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिली।0
0
Report
Advertisement
खैरथल के सिवाना में अंडरपास से जल निकासी बिगड़ी, मुख्य सड़क पानी में डूबी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में शामिल सिवाना गांव में अंडरपास निर्माण के बाद जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि गांव की मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से गंदे पानी और कीचड़ से लबालब है, सड़क दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों महिलाओं और स्कूली बच्चों का रोजाना आवागमन मुश्किल और जोखिमभरा हो चला है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर रेलवे फाटक पर करीब एक साल से अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले गांव का गंदा पानी रेलवे फाटक के पास बने प्राकृतिक मार्ग से आसानी से निकल जाता था, लेकिन निर्माण के दौरान दोनों ओर मिट्टी के ऊंचे टीले बना दिए गए। इसके बाद पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और अब गंदा पानी गांव की मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नालियों से अतिक्रमण हटाने, उनकी सफाई कराने और सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी की मांग की है। वही इस मार्ग से रोजाना हजारों नौनिहाल बच्चे स्कूल जाते हैं, उन्हें या तो कीचड़ के बीच से जाना पड़ता है या जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दान-गणना और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में क्या क्या हो गया बदलाव बैंकिंग और दान व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चढ़ावे (दान) की गिनती और बैंक लेनदेन के लिए नियमों को सख्त किया गया है। अब बैंक खातों से किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए तीन सदस्यों (कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और चंदन राय) के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य हैं दान पेटियों की सुरक्षा और धन की गणना के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों की सख्ती से चेकिंग भी की जा रही है. मंदिर परिसर में सेवा देने वाले पुजारियों की ड्यूटी में बदलाव किया गया है और हर 15 दिन में पुजारियों को बदलने के लिए एक रोस्टर सिस्टम लागू किया गया है चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा और दान गणना व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। गणनास्थल पर 13 नए सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, वीडियोग्राफी और बिना जेब वाली ड्रेस जैसी नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. पहले वीआईपी पास जारी करने की कोई तय सीमा नहीं थी। जरूरत पड़ने पर 100 या उससे अधिक पास भी जारी किए जा सकते थे। अब इसमें भी बदलाव किया गया है। दान पेटी और गणनास्थल के बीच विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। पिलर नंबर-34 पर, जहां गुप्त दान पेटी रखी जाती है, वहां तीन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. नई व्यवस्था में गणनाकर्मियों के लिए बिना जेब वाली निर्धारित ड्रेस अनिवार्य की गई है और पूरी गणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है वित्तीय पारदर्शिता के तहत दान और चंदे के प्रबंधन में अधिक स्पष्टता और लेखा-जोखा रखने पर जोर दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं में सुधार और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के प्रयास ट्रस्ट के आंतरिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित और कुशल बनाया गया संचार और जवाबदेही के तहत ट्रस्ट और आम जनता के बीच संचार को बेहतर बनाया गया और किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक स्पष्ट तंत्र स्थापित किया गया। दान पेटियों से निकलने वाली हर राशि पर अब कई स्तरों की निगरानी होगी। दान गणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है। 13 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि कोई भी कोना निगरानी से बाहर न रहे। जहां पहले कैमरे नहीं थे, वहां भी अब कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। ट्रस्ट चाहता है कि दान पेटी से लेकर नकदी की गिनती तक हर पल रिकॉर्ड हो और हर गतिविधि पर नजर बनी रहे. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महंत दिनेंद्र दास की प्रशासनिक भूमिका बढ़ा दी है। उनके नाम से नई डिजिटल आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए अब श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पास जारी किए जा सकेंगे। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की पहले इस्तेमाल हो रही पास जारी करने वाली आईडी को सस्पेंड कर दिया गया है. अब दान की गणना करने के लिए 9:00 से 6:00 तक का समय तय किया गया है; पहले दो शिफ्ट में यह दान गिना जाता था.0
0
Report
औरैया में पम्प ऑपरेटर हत्या: हिमांशु गुप्ता के घर मुनादी, कोर्ट में सरेंडर चेतावनी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया-- पम्प ऑपरेटर की हत्या मामले में वांछित आरोपी हिमांशु गुप्ता के घर पुलिस ने मुनादी, पुलिस ने मुनादी कर 24 घंटे तक कोर्ट में सरेंडर करने की दी चेतावनी, नगर पालिका इंटर कॉलेज में करीब बीती 29 दिसंबर की रात को पम्प ऑपरेटर किशन गुप्ता की हुई थी हत्या, हत्या के मामले में साक्ष्य मिटाने के लिए विवेचना में हिमांशु गुप्ता का नाम आया था सामने, पुलिस की ओर से की गयी प्रभावी कार्यवाही, बीती 29 दिसम्बर की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई थी हत्या।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 58 में बारिश के बीच करंट से मौत, फिर प्रशासन की लापरवाही
Noida, Uttar Pradesh:नॉएडा सेक्टर 58 में एक बार फिर नॉएडा अथॉरिटी की लापरवाही का शिकार हुआ 27 साल का आर्यन। आर्यन की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। लगातर बारिश होने के कारण रोड पर पानी भरा हुआ था और पास के खंबे से तार टूटी हुई थी और आर्यन करंट की चपेट में आ गया बताया जा रहा है कि उस समय नाला भी खुला हुआ था हालाँकि नाला ज़्यादा गहरा नहीं है। आर्यन सुबह 8 बजे अपने काम पर जा रहा था जिस समय उसकी मौत हुई लेकिन सवाल यही उठता है कि आखिर में कहाँ है अथॉरिटी कहाँ है बिजली विभाग कहाँ है प्रशासन जो इस तरह के हादसे आए दिन होते है। वाक थ्रू प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है कि उसने देखा की लाश पड़ी हुई थी पुलिस उसको उठाने की कोशिश कर रहे थे बाइट0
0
Report
बागपत में टूटे खंभे से करंट फैलने की डरावनी घटना, सुरक्षा की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक लोहे का बिजली का खंभा अपनी जड़ से पूरी तरह टूट चुका है, लेकिन बिजली की लाइनों के सहारे हवा में खड़ा हुआ झूल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टूटे हुए खंभे में करंट भी दौड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर की है। एक स्थानीय निवाशी ने खंबे में उतर रहे करंट से बल्ब जलाकर और पंखा चलाकर करंट उतरने की भयावहता को दिखाया। यह तस्वीरें बागपत की हैं, जहां बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण देती दिखाई दे रही है। लोहे का बिजली का खंभा अपनी जड़ से पूरी तरह टूट चुका है, लेकिन बिजली की तारों के सहारे अब भी हवा में खड़ा है। खंभे के दोनों टूटे हिस्सों में करंट होने का दावा स्थानीय लोगों ने मौके पर ही करके दिखाया। एक व्यक्ति ने तार के जरिए खंभे के दोनों हिस्सों से बल्ब जलाकर और पंखा चलाकर यह दिखाया कि टूटे हुए खंभे में करंट मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि आसपास पानी भर गया तो करंट पूरे इलाके में फैल सकता है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत इस टूटे खंभे को बदलने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।0
0
Report
रायगढ़ के तालगांव बस्ती में हाथी हमला, महिला की मौत
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में हाथी का आतंक। आज सुबह करीब 4 बजे हाथी ने बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात। जान बचाकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से भाग रही महिला पर हाथी ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, बच्चा सुरक्षित घायल महिला को कापू अस्पताल में कराया गया भर्ती। इलाज के दौरान महिला की मौत। घटना के बाद हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला किया। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद। ग्रामीणों में दहशत का माहौल، धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती का मामला। वन विभाग ने जंगल की ओर न जाने की किया है मुनादी।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस: सुरक्षा-ट्रैफिक योजनाओं के साथ शानदार राष्ट्रीय समारोह
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे होगा राज्य स्तरीय समारोह परेड, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में होगा 'वंदे मातरम्' का गायन जिला और तहसील स्तर के समारोहों के लिए जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश0
0
Report
जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके ने हत्या का आरोप, जांच जारी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास अमरूद के पेड़ से लटका मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。 मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी 22 अप्रैल 2023 को सिकरारा थाना क्षेत्र के उगापुर अवरैला निवासी शोभनाथ गौड़ की पुत्री के रूप में अमन से हुई थी। दंपति की एक वर्ष की बेटी शिवानी भी है。 पति अमन का कहना है कि देर रात करीब तीन बजे उसकी नजर घर के बाहर अमरूद के पेड़ पर पड़ी, जहां शांति फंदे से लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए。 वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या करार दिया है। शांति की छोटी बहन सरिता का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। सरिता ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे शांति ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इसके कुछ घंटे बाद तड़के उसे फोन कर बहन के घर बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर शांति मृत अवस्था में मिली。 सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी और नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
रोहिणी के EWS एपार्टमेंट: जर्जर इमारतें, डर, संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरने की घटना के बाद भी प्रशासन सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। द्वारका सेक्टर-16बी स्थित EWS न्यू आदर्श अपार्टमेंट में रहने वाले सैकड़ों परिवार जर्जर इमारतों के बीच डर के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। करीब 980 फ्लैटों वाली इस सोसायटी में कई फ्लैटों की दीवारों और छतों से प्लास्टर व सीमेंट के बड़े-बड़े हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। कई जगह दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवारों और छत से मलबा गिरने की वजह से कई निवासी पहले भी घायल हो चुके हैं। खेलते समय बच्चों को भी चोटें लगी हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि हर दिन इस डर के साथ गुजरता है कि कहीं कोई दीवार या छत का हिस्सा गिरकर किसी की जान न ले ले। बताया जाता है कि यह फ्लैट केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए उपलब्ध कराए गए थे। अब वर्षों बाद इन इमारतों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पूरे अपार्टमेंट का तत्काल स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, जर्जर भवनों की मरम्मत या पुनर्निर्माण किया जाए और किसी बड़े हादसे से पहले प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो रोहिणी जैसी घटना यहां भी दोहराई जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
