icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरेली के युवक ने जहर खाकर दी जान; वीडियो में मां से असमर्थता दावा

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसने आत्महत्सा करने से पहले एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। युवक ने कहा कि उसकी मां उस पर भरोसा नहीं करती है। गांव नवायल निवासी राजीव गंगवार (38 वर्ष) ने दोपहर दो बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया। वीडियो में उसने बताया कि उसकी मां उसे नहीं समझती और उसकी कोई बात नहीं मानती। उसने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला किसी लड़की से जुड़ा नहीं है। राजीव ने कहा कि वह अपने परिवार के लिए अपनी जान दे रहा है। उसने मुड़िया टोल प्लाजा से थोड़ा आगे अपना शव मिलने की जानकारी भी दी। इसके बाद उसने कोई नशीला पदार्थ खा लिया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की ठोड़ी पर हल्की चोट का निशान है। प्रथम दृष्टया यह जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report

आजमगढ़ में तांत्रिक बनकर दो बहनों के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी

Azamgarh, Uttar Pradesh:तांत्रिक बनकर दो बहनों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर चार वर्षों तक शोषण का आरोप। आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महफूज पिछले 4-5 वर्षों से उनके घर आता-जाता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने परिवार के बाहर माता-पिता को बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने थाना फूलपुर पर मुकदमा सं. 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। जहां आरोपी महफूज, निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में ऑनलाइन खाद-दवा धोखाधड़ी: 5.40 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में ऑनलाइन खाद और कृषि दवाई सप्लाई के नाम पर किसान से ₹5.40 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम चिखलदाह निवासी ऋषभ सिंह से आरोपियों ने खुद को सप्लायर बताकर व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए ऑर्डर लिया, लेकिन रकम मिलने के बाद न तो सामान भेजा और न ही पैसे लौटाए। शिकायत पर थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 27 वर्षीय अनुरुद्ध कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस अब साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

Satna railway station: human trafficking scare cleared as children verified and train departed

Satna, Madhya Pradesh:सतना। मानव तस्करी की आशंका की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह सतना रेलवे स्टेशन पर दरभंगा से अहमदाबाद जा रही ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। जीआरपी कंट्रोल रूम से मिले अलर्ट के बाद ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही पुलिस टीम पहले से तैनात थी। करीब 10 मिनट तक ट्रेन रोककर 4 से 5 बोगियों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कुछ नाबालिग बच्चे मिले। कई बच्चों के साथ उनके परिजन मौजूद थे, जबकि कुछ बच्चे अकेले यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों के मोबाइल नंबर लिए और संपर्क कर पूरी तस्दीक की। जांच में सामने आया कि सभी बच्चे छुट्टियां बिताकर वापस अहमदाबाद स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए जा रहे थे। पूरी पड़ताल और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किसी भी तरह की मानव तस्करी की आशंका नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
0
0
Report

अंधविश्वास के शक पर हत्या: शहडोल में झाड़-फूंक के नाम पर टांगी से हत्या

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में अंधविश्वास बना मौत की वजह... जादू-टोना के शक में झाड़-फूंक करने आए व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी। सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में अंधविश्वास एक बार फिर खूनी वारदात की वजह बन गया। यहां जादू-टोना के शक में झाड़-फूंक करने आए एक व्यक्ति की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक बुद्धसेन सिंह को शक था कि उसके छोटे भाई भीमसेन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकिरण जादू-टोना करते हैं, जिसकी वजह से उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसी अंधविश्वास के चलते बुद्धसेन ने झाड़-फूंक करने वाले राजबहोर सिंह को गांव बुलाया। बताया जा रहा है कि देर रात राजबहोर सिंह और बुद्धसेन, भीमसेन के घर के सामने कथित टोटका करने के लिए नारियल गाड़ रहे थे। तभी अवांछित आहट मिलने पर भीमसेन और उसकी पत्नी बाहर आ गए। दोनों को देखकर बुद्धसेन और राजबहोर वहां से भागने लगे। भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया और वह गिर पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान भीमसेन ने टांगी से राजबहोर पर हमला कर दिया। वार उसकी कमर और रीढ़ के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जादू-टोना के शक से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल मर्ग कायम कर संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ ही समय पहले जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में भी जादू-टोना के अंधविश्वास में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग अंधविश्वास के जाल से बाहर नहीं निकल पाया है। अंधविश्वास के कारण हुई यह दूसरी बड़ी हत्या समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में महात्मा गांधी अस्पताल ने पहली बार कैडेवर अंगदान की शुरुआत कर दी

Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी अस्पताल में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम जयपुर। अंगदान माह के अंतर्गत सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में अंगदान के प्रति जनजागरूकता के लिए प्रतिदिन आने जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया है। अब तक आयोजित कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता व्याख्यान एवं सम्मान समारोह के माध्यम से दिया 'अंगदान–महादान' का संदेश दिया गया है। इसी श्रृंखला में आयोजित ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस प्रोग्राम में डॉ करन कुमार, डॉ आशीष जैन आदि चिकित्सकों ने अंगदान के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी जिनमें फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के जरिए अंगदान के महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियों के निवारण तथा समाज में इसकी आवश्यकता पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता व्याख्यान एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक अंगदाता अनेक लोगों को नया जीवन दे सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी रचनात्मकता एवं सामाजिक सरोकारों की सराहना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. मनोज लखोटिया, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. एस. जायसवाल के नेतृत्व मे डॉ. अरविंद विजय, डॉ संजय सिंघल, डॉ. राहुल नायर, , डॉ. सी. एम. अग्रवाल, मेजर अलका तथा डॉ सुरभि गौड़ सहित वरिष्ठ चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए सभी से स्वैच्छिक अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी अस्पताल ने राजस्थान में पहली बार कैडेवर (मृतक) अंगदान की शुरुआत कर चिकित्सा इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट, लिवर ट्रांसप्लांट और हार्ट ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए न केवल हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है,
0
0
Report

मण्डला में सैयद हैदर रज़ा की दसवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि मण्डला - पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित महान चित्रकार सैयद हैदर राजा की दसवीं पुण्यतिथि पर मंडला में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। रज़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘रज़ा स्मृति’ कार्यक्रम में साहित्यकार, चित्रकार, शायर, कवि और कलाकारों सहित बड़ी संख्या में रज़ा साहब के प्रशंसक स्थानीय कब्रिस्तान पहुंचे। वीओ - मण्डला के कब्रस्तान में सैयद हैदर रजा और उनके पिता की कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। रज़ा फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी और प्रख्यात लेखक अशोक वाजपेयी ने कहा कि रज़ा साहब भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कला, प्रेरणा और ऊर्जा में वे हमेशा जीवित रहेंगे। वहीं, पूर्व कलेक्टर और साहित्यकार जगदीश जटिया ने कहा कि रज़ा साहब की जन्मभूमि और कर्मभूमि मंडला में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध शायर चराग शर्मा ने भी रज़ा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी चित्रकला और शायरी का रिश्ता बेहद गहरा है। बाईट - अशोक वाजपेयी - न्यासी रजा फाऊंडेशन बाईट - जगदीश चंद जातीय - साहित्यकार ओर पूर्व आईएएस बाईट - चराग शर्मा - कवि एंकर - गौरतलब है कि सैयद हैदर रज़ा का 23 जुलाई 2016 को निधन हुआ था। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें मंडला लाकर उनके पिता की कब्र के पास राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।
0
0
Report

सीमांकन के नाम पर 7 हजार रिश्वत लेते आरआई अविनाश सिंघई गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:सीमांकन के नाम पर 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते आरआई अविनाश सिंघई को तहसील कार्यालय परिसर में पदस्थ आरआई अविनाश सिंघई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी आरआई पर सीमांकन कराने के एवज में किसान से 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी आरआई परसोरिया हल्का में पदस्थ है। शिकायतकर्ता किसान ने आरोप लगाया कि सीमांकन के कार्य के लिए वह पिछले छह महीनों से लगातार उसे परेशान कर रहा था और काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समाधान नहीं होने पर उसने सागर लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर तहसील कार्यालय परिसर में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी आरआई ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति रही。
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी गिरफ्तारी के विरोध में रायसेन में युवा कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन किया

Raisen, Madhya Pradesh:दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में रायसेन में युवा कांग्रेस ने सामूहिक जेल भरो आंदोलन किया। सागर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करने का प्रयास किया, जिसके पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया। जिले भर से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सागर तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए चक्का जाम करने का प्रयास भी किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और सभी को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
0
0
Report

दतिया उपचुनाव: सात दिन शेष, भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान में अब सिर्फ सात दिन शेष रह गए हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने बूथ स्तर तक अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, जीतू जिराती, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपिन गोस्वामी, भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी तथा लक्ष्मण साहिबानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के अंतिम दिनों में प्रत्येक बूथ और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन मजबूत करने और मतदाताओं से लगातार जनसंपर्क करने का मंत्र दिया गया।
0
0
Report

खंडवा: अवैध पिस्तौल तस्करी मामले में दो गिरफ्तार, 32 ब bore चार देसी पिस्टल बरामद

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने अवैध पिस्तौल की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 32 बोर की चार देसी रिवाल्वर और तीन मैगजीन भी बरामद की है। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क का पता लग रही है । दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह दोनों आरोपी देसी पिस्तौल की सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो युवक छैगांव माखन थाना क्षेत्र के चमाती गांव के रास्ते अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना नेटवर्क फैलाया और दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इनके पास से 4 देसी पिस्तौल और तीन मैगजीन बरामद की। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। दोनों युवक खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के सिग्नूर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लग रही है।
0
0
Report
Advertisement

हिसार में आर्य समाज संस्था के प्रशासक नियुक्ति नहीं होने पर धरना

Gurugram, Haryana:हिसार -आर्य समाज संस्था में प्रशासक नियुक्त नहीं होने पर होगा धरना प्रदर्शन जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने किया ऐलान किसान, व्यापारी,कई सामाजिक संगठन के अलावा स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के परिजन इस धरने प्रदर्शन में होंगे शामिल सुबह 11 बजे किया जायेगा धरना प्रदर्शन जिलाउपायुक्त को ऑफिस में सौंपा जायेगा ज्ञापन आर्य समाज संस्था में हुई गड़बड़ी पर प्रशासन नहीं कर रहा है उचित कार्रवाई लघु सचिवालय में होगा धरना शुरू प्रशासन और सरकार को दिया था 23 तारीख तक का समय लेकिन अभी तक नहीं हुआ संस्था में प्रशासक नियुक्त धरने के बाद भी नहीं मानी मांग तो हिसार के लोग सड़कों पर उतरकर अपना रोष प्रकट करेंगे
0
0
Report

आजमगढ़: फ्री मूवी लिंक से साइबर ठगी, गिरफ्तार आरोपी, 3.5 लाख की बुलेट बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:साइबर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, फ्री मूवी डाउनलोड के नाम पर एपीके लिंक भेजकर मोबाइल हैक करता था गिरोह, 3.5 लाख की बुलेट समेत दो मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद। आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाने की पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अन्तरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फ्री में नई फिल्म और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर एपीके लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करता था और बैंक खातों से रकम निकालकर अपने साथियों के साथ बांट लेता था। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 3.5 लाख रुपये की नई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्रतापपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान कृष्णा कुमार निवासी नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा, थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से सैमसंग मोबाइल, आईफोन मोबाइल, कूटरचित आधार कार्ड और 1330 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड के जरिए जनसेवा केंद्रों से साइबर ठगी की रकम निकालता था। आईफोन का उपयोग म्यूळ खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों पर आने वाले ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया जाता था। गिरोह सोशल मीडिया पर फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर एपीके लिंक भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ितों के मोबाइल हैक हो जाते थे और उनके बैंक खातों से रकम म्यूळ खातों में ट्रांसफर कर एटीएम के माध्यम से निकाल ली जाती थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कुल 17 लोगों की शिकायतें रही, जिसमें 22 लाख का फ्रॉड अब तक प्रकाश में आया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

सदन में चर्चा से समाधान, भाजपा कहती है देश की राजनीति में बदलाव

Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह मौजूद देश में माहौल बिगाड़ने में तरह तरह की कोशिश कर रहा है सरकार ने सदन ने चर्चा किया स्पष्ट रूप से सामने आया आज हमारे बच्चों को गुमराह कर रहे है सदन बना है चर्चा के लिए चर्चा से समाधान निकलता है राहुल गांधी चर्चा छोड़कर धरने पर बैठ गए हमारे विशेष सचिव गए जो शर्ते थे वह मान ली गई वह मुकर गए वह सदन में नहीं कैमरे पर चर्चा करना चाहते है कैमरे के सामने देश में राजनीति कर रहे है उनसे चर्चा के लिए सरकार तैयार है भाजपा के लिए युवा का भविष्य हमारे लिए है हमारे प्रधानमंत्री युवाओंको प्रोत्साहित करने किए तैयार है घटना के बाद neet का री एग्जाम हुआ एग्जाम समाप्त हो गया है राजनीति की जगह समाधान होना चाहिए दोषियों को फास्ट ट्रैक में कोर्ट में कठोर सजा दिलाएंगे विपक्ष से सवाल है चर्चा के लिए हम तैयार विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है भाजपा का विश्वास है लोकतंत्र संविधान विकास हमारी प्राथमिकता है सदन में चर्चा कीजिए सड़क पर राजनीति मत कीजिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top