Narayanpur - नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आईपीएल की तर्ज पर एनपीएल का धमाकेदार आयोजन
Mahka, Chhattisgarh:नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आईपीएल की तर्ज पर एनपीएल नारायणपुर प्रीमियर लीग का आयोजन क्रीड़ा परिसर मैदान में किया जा रहा है, यह एनपीएल का तीसरा सीजन है. ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से एनपीएल का आयोजन पिछले तीन सालों से किया जा रहा है. इस बार की टीम में अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके के खिलाड़ियों का भी ऑक्शन हुआ. जिसमें अबूझमाड़ के ओरछा , कुरुषनार, मुरनार , कुतुल जैसे गांवों के खिलाड़ी एनपीएला के ऑक्शन में बीके. आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की जरूरत है, जिसके लिए नारायणपुर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने भिलाई इस्पात संयंत्र का अहम योगदान है ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नांता नहर में डूबने से 45 वर्षीय राजेंद्र उपाध्याय की मौत
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा…! नांता में नहर में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत कोटा के नांता थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से युवक की मौत। मृतक की पहचान राजेंद्र उपाध्याय (45), निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी नांता के रूप में हुई। युवक सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी के साथ नहर में नहाने गया था。 नहाने के दौरान युवक नहर में डूब गया。 सूचना पर NDRF, SDRF, नगर निगम गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं。 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर युवक का शव मिला。 शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया| नांता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी。जालौन के बड़ागांव में कच्चे मकान में भीषण आग, नकद 50 हजार जलकर राख
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, आग लगने के बाद देखते ही देखते आग का गोला बना कच्चा मकान, मकान में भीषण आग लगने से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, आग की चपेट में आकर मकान में रखा करीब 50 हजार कैश जलकर राख, कपड़े, गृहस्थी का सामान, 3 कुंतल गेंहू व 50 किलो चना जलकर हुआ राख, मकान में आग लगी देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव का मामला।मंडला के पुल पर रेलिंग गायब, बड़े हादसे का खतरा जगजाहिर
Mandla, Madhya Pradesh:छोटे पुल पर हादसे को खुला न्योता रेलिंग गायब, स्वागत द्वार धराशायी आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा जिम्मेदार विभाग? मॉर्निंग, इव्हनिग वाक करने वालों को खतरा मंडला - जिम्मेदार विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है... शहर के छोटे पुल यानी रपटा, जिसे रेवा पथ के नाम से भी जाना जाता है, की बदहाली किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरानी की बात ये है कि बारिश के पहले सुरक्षा के लिहाज से हटाई गई पुल की रेलिंग आज तक दोबारा नहीं लगाई गई... जबकि इसी पुल से हर सुबह बच्चों, बुजर्गों, महिलाओं और युवाओं की आवाजाही बनी रहती है जबकि लोग यंहा पर रोज बड़ी संख्या में मॉर्निंग ओर इव्हनिंग वाक करने भी आते हैं । पुल के दोनों ओर बने स्वागत द्वार भी जमींदोज हो चुके हैं... सड़क के कई हिस्सों का डामर उखड़ चुका है... लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? या फिर लोगों की जान जोखिम में डालने से पहले ही पुल की रेलिंग और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी?झाड़ियों में मिले युवक के शव: धुर्वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो डैम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह सिठियो डैम के पास झाड़ियों में बिट्टू सिंह का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद धुर्वा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिका दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान मृतक और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।वाराणसी: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक समेत वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा मार्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से बेहद जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नौजवान समेत एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मातलदेई चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
