Narayanpur - आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को 6-0 से हराया, स्वामी विवेकानंद चैंपियनशिप में धमाल
Mahka, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ में आंध्र प्रदेश के दिल्ली खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम हाफटाइम तक 4-0 से आगे थी। लैशराम राहुल मैतेई ने 8वें और 45वें मिनट में दो-दो गोल किए, मोइरंगथेम राजेश्वर सिंह ने 12वें और कुशाग्र चौधरी ने 24वें मिनट में गोल किए, इसके बाद अरमान अहमद ने 66वें और भास्कर छेत्री ने 81वें मिनट में गोल किए। लैशराम राहुल मैतेई को प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया। दिल्ली ने दो मैचों में दो जीत और 20 गोल के विशाल स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब उनका सामना गुरुवार 17 अप्रैल को अंतिम आठ में चंडीगढ़ से सुबह 7.30 बजे होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
