icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow22 Aug 2024, 10:46 am

नारायणदेव जन कल्याण समिति जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को करती है निशुल्क भोजन वितरण

Mahka, Chhattisgarh:

नारायणपुर अस्पताल में अबूझमाड़ सहित दूरस्थ अंचल के मरीज इलाज कराने पहुंचते है, उनके साथ आए परिजनों के लिए रुकने की व्यवस्था तो हो जाती है लेकिन भोजन की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने का युवाओं ने बीड़ा उठाया और नारायण देव जन कल्याण समिति का निर्माण कर मरीजों के परिजनों को दोनों समय निशुल्क भोजन वितरण शुरू किया। जिससे मरीजों के परिजनों को अब भोजन की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्य को नगर व्यापारी से लेकर कर्मचारियों का भी सहयोग मिल रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव, मोहन नगर राजा की झांकी में महाभारत गाथा

Chhindwara, Madhya Pradesh:गणेश जी का विसर्जन क्यूं होता है मोहन नगर के राजा में दर्शायी जाएगी झाकी . श्रद्धालु जानेगे विसर्जन की गाथा छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम आज से शुरू हो गई है लोगों में काफी उत्साह है और अपनी मनोकामना लेकर श्रद्धालु हर पंडाल ने पहुंचेंगे .सुबह 4 बजे तक सभी पंडालों में गणेश जी का आगमन आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ हुआ वही जी मीडिया की टीम मोहन नगर के राजा के सेट पर पहुंची और समिति और सदस्यों से बात की इस बार की झांकी के बारे में तो उन्होंने बताया कि इस बार भगवान गणेश जी महाभारत की गाथा सुनायेंगे और वेद व्यास जी उस गाथा को लिखते हुए नजर आएंगे उसके बाद जब महाभारत की कथा सुनाते हुए जब गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो उनका विसर्जन किया जाता है ये झांकी मोहन नगर के राजा में नजर आएगी वही कुछ श्रद्धालु भी मौजूद थे जिन्होंने बताया कि हर साल वो अपने घर ने भी गणेश जी की स्थापना करते है सुबह शाम आरती करते है और सभी सुख समृद्धि के लिए कामना करते है लगभग 20 सालों से समिति के द्वारा मोहन नगर में मोहन नगर का राजा को विराजमान किया जाता है और बड़ी मात्रा में श्रद्धालु यहाँ पहुंचते है भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए
0
0
Report
Advertisement

मधुमक्खी डंक से किसान की मौत: खेत में दहशत, परिवार में गम

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। बेटी के सिर से पति का साया उठ चुका था, इसलिए पिता माखन वर्मा अक्सर बेटी के घर खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाने पहुंचते थे। लेकिन रविवार को बेटी और नातिन के साथ खेत में काम करने पहुंचे माखन की जिंदगी का यह आखिरी दिन साबित हुआ। मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद जान बचाने भागे माखन का शव कुछ देर बाद धान के खेत में पानी के भीतर मिला। घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी की है। ग्राम भनपुरी, राजनांदगांव निवासी माखन वर्मा अपनी बेटी बोधंतिन वर्मा के यहां खेती के काम में सहयोग करने आए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे माखन, बेटी और नातिन धान के खेत में खाद का छिडकाव कर रहे थे। इसी दौरान पास के खेत में नीम के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकल आईं और तीनों पर हमला कर दिया। डंक से बचने के लिए तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। बोधंतिन और उनकी बेटी किसी तरह घायल हालत में गांव पहुंच गईं, लेकिन माखन नजर नहीं आए। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच सहित ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद माखन धान की फसल के बीच पानी में डूबे मिले। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा। यहाँ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। माखन की मौत मधुमक्खियों के डंक, पानी में डूबने या किसी अन्य वजह से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ विश्वविद्यालय गेट-1 पर सुरक्षा कर्मियों का धरना: 40 निकाले जाने के आरोप

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी और छात्र संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि हिंद सिक्योरिटी फोर्स कंपनी के जरिए यहाँ पर पिछले 8 से 10 सालों से सुरक्षा कर्मी की नौकरी कर रहे हैं अचानक से बिना कोई कारण बताए लगभग 40 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इनका आरोप है कि ₹40000 नौकरी के नाम पर घूस मांगी गई, हमारी सैलरी 10 से ₹12000 है, ऐसे में इतने पैसे दे पाना मुमकिन नहीं। इसीलिए पुराने लोगों को निकाल कर नए लोगों से घूस लेकर उन्हें नौकरी दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से समर्थन की उम्मीद है, नहीं तो ऐसे ही प्रदर्शन चलता रहेगा। हम लोगों को जाति सूचक गालियां भी दी गई और झूठे आरोप लगाकर निकाल दिया गया।
0
0
Report

बलरामपुर गैसड़ी में तेंदुए का आतंक: 27 सेकंड के वीडियो में खेत तक पहुंचा

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में तेंदुए का आतंक: गैसड़ी के दो रेंज में दहशत, 27 सेकंड के वीडियो में गन्ने के खेत में जाता दिखा तेंदुआ बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जनकपुर और रामपुर रेंज के अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच तेंदुए का करीब 27 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साफ दिखाई दे रहा है और कुछ ही देर में गन्ने के खेत में जाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जनकपुर रेंज के हलौरा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे खेत की जुताई कर रहे किसान के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसान ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब 15 दिनों में तेंदुए ने तीन बकरियों पर हमला किया, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। वहीं रामपुर रेंज के डालपुर-जमधरा मार्ग पर बरूनी नाले के पास भी झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में इसके बाद से डर बना हुआ है। ग्रामीण खेतों और सुनसान रास्तों पर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है। विभाग की ओर से लोगों को शाम के बाद अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील کی गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

रामविचार नेताम के गणेश चतुर्थी संदेश पर कांग्रेस पर आरोप: राजनीतिकरण और सहयोग के आह्वान

Begun, Rajasthan:रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.. कांग्रेस ने लगाया सेवा संकल्प अभियान को राजनीतिकरण करने का आरोप.. छात्रों से दिया जलवाने को लेकर कांग्रेस का निशाना..मामले में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- छात्रों से दिया नहीं जलवाया जा रहा है.. इसमें छात्र हैं आम जनता है शिक्षक हैं कर्मचारी हैं.. सभी से आग्रह इस पुनीत काम में सभी सहभागी बने.. बिना उनके यह अभियान सफल नहीं होगा.. कांग्रेस कुछ ना कुछ राग लापति रहती है.. कल से अंबिकापुर में शुरू होगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग मामले पर कहा- कुछ ना कुछ कांग्रेस करती रहती है,कांग्रेस में आपस में गुटबाजी है.. इनमे जूतम पैजार मची रहती है सबको मालूम है.. देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नीचे धकेल दिया है.. अब ऊपर आना बहुत मुश्किल है इसलिए कुछ ना कुछ अभियान चलाते रहते हैं.. गोवंशों के लिए सुरक्षित स्थान को लेकर मंत्री नेताम ने कहा- जहां कहीं भी हाईवे के किनारे इस तरीके की स्थिति निर्मित होती है.. सभी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें आश्रय दे.. भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी को पेपर लीक मामले में ED द्वारा रिमांड लिए जाने पर कहा- निष्पक्ष रूप से ED अपनी जांच कर रही है.. जो तथ्य मिले उस पर कार्रवाई की जा रही है... कांग्रेस के हर वादे को भाजपा ने बताया झूठा मामले में कहा- कांग्रेस ने जो जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए.. तमाम योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई.. जल्दी कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री नेताम ने साधा निशाना इसके पहले भी एक से एक सुरमा भी आते रहे.. एक और सुरमा आ रहा है उस से कोई फर्क नहीं पड़ता है.. बाइट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री
0
0
Report
Advertisement

खजुराहो-बीमठा NH 39 पर बाइक दुर्घटना, युवक की मौत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बीमठा-खजुराहो NH 39 पर बीती एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार युवक खजुराहो से बमीठा की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर बैठे बैल से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान प्रदीप साहू निवासी नाहदौरा गांव के रूप में हुई है। प्रदीप रेलवे में ड्राइवर का काम करता था; रात में राहगीरों ने 112 पर कॉल कर मदद मांगी। घायल को पहले बमीठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क पर आवारा पशुओं के बैठने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top