जन्माष्टमी में हुआ मटका फोड़ का आयोजन, पंकज जैन और ड्राईवर संघ ने किया आयोजन
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के न्यू बस स्टैंड कलेक्ट्रेट मार्ग पर ड्रायवर कल्याण संघ और संरक्षक पंकज जैन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया, और माहौल "जय कन्हैयालाल की" के नारों से गूंज उठा। कृष्ण कन्हैया के रूप में आए बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने जमीन पर मटका फोड़ने और आंख पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने में हिस्सा लिया, जबकि पीरामिड बनाकर समूह में दही मटकी फोड़ने का भी आयोजन हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
