494661
एजुकेशन हब गरांजी में घूम रहा लकरबग्गा, दुर्घटना के बाद जागेगा विभाग
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के गरांजी एजुकेशन हब में दिन के समय लकड़बग्गा घूमता देखा गया। इस हब में स्कूल और आवासीय परिसर हैं, जहां सैकड़ों बच्चे अध्ययन करते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति खासतौर पर चिंताजनक है क्योंकि यह वन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में है। विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लायंस क्लब शामली क्राउन का 25वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न..अंकुर गोयल बने अध्यक्ष
Shamli, Uttar Pradesh:शामली लायंस क्लब शामली क्राउन की 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा के सिल्वर जुबली वर्ष में 25वां अधिष्ठापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में लायन अंकुर गोयल ने क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को और व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। अधिष्ठापन अधिकारी लायन अरविंद संगल (PDG) ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके पदों या आयोजनों से नहीं, बल्कि समाज के लिए किए गए सेवा कार्यों से होती है। लायंस क्लब शामली क्राउन ने 25 वर्षों में सेवा की जो मजबूत नींव तैयार की है, वही क्लब की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सिल्वर जुबली वर्ष केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को और व्यापक बनाने का अवसर है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए टीम भावना और नई ऊर्जा के साथ जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंकुर गोयल ने सिल्वर जुबली वर्ष को विशेष बनाने के लिए दो स्थानों पर शीतल प्याऊ स्थापित करने की घोषणा की। समारोह में अतिथियों द्वारा प्याऊ की मशीन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को दो सिलाई मशीनें, एक दिव्यांग महिला को ट्राईसाइकिल तथा श्रवण बाधित जरूरतमंद लोगों को हियरिंग डिवाइस प्रदान किए गए। इन सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन विनय गर्ग (PMCC) रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन लायन कुंज बिहारी अग्रवाल (PDG) ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में लायन विनय सिसोदिया (VMCC) ने संबोधित किया। वहीं लायन ए.के. मित्तल (PDG) इंडक्शन ऑफिसर तथा लायन वैभव प्रकाश गोयल (जोन चेयरमैन) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब शामली क्राउन ने अपनी 25 वर्षों की सेवा यात्रा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सिल्वर जुबली वर्ष में इन सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी के तहत लायन अंकुर गोयल ने अध्यक्ष, लायन विजय संगल ने सचिव तथा लायन रूपेश गर्ग ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित टीम ने सभी अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए क्लब के सिल्वर जुबली वर्ष को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों की दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के चेयरमैन लायन संदीप जिंदल रहे, जबकि मंच का शानदार संचालन लायन संजय संगल ने किया। समारोह में क्लब के सदस्य, लायंस परिवार के लोग तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे0
0
Report
उत्तराखंड में बीजेपी एससी मोर्चा ने राहुल गांधी की प्रतिमा जलाकर कांग्रेस आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): BJP SC MORCHA WORKERS BURN EFFIGY OF RAHUL GANDHI, ACCUSE CONGRESS OF SPREADING LIES AND CONFUSION / VISUALS0
0
Report
गांधी कॉलोनी में 500 रुपये मांगने के बाद बीयर बोतल से युवक की हत्या
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी में 500 रूपये मांगने के बाद हुए विवाद के चलते युवक की बीयर की बोतल घोमपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी सागर (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी कालू को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना एनआईटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक और आरोपी साथ में पी रहे थे शराब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सागर और आरोपी कालू दोनों ही गांधी कॉलोनी के रहने वाले है। दोनों साथ में ही चैन-कुप्पी पर का काम करते है। बताया गया है कि कालू ठेकेदार है जबकि सागर लेबर का काम करता था। दोनों रविवार की देर रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेश के पास शराब पी रहे थे। 500 रूपये मांगे को लेकर हुआ झगड़ा शराब पीने के दौरान मृतक सागर ने कालू से अपने 500 रूपए मांग लिये। इसी बात को लकेर दोनों के बीच में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने दोनों के बीच में झगड़े का रूप धारण कर लिया। झगड़े के दौरान कालू ने बीयर की बोतल को पहले सागर के सर में मारकर फोड़ दिया। इसके बाद उसने सागर के गले और पेट में बीयर की टूटी हुई बोतल घोंप दी। जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों के अनुसार जब वो सागर को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक गले में काँच की बोतल लगने से नसे कट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार थाना एनआईटी इंचार्ज महाबीर के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रीवा: अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग, टीबी से पीड़ित युवक की हालत नाजुक
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक घर से पान मसाला लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह संजय गांधी अस्पताल पहुंचा और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक के नीचे गिरते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया, युवक की हालत गंभीर है यह वक्त कैलाश संजय गांधी अस्पताल में जारी है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों और पुलिस के मुताबिक युवक पिछले करीब चार वर्षों से टीबी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी और मानसिक परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने आखिर अस्पताल की चौथी मंजिल तक पहुंचकर यह कदम कैसे उठाया, इसको लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या चौथी मंजिल पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे? अगर थे तो युवक वहां तक कैसे पहुंचा? अस्पताल में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है....फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
जयराम महतो प्रकरण में पुलिस एकजुट, अल्टीमेटम आज आखिरी दिन
Ranchi, Jharkhand:विधायक जयराम महतो प्रकरण में गहराता जा रहा विवाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा दिए गये अल्टीमेटम का आज आखिरी दिन झारखंड पुलिस एसोसिएशन विशेष शाखा ने भी दर्ज किया विरोध.. केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर होगा राज्य स्तरीय आंदोलन... जयराम महतो के खिलाफ राज्य के तमाम शाखाओं के पुलिस हुए गोलबंद विशेष शाखा स्पेशल ब्रांच के एसोसिएशन ने भी उठाई कार्रवाई की मांग... झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो की गिरफ्तारी के लिए दिया था 5 दिनों का अल्टीमेटम एसोसिएशन द्वारा गए 5 दिनों के अल्टीमेटम का आज आखिरी दिन अल्टीमेटम खत्म होने से पहले विशेष शाखा ने भी उठाई गिरफ्तारी की मांग....0
0
Report
जशपुर के दनगरी वाटरफॉल में पर्यटक फंसे, ग्रामीणों ने बचाया; खतरे अभी जारी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर के दनगरी वाटरफॉल घुमने आये 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव में फंसे, घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी लोगों को निकाला नदी से बाहर, रोजाना सैकड़ों की संख्या में दनगरी वाटरफॉल पहुंच रहे पर्यटक, जान जोखिम में डाल नदी पार कर पहुंच रहे दनगरी वाटरफॉल तक, सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।0
0
Report
Advertisement
गुजरात महेसुली महासंघ ने 14 मांगों के समर्थन में काली पट्टी के साथ विरोध किया
Mahova, Uttar Pradesh:મહુવા તાલુકા સેવા સદન ખાતે કર્મચારીઓએ કાળી પટ્ટી ધારણ કરે અનોખો વિરોધ નોંધાવ્યો ગુજરાત રાજ્ય મહેસુલી કર્મચારી મહામંડળનો કાળી પટ્ટી ધારણ કરી અનોખો વિરોધ, 14 પડતર માંગણીઓને લઈને સરકાર સામે બાંયો ચઢાવી ગુજરાત રાજ્ય મહેસુલી કર્મચારી મહામંડળ દ્વારા આઆજરોજ પોતાની લાંબા સમયથી પડતર 14 માંગણીઓને લઈને અનોખા વિરોધ પ્રદર્શનના ભાગરૂપે કાળી પટ્ટી ધારણ કરી ફરજ બજાવવામાં આવી હતી. રાજ્યભરની તમામ મહેસુલી કચેરીઓ, મામલતદાર કચેરી અને કલેક્ટર કચેરીઓમાં કર્મચારીઓએ કાળી પટ્ટી બાંધીને સરકાર સામે રોષ વ્યક્ત કર્યો હતો. મહામંડળના હોદ્દેદારોના જણાવ્યા મુજબ, છેલ્લા ઘણા સમયથી સરકાર સમક્ષ લેખિત અને મૌખિક રજૂઆતો કરવા છતાં કોઈ નિરાકરણ આવ્યું નથી. જેના પગલે આજે પ્રથમ તબક્કામાં કાળી પટ્ટી આંદોલન શરૂ કરવામાં આવ્યું છે. જો માંગણીઓ નહીં સ્વીકારાય તો આગામી દિવસોમાં માસ CL અને ત્યારબાદ અચોક્કસ મુદતની હડતાળ પર જવાની ચીમકી પણ ઉચ્ચારવામાં આવી છે. કર્મચારીઓની મુખ્ય 14 માંગણીઓને આ મુજબ છે: 1. ફિક્સ પગાર પ્રથા નાબૂદ કરી તમામ કર્મચારીઓને નિયમિત નિમણૂક આપવી. 2. સાતમા પગાર પંચનો સંપૂર્ણ લાભ અને બાકી ભથ્થે તાત્કાલિક ચૂકવવા. 3. જૂની પેન્શન યોજના ફરી લાગુ કરવી. 4. ગ્રેડ પે માં સુધારો કરી 1900 ને બદલે 2400 ગ્રેડ પે આપવો. 5. નાયબ મામલતદારથી મામલતદારની સિનિયોરિટી યાદી ડીમ્ડ ડેટના લાભ સાથે તાત્કાળ જાહેર કરવી. 6. વર્ષ 2015 ના ક્લાર્ક કેડરના તમામ કર્મચારીઓને નાયબ મામલતદાર તરીકે પ્રમોશન આપવું. 7. જિલ્લા ફેર બદલીની પ્રક્રિયા માટે ઓનલાઈન પોર્ટલ બનાવવું અને NOC ની પ્રક્રિયા રદ કરવી. 8. મહેસુલી તલાટી અને ક્લાર્કની ખાલી જગ્યાઓ તાત્કાલિક ભરવી. 9. કોમ્પ્યુટર કામગીરીમાં આઉટસોર્સિંગ બંધ કરી રેગ્યુલર કર્મચારીઓને નિમણૂક આપવી. 10. ખાતાકીય પરીક્ષા नાબૂદ કરવી અથવા સરળ બનાવવી. 11. વય મર્યાદા 58 થી વધારી 60 વર્ષ કરવી. 12. વધારાના કામનું મહેનતાણું અને ચૂંટણી કામગીરીના ભથ્થા ચૂકવવા. 13. મહેસુલી કર્મચારીઓને પર થતા હુમલા સામે રક્ષણ કાયદો લાગુ કરવો. 14. 2012 અને 2009 ની ભરતીના કર્મચારીઓને કાયમી કરવાના હાઈકોર્ટના ચુકાદાનો અમલ કરવો. આજના આ વિરોધને કારણે કેટલીક કચેરીઓમાં કામગીરી ધીમી પડી હોવાનું પણ સામે આવ્યું છે, જો કે કર્મચારીઓએ નાગરિકોના કામ અટકે નહીં તેની તકેદારી રાખી ફરજ ચાલુ રાખી હતી。0
0
Report
इंदौर में नाइजीरियन महिला 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाइजीरियन महिला को 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी के विदेशी कनेक्शन, मुंबई-इंदौर लिंक और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। दरअसल चंदन नगर थाना पुलिस की टीम 29 अगस्त की रात रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान IT पार्क, सिंहासा इलाके में पुलिस टीम को एक विदेशी महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ की, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम इस्मुनल जॉय पिता इस्मुनल निवासी लागोस नाइजीरिया वर्तमान पता बांद्रा ईस्ट मुंबई बताया। पुलिस ने नियमानुसार महिला की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग से प्लास्टिक की एक पारदर्शी थैली मिली। जांच करने पर उसमें कोकीन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद 57.18 ग्राम कोकीन की कीमत करीब 29 लाख रुपये है। इसके साथ आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मामले में चंदन नगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह 14 अगस्त 2026 को नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आई थी, जिसकी अवधि 10 फरवरी 2027 तक बताई गई है। उसने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी बहन के साथ हेयर सैलून में काम करने की बात भी पुलिस को बताई। अब पुलिस उसके पासपोर्ट, वीजा, इमिग्रेशन स्टेटस, एंट्रि-एग्जिट रिकॉर्ड और फॉरेन ट्रैवल डिटेल्स की जांच कर रही है। पुलिस की जांच सिर्फ महिला तक सीमित नहीं है। पुलिस मुंबई-इंदौर ड्रग सप्लाई लिंक, कोकीन उपलब्ध कराने वाले सोर्स स्थानीय संपर्क और संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के मोबाइल कम्युनिकेशन और डिजिटल एविडेंस का डेटा एनालिसिस कर पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर कम कीमत में कोकीन खरीदकर महंगे दामों में बेचकर जल्द रुपये कमाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब कोकीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से खरीफ फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Jalaun, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड के जालौन में विगत दिनों हुई भीषण बारिश से किसानों की खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने के कारण तिल, मूंग और उड़द सहित अन्य फसलें जलमग्न होकर सड़ने लगी हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन और जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेन्द्र सिंह निरंजन समेत तमाम किसानों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट देकर किसानों की फसलों का खेतवार सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के चलते जनपद के विभिन्न ग्रामों में किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से फसलें नष्ट हो गई हैं और किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसान नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र खेतवार सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके। साथ ही किसानों को दैवीय आपदा राहत फंड तथा फसल बीमा कंपनी के माध्यम से नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन समेत तमाम किसान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में 24 घंटे की बारिश से पांच कच्चे मकान गिरे, कोई हताहत नहीं
Fatehpur, Uttar Pradesh:24 घंटे की बारिश से पांच कच्चे मकान गिरे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा फतेहपुर जिले में लगातार बारिश से अलग-अलग इलाकों में पांच कच्चे मकान ढह गए अमौली ब्लॉक के बुढ़वा गांव में शनिवार रात बारिश के दौरान मकान गिरने की घटना जयकुमार द्विवेदी, रघुपेंद्र सचान, सनीशियल सचान व जितेंद्र सैनी के कच्चे मकान गिरे मकान गिरने से लकड़ी, बिस्तर, अनाज समेत गृहस्थी का सामान खराब विजय कुमार का कच्चा मकान भी भरभराकर गिरा, सामान मलबे में दबा गनीमत रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की0
0
Report
जालौन जिला अस्पताल में बिजली गुल, मरीजों के बीच अफरा-तफरी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के जिला अस्पताल में मरीजों का बुरा हाल, बिजली हुई गुल, अस्पताल में बिजली जाने के बाद डॉक्टर भी चैंबर से हुए नदारत, डॉक्टरो के न बैठने से मरीज हुए परेशान, इलाज के अभाव में भटकते नजर आए मरीज, कुछ डॉक्टरों ने अंधेरे में भी इलाज रखा जारी, जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल का मामला।0
0
Report
ज़हरीली शराब से चार मौत, तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:पटना, ज़हरीली शराब से चार लोगों की मौत पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि ज़हरीली शराब से लोगों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है..."0
0
Report
Advertisement
शहडोल में खनिज विभाग ने अवैध रेत भंडारण नष्ट की बड़ी कार्रवाई
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - ब्योहारी में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण नष्ट कलेक्टर के निर्देशन और खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम बोड्डीहा में गौशाला के पास जांच की गई। शासकीय भूमि पर करीब 150 घन मीटर यानी लगभग 50 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण मिला। खनीज विभाग ने जेसीबी मशीन से मिट्टी मिलाकर अवैध रेत का विनष्टीकरण कराया। इसके साथ ही खनिज परिवहन मार्ग पर गड्ढा खुदवाकर रास्ते को भी अवरुद्ध किया गया। ब्योहारी तहसील में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी。0
0
Report
बोकारो वेदांता प्लांट के भीतर खुले नाले से ग्रामीण की मौत, मुआवजे की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो इलेक्ट्रोस्टील वेदांता प्लांट के अंदर खुले नाले में गिरने से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की बताते चले कि बोकारो के सियालजोरी थाना क्षेत्र स्थित वेदांटा इलेक्ट्रा स्टील प्लांट परिसर में देर रात खुले नाले में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाराधन महथा के रूप में हुई है। वह प्लांट परिसर के अंदर स्थित भागा बांध गांव के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात हाराधन महथा किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान प्लांट परिसर के अंदर स्थित खुले नाले में गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि प्लांट परिसर के अंदर खुले नाले और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि प्लांट परिसर के अंदर आज भी गांव बसा हुआ है और ग्रामीणों का नियमित रूप से आना-जाना होता है। ऐसे में खुले नाले जैसी जगहों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना जरूरी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सियालजोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजन मुआवजे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर प्लांट प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वही वार्ता की भी बात चल रही है और वार्ता सफल रहने की बात बताई जा रही है।0
0
Report
सासाराम के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, योजनाओं को गति देने पर जोर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के समाहरणालय में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला के लगभग सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें विकास योजनाओं एवं आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में अलग-अलग विभागों के सामंजस्य को लेकर चर्चा की गई। ऐसी योजनाएं जो एक दूसरे के विभाग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दो विभागों से जुड़े परियोजना को गति देने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि बैठक के माध्यम से जिला के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के गति देने पर चर्चा किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। इस तरह के बैठक से लंबित योजनाओं को गति मिलती है। वही अलग-अलग विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित होने से कार्य के प्रगति में भी तेजी आती है। इस बैठक में भूमि विवाद, नल जल योजना, सड़क निर्माण, कृषि से संबंधित योजनाएं तथा जन वितरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बाईट -- दीपक कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी) रोहतास।0
0
Report
Advertisement
