Back
अबूझमाड़ के कोड़ेनार में स्कूल-आंगनबाड़ी खुलेंगे; कुपोषण नियंत्रण के नए कदम
HSHEMANT SANCHETI
Feb 04, 2026 08:48:14
Narayanpur, Chhattisgarh
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे कोड़ेनार गांव के लिए यह समय ऐतिहासिक बदलाव का है। दशकों तक नक्सलवाद, भय और उपेक्षा के साए में जीने को मजबूर रहे इस सुदूर आदिवासी गांव में अब विकास की नई रोशनी पहुंचने लगी है। जी मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं। जिले कलेक्टर नम्रता जैन ने कोढ़ेनार गांव की स्थिति को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गांव में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश दिए। वर्तमान में गांव के घोटुल भवन में स्कूल और आंगनबाड़ी का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे बच्चों को शिक्षा और पोषण दोनों का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही गांव में स्थायी स्कूल और आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। अबूझमाड़ का कोड़ेनार गांव अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस गांव को नक्सलवाद के कारण लंबे समय तक मुख्यधारा से कटकर रहना पड़ा। ग्रामीणों ने वर्षों तक दहशत और भय के माहौल में जीवन व्यतीत किया। स्कूल और आंगनबाड़ी के अभाव में बच्चे शिक्षा से दूर रहे, वहीं पोषण आहार न मिलने से कुपोषण की समस्या गंभीर रूप ले चुकी थी. अब स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। क्षेत्र में पुलिस कैंप की स्थापना, सुरक्षा बलों की सक्रिय कार्रवाई और पहुंच मार्गों के निर्माण से सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। भय में कमी आने के साथ ही ग्रामीण अब विकास से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। जिला प्रशासन भी ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि कोड़ेनार गांव की समस्या मीडिया के माध्यम से सामने आई थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में स्कूल खोला जा रहा है और भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी जा चुकी है। साथ ही नौनिहाल बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कुपोषण की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। कोड़ेनार गांव में शुरू हुई यह पहल न सिर्फ बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पूरे अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए विकास की नई शुरुआत का संकेत है। शिक्षा, पोषण और सुरक्षा के साथ अब ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। यह बदलता हुआ कोड़ेनार गांव अबूझमाड़ की सच्ची तस्वीर को सामने लाता है, जो आने वाले समय में अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 17:32:190
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 15, 2026 17:32:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:140
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 17:30:371
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 15, 2026 17:30:160
Report
0
Report
0
Report
1
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report