494661
नारायणपुर में श्रद्धा और उल्लास से सम्पन्न हुआ गोंचा पर्व
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर में भगवान जगन्नाथ की 9 दिवसीय रथ यात्रा का पर्व नारायणपुर में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस बार का रथ यात्रा पर्व विशेष था क्योंकि भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र जी के साथ पहली बार पुराने बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर के नव निर्मित गुंडिचा मंडप में पहुंचे। रविवार, 7 जुलाई को भगवान शाम 6 बजे रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए गुंडिचा मंडप पहुंचे, जहां भव्य आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर कलेक्ट्रेट में महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया, होमगार्डों ने रोक लिया
Fatehpur, Uttar Pradesh:डीएम कार्यालय के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया कलेक्ट्रेट परिसर में शरीर पर डीजल डालकर आग लगाने जा रही थी महिला ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्डों ने सतर्कता दिखाते हुए महिला को पकड़ा महिला होमगार्डों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से आहत थी महिला महिला का आरोप- भाई को दिए थे 6 लाख रुपये मां के कैंसर के इलाज में पैतृक जेवर भी खर्च करने का दावा मां की मौत के बाद भाई घर से निकालने का कर रहे प्रयास भाइयों व उनके सहयोगियों पर मकान कब्जाने का आरोप एसडीएम खागा पर भी अनदेखी करने का लगाया आरोप ससुराल पक्ष से पहले से मुकदमा चलने की बात कही खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर ओकड़िया गांव की रहने वाली है महिला0
0
Report
मोदी ने 4399 दिन पूरे किए, नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
Jaipur, Rajasthan:एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को नई दिशा मिली है। नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव ने देश को नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके कार्यकाल में आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है और देश विकास की नई गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, अल्का गुर्जर, सुमन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 10 जून को लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके नाम अब देश में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।0
0
Report
डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण
Deogaon, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जनपद में निर्माणाधीन दो प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सबसे पहले परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना पहुंचे। सितंबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना की कुल लागत लगभग 20.09 करोड़ रुपये है। इसमें 8.58 करोड़ रुपये की लागत से कार्यालय भवन तथा 11.51 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की पूर्णता तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया की निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 24.78 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना फरवरी 2026 में शुरू हुई है, जिसकी पूर्णता तिथि अगस्त 2027 निर्धारित है। जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन निर्माण कार्य में गति लाने तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस एवं सीडको के अभियंता, डीएसटीओ अंगद यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
Meenakshi Natrajan नामांकन रद्दीकरण पर इमरान मसूद IV; PM मोदी अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम बने
Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood IV on Meenakshi Natrajan Nomination Cancellation and PM Modi became longest serving PM0
0
Report
नीमका जेल में कैदी रांकित गुर्जर ने आत्महत्या कर ली, जांच जारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: नीमका जेल में बंद रांकित गुर्जर ने की आत्महत्या, जांच जारी फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद विचाराधीन कैदी रांकित गुर्जर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रांकित गुर्जर के खिलाफ हत्या सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, रांकित गुर्जर ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतक के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा गठित मेडिकल कमेटी की निगरानी में कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।0
0
Report
बोकारो में किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में दुकान जा रही किशोरी को अगवा कर दुष্কर्म, साथी युवक ने बनाया वीडियो। बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र का मामला। जांच में जुटी पुलिस। बताते चले कि बोकारो में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में दुकान जा रही एक किशोरी को पहले अगवा किया गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी की बताने पर उसे सोशल मीडिया में डालने और वीडियो को वायरल करने का धमकी भी दिया गया। धमकी के कारण डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी स्वजनों को नहीं दी। वहीं घटना की जानकारी जब किसी तरह परिवार के लोगों को मिला तो पीड़ित की माँ ने सेक्टर 12 थाना में लिखित शिकायत दिया जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। वहीं पीड़ित ने बताया कि जब वो अपने सहेली के साथ दुकान जा रहा था तो उसी के मुहल्ले के दो युवक रास्ते में मिल गए जहां Toto से दुकान तक छोड़ने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया और मौके से उसकी सहेली को भगा दिया गया और उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाया। वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया और थाना में क्या गया। थाना में युवक के मोबाइल की जांच की गई तो कोई वीडियो नहीं मिला।0
0
Report
Advertisement
PM Modi के 12 साल पूरे होने पर मुजफ्फरपुर शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ
Muzaffarpur, Bihar:पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने और दीर्घायु होने के लिए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शिव मंदिर पर महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन कर हवन किया और अधिक लंबे कार्यकाल के लिए भगवान से मन्नत मांगी. दरअसल नेहरू के 4398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को दीर्घायु होने के साथ और अधिक लंबे कार्यकाल के लिए मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रजला पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय यज्ञ के साथ ही बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता हवन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की. इस دوران भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना की और लोगों ने भी उनके दीर्घायु होने की कामना की. बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका विकास सबका साथ के साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण किए हैं. जिसके उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया. मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्रसेवा के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की. मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिन का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे लंबे समय तक कार्यकाल संभालने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी रहे हैं. बाइट - केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन मंत्री बिहार सरकार *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
बिना सुरक्षा लालू यादव पटना की सड़कों पर घूमे, सुरक्षा कटौती के बाद पहली बार
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव कल ही दिल्ली से पटना लौटे वहीं लालू यादव आज पटना की सड़कों पर बिना सुरक्षा के गाड़ी से घूमते हुए दिखे लालू यादव प्रतिदिन पटना में रहने के दौरान घूमने सुबह और शाम निकलते हैं पहले ऐसा मौका था कि लालू यादव बिना सुरक्षा के घूमने निकले लालू यादव राबड़ी देवी के सुरक्षा में कटौती के बाद दोनों ने अपना सुरक्षा कर्मियों को बिहार सरकार को लौटा दिया तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी अपने सुरक्षा कर्मियों को बिहार सरकार को लौटा दिया0
0
Report
Alwar में नाबालिग बेटे ने सोते पिता की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी
Alwar, Rajasthan:अलवर में सनसनीखेज वारदात: नाबालिग बेटे ने सोते हुए पिता का गंडासे से गला काटा राजस्थान के अलवर शहर में चोर डूंगरी के पास स्थित रामकृपाल नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गहरी नींद में सो रहे पिता के गले पर लकड़ी काटने वाले गंडासे से करीब छह वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया गंडासा चारपाई के नीचे पड़ा था। मृतक की पहचान डीग जिले के मालूकी गांव निवासी रोहिताश्व कुमार के रूप में हुई, जो अलवर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था。 अरावली विहार थाने के SHO रामेश्वर दयाल के अनुसार, वारदात के समय घर में केवल पिता और बेटा ही मौजूद थे। मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, क्योंकि परिवार में 7 जून को शादी थी। शादी के बाद 8 जून को रोहिताश्व और उसका बेटा अलवर लौट आए थे。 बताया जा रहा है कि 9 जून की रात करीब 9 बजे रोहिताश्व घर आकर सो गया था। इसी दौरान बेटे ने सोते समय उस पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने अपने मामा कालू को फोन कर कहा, “पापा को बचा लो।” जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक रोहिताश्व की मौत हो चुकी थी。 पुलिस ने आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है, लेकिन पूछताछ में उसने हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। वह बार-बार यही कह रहा है कि उसे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी बिना किसी कारण घर की छत से कूद चुका है, जिससे उसके मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
सचिन पायलट हिण्डौन पहुंचे, प्रतिमा अनावरण के साथ किसान सम्मेलन को संबोधित
Karauli, Rajasthan:लोकेशन- हिण्डौन सिटी (करौली) हिण्डौन सिटी। एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हिण्डौन पहुंचे, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, प्रतिमा अनावरण के बाद किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सचिन पायलट हिण्डौन से सघरघटा के लिए हुए रवाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ते में गर्मजोशी से किया जा रहा है पायलट का स्वागत, कई स्थानों पर जेसीबी से की जा रही है पुष्प वर्षा0
0
Report
सीवान के सुरवाला में साँप के डस से दो मौत, गांव में मातम
Siwan, Bihar:एंकर सीवान से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सांप के डसने से एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। घटना तरवारा थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित एक विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक सांप ने दो लोगों को डस लिया। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरवाला गांव निवासी सोनू और मनीष के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भय का माहौल है। वहीं, लगातार सांप निकलने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे को जेसीबी से तुड़वाना शुरू कर दिया, ताकि सांप को बाहर निकाला जा सके। सूचना मिलने पर एक सपेरा भी गांव पहुंचा, जिसने वहां से दो सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया।इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
मोदी के पीएम पद के 12 वर्ष: भाजपा ने देहरादून तपकेश्वर महादेव मंदिर पूजा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर भाजपा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया。 इस पर भाजपा नेता नरेश बंसल ने कहा, \"... प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा की है। आज प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें 12 वर्ष हुए हैं। आज एक रिकॉर्ड बना है... ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है... वे दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें...\"0
0
Report
Advertisement
सिरोही में होटल व्यवसायी के भाई के साथ मारपीट-लूट: शराब ठेकेदार समेत चार गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही शहर में होटल व्यवसायी और उसके भाई के साथ मारपीट एवं लूटपाट के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी में कैदी हुई थी पूरी वारदात। पुलिस के अनुसार होटल व्यवसायी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गोयली चौराहे पर शराब का ठेका संचालित करने वाले राजवीरसिंह ने उसके भाई परेश को बाहर बुलाया। वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली। शिकायत के अनुसार जब होटल व्यवसायी बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दांतल-फलसूंड (जैसलमेर) हाल नेहरू नगर सिरोही निवासी राजेन्द्रसिंह उर्फ राजवीरसिंह, अणगौर हाल पैलेस रोड सिरोही निवासी हरभजनसिंह उर्फ बंटी, वेरापुरा निवासी रघुवीरसिंह तथा गुडा एंदला (पाली) हाल आदर्श नगर सिरोही निवासी मनोहरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
यूपी मंत्री सुरेश खन्ना: मोदी के 12 साल में अभूतपूर्व काम
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में अभूतपूर्व काम किए... देश की बुनियादी जरूरतों को लेकर जो काम पहले होना चाहिए था, वो प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद किया...वे देश की जनता को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इसी नारे ने उनको यहां तक पहुंचाया है...हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वो स्वस्थ रहें, उनको लंबी आयु दें..."0
0
Report
म Mandla के बम्हनी बंजर में हादसा: ओवरलोड बस मकान गेट से टकराईं
Mandla, Madhya Pradesh: मंडला जिले के बम्हनी बंजर में हादसा: ओवरलोड बस मकान गेट से टकराई वीओ - जानकारी के अनुसार आकाश बस ट्रेवल्स की बस डिंडोरी से नागपुर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे, जो रोजगार की तलाश में नागपुर और केरल जा रहे थे। आरोप है कि 60 सीटों वाली बस में करीब 150 यात्री सवार थे और एक-एक स्लीपर सीट पर कई लोगों को बैठाया गया था। वीओ - बम्हनी बंजर से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और एक मकान के गेट से टकरा गई। तेज धमाके और यात्रियों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाइट - योगेश चंद्रोल, स्थानीय निवासी बाइट - यात्री बाइट - यात्री वीओ - हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई यात्रियों ने चालक पर नशे की हालत में बस चलाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस घटना ने यात्री सुरक्षा और ओवरलोडिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
