icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494661
Hemant SanchetiHemant SanchetiFollow29 Jul 2024, 08:12 am

तीन साल बाद बंधवा तालाब आया अपने स्वरूप में, सौंद्रीकरण के नाम पे खाली किया गया था पानी

Narayanpur, Chhattisgarh:

नारायणपुर के हृदयस्थल पर श्रमदान से 1960 में बना ऐतिहासिक बंधवा तालाब 3 साल बाद अपनी पुरानी स्थिति में आ जाने से लोग काफी खुश हैं। दरअसल 3 साल पहले बंधवा तालाब के सौंदर्यकरण के नाम पर पानी खाली कराया गया था व 3 साल तक कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों को निस्तारी से लेकर पशुओं को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद बंधवा तालाब के सौद्रीकरण का कार्य शुरू हुआ, बारिश के बाद पानी भर जाने से तालाब अपनी पुरानी स्थिति में आया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपक बैटरी में डाल रहा था पानी उतरा करंट और हो गयी मौत

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:बैटरी में पानी डालते समय उतरा उतरा करंट संपर्क में आने पर इकलौती पुत्र की मौत सकलडीहा। स्थानीय क्षेत्र के बभनपुरा गांव में एक बड़ी घटना उस समय घट गई जब घर का एकलौता पुत्र 28 वर्षीय दीपक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी बैटरी में पानी डाल रहे थे कि अचानक करंट उतर गया और मौके पर चटपटा कर दीपक बेहोश हो गए। जिनको आनन फानन में उठाकर परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लाये।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इकलौते पुत्र की इस तरह से दर्दनाक घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है एवं परिवार में कोहरा मचा हुआ है माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है
0
0
Report

जमुई में वीडियो मामला: महिला आयोग ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी

Patna, Bihar:जमुई में लड़की से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने सख्त रुख अपनाया है, उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी आयोग को मिली है। घटना 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है जबकि इसका वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ। अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम घटनास्थल पर जाकर पीड़िता से मुलाकात करेगी और मामले की पूरी जानकारी लेगी, उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जमुई के एसपी को पत्र और ईमेल के जरिए भी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

निशानगाड़ा रेंज में तेंदुआ: मालकित सिंह के घर के पास CCTV में कैद तस्वीर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म में मालकित सिंह के घर के पास बीती रात टहलता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई तस्वीर. कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मुखिया फार्म गांव में बीती रात एक तेंदुआ घर के पास घूमता हुआ देखा गया। तेंदुए की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात मालकित सिंह के घर के बाहर तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने सुबह CCTV फुटेज चेक की तो उसमें तेंदुआ परिसर के आसपास मंडराता हुआ नजर आया। CCTV में तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में घर से अकेले न निकलें, बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखें। वन विभाग ने कहा कि तेंदुए की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़े पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
0
0
Report

झांसी जेल से अली अहमद को प्रयागराज कोर्ट लाने पर भारी सुरक्षा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज झांसी जेल से अली अहमद को प्रयागराज कोर्ट लाया गया, भारी सुरक्षा बल के साथ अली अहमद को कोर्ट लाया गया, अली अहमद के वकीलों का भी कोर्ट परिसर में जमावड़ा रहा, कड़ी सुरक्षा के बीच अली अहमद को एडीजे कोर्ट में पेश किया गया, तीन साल पहले करैली थाने में 30 लाख की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था, इसी मामले में कोर्ट ने अली अहमद को फिजिकल पेश होने का देश दिया था, कोर्ट के आदेश पर झांसी जेल से अली अहमद को एडीजे कोर्ट लाया गया है, कोर्ट परिसर और उसके आस पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, क्राइम ब्रांच और एलआईयू की टीमें भी कोर्ट परिसर के आस पास सक्रिय।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में विनय बिहारी के बयान के बाद सियासत तेज, विपक्ष-भाजपा में बयानबाज़ी धारदार

Patna, Bihar: भाजपा विधायक विनय बिहारी के अपनी ही पार्टी और सरकार को लेकर दिए बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बक्सर में विनय बिहारी ने चुनाव से पहले जीविका दीदियों को दी गई आर्थिक मदद और कर्ज लेकर विकास करने की नीति पर सवाल उठाए थे,उन्होंने भोजपुरी गीत के जरिए चुनाव के दौरान पैसे बांटे जाने और इससे विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही थी। उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने विनय बिहारी के बयान पर कहा कि वह अपने क्षेत्र की सेवा और संगीत की सेवा में लगे रहते हैं और बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि संभव है कि संगीत और सेवा के क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें बिहार में हो रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी नहीं हो पाती हो। कुंतल कृष्ण ने जीविका दीदियों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके काम को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जीविका दीदियों ने अपने बूते बिहार में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का डोमेस्टिक मार्केट खड़ा किया है और वे बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन कब, कहां और किससे बात करनी है, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने विनय बिहारी के बयान को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसमें स्वाभिमान और आत्मसम्मान होगा, वह गलत को गलत और सही को सही कहेगा। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाने का असर चुनाव परिणाम में देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि आज वेतन और विकास कार्यों को लेकर समस्या है और बाढ़ पीड़ितों के बीच भी राहत कार्य नहीं चल पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जून महीने में 4 हजार करोड़ रुपये कंटिंजेंसी फंड से निकाले गए और अब सरकार के पास खजाने में पैसा नहीं है। एजाज अहमद ने कहा कि अगर विनय बिहारी ने सरकार की स्थिति लोगों के सामने रखी है, तो एनडीए नेताओं को इसे गंभीरता से समझना चाहिए।
0
0
Report

भाजपा के डॉ. मयंक सिंगल ने रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव जीता

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के डॉ. मयंक सिंगल ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है और समर्थकों द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के डॉ. मयंक सिंगल को 14 वोट मिले, कांग्रेस के अश्वनी कुमार को 11 वोट मिले, जबकि निर्दलीय मनीष कौशल को 9 वोट प्राप्त हुए। वहीं 1 वोट नोटा के पक्ष में रहा। डॉ. मयंक सिंगल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत की खुशी मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर परिणाम सामने आने के बाद अब रायसिंहनगर की स्थानीय राजनीति में नए बोर्ड के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बाइट मयंक कांत सिंगल अध्यक्ष नगर पालिका रायसिंहनगर
0
0
Report
Advertisement

Jamui में नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल; 4 हिरासत में

Patna, Bihar:जमुई में कुछ शरारती युवकों ने नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार किया. घटना जमुई- लखिसराय बॉर्डर के कुंदर डैम के पास बताई जा रही है. दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़े टाउन थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहनेवाले बताए जाते हैं. साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने मौखिक पुष्टि की है. रिपोर्ट के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका स्कूटी से घूम रहे थे और कुछ युवकों ने उन्हें रोककर छेड़खानी की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जमुई के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है. पुलिस ने आज पीड़ित से आवेदन लेने के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है. आरजेडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का इकबाल खत्म है।
0
0
Report

जमशेदपुर: जुगसलाई में चोरों ने ताला तोड़कर पांच लाख का सामान चुरा लिया

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर संचालक सुमित मलिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संचालक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1.20 बजे एक व्यक्ति दुकान के ऊपरी हिस्से में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और कार्यालय में घुस गया। अंदर पहुंचकर उसने फाइल रखने वाले अपार्टमेंट को काटकर कागजात से छेड़छाड़ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद करने और घुमाने का प्रयास किया। चोरी में एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तथा दीपावली पर जमा किए गए चांदी और एक ग्राम सोने के सिक्के शामिल हैं। कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब हैं। संचालक ने प्रारम्भिक तौर पर कुल नुकसान करीब पांच लाख रुपये बताया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। एक हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता रहा। वारदात के बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

बोरीवली गरबा महोत्सव: मुस्लिम प्रवेश पर रोक, आधार-टिळा के साथ सुरक्षा भारी

Mumbai, Maharashtra:बोरीवली में सबसे बड़े गरबा उत्सव में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कठोर भूमिका ली है. पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि टिळा लगाने पर प्रवेश मिल सकता है; जब हम कहते हैं कि मुस्लिम और ईसाई के पूर्वज हिंदू थे, तब उन्हें टिळा लगना चाहिए; जब ईद पर जाते हैं तो टोपी पहनते हैं. भाजप विधायक संजय उपाध्याय ने कहा है कि इस बार गरबा में मुस्लिमों का प्रवेश नहीं है. जो आना चाहते हैं उन्हें अपनी पत्नी, बहन और बेटी के साथ आना चाहिए, टिळा लगाकर देवी की पूजा करनी चाहिए. सनातन धर्म पर विश्वास रखें और फिर यह लव जिहाद की जगह नहीं है. आयोजक संतोष सिंह ने कहा कि सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है; आधार कार्ड चेक कर प्रवेश दिया जाएगा. विधायक मनिषा चौधरी ने कहा कि इस गरबा कार्यक्रम के लिए अब метро है और highway से भी पहुँच आसान है; आप метро लेकर गीता रबारी के गरबा महोत्सव में आ सकते हैं. नौ दिनों तक गीता रबारी और 20 तारीख को फाल्गुनी पाठक खेलेंगी, इसका आनंद सभी को मिले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top