494661
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला सहित 3 नक्सली ढेर
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस की संयुक्त टीम ने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुठभेड़ की। यह मुठभेड़ महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। घटना स्थल से एक AK-47 सहित भारी मात्रा में नक्सली सामान भी बरामद किया गया है। इस घटना की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यामी गौतम-आदित्य धर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, परिवार समेत आशीर्वाद
Ujjain, Madhya Pradesh:बаба महाकाल के दरबार में पहुँचे यामी गौतम और आदित्य धर, सपरिवार लिया आशीर्वाद प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आदित्य धर और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज सपरिवार बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। दोनों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी ने आदित्य धर और यामी गौतम का दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत और सत्कार किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री यामी गौतम काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) की शूटिंग के दौरान वो किसी कारणवश यहां नहीं आ पाई थीं, लेकिन आज बाबा के बुलावे पर अपने पूरे परिवार, पति आदित्य धर, मां और भाई के साथ आकर उन्हें बेहद खुशी मिल रही है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और प्रशासन की जमकर सराहना की और कहा कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां बहुत अच्छी सुविधाएं की गई हैं। बाइट:-अभिनेत्री यानी गौतम0
0
Report
रामपुर में नाबालिग के बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में JE गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में Zee News की खबर का बड़ा असर, नाबालिग को भगाने के आरोप में JE गिरफ्तार, 10 दिन बाद नाबालिग बच्ची हुई बरामद, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिजलीघर का मामला, पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी, एंकर: रामपुर में नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में बिजली विभाग के JE की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जी न्यूज द्वारा मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी JE को गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, मामले में बहला-फुसलाने के आरोपों पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की。0
0
Report
झाझा में हाईवा दुर्घटना: 15 वर्षीय छात्रा की मौत, सड़क पर जाम
Jamui, Bihar:जमुई:झाझा थाना क्षेत्र के चरघरा गांव के समीप एनएच-333 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। कोचिंग से साइकिल पर घर लौट रही छात्रा को एक बेलगाम हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए जमुई ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक एनएच-333 जाम कर दिया। मृतक छात्रा की पहचान चरघरा गांव निवासी स्वर्गीय नीरज कुमार साव की 15 वर्षीय पोती नैना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नैना झाझा बस स्टैंड स्थित कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान चरघरा गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी और उसके पैर पर वाहन का चक्का चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा पहुंचाया। वहां डॉ. सदाब अहमद ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। जमुई ले जाने के दौरान चौरा के समीप रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों के पीछा करने पर वह हाइवा छोड़कर फरार हो गया। हालांकि वाहन में सवार खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शव को एनएच-333 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, अंचलाधिकारी निशा सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों की पहल पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। अंचलाधिकारी निशा सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जबकि पुलिस अधिकारियों ने फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कोचिंग से लौट रही छात्रा हाइवा की चपेट में आ गई थी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
तृणमूल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार: दिनहाटा हिंसा व भ्रष्टाचार केस
Noida, Uttar Pradesh:बतृणमOOL का एक और पूर्व मंत्री गिरफ्तार अब उदयन गुहा गिरफ्तार! चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में कोलकाता में पुलिस के हत्थे चढ़े पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री कोलकाता से राज्य के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार। बुधवार को एक पुराने मामले के सिलसिले में कूचबिहार जिला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फूलबागान के फ्लैट से उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोलकाता से राज्य के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार। गिरफ्तार कर उन्हें फूलबागान थाने ले जाया गया था । पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल नेता और राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री को उत्तर बंगाल ले जाया जा रहा है । पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में ही कूचबिहार के दिनहाटा के पूर्व तृणमूल विधायक उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया है। 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कोचबिहार में चुनावी हिंसा में शामिल होने का आरोप उदयन पर लगा था। चुनावी हिंसा के अलावा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ मामले भी हैं। पुलिस के एक अन्य सूत्र का दावा है कि धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में उदयन को गिरफ्तार किया गया है। उस सूत्र का दावा है कि फूलबागान थाने ले जाने के बाद उदयन ने दावा किया कि जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उस मामले में उन्हें पहले से अग्रिम जमानत मिली हुई है। उदयन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अनैतिक तरीके से गिरफ्तार किया है। 4 मई को दिनहाटा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार से हारने के बाद उदयन कूचबिहार छोड़कर चले गए थे। तब से वह कोलकाता में ही रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों में वह सार्वजनिक रूप से भी नहीं दिखे थे। उदयन की गिरफ्तारी पर दिनहाटा के बीजेपी विधायक अजय रॉय ने कहा, "उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हमारे कार्यकर्ता रतन बर्मन की हत्या के मामले से लेकर बीज घोटाला, आवास योजना में कटमनी लेने समेत उदयन के खिलाफ और भी कई मामले हैं। 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग आया था। वहां भी उनका नाम सबसे आगे था." उन्होंने आगे जोड़ा, "उदयन को बहुत पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। चुनाव नतीजे आने के बाद ही वह डर से दिनहाटा छोड़कर भाग गए थे। मेरा मानना है कि कानून के दायरे में लाकर इन सभी मामलों की सही जांच और न्याय होना चाहिए." अक्टूबर 2015 में फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर उदयन तृणमूल में शामिल हुए थे। उनके पिता कमल गुहा राज्य की वाम सरकार में मंत्री थे। 2011 में फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर और 2016 में तृणमूल के टिकट पर दिनहाटा सीट से उदयन जीते थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य के वर्तमान उत्तर बंगाल विकास मंत्री और बीजेपी नेता निशीथ प्रमाणिक से वह हार गए थे। बाद में निशीथ के विधायक पद छोड़ने पर उपचुनाव में इसी सीट से उदयन भारी वोटों से जीते थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में उन्होंने उत्तर बंगाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 2026 के विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार से 17 हजार से भी ज्यादा वोटों से हार गए। उदयन की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही दिनहाटा के पांचमाथा मोड़ पर बीजेपी ने मिठाई बांटने का आयोजन किया। बीजेपी के कार्यकर्ता-समर्थकों ने दिनहाटा के विधायक अजय को मिठाई खिलाई। इससे पहले राज्य के तीन और मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं। वे हैं सुजीत बसु, दिलीप मंडल और उज्ज्वल विश्वास। अब एक और पूर्व मंत्री उदयन गिरफ्तार हुए हैं।0
0
Report
जयपुर में शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत को मंत्री ने श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:शहीद अग्निवीर वायु श्री खेमाराम कुमावत को प्रभारी मंत्री ने दी श्रद्धांजलि जयपुर, 15 जून। असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया। इस अवसर पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल, जयपुर सांसद मंजू शर्मा , जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जय राठौड़ ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जोगाराम ने बताया कि शहीद खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा इसके पश्चात सैन्य सम्मान के साथ शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पांचोटा, जिला नागौर लाया गया।0
0
Report
चार घंटे के रेस्क्यू के बाद एक महिला का शव मिला, दूसरी लापता
Bhopal, Madhya Pradesh:चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद एक महिला का शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है जबकि दूसरी महिला अभी भी लापता है। रेस्क्यू जारी0
0
Report
Advertisement
रांची में निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम हमला; SIT-NIA जांच
Ranchi, Jharkhand:रांची के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे के आसपास दो पेट्रोल बम से हमला हुआ है। हमलावर नकाबपोश थे। इस मामले में रांची पुलिस ने जांच के लिए SIटी गठित किया है तो NIA भी घटना की जांच में जुट गई है।0
0
Report
12 वर्षों में मोदी सरकार: बिहार में भी विकास की बयार, आतंकवाद-नक्सल पर जीत
Patna, Bihar:केन्द्रिय मन्त्री शिवराज सिंह चौहान प्रेस वार्ता... बिहार की धरती ज्ञान की धरती हैं। आज जब मैं बिहार में आया था प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। इन 12 वर्षों में देश में प्रगति के कई काम हुए हैं, पीएम मोदी भगवान का वरदान है भारत के लिए। आज मैं पटना में विकसित भारत सम्मेलन में भाग लिया हूं पटना में हो रहे हैं विकास के कार्य को जाकर भी देखा। यहाँ मैं पटना के लोगों के साथ जन संपर्क अभियान भी किया। 2014 के पहले क्या हाल था यह आप सबको पता है, किसी का सम्मान नहीं था। 2014 मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ, पीएम मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। आज देश में आतंकवाद को कुचल दिया गया है 12 सालों में नक्सलवाद ने दम तोड़ दिया हैं। इन सब के बीच हमें बंगाल की भी चिंता रहती थी लेकिन अब वहां भी डबल इंजन की सरकार है। कश्मीर में भी 370 हम लोगों ने लागू कर दिया और वहां भी अब एयर स्ट्राइक होते हैं। मोदी जी के कार्यकाल में राष्ट्रीय हित के साथ देश में कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर में एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के अंदर मलबे का ढेर बना दिया गया। 12 साल में अगर मैं 12 बड़ी उपलब्धियां की बात करूं पहला नंबर है कि 25 करोड लोग गरीबी रेखा के अंतर्गत हैं; 4 करोड़ गरीबों को पक्का मकान मिले हैं; 60 करोड लोगों को आयुष्मान भारत का योजना मिला है; जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है यह मोदी जी के काल में सच हुआ; एक करोड़ हमारी बहनें लखपति दीदी बनी है। 57 करोड लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में ट्रांसित आई है; 12 करोड़ शौचालय इन 12 साल में निर्मित हुए; 79 लाख करोड़ का देश से निर्यात हुआ है; अब रक्षा और हथियार के उपकरण हम लोग इंपोर्ट करते हैं; 38,400 करोड़ का रक्षा निर्यात इस वक्त हम लोग करते हैं; देश में बंदे भारत जैसी ट्रेन चल रही है जिससे कनेक्टिविटी काफी आसान हुई है; यूपीआई ट्रांजैक्शन देश में 12 लाख करोड़ से बढ़कर आगे बढ़ा; भारत दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न सुरक्षा योजना चलता है; पीएम मोदी के नेतृत्व में क्या फिकर उन लोगों को फ्री और मुफ्त राशन दिया जाता है; 11 करोड़ लोगों के चंदन खाते खोले गए हैं; जनधन खाते देश में गरीबों के लिए नई क्रांति को लेकर आया; देश में नई शिक्षा नीति को लागू किया गया; युवाओं के लिए 120 बड़े स्टार्टअप बनाए गए हैं; पहले सेमीकंडक्टर और चिप की बात देश में कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन अब देश में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण की नीति से आप देखेंगे तो लिंगानुपात पहले 918 था और अब 929 हो गया है; आज हमारे देश में अन्य के भंडार भरे हुए हैं फसल बीमा योजना हो या प्रधानमंत्री किसान निधि योजना हमारे देश में किसानों को इसका मदद मिल रहा है। यूरिया हम आज एप्लीकेशन स्थान को 266 रुपए में सिर्फ दे रहे हैं; एक करोड़ पीएम सूर्य घर सोलर योजना; यूपीआई लेनदेन में हमने विश्व रिकॉर्ड बनाया है; देश में गुलामी के जो प्रतीक चिन्ह है उसे भी हटाने का काम चल रहा है; राजपथ आज कर्तव्य पथ है, मुगल गार्डन आज अमृत गार्डन है, इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्तTilgaइ गई; भारत माता का इस वक्त सिक्का जारी किया गया अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म भूमि का मामला है और काशी विश्वनाथ धाम में भी कोई डोर बनाए गए हैं; 30 जून के पहले बिहार के मनरेगा के किसानों का बकाया का भुगतान कर लिया जाएगा; 1 जुलाई से जी राम जी बिल लागू होगा।0
0
Report
अरू पहलगाम में सड़क दुर्घटना: दो लोगों की मौत
Aram Pora, Ganderbal, Two people were killed in an accident at Aru, Pahalgam. The deceased have been identified as Imran Hussain Ganie of Pethbugh, Dialgam, Anantnag, and a woman whose identity has not yet been confirmed. Both victims died on the spot. The bodies have been recovered from the accident site.0
0
Report
Advertisement
Bhaderwah में नये कोर्ट परिसर का उद्घाटन, न्याय व्यवस्था में नई क्रांति
Bhaderwah, Spl Story:Acting Chief Justice Inaugurates State-of-the-Art Court Complex in Bhaderwah Chenab Valley’s Judicial Framework Gets Major Boost with New Court Complex Location-Bhaderwah Anchor:In a major infrastructure boost to the judiciary, Acting Chief Justice Sanjeev Kumar, along with Justice Sindhu Sharma, Administrative Judge Justice Rahul Bharti, and Registrar General M.K. Sharma, inaugurated the newly constructed Court Complex at Sarna, Bhaderwah, on Wednesday. The state-of-the-art judicial facility is equipped with modern amenities and advanced infrastructure aimed at enhancing judicial efficiency and improving access to justice. The newly inaugurated complex is being hailed as one of the best-equipped court facilities in the region, marking a significant milestone in strengthening the judicial framework of the Chenab Valley. On the occasion, Secretary District Legal Services Authority (DLSA), Tabrez Qazi, conducted the proceedings as stage secretary. In his welcome address, Principal District and Sessions Judge Bhaderwah, Balvir Lal Jaswal, expressed gratitude to the higher judiciary and concerned authorities for providing the much-needed judicial infrastructure to the people of Bhaderwah. Addressing the gathering, Acting Chief Justice Sanjeev Kumar said it was heartening to witness a large public turnout for the inauguration ceremony. He described the new court complex as not merely a building but the beginning of a new era for the delivery of justice in the region. Justice Sindhu Sharma, while speaking on the occasion, said that Bhaderwah is blessed with immense natural beauty and that the establishment of such a modern judicial facility in the picturesque town would significantly strengthen the justice delivery system. Among those present were former Advocate General Mohd Aslam Goni, Presidents of the Bar Associations of Bhaderwah, Doda, and Kishtwar, Advocate Naresh Gupta, and Advocate Mohd Majid Malik. Deputy Commissioner Doda Kishori Lal, SSP Doda Kartik Shrotriya, ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, SP Bhaderwah Vinod Sharma, SDPO Bhaderwah Naveed Shokat Qazi, besides several judicial officers, advocates, civil administration officials, and members of the public, also attended the event.0
0
Report
वाराणसी में मंत्री अनिल राजभर का आरोप- समाजवादी पार्टी ने शिक्षा को उद्योग बना दिया?
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "... समाजवादी पार्टी के लोग अपने जमाने को याद नहीं करेंगे। उन्हें जनता को अपनी 4 बार की सरकार के बारे में बताना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा के लिए क्या किया? ये लोग सैफई मानसिकता से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं... भाजपा सरकार ने पूरे देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया? है। उन्हें यह सब दिखाई नहीं देता है। आज हमारा एक डिस्ट्रिक्ट एक मेडिकल कॉलेज का अभियान पूरा होने जा रहा है... समाजवादी पार्टी की सरकार ने शिक्षा को उद्योग में बदलने का काम किया? था... उन्हें शिक्षा का ज्ञान नहीं देना चाहिए बल्कि अपने जमाने को याद करना चाहिए."0
0
Report
मोतिहारी में फर्जी सर्टिफिकेट पर FIR लंबित, सरकारी पत्र धूल फांक रहा
Motihari, Bihar:थाना में चार माह से एफआईआर के लिए धूल फांक रहा है सरकारी पत्र.... मोतीहारी में फर्जी सर्टिफिकेट पर शिक्षक बनने का मामला हो या आंगनवाड़ी में सहायिका या फिर उर्वरक दुकान की लाइसेंस लेने का मामला हो ,कई जगहों पर फर्जी सर्टिफिकेट का मामला उजागर होता रहता है पर फर्जी सर्टिफिकेट वाले का सिस्टम पर पकड़ किस कदर का है उसे आप इस तरह से समझिए। केसरिया के नयागांव में फर्जी सर्टिफिकेट पर पांसालवा चौक पर सुन्दरम खाद बीज भण्डार के नाम से उर्वरक की दुकान चल रही थी。 जिला कृषि पदाधिकारी मोतिहारी के आदेशानुसार प्रखण्ड केसरिया के कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक के द्वारा केसरिया थाना में 27.02.2026 को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन अभी तक केसरिया थानाध्यक्ष महोदय उक्त संबंधित लोगों पर FIR दर्ज करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। संभव है कि कई थानाध्यक्ष के बदलते रहने से शायद सरकारी आवेदन कही दब गया हो या फिर धूल फांक रहा हो। जबकि दूसरा पक्ष रोज थाना की चक्कर लगाकर केसरिया थाना अध्यक्ष से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगा रहा है।दरअसल केसरिया के एक उर्वरक दुकानदार ने फर्जी ग्रेजुएट का सर्टिफिकेट लगाकर उर्वरक का लाइसेंस ले लिया। जब आरटीआई के माध्यम से सर्टिफिकेट की जांच की गई तो उक्त सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया था जिसके बाद कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक ने केसरिया थाना में उक्त उर्वरक दुकानदार पर एफआईआर दर्ज करने के लिए फरवरी महीने में एक पत्र दिया जो आजतक थाना में धूल फांक रहा है। अब जब सरकारी पत्र का थाना में यह आलम है तो समझा जा सकता है कि आम लोगों के आवेदन पर केसरिया थाना में कितने दिनों में एफआईआर दर्ज होती है।0
0
Report
Advertisement
सम्राट चौधरी के उद्यमी प्रोत्साहन में अधिकारी पलीता, मोतिहारी डिजनी लैंड विवाद सामने
Motihari, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उद्यमी प्रोत्साहन योजना को उनके ही अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।एक उद्यमी को कैसे सिस्टम में बैठे अधिकारी आर्थिक रूप से दिवालिया होने के कगार पर पहुंचा देते है अगर इसे समझना है तो मोतिहारी के डिजनी लैंड NOC प्रकरण से समझिए। दरअसल मोतिहारी में इनदिनों जगह जगह डिजनी लैंड मेला लगाया गया है। हवाई अड्डे मैदान,जिला स्कूल स्टेडियम में लगाया गया है तो दूसरी तरफ टाउन हॉल मैदान में डिजनी लैंड लगाने की कवायद चल रही थी।पर मोतिहारी की प्रशासन एक उद्यमी को कैसे सड़क पर ला देती है उसका उदाहरण बन गया है डिजनी लैंड प्रकरण। टाउन हॉल मैदान में डिजनी लैंड लगाने के लिए नगर निगम ने दो अखबारों में विज्ञापन निकालर खुली डाक से डिजनी लैंड के लिए ज्यादा बोली लगाने वाले को टेंडर दिया। खुली डाक में कुल सात लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमें अधिकतम बोली लगाने वाले को करीब 14 लाख रुपया में डाक मिला। अब यहां एक सवाल भी उठने लगा है कि पिछले साल करीब 54 लाख में जो टेंडर हुआ वह इस वर्ष 14 लाख में कैसे हो गया क्या यह राजस्व की क्षति नहीं है ? पटना हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता से लेकर पूर्व पार्षद ने कम पैसा में टेंडर मिलने पर सवाल उठाया था। इस बाबत नगर आयुक्त बताते है कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल लोगों में जिसने अधिकतम बोली लगाया उसे टेंडर मिला है जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुआ है। पिछले वर्ष से कम पर इस वर्ष टेंडर के बाबत नगर सरकार में उच्च पद पर बैठे निर्वाचित जनप्रतिनिधि ने बताया कि पूरी डाक प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुआ है जिसमें सात लोग शामिल हुए थे,जो आज हल्ला कर रहे हैं वो क्यों नहीं एक करोड़ में टेंडर ले लिए? क्या किसी को टेंडर में शामिल होने से नगर निगम ने रोका था ? आगे वो बताते है कि प्रशासन भी मेरा ही है सरकार भी मेरा है तो हम प्रशासन के खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते पर उद्यमी के साथ गलत हुआ है। सदर एसडीएम ने गलत किया है।सभी विभागों से NOC मिल जाने के बाद सदर एसडीएम कार्यालय के द्वारा NOC नहीं देना सर्वथा ना सिर्फ अनुचित है बल्कि सरकार के उद्यमी प्रोत्साहन योजना के बजाए हतोत्साहित करने वाला निर्णय है। *क्या है मामला* मोतिहारी नगर निगम में टाउन हॉल मैदान में डिजनी लैंड लगाने के लिए दो अखबारों में विज्ञापन निकालर खुली डाक के माध्यम से ज्यादा बोली लगाने वाले को डाक दिया गया था। डाक मिल जाने के बाद डाक लेने वाले ने टाउन हॉल मैदान में लाखों रुपया खर्च कर डिजनी लैंड बनाने में जुट गए। सदर एसडीएम कार्यालय ने ज्ञापांक 1028 से दिनांक 3/6/2026 को नगर थाना,भवन प्रमंडल,बिजली विभाग सहित अंचल कार्यालय से पत्र भेजकर NOC मांगा था । जिसके आलोक में नगर थाना ,अंचल कार्यालय,बिजली विभाग सहित भवन प्रमंडल विभाग ने NOC दे दिया। संबंधित सभी जगहों से NOC मंगवाकर सदर एसडीएम कार्यालय ने अचानक से यू टर्न लिया और NOC देने से इनकार कर दिया साथ ही निर्माणाधीन डिजनी लैंड को तीन दिनों में हटा देने का फरमान भी जारी कर दिया।एक उद्यमी जिसने कर्ज लेकर टेंडर लिया था और सभी जगहों से NOC लेकर डिजनी लैंड बनाने में लाखों रुपया खर्च कर दिया उसे जिस सिस्टम ने टेंडर दिया उसी सिस्टम ने उद्यमी के सपने में पंख लगने से पहले उद्यमी को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया। काग्रेस नेता मुमताज अहमद सवाल उठाते हुए सदर एसडीएम कार्यालय से सवाल पूछते है कि उच्च न्यायालय के CWJC 9675/22 के आदेश में स्पष्ट निर्देश है कि स्कूल प्रांगण में प्रदर्शनी नहीं लगाई जा सकती हैं तो मोतिहारी एसडीएम कार्यालय ने जिला स्कूल के प्रांगण में बने स्टेडियम में डिजनी लैंड मेला लगाने का कैसे इजाजत दे दिया है ? टाउन हॉल के मैदान में इजाजत नहीं पर स्कूल के प्रांगण में इजाजत यह कैसी प्रशासनिक व्यवस्था है?इस बाबत सदर एसडीएम कहते है कि मेरे द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था जिसके आलोक में मैने NOC नहीं दिया है। इसी पर उद्यमी संजीत कुमार सवाल उठाते हुए अब हाइकोर्ट जाने की बात कर रहे हैं जहां सदर एसडीएम को बताना होगा कि आखिर सभी विभागों से NOC मंगवाकर उन्होंने क्यों नहीं दी NOC जबकि स्कूल प्रांगण के स्टेडियम में उनके द्वारा दूसरे डिजনি लैंड वाले को कैसे दे दिया गया है NOC?0
0
Report
सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर सड़क पर भिड़ंत, एक महिला गंभीर घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सरकारी जमीन विवाद में सड़क बनी रणभूमि, दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट.... महिलाओं समेत कई लोग भिड़े, लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले... वीडियो में तीन महिलाएं आपस में जमीन पर लड़ते लात घुसा चलते दिख रहीहैं... मारपीट में एक महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया है भर्ती... पुरानी रंजिश और जमीन कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, लगाए गए गंभीर आरोप.... घटना का वीडियो सामने आया, पुलिस ने जांच में जुटी.... पुलिस ने कहा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई, आरोपियों पर दर्ज होगा केस... सिंगरौली....जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराबड़ा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर हमला किया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को यही विवाद अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायल पक्ष की ओर से सुनीता विश्वकर्मा ने जियावन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की बेटी सीमा विश्वकर्मा का आरोप है कि पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते क्रांति विश्वकर्मा तथा उसके साथियों ने उनकी मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी ने बताया कि सुनीता देवी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और डॉक्टरों की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
भाजपा नेता मदन राठौड़ ने प्रेम सिंह झाला को शोकसभा में श्रद्धांजलि दी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र स्थित झाला केखेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला की शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व राजस्व मंत्री हेमंत मीणा बुधवार को शोकसभा में शामिल हुए और प्रेम सिंह झाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। मदन राठौड़ ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त झाला परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिवारजनों को ढांढस बंधाया। शोकसभा में भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शोकसभा में शामिल हुए और प्रेम सिंह झाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।0
0
Report
Advertisement
