495334
फास्टरपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या, सभी परिवारजन शामिल
Fasterpur, Chhattisgarh:फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा में दो सगे भाइयों की हत्या आपसी रंजिश और जमीन विवाद के चलते कर दी गई। इस हत्या में पिता और भाइयों की पत्नियां भी शामिल हैं। आरोपी के सात बेटे हैं। इन सात भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण वे दो गुटों में बंट गए थे। हत्या के समय दूसरे गुट के दो भाई खेत पर काम कर रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त Tilwara ब्रिज हादसे में पति-पत्नी की मौत, 1 वर्षीय बच्ची बची; पिकअप चालक फरार
Jabalpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज जबलपुर तिलवारा ब्रिज में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर पति पत्नी की मौके पर मौत, 1 साल की बच्ची बची भीषण टक्कर से पत्नी पुल से नीचे गिरी भयावह हादसा देख प्रत्यक्षदर्शियों की रुह कांपी मौके पर पहुंची पुलिस, मर्ग कायम कर शव को मेडिकल भेजा मायके से कटंगी घर जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग; 5 लोगों की मौत
Alwar, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, 5 जिंदा जले अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण हादसा हो गया। मौजपुर थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 115/300 के पास दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के समय कार में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष सहित कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। कार चालक विनोद कुमार मेहर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। उसे पहले पिनान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया。 घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और दमकल को बुलाया। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुकी थी। बाद में दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। डीएसपी कैलाश जिंदल और एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
रायपुर नगर निगम ने फेरी वालों पर भारी जुर्माना, स्वच्छता नियमों की सख्त कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 55 फेरी वालों पर जुर्माना लगाया है। वार्ड 9, 10, 11 और 32 में औचक निरीक्षण के दौरान कई फेरी वाले कचरा वाहन में कचरा नहीं दे रहे थे, डस्टबिन नहीं रखे थे और गंदगी फैला रहे थे। जनशिकायत सही पाए जाने पर सभी पर कुल 11 हजार 400 रुपए का जुर्माना ठोका गया。 नगर निगम ने सभी को कड़ी चेतावनी दी है कि आगे नियमों का उल्लंघन करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
श्योपुर से वैष्णो देवी जाती कार अलवर के पास आग लगने से पांच की मौत
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर से वैष्णो देवी जाती कार में भड़की आग, पांच लोग जले; राजस्थान के अलवर जिले में हुआ हादसा. कार चालक का नाम विनोद बताया जा रहा है. विनोद अर्टिका गाड़ी में 05 सवारी लेकर वैष्णों देवी दर्शन के लिए गया था. वापस लौटते समय अलवर के पास गाड़ी में आग लग गई जिससे पांचों व्यक्ति जलने से दर्दनाक मौत हुई है0
0
Report
रायपुर में पशु क्रूरता मामले में आरोपी गिरफ्तार; त्वरित कार्रवाई, आमानाका में हंगामा
Begun, Rajasthan:रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत आमानाका थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है。 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीउद्दीन के रूप में हुई है, जो आमानाका क्षेत्र में रह रहा था。 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है。 बता दें कि हिंदूवादी संगठनों को पूरे मामले को लेकर जमकर हंगामा किया था. आमानाका थाना का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी..0
0
Report
मीरजापुर: अहरौरा पुलिस मुठभेड़, 45 गोवंश बरामद
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस और तस्करों के बीच अहरौरा में उनसे मुठभेड़ हुई। दो शातिर गो-तस्कर को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 45 गोवंश, अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों चंदौली के रहने वाले हैं। एक रिपोर्ट थाना अहरौरा टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर जंगल के रास्ते गोवंश को पैदल हांकते हुए चंदौली होते हुए बिहार ले जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बैजू बाबा तपस्थली मार्ग के दक्षिण जंगल क्षेत्र (भल्दरिया), ग्राम हिनौता छातों के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो तस्करों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामबच्चन यादव अलीनगर, चंदौली और रामप्रकाश यादव चकिया, चंदौली के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 2 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और वध के लिए ले जाए जा रहे कुल 45 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना अहरौरा पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: मेयर के लिए 6 प्रत्याशी, 87 वार्डों में मैदान
Panchkula, Haryana:पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026: मेयर के लिए 6 प्रत्याशी, 87 वार्डों में मैदान0
0
Report
ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला,जीतू मुठभेड़ में ढेर,एसओजी इंस्पेक्टर व एचसीपी घायल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के फरार 50 हजार के ईनामी, मुख्य आरोपी जीतू सैनी को आज ,पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया,मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी असलम और एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं जबकि दो पुलिसकर्मियों को बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा लिया, फिलहाल पुलिस ने दबंगई के वीडियो डालकर इलाके में दहशत फैलाने वाले जीतू सैनी का अध्याय समाप्त कर दिया है0
0
Report
गोंडा नवाबगंज में डीजे पर मारपीट-गाली-गलौज, गाड़ी तोड़फोड़ वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मनपसंद गाना ना बजाने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने डीजे संचालक और दूल्हे के भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। लाठी डंडों से मारपीट में गांव की काफी महिलाएं भी शामिल थीं। डीजे संचालक ने कहा दूल्हे के भाई ने गाना बजाने को कहा। इसके बाद आपसी कहासुनी हुई, फिर डीजे पर चढ़कर लोगों ने मारपीट की और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना 25 अप्रैल की है और वीडियो आज वायरल हो रहा है। लाल बाबू गुप्ता ने नवाबगंज थाने में राम बिहारी, मुंशी, जवाहर और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को चौबेपुर में हरिश्चंद्र के यहां डीजे लेकर आया था; तभी रात में मनपसंद गाना बजाने के लिए कहा गया, जिसे मना किया गया तो मारपीट की गई। डीजे पर चढ़कर डीजे संचालक के साथ और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। वीडियो वायरल होते ही नवाबगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: शादी के बहाने दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल केस में होटल मैनेजर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत मौदहापारा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को शादी का भरोसा देकर होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए, उसका वीडियो बनाया और बाद में परिजनों को भेज दिया। मामले में होटल मैनेजर की भी मिलीभगत सामने आई, जिसने बिना आईडी के कमरा उपलब्ध कराया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही होटल संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना वैध पहचान पत्र के कमरा देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
देशी शराब ठेके पर दबंगों ने राजीव सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ से पीटा; आरोपी गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस और जनता से माफी मांगता नजर आया सिपाही से मारपीट के मामले में आरोपी आकाश श्रीवास्तव गिरफ्तार सिपाही पर बेल्टों और थप्पड़ों से की थी मारपीट जी मीडिया ने इसको प्राथमिकता से दिखाया था अब आरोपी अपने पैरों पर लंगड़ाता हुआ मांग रहा माफी अब तीन आरोपियों की तलाश जारी पुलिस लगातार दे रही दबिश सिपाही को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था दबंगों के होंसले बुलंद ठेके पर खुलेआम गुड़ाई का विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद शराब ना पिलाने को लेकर दबंगों ने राजीव सिपाही को बेल्टों से जमकर पीटा ठेका देशी शराब छोटी जेल पर राजीव सिपाही का पिटने का विडियो वायरल राजीव सिपाही का नाम बताया जा रहा है देशी शराब ठेके पर दबंगों ने लात-घूंसों व बेल्टों से पीटा पिटाई का विडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है सूत्र , राजीव सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में बताईं जा रही है ग्रानगं में किराए पर रहता है एक घंटे तक जमकर बरसाईं बेल्ट व लात-घूंसे जिसका विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे देशी शराब ठेके का0
0
Report
श्योपुर में आंधी-तूफान से दो जगहों पर हादसा, 15 घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में आंधी तूफान का तांडव: राधिका विलाश होटल में डीजे के ऊपर लगा शैट गिरने से 15 लोग घायल. पल भर में मची चीख पुकार. उसी श्योपुर के बड़ौदा में माली समाज के सम्मेलन के दौरान तूफान से टेंट गिरे, जिसमें लोग फंस गए और कुछ घायल हुए. अपनी जान बचाने के लिए लोग भागते दिखे. तूफान की वजह से दोनों जगहों पर घायलों का श्योपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ टैक्स चोरी: आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी में फर्जी बिलिंग से 27.80 करोड़ की बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा सेंट्रल जीएसटी की DGGI टीम की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार चंदन गुप्ता गिरफ्तार, मास्टरमाइंड रोहन तन्ना फरार बिना माल सप्लाई के फर्जी कंपनियों से लिया गया ITC कई और कारोबारियों की जांच जारी, सिंडिकेट का बड़ा नेटवर्क उजागर0
0
Report
होर्मुज संकट से डामर कीमतों ने फर्रुखाबाद में सड़क निर्माण ठप कर दिया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:ठेकेदारों का कहना कि अपनी सिक्योरिटी तो कमा सकते हैं लेकिन लाखों का नुकसान नहीं झेल सकते इसलिए ठेकेदारों ने नहीं बन पाए ठेका मिलने के बाद भी बांड जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हजारों किसानों की उम्मीदें सड़कों पर लगी लेकिन सड़क टूटी होने से होने के चलते किस को उसकी फसल का नहीं मिल पाया सही दाम भले ही एक्सप्रेसवे बन गए हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हालत खराब होर्मुज संकट का सड़क निर्माण पर बड़ा असर, डामर की कीमतें हुईं दोगुनी बड़ी खबर सड़क निर्माण से जुड़ी है। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने का असर अब हमारे स्थानीय विकास कार्यों पर सीधे तौर पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के कारण सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले डामर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसके चलते फर्रुखाबाद सहित पूरे प्रदेश में सड़क परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं । अप्रैल और मई का समय सड़क निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, लेकिन इस बार फर्रुखाबाद में विकास की रफ्तार थम गई है। पिछले दो सप्ताह से जनपद में सड़कों का निर्माण कार्य लगभग ठप पड़ा है। इसका सबसे प्रमुख कारण है डामर यानी बिटुमिन की कीमतों में आया अप्रत्याशित उछाल ठेकेदारों के अनुसार, जो डामर पहले लगभग 40 से 42 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन मिलता था, उसकी कीमत अब बढ़कर 89 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रति मीट्रिक टन तक पहुँच गई है । साथ ही, परिवहन लागत बढ़ने से गिट्टी के दाम भी करीब 10 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा टेंडर दरों पर काम करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी असमर्थता जताई है। इसके अलावा, ठेकेदार कल्याण समिति ने तुर्कपुरा क्वेरी के पत्थर को अनुबंध से हटाने की मांग की है, क्योंकि इसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की है, जिससे नई बनी सड़कें भी जल्दी खराब हो रही हैं विभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने फोन पर बताया कि यह समस्या केवल फर्रुखाबाद की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की है। लगभग एक सैकड़ा निर्माणाधीन सड़कों का काम रुका हुआ है। विभाग इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है और उच्च स्तर पर शासन के साथ मिलकर इसके समाधान पर मंथन किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा जिससे विकास कार्य फिर से गति पकड़ सकें0
0
Report
आंधी-तूफान से दीवार गिरने पर युवक की मौत, बेगूसराय के चट्टी रोड पर हादसा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज आंधी-तूफान ने एक युवक की जान ले ली. दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित चट्टी रोड पर तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक आई तेज हवाओं के बीच एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत्यु का पहचान चट्टी रोड निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दीपक कुमार आंधी-तूफान से बचने के लिए दीवार के पास खड़ा था, तभी तेज हवा के दबाव से दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को उजागर कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
