icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगरार में पंचायत चुनाव के निरीक्षण के दौरान 45% मतदान, काउंटिंग रूम जांच

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान SDM नेहा मिश्रा भी मौजूद रही। अधिकारियों ने पुठोली, सुवानिया, चोगावड़ी, सेमलिया और गंगरार सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर 3 बजे तक गंगरार क्षेत्र में 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। इसके बाद जिला कलेक्टर ने मतगणना कक्ष यानी काउंटिंग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दस्तावेजों की सख्त जांच, पारदर्शिता और पूरी सतर्कता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए。
0
0
Report

"सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ

Sourabh SharmaSourabh SharmaFollow10m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा ‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ (16 से 30 नवंबर 2026) का शुभारंभ किया गया शपथ ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों एवं जागरूकता रैलियों को मुख्यालय परिसर से रवाना किया उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर फिरोजाबाद में ‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ (16 नवंबर से 30 नवंबर 2026) का जिलाधिकारी फिरोजाबाद तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया एवं हरी झंड़ी दिखाकर ‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ (16 से 30 नवंबर 2026) का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" थीम पर आधारित रहा । शपथ ग्रहण के उपरांत सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों एवं जागरूकता रैलियों को मुख्यालय परिसर से रवाना किया । यह वाहन भ्रमण कर आम जनमानस को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे ।
0
0
Report

छोटे बच्चों के भविष्य पर असर: इंस्टाग्राम प्रेम से उत्पन्न मामला, धर्म परिवर्तन-निकाह का आरोप

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। धर्म परिवर्तन और बिना तलाक दूसरी शादी कराने का आरोप लगाते हुए एक पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति आलोक सक्सेना निवासी अशोक नगर, तिर्वा, जनपद कन्नौज ने अपनी पत्नी प्रीति को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और मुस्लिम युवक से निकाह कराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर दिया गया प्रार्थना पत्र अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आलोक सक्सेना के मुताबिक, उसकी 29 वर्षीय पत्नी प्रीति से करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से समीर पुत्र चांद बाबू निवासी निराला नगर, काशीराम कॉलोनी और उसके साथी हाजी फैजान खान पुत्र इस्तियाक खान निवासी तुलसी नगर का संपर्क हुआ था। आरोप है कि बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ा और पत्नी को पैसे, नौकरी, मकान और बेहतर जिंदगी का लालच देकर अपने प्रभाव में लिया गया। पति का कहना है कि जब तक उसे इस पूरे मामले की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आलोक का आरोप है कि उसकी पत्नी का तलाक नहीं हुआ है और वह अभी भी कानूनी रूप से उसकी पत्नी है। इसके बावजूद आरोपियों ने दबाव और जबरदस्ती के जरिए उसका धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह करा दिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। पति के अनुसार, दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य भी इस पूरे घटनाक्रम से प्रभावित हो रहा है। प्रार्थना पत्र में आलोक ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी 4 मई 2026 को दोपहर करीब 1:13 बजे अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह रास्ते से लापता हो गई। इस संबंध में तिर्वा थाने की ओर से गुमशुदगी की सूचना भी जारी की गई थी। आलोक ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों और कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवार को संरक्षण देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

CJP की राष्ट्रीय टीम हरियाणा में सक्रिय, रोहतक में युवाओं को जोड़ने की तैयारी

Rohtak, Haryana:CJP की राष्ट्रीय टीम हरियाणा में सक्रिय, रोहतक में युवाओं को जोड़ने की तैयारी कॉकरोच जनता पार्टी ने हरियाणा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नूंह के बाद अब संगठन की राष्ट्रीय टीम रोहतक पहुंची है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान और संगठन को-इंचार्ज दीपक बालियान सर छोटूराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं। CJP अब हर जिले में जाकर संगठन खड़ा करने और लोगों को जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सदस्यों को संगठन मजबूत करने के तरीके और लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हरियाणा पर विशेष फोकस के पीछे एक वजह दिल्ली से इसकी नजदीकी भी मानी जा रही है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में किसी मुद्दे पर आंदोलन या प्रदर्शन के लिए कॉल देने पर हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। CJP के हरियाणा में संगठन विस्तार के पीछे दिल्ली से प्रदेश की भौगोलिक नजदीकी को अहम वजह माना जा रहा है। दिल्ली में किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन की कॉल दी जाती है तो उनमें हरियाणा के लोगों की भागीदारी अधिक रहती है। ऐसे में पार्टी प्रदेश के हर जिले में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने के साथ दिल्ली में होने वाले बड़े आंदोलनों के लिए भी समर्थन जुटाया जा सके
0
0
Report

ग्रामीणों ने मछलीपालन पट्टा निरस्त कराने को कलेक्टर के कार्यालय पर ज्ञापन दिया

Saiki, Bihar:स्लग/चार ट्रैक्टरों में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मधुबन जलाशय का मछलीपालन पट्टा निरस्त करने की मांग एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम मधुबन के सैकड़ों ग्रामीण आज चार ट्रैक्टरों में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और गांव के जलाशय में हो रहे मछलीपालन का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने 'जय भैरव मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, भौंरादादर' पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि समिति ने मछलीपालन के लिए जलाशय के गेट के सामने मिट्टी डालकर पानी जाम कर दिया है। कम बारिश के बावजूद सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा जलाशय में गोबर खाद डालने से पानी बेहद दूषित हो गया है, जिससे निस्तारी में परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समिति पर झूठी शिकायत कर नोटिस जारी करवाने का आरोप लगाते हुए, जनहित में तत्काल मछलीपालन की अनुमति निरस्त करने की मांग की है। बाइट/ग्रामीण
0
0
Report

खैरागढ़ में 70 साल की बुजुर्ग महिला का कंकाल; मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जंगल से लगे खेत में मिला एक कंकाल... और उसकी पहचान हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनुसुइया मंडावी के रूप में। खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पंचायत पाटा गातापार में इस घटना से सनसनी फैल गई है। महिला पिछले करीब 15 दिनों से लापता थीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन पहले छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। इसी दौरान महिला के अपने ही खेत में उनका कंकाल बरामद हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पुलिस, वन विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छुईखदान थाना प्रभारी केसरी साहू के मुताबिक, सभी टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा。 15 दिनों तक आखिर कहां रहीं बुजुर्ग महिला? मौत हादसा है या वन्यजीव का हमला? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिलेगा。
0
0
Report
Advertisement

बड़नगर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर बेचने आया 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:अभियान प्रहार के तहत बड़नगर पुलिस की कार्रवाई, हलालिया फंटे पर पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी; गांजा खरीदने वालों की तलाश जारी उज्जैन जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़नगर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर बिक्री करने आए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हलालिया फंटे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली। उसके हाथ में मौजूद थैले से भूरे रंग की टेप में लिपटा गांजा मिला。 पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनेश मलिक (22), निवासी पीठीआगुड़ा, जिला केंझामाल, ओडिशा बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर बड़नगर क्षेत्र में बेचने के लिए आया था。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 175 ग्राम गांजा जब्त कर उसके खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 605/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, गांजा खरीदने वाले अन्य लोगों की तलाश और पूछताछ भी की जा रही है।
0
0
Report

द्वारका में फर्जी इंटरनेशनल बायर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस छानबीन जारी

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के द्वारका में साइबर पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल बायर बनकर देशभर के कारोबारियों और मैन्युफैक्चरर्स से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पालम एक्सटेंशन स्थित वेब सॉल्यूशंस एक्सपोर्ट नाम से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर कुल 20 लोगों को पकड़ा है। इनमें कंपनी का रजिस्टर्ड मालिक और ऑपरेशन मैनेजर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कारोबारियों को विदेशी खरीदार दिलाने का झांसा देकर पहले पेड मेंबरशिप दिलवाते थे। इसके बाद कंपनी के ही कर्मचारी विदेशी मोबाइल नंबरों से फर्जी खरीदार बनकर कारोबारियों से व्हाट्सएप पर संपर्क करते थे और उन्हें बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर का लालच देते थे। ऑर्डर हासिल करने के लिए आरोपियों की तरफ से ISO, GMP, BRC, IEC और फूड सेफ्टी जैसे सर्टिफिकेट की मांग की जाती थी। जब कारोबारी इन सर्टिफिकेट के लिए दोबारा कंपनी से संपर्क करते तो उन्हें लाखों रुपये लेकर फर्जी सर्टिफिकेट थमा दिए जाते थे। इसके बाद नए-नए सर्टिफिकेट की मांग कर उनसे बार-बार ठगी की जाती थी। जाँच के दौरान पुलिस को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी इस गिरोह से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। आरोपियों ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने मौके से 34 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 14 सीपीयू, 23 डायरियां, दो चेकबुक और बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। फिलहाल द्वारका जिला साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

झुंझुनूं: कैंपर से टकराने पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 14 घंटे बाद विद्युत सप्लाई बहाल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - राणी सती मंदिर रोड पर कैंपर की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त - चूणा चौक के पास रात 1:21 बजे हुआ हादसा - टक्कर के बाद बिजली के तारों में हुई भयंकर स्पार्किंग - हादसे का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद - करीब 14 घंटे तक इलाके की बिजली आपूर्ति रही बाधित - सुबह डिस्कॉम टीम ने क्षतिग्रस्त पोल बदलकर बिजली सुचारू की - टक्कर मारकर कैंपर चालक फरार, सीसीटीवी से पहचान में जुटा डिस्कॉम झुंझुनूं शहर के राणी सती मंदिर रोड पर चूणा चौक के समीप देर रात एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के तारों में भयंकर स्पार्किंग होने लगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें हादसे का पूरा मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 1 बजकर 21 मिनट की है। एक कैंपर गाड़ी बगड़ रोड की तरफ से आती दिखाई दे रही है। राणी सती मंदिर रोड पर चढ़ने के बाद चालक गाड़ी को गांधी चौक की तरफ मोड़ता है। इसी दौरान तिराहे पर मोड़ लेते समय कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराती है। टक्कर के तुरंत बाद पोल से जुड़े बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग होने लगती है। कुछ ही पलों में सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन जाते हैं। हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अजमेर डिस्कॉम के सिटी जेईएन ने बताया कि उन्हें रात करीब सवा दो बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद सुबह आठ बजे टीम लगाकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाया गया और बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई गई। इस दौरान मरम्मत कार्य के चलते दिन में राणी सती मंदिर रोड का यातायात भी डायवर्ट करना पड़ा। करीब 14 घंटे बाद इलाके की बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। घटना के बाद कैंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। अब अजमेर डिस्कॉम की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर कैंपर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर शहर में रात के समय लापरवाही से वाहन चलाने और सार्वजनिक बिजली संपत्ति को होने वाले नुकसान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें किसी की जान तक जा सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

सपा विधायक व कार्यकर्ताओ ने की आज़म खां के हक़ व रिहाई के लिए दुआ

Moradabad, Uttar Pradesh:सपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में कराई दुआ, आजम खान की रिहाई और सेहत के लिए मांगी दुआ बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में दुआ कराई। हाईकोर्ट में सुनवाई से पूर्व आयोजित इस दुआ में सपा विधायक फहीम इरफान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की रिहाई, उनकी सेहत, अब्दुल्लाह आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के हक में दुआ कराई। कार्यकर्ताओं ने अल्लाह से आजम खान की जल्द रिहाई और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान सपा विधायक फहीम इरफान ने कहा कि आजम खान ने हमेशा कौम और शिक्षा के लिए काम किया है। जौहर यूनिवर्सिटी उनके सपनों का प्रोजेक्ट है, जिसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जल्द ही इंसाफ मिलेगा। मस्जिद में हुई इस दुआ के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर आजम खान के समर्थन में एकजुटता दिखाई। बिलारी विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
0
0
Report

पीपल के पत्ते पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लीफ आर्ट; जन्मदिन पर खास उपहार

Munger, Bihar:पीपल के हरे पत्ते पर उकेरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर, 3 घंटे की मेहनत से लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दिया अनोखा जन्मदिन का तोहफा. मुंगेर:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 58 वें जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कलाकारी के जरिए उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोमवार को मधुरेंद्र ने पीपल के एक हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बेहद सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर कला के माध्यम से अपनी बधाई और शुभकामना संदेश प्रस्तुत किया। मधुरेंद्र कुमार ने करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम के बाद चाकू की नुकीली धार से पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बारीक चित्र तैयार किया। इस अनोखी कलाकृति में उन्होंने अंग्रेजी में "हैप्पी बर्थडे सम्राट चौधरी, सीएम बिहार" भी लिखा है। प्राकृतिक पत्ते पर इतनी बारीकी से बनाई गई यह तस्वीर उनकी सूक्ष्म कला और रचनात्मक प्रतिभा का एक अनूठा उदाहरण है।इस कलाकृति के माध्यम से मधुरेंद्र कुमार ने छठी मैया से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में युवा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी निरंतर प्रयासरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यही उनकी कामना है। मधुरेंद्र कुमार ने हाल के दिनों में अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर सरयू नदी तट स्थित रामकथा पार्क में 58 फीट लंबी विशाल राम दरबार एवं राम मंदिर की रेत कलाकृति तैयार की। इसके अलावा ब्रिक्स 2026 के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपनी बहुआयामी कला के जरिए विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश भी प्रस्तुत किया।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद पहुंचे प्रो रामगोपाल यादव

SSSourabh SharmaFollow21m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद में एक कार्यक्रम में पहुँचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ओवैशी को बताया बीजेपी का एजेंट,में इनको नोटिश ही नही ले रहा , एक सवाल के जबाब में कहा ये बीजेपी के एजेंट है कि नही यही तो लोग कह रहे है, मुख्यमंत्री योगी के यूपी में उत्सव के बयान पर बोले रामगोपाल यादव उत्सव का माहौल इसलिए है कि लगातार लोगों के पैरों में गोली मारी जा रही है लोगो के घरों को गिराया जा रहा है लोगों की संपत्तियों को लूटा जा रहा है बड़े बड़े दबंग लोग लोगों की जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे है ये पहले कभी नही था उत्तर प्रदेश में, सबसे खराब लाइन ऑडर की स्थिति इस सरकार में है क्राइम में नंबर एक पर उत्तर प्रदेश है, कांग्रेस से सीट बटवारे पर बोले रामगोपाल यादव सीट बंटवारे पर अभी कोई फैसला नही हुआ है, यूपी के पूर्व DGP और भाजपा सांसद बृजलाल के झूठे दलित प्रेम के बयान पर बोले सपा महासचिव वोतो इसलिए कह रहे है कि सायद उनको बना दिया जाये लेकिन अभी राज्य सभा दी नही उम्मीद कर रहे थे सायद बृजलाल को जरूर दी जाएगी पर वो जबतक सपा को गाली नही देंगे इस्पेस नही बनता है, भाजपा के मथुरा में होने वाले चिंतन शिविर पर बोले सपा महासचिव चिंतन तो विद्वान लोग करते है इनका चिंतन कैसा होगा ये आप जानते है, ED द्वारा आजम खां से सवाल पूछने पर रामगोपाल यादव ने कहा ED वही पूछेगी जो उसके आका कहेंगे ये कोई स्वतंत्र संस्था नही रह गयीं हैअब, अखिलेश यादव को सनातन वोरोधी बताने के सवाल पर बोले सपा महासचिव लोग जब सनातन का अर्थ ही नही जानते तो उन्हें क्या समझाया जाय।
0
0
Report

सीवान के महाराजगंज में बाउंड्री विवाद से हंगामा, पुलिस ने स्थिति काबू की

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में रास्ते और बाउंड्री को लेकर जमकर विवाद और हंगामा हुआ है। गांव के ही कुछ लोगों पर एक पक्ष की बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए गांव में तनाव का माहौल बन गया। लेकिन मौके पर अधिकारी और पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गया। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि तक्कीपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। यह मामला एसडीओ कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसी बीच आज अचानक कुछ लोगों द्वारा एक पक्ष की बाउंड्री तोड़ दिए जाने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया और गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी और महाराजगंज थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और स्थिति सामान्य है।
0
0
Report

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप खाते, नागरिक सतर्क रहें

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को भेजे जा रहे भ्रामक संदेश, प्रशासन ने किया सतर्क। उपायुक्त की तस्वीर का दुरुपयोग कर 9739811309 नंबर से किया जा रहा संपर्क, प्रशासन ने कहा– उक्त नंबर से उपायुक्त का कोई संबंध नहीं। उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005, किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधियों द्वारा उपायुक्त अजय नाथ झा की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। उक्त फर्जी नंबर 9739811309 से आम नागरिकों एवं विभिन्न अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर का उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी नंबर है। इसके माध्यम से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है। आधिकारिक कार्यों के लिए इसी नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिक एवं अधिकारियों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी संदेशों से सतर्क और सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। साइबर ठगी का प्रयास होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। बोकारो पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि अवश्य करें तथा साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top