मुंगेली व्यापार मेला: 26 नवंबर से भव्य आयोजन की शुरुआत
Mungeli, Chhattisgarh:स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर साल आयोजित होने वाला मुंगेली व्यापार मेला अब "मुंगेली का त्योहार" कहा जाने लगा है। इस बार मेले का आठवां संस्करण 26 नवंबर को वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में शाम 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। यह 6 दिवसीय मेला 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेला स्थानीय लोगों और आसपास के निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है, जिसका वे पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
