495115
सांसद तोखन साहू ने हरेली त्यौहार पर दी बधाई, किसानों के महत्व और परंपराओं को अक्षुण्य रखने का आह्वान
Bandha, Chhattisgarh:बिलासपुर लोकसभा के सांसद और केंद्रीय शहरीय विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरेली त्यौहार के अवसर पर भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह किसानों का सबसे बड़ा त्यौहार है और हमें अपने नैतिक मूल्यों और पुरानी परंपराओं को बनाए रखना चाहिए। यह त्यौहार एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देता है और लोगों को आपस में जोड़ता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV में कैद हादसा: तेज बाइक ने सड़क पार करती लड़की को टक्कर दी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सड़क पार कर रही लड़की को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई बल्लभगढ़ के करनेरा, बालाजी कॉलोनी स्थित धर्म मेडिकल के पास सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। शाम करीब 7:03 बजे सड़क पार कर रही एक लड़की वैष्णवी कुमारी को सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी。 बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बच्ची के सड़क पार करने के दौरान सामने से तेज गति में बाइक आती और उसे टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है。 हादसे में लड़की के पैर में गंभीर फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायल वैष्णवी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती कराया गया。 परिजनों ने पुलिस चौकी सिकरौना को शिकायत देने की कोशिश की लेकिन पुलिस इस पूरे मामले में शिकायत लेने के लिए तैयार नहीं है; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。 CCTV फुटेज में कैद हुआ पूरा हादसा, पुलिस से कार्रवाई की मांग。0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद गिराए जाने पर अजय राय बोले, फैक्ट-फाइंडिंग डेलीगेशन 7 सितम्बर को पहुंचेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मस्जिद गिराए जाने पर, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "... यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा फैक्ट-फाइंडिंग डेलीगेशन 7 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेगा और स्थिति को समझने के लिए अधिकारियों से मिलेगा। कहा जाता है कि यह मस्जिद लगभग सौ साल पुरानी थी और कलेक्ट्रेट बनने से पहले मौजूद थी..."0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर AIAA प्रमुख मौलाना साजिद रशीदी का ताजा बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सहारनपुर मस्जिद गिराने के विवाद पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIAA) के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, "...मस्जिद करीब 150 साल पुरानी थी। 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में कहा गया है कि 1947 में धार्मिक जगहों का जो स्टेटस था, उसे बदला या उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। पहली बात, इस एक्ट का उल्लंघन हुआ है। दूसरी बात, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद, हमारे पास हायर कोर्ट जाने के लिए 22 दिन थे, लेकिन हमें वह मौका नहीं दिया गया। रात में, अधिकारियों ने कहा कि वे सिर्फ साइट को सील कर रहे हैं। इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गईं, लोकल नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, और साइट को गिरा दिया गया..."0
0
Report
Advertisement
देहरादून में हरितालिका तीज राजकीय मेला घोषित, धामी ने किया उद्घोष
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: राजधानी के महिंद्रा ग्राउंड में गोरखाली समाज द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नेपाली फिल्म उद्योग से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सांस्कृतिक महत्व और गोरखाली समुदाय के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए इस हरतालिका तीज मेले को आधिकारिक रूप से 'राजकीय मेला' घोषित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारत और नेपाल के प्रगाढ़ संबंधों को जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराना 'बेटी-रोटी' का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक धरोहर और बंधुत्व को मजबूत करते हैं। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में बारिश से जलभराव, जल निकासी फेल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में रविवार को हुई बारिश के बाद तुस्याना गांव की सड़कें पानी में डूब गईं। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गांव में चारों तरफ पानी भर गया। इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल निकासी के दावे एक बार फिर फेल होते दिखे। बारिश ने प्राधिकरण की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नालियों की सफाई न होने और पानी निकलने का सही इंतजाम न होने से हर बार थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। पानी घरों और दुकानों में घुसने लगा है। स्कूली बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। सड़कों पर बड़े-बड़े नाले खोद दिए गए हैं, लेकिन पानी निकलने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिस वजह से सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी रहती हैं।0
0
Report
बिजनौर के CHC अफजलगढ़ में भारी बारिश से अस्पताल पानी-पानी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर—मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही। CHC अस्पताल में दाखिल हुआ पानी। तीमारदार से लेकर मरीजों को हो रही परेशानी। अस्पताल की दवाएं व मशीन में घुसा पानी। बारिश से सरकारी नुकसान का अंदेशा। बारिश के जमा पानी से महामारी बीमारी फैलने के बने आसार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ का मामला।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के नहर पुल एक साल में टूट गया; निर्माण गुणवत्ता पर उभरे सवाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में एक साल के भीतर बना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, tिलोई के राजामऊ के पास नहर पुल का एक वर्ष पहले हुआ था निर्माण, एक वर्ष के भीतर बना पुल टूटने के बाद निर्माण कार्य संस्था के गुणवत्ता पर उठ रहे गंभीर सवाल, सवाल सिर्फ पुल टूटने का नहीं है, सवाल यह है कि आखिर एक साल के भीतर ही लाखों-करोड़ों की लागत से बना पुल कैसे टूट गया, जिस पुल से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय थी, वहां अगर निर्माण में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन है, आरोप है —टोल की वसूली में कोई कमी नहीं है, लेकिन पुल की गुणवत्ता में आखिर कमी कैसे रह गई, टोल वसूली में कोई समझौता नहीं, तो निर्माण की गुणवत्ता में समझौता क्यों, राहगीरों के आने जाने के लिए खतरे से बचने के लिए नहीं लगाए गए कोई सांकेतिक बोर्ड, जिससे रातों में राहगीर हो रहे हैं चोटिल, रायबरेली और अयोध्या मार्ग का है पूरा मामला0
0
Report
मैनपुरी पुलिस ने बिहार ले जा रही हरियाणा शराब का जखीरा बरामद
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग- बिहार तस्करी के लिए जा रही गैर प्रांतीय शराब का जखीरा बरामद मैनपुरी- बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही हरियाणा प्रांत की अवैध शराब का जखीरा मैनपुरी पुलिस ने बरामद किया है। सर्विलांस टीम, एसओजी और बिछवां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डीसीएम से 23 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से बिहार जा रही डीसीएम में फ्रिज, कूलर और इनवर्टर समेत घरेलू सामान के बीच शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम खेरिया के पास डीसीएम संख्या UP-17 AT-4645 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट की 23 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार बिहार में इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। पुलिस ने डीसीएम चालक अजीत कुमार पुत्र जार सिंह निवासी राजलपुर सोनई, थाना कुरावली, मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बाइट- अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी0
0
Report
सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद के कारण गोलीबारी, युवक की मौत
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर आज सुबह जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी कर दी गई। घटना मे मृतक रामशंकर रस्तोगी और आरोपी अतुल दुबे सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राम शंकर रस्तोगी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के छानबीन में जुट गई है। इस घटना में रस्तोगी परिवार की दो महिलाओं को भी चोट आई है जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आज सुबह करीब 10:00 बजे यह घटना उस वक्त हुई जब निर्माणाधीन सड़क को लेकर शंकर रस्तोगी और अतुल दुबे के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। अतुल दुबे के घर के सामने की एक छोटी सी जमीन को लेकर कई वर्षों से रस्तोगी और दुबे परिवार के भी रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। जमीन को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच विवाद विवाद हो चुका है। आज सुबह विवादित जमीन से गुजर रहे नाले पर बन रहे ढक्कन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया और आपसी वाद विवाद गाड़ी गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच अतुल दुबे ने अपने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। गोली राम शंकर रस्तोगी को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दुबे परिवार के घर में मौजूद एक महिला दो लड़कियों और एक बुजुर्ग को अपने साथ थाने ले गई जबकि आरोपी अतुल दुबे अभी फरार है. घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि एक जमीन को लेकर दोनों परिवारों में काफी दिनों से विवाद चला रहा है मामला कोर्ट में लंबित है बावजूद इसके दुबे परिवार आज उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे जिसको लेकर उनके भाई और अतुल के बीच कहा सुनी हुई और अतुल दुबे ने उन्हें गोली मार दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वही इस मामले में मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा सड़क निर्माण के दौरान सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले के रहने वाले रस्तोगी और दुबे परिवार के बीच कुछ बात को लेकर वाद विवाद होने लगा इस बीच मामला बढ़ने पर अतुल दुबे के घर के सामने मौजूद राम शंकर पर अतुल दुबे ने फायर कर दिया घायल राम शंकर की अस्पताल ले जाते मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना जैसे है पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस को तहरी नहीं मिली है जैसे ही तहरीर मिलती है पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
सोशल मीडिया में दूध बेचने वाले की अनोखी बाइक-भैंस जुगाड़ वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:आज कल सोशल मीडिया पर एक दूध बेचने वाले का एक अनोखा जुगाड़ वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके साथ भैंस भी बाइक पर बैठी नजर आ रही है. बाइक के दोनों तरफ दूध के बड़े डिब्बे भी रखे हुए हैं...सड़क पर इस तरह भैंस को बाइक के साथ ले जाते शख्स को देखकर वीडियो बनाने वाला भी इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है...लोग इस अनोखे अंदाज को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे अब होगी डायरेक्ट सप्लाई! भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया0
0
Report
स्कूल में जहरीली नागिन निकल आई, अफरा-तफरी मच गई और वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:एक स्कूल में जहरीली नागिन निकल आई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षक ने सूझबूझ से जहरीली नागिन को स्कूल से बाहर निकाला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल में निकल आई नागिन मच गई अफरा-तफरी0
0
Report
पप्पू यादव की बाढ़ राहत यात्रा: पानी में फंसी कार, लोगों की मदद में जुटे नेता
Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज आरा के बरहरा विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें मदद किया। मदद के दौरान पानी में फंस गई पप्पू यादव की कार... मुख्य सड़क पर तीन फीट तक पानी है। अवगमन का एक मात्र साधन ट्रैक्टर है।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी रिंग बांध टूटने से अखिलाबाद में बाढ़, 10 हजार से अधिक प्रभावित
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में गंडक नदी ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। अखिलाबाद इलाके में देर रात गण्डक नदी का करीब 25 फीट रिंग बांध अचानक टूट गया। बांध टूटते ही तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी गांव की ओर फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। गण्डक के रौद्र रूप की गवाही दे रही हैं। देर रात रिंग बांध का बड़ा हिस्सा टूटने के बाद पानी इतनी तेजी से गांव की तरफ बढ़ा कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित जगहों की ओर जाने को मजबूर हैं। बाढ़ की मार सिर्फ घरों तक नहीं पहुंची है, बल्कि खेतों में लगी केले की तैयार फसल भी पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों का दावा है कि केले की फसल बर्बाद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिंग बांध में पिछले दो दिनों से लगातार रिसाव हो रहा था। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते रिसाव रोकने और बांध को मजबूत करने की कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद गंडक का जलस्तर बढ़ा और पानी के दबाव में देर रात बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद कई परिवार घरों में फंसे हुए हैं। ग्रामीण राहत और बचाव की तत्काल मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पानी को नियंत्रित नहीं किया गया और राहत अभियान शुरू नहीं हुआ, तो हालात और भयावह हो सकते हैं। फिलहाल अखिलाबाद में बाढ़ का पानी लगातार फैल रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचता है और प्रभावित लोगों तक राहत और बचाव की मदद कब पहुंचती है.0
0
Report
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में निशु आजाद के घर पर पत्थरबाजी, परिवार सुरक्षित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में निशु आजाद के घर पर रात करीब 11 बजे पथराव किए जाने का आरोप सामने आया है। निशु आजाद के मुताबिक कुछ लोगों ने अचानक उनके घर की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से परिवार के लोग घबरा गए। आरोप है कि पत्थर घर की बालकनी तक पहुंचे। घटना के बाद निशु आजाद ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। करीब 30 सेकंड के वायरल वीडियो में घर के अंदर पड़े पत्थर और शीशे पर पत्थर लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज से अपनी जान को खतरा होने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में अभी किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की गई है। वही इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वायरल वीडियो0
0
Report
झहानाबाद के पास बस दुर्घटना: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के नजदीक घोसी हाई स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई श्राद्ध कार्यक्रम की सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान विरुपुर गांव निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति रघु सिंह बताया गया है। हादसे के समय चालक विपरीत दिशा से आ रही बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक-यात्रियों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। रघु सिंह की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बस को जब्त कर पोस्टमॉर्टेम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार बस चालक की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई के लिए probe कर रही है.0
0
Report
Advertisement
