icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुंछ के लोरन में जंगली भालू रिहायशी इलाके में पहुंचा, वन विभाग ने पकड़ लिया

Chikri Ban, पुंछ के लोरन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली भालू रिहायशी इलाके में पहुंच गया। भालू की मौजूदगी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। सीमावर्ती जिला पुंछ के लोरन इलाके में एक जंगली भालू रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। भालू को आबादी के बीच देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने जंगली भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। भालू के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी वीडियो के बाद तीन गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन तेज

Jamui, Bihar:जमुई : टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास नाबालिग युवती से छेड़खानी और युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमुई शहर में प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया。 प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी में देरी को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी उठाई。 दरअसल, 19 सितंबर की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास दो युवक और एक युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ मारपीट और युवती के साथ छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 हालांकि, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा उसकी तत्काल गिरफ्तारी और मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया。 बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

नवादा में चलती बाइक से चेन चोरी, दंपति और बच्चे घायल

Nawada, Bihar:चलती बाइक से चेन छीनी, दंपती और बच्चा जख्मी,2 लाख के सोने की चेन झपटी, दंपति बाइक से गिरे, हेलमेट ने बचाई जान, घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल नवादा जिले के खराट मोड़ के पास बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला अपने पति और बच्चे के साथ नवादा आ रही थी। चेन छीनने के बाद महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए। घायल पति-पत्नी और बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गोपाल जी, उनकी पत्नी रजनी कुमारी और बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। रजनी कुमारी ने बताया कि वे राजगीर में एक मीटिंग से लौट रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने रजनी के गले पर हाथ मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन छीनते ही वे बाइक से सड़क पर गिर गए। रजनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन गिरने से उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने सोने की एक चेन और एक ढोलना लूटा, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

TRE 4.0 भर्ती: बिहार PSC ने 32,388 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया

Patna, Bihar:बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। TRE 4.0 के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षकों के पद शामिल हैं। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद हैं। इस तरह सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए सबसे पहले BPSC के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जो अब शुरू हो चुकी है..इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरने होंगे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन जमा करने के बाद उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। 150 प्रश्न, 150 अंक और ढाई घंटे का समय TRE 4.0 की लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ यानी MCQ आधारित होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। गलत उत्तर देने पर निर्धारित नियम के अनुसार एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। शिक्षण स्तर और विषय के अनुसार प्रश्नपत्र की संरचना अलग-अलग हो सकती है। भाषा और सामान्य अध्ययन के साथ संबंधित शिक्षक पद के विषय से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

मिलक थाना क्षेत्र में मुठभेड़, गौकशी आरोपी नदीम गिरफ्तार, हथियार बरामद

Rampur, Uttar Pradesh:मिलक में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी, तमंचा, कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद. एंकर:रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, पुलिस के मुताबिक नहर के रास्ते में एक टेंपो के अंदर दो संदिग्ध गौवंशीय पशु के वध की फिराक में थे, पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में नदीम नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घायल आरोपी नदीम को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके अलावा पुलिस ने कुल्हाड़ी, चापड़, चार छुरी, दो रेती, लकड़ी का गुटका और तीन प्लास्टिक के कट्टे समेत पशु काटने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से एक टेंपो भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र लतीफ निवासी भैसोडी, थाना मिलक के रूप में हुई है, पुलिस के मुताबिक नदीम थाना मिलक का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नदीम के खिलाफ पशु क्रूरता और गौकशी से जुड़े मामलों के अलावा लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, उसके खिलाफ मिलक के साथ-साथ बिजनौर और बहराइच जनपदों में भी मामले दर्ज बताए गए हैं, पुलिस ने इस मामले में थाना मिलक पर बीएनएस की धाराओं 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, मुकदमें में गिरफ्तार आरोपी नदीम के साथ उसके फरार साथी को भी नामजद किया गया है.
0
0
Report

वाराणसी के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक और CCTV से छानबीन शुरू

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत。 • उड़ीसा की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा अनामिका की मौत से मचा हड़कंप。 • चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी मृतका • घटना की सूचना मिलते ही देर रात मौके पर पहुंचे ACP रोहनिया और लोहता पुलिस。 • फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने हॉस्टल पहुंचकर जुटाए अहम साक्ष्य。 • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा。 • लोहता पुलिस ने हॉस्टल का CCTV DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू की。 • मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी • पिछले 3 सालों से हॉस्टल में अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी छात्रा。 • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी मौत की असली वजह。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top