उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में संगवारी योजना का किया शुभारंभ
Mungeli, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम डोंगरिया में वृक्षारोपण किया और लोरमी के मानस मंच में चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोगरा, पंडरिया और लोरमी—में "संगवारी योजना" का शुभारंभ किया। साव ने बताया कि इस योजना के तहत 27 प्रकार के दस्तावेज बनाकर लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे। यह सुविधा 14 नगर निगम और 44 नगर पालिकाओं में उपलब्ध होगी जिससे लोगों को लाभ मिलेगा और उनकी परेशानियों का समाधान होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
