icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495334
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow1 Aug 2024, 05:42 am

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आवेदन

Mungeli, Chhattisgarh:

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने वरिष्ठ प्रभावित शिक्षकों की मांगों को लेकर DM को CM के नाम आवेदन सौंपा। संघ ने सहायक शिक्षकों की वरिष्ठ सूची 01/04/24 की स्थिति में शीघ्र जारी करने, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों को जल्द भरने, एकल शिक्षिकीय स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने व जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक आयोजित करने की मांग की। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन पूर्व स्थानांतरित व्याख्याताओं-सहायक शिक्षकों की निर्धारण को सामान्य विभाग के नियम 1998 के तहत करने की मांग की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौशांबी में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात अंजाम दी

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को रास्ते में रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 20 हजार रुपये नकद, लगभग एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण थे। एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया है। कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। मूरतगंज निवासी सर्राफा व्यापारी सुरेश चंद्र सोनी प्रतापगढ़ में अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह बैग में सोने-चांदी के आभूषण लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ टोल प्लाजा पार करने के बाद जैसे ही व्यापारी कोखराज थाना क्षेत्र में पहुंचे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने व्यापारी से बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, लगभग एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण थे। खास बात यह है कि वारदात के वक्त व्यापारी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। घटना के बाद व्यापारी किसी तरह कोखराज थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसपी समेत थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report

दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध के लिये BNSS 163 लागू, सुरक्षा कड़ी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए सुरक्षा इंतज़ामों पर नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा; नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है और विरोध प्रदर्शन, मार्च या ऐसी ही दूसरी गतिविधियों की इजाज़त नहीं है। एहतियाती इंतज़ाम किए गए हैं और सभी से अपील है कि वे कानून का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। धारा 163 लागू होने की वजह से लोगों को सलाह दी जाती है कि वे विरोध प्रदर्शन के लिए इस इलाके में न आएं। सड़कों और मेट्रो सेवाओं के बारे में ज़रूरी सर्कुलर, नोटिफिकेशन और लोगों को जागरूक करने वाले मैसेज जारी किए जा रहे हैं。
0
0
Report

नागऔद में पुश्तैनी मकान विवाद: ग्राइंडर से हमला, एक व्यक्ति घायल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के नागौद कस्बे में पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने गुरुवार शाम हिंसक रूप ले लिया। पत्नी और दो बेटों पर 55 वर्षीय मुन्ना सोनी पर ग्राइंडर मशीन से हमला करने का आरोप है। हमले में मुन्ना का एक हाथ लगभग आधा कट गया। घटना का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें घायल मुन्ना लहूलुहान हालत में नजर आ रहा है। घायल मुन्ना सोनी पुत्र सियाराम सोनी, पुरानी कोतवाली के पास नागौद में रहता है। वह करीब दो दशक से पत्नी चंद्रलता अवधिया, बेटी और दो बेटों से अलग रह रहा है। पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम मुन्ना के बाहर जाने के दौरान पत्नी चंद्रलता अपने दो बेटों के साथ मकान पर पहुंची। आरोप है कि उन्होंने ग्राइंडर मशीन से मकान का ताला काटने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर मुन्ना मौके पर पहुंचा और विरोध करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ग्राइंडर से किए गए हमले में मुन्ना का हाथ गंभीर रूप से कट गया। घटना के दौरान आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर मुन्ना के भाई ने बीच-बचाव किया। वायरल वीडियो में पत्नी और दोनों बेटे घायल मुन्ना को अस्पताल ले जाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मुन्ना उनके साथ जाने से इनकार कर रहा है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग मुन्ना को सिविल अस्पताल नागौद लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सतना रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि करीब एक माह पहले भी मुन्ना का पत्नी और बेटों से विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस अब पुराने विवाद और गुरुवार की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में बीमारी से परेशान शेखर पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ ब्रेकिंग खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम सर्रागोंदी में बीमारी से परेशान 45 वर्षीय शेखर पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेखर, पिता तुलसी पटेल, गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ पर उनका शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शेखर ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से परेशान होने की बात लिखी और अपने जाने के बाद परिवार के खुश रहने की इच्छा जताई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
0
0
Report

सराइकेला के कपाली में 4.71 करोड़ के 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास; जलजमाव में राहत

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के कपाली में विकास को मिली रफ्तार: 4.71 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास, 1800 मीटर आरसीसी ड्रेन से दूर होगी जलजमाव की समस्या सराइकेला के चांडिल अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रस्तावित करीब 4 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कपाली नगर परिषद परिसर के साथ-साथ वार्ड संख्या 14 और वार्ड संख्या 8 में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में योजनाओं की आधारशिला रखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम में इचागढ़ विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, नगर परिषद के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 1800 मीटर आरसीसी ड्रेन से कई वार्डों को राहत की उम्मीद शिलान्यास की गई योजनाओं में गौस नगर से सोनपद नाला तक करीब 1800 मीटर लंबे आरसीसी ड्रेन का निर्माण प्रमुख है। यह नाला वार्ड संख्या 8 और 4 के क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण से वार्ड संख्या 4, 5, 7, 8 और 15 समेत आसपास के इलाकों में बरसात के मौसम में होने वाले जलजमाव की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि जंगल क्षेत्र से बारिश के दौरान आने वाले पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से इसी ड्रेन के जरिए सोनपद नाला तक की जाएगी। इससे बारिश के समय कई इलाकों में जमा होने वाले पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है। विधायक ने कहा- योजनाओं से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि विकास योजनाओं का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिन समस्याओं का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है, योजनाओं के धरातल पर उतरने से उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वहीं नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। शिलान्यास के बाद लिया स्वच्छता का संकल्प कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद के पदाधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद नगर परिषद परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की गई। बाईट.... सबिता महतो, विधायक। बाईट.... परवेज आलम, नगर परिषद अध्यक्ष, कपाली.
0
0
Report
Advertisement

नारनौल के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

Noida, Uttar Pradesh:नारनौल में वीरवार शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री व उनका बेटा विकास गाड़ी में सवार थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, वे गाड़ी से उतर गए। जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। नारनौल में पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा वीरवार शाम को करीब सात बजे अपनी डिजायर गाड़ी में सवार होकर शिव कॉलोनी स्थित अपने मकान से सेक्टर एक में किसी से मिलने के लिए गए थे। सेक्टर एक की घटना मंत्री ने बताया कि इस दौरान जब वे सेक्टर एक में घनी आबादी के बीच थे तो इंजन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इस पर वे गाड़ी से उतर गए। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तो इंजन में से आग की तेज लपटें उठने लगी। जिस पर वे गाड़ी से एकदम से दूर चले गए। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल को फोन कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौटाला सरकार में बने मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा का हरियाणा की राजनीति के इतिहास में नारनौल विधानसभा क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नारनौल से विधायक रहे कैलाश चंद्र शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। उन्हें राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संसद के Journal of Parliamentary Information में 29 जुलाई 1999 को चौटाला मंत्रिमंडल के विस्तार और मंत्रियों को दिए गए विभागों का उल्लेख है, जिसमें कैलाश चंद्र शर्मा के पास राजस्व एवं पुनर्वास विभाग दर्ज है। 1999 में बदला था हरियाणा का सत्ता समीकरण उस समय हरियाणा में बंसीलाल के नेतृत्व वाली सरकार थी। बंसीलाल 11 मई 1996 से 24 जुलाई 1999 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 24 जुलाई 1999 को ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री पद संभाला। 29 जुलाई 1999 को चौटाला ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसी विस्तार में कैलाश चंद्र शर्मा को राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके अलावा मंत्रिमंडल में वित्त, कृषि, परिवहन, उद्योग, सहकारिता सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारियां भी बांटी गई थीं। उस समय चर्चा थी कि चौटाला सरकार बनाने में कैलाशचंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नारनौल से विधायक रहे 1996 के विधानसभा चुनाव में भी नारनौल सीट पर कैलाश चंद्र शर्मा का नाम प्रमुख उम्मीदवारों में रहा। चुनावी रिकॉर्ड में उस चुनाव में निर्दलीय कैलाश चंद्र शर्मा के विजयी होने का उल्लेख है। इस तरह 1999 का दौर कैलाश चंद्र शर्मा के राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण रहा, जब नारनौल का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता को चौटाला सरकार में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
0
0
Report

रanchi ke Itki railway station par bachhon se burhg tak swachhta abhiyan

Ranchi, Jharkhand:रांची के इटकी रेलवे स्टेशन में चला स्वच्छता अभियान नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्गों ने भी उठाया झाड़ू झारखंड राज्य पेंशनर समाज की तरफ से चलाया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग और नौजवानों ने भी लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा आज के मौके पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री प्लेटफार्म में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की 100 से ज्यादा पोस्टर के जरिए दिखाई गई जीवनी जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवनी पढ़कर लोग ले रहे हैं प्रेरणा प्लेटफार्म की साफ सफाई कर लोगों ने दिया स्वच्छता का संदेश
0
0
Report

ग्रेटर अलीगढ़ योजना: दीवाली तक रजिस्ट्रेशन, लगभग 3000 घर

Aligarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ग्रेटर अलीगढ़ को जल्द रफ्तार मिलने जा रही है, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण करीब 830 एकड़ में विकसित हो रहे इस नए शहर में पहले चरण में 500 से 700 प्लॉट लॉटरी के जरिए आवंटित किए जाने की तैयारी में जुटा है, एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया आवासीय प्लॉट 72 से 450 वर्गमीटर तक के होंगे और प्रस्तावित कीमत करीब 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है, करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से योजना विकसित हो रही है, दीपावली तक रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद है, अगले पांच से छह महीने में करीब तीन हजार घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, थाना लोधा क्षेत्र में ग्रेटर अलीगढ़ योजना बनाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बारां में डोर-टू-डोर कचरा संग्रह फिर से शुरू, समझौते के बाद

Baran, Rajasthan:बारां में फिर शुरू हुई डोर-टू-डोर कचरा संग्रह व्यवस्था बारां शहर में घर-घर से कचरा संग्रह की व्यवस्था आज से फिर सुचारू हो गई है। एक दिन पहले ठेका कर्मचारियों द्वारा बहिष्कार कर देने से शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर के प्रयासों से आज सुबह से ही कचरा संग्रह की गाड़ियां फिर से चलना शुरू हो गईं हैं। पूर्व सभापति कमल राठौर ने कर्मचारियों से वार्ता कर कचरा संग्रह व्यवस्था को सुचारૂ कराया। सभापति के हस्तक्षेप के बाद आज सुबह से ही नगरपरिषद की गाड़ियां घर-घर पहुंचकर कचरा लेने लगीं, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

लाडपुरा पंचायत में नईमुद्दीन गुड्डू चौथी बार प्रधान; न्याय और लोकतंत्र की जीत

Kota, Rajasthan:लाडपुरा पंचायत समिति में नईमुद्दीन गुड्डू ने चौथी बार संभाला प्रधान पद बोले—न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं कोटा, 1 अक्टूबर। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को चौथी बार प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद गुड्डू ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। गुड्डू ने कहा, “न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।” उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में अपना जनादेश दिया है और आगामी पंचायत चुनाव में भी जनता अपना फैसला सुनाएगी। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशु गंभीर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुईजुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लाडपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पार्षद गणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। *बार-बार निलंबन को लेकर उठे सवाल* नईमुद्दीन गुड्डू के अनुसार, पिछले करीब डेढ़ वर्ष में उन्हें कई बार निलंबित किया गया और न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद पदभार ग्रहण करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर उन्होंने राज्य सरकार और पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रार्थी के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को उन्हें नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा गया था, लेकिन उसी दिन करीब 29 सेकंड बाद निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद 20 मार्च 2025 को न्यायालय से स्थगन आदेश मिला। आगे की न्यायिक कार्यवाही में भी सरकार की चुनौती खारिज होने के बावजूद उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। गुड्डू के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को न्यायालय के निर्देश पर उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद पुराने मामले को आधार बनाकर दोबारा निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके खिलाफ उन्होंने फिर न्यायालय की शरण ली। 17 फरवरी 2026 को न्यायालय ने निलंबन आदेशों पर रोक लगाते हुए पदभार सौंपने के निर्देश दिए। प्रार्थी का आरोप है कि 19 फरवरी को न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के बावजूद तत्काल पदभार नहीं दिया गया। *निर्वाचित सदस्यों की भूमिका पर भी सवाल* प्रार्थी की ओर से यह भी सवाल उठाया गया है कि पंचायत समिति के 15 निर्वाचित सदस्यों को दरकिनार कर तीन सदस्यों में से एक को प्रधान का कार्यभार सौंपा गया। उनका कहना है कि यदि कार्यभार सौंपना आवश्यक था तो बहुमत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई। प्रार्थी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में अब तक चार न्यायिक आदेश और करीब 48 न्यायिक तारीखें सामने आ चुकी हैं। उनका सवाल है कि यदि न्यायालय से बार-बार राहत मिल रही थी, तो प्रशासनिक स्तर पर आदेशों की पालना में देरी क्यों हुई। लाडपुरा का यह प्रकरण अब केवल प्रधान पद से जुड़े विवाद तक सीमित नहीं रहने का दावा किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इससे निर्वाचित पंचायत संस्थाओं के अधिकार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और न्यायालय के आदेशों की पालना से जुड़े व्यापक सवाल भी सामने आते हैं। गुड्डू ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। वहीं, सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर and स्पष्ट हो सकती है।
0
0
Report

83 वर्ष में भी सेवा का संकल्प, गोविंद राम मित्तल को वृद्धजनों का सम्मान

Kota, Rajasthan:वृद्धजनों की सेवा को बनाया जीवन का संकल्प, गोविंद राम मित्तल सम्मानित 83 वर्ष की उम्र में भी सेवा का सिलसिला जारी, वृद्धाश्रम से लेकर निशुल्क डायलिसिस और देह संस्कार तक की सेवाएं कोटा, 1 अक्टूबर। 83 वर्षीय गोविंद राम मित्तल ने वृद्धजनों की सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान के लिए कोटा से चयनित मित्तल को वरिष्ठजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वरिष्ठजनों से संवाद किया। कोटा में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया की उपस्थिति में सम्मान समारोह हुआ। वानप्रस्थ सेवा ट्रस्ट से जुड़े मित्तल ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा संचालित अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लखावा में वृद्धाश्रम संचालित है, जहां चार धाम की यात्रा में असमर्थ वृद्धजनों के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा शहर में निशुल्क देह संस्कार प्लांट भी संचालित किया जा रहा है। मित्तल ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी वृद्धजनों का सम्मान है, जिनकी सेवा को मैंने जीवन का संकल्प बनाया है.” कार्यक्रम में मनोज कुमार जैन सहित रजत सेवा संस्थान, वृद्धजन कल्याण समिति और गंगा विजन संस्थान के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

मंदिर से माता की नथिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow4m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:हिनौता के काली माता का नथिया चोरी ग्रामीण उग्र चहानिया स्थानीय क्षेत्र के बलुआ थाना अंतर्गत हिनौता गांव के काली मंदिर से माता काली के प्रतिमा से चोरों ने बीती रात नथिया चोरी कर ली रात में ही आसपास में सोए लोग जाग गए और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची 112 पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई कुछ ही देर बाद बलुआ थाने की पुलिस भी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया 7000 के ऊपर की सोने की नथिया थी जिसको चोरों ने चोरी कर लिया है इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है यदि शीघ्र इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे मंदिर के पूजारी संकट यादव ने बताया लगभग 12:30 बजे चोर आए थे जैसे ही मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ा बगल में सोया व्यक्ति जग गया और हमें फोन से सूचना दी। मैं भी मौके पर पहुंचा मैंने देखा की मोटरसाइकिल से चोर आए थे मंदिर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ा कर चोरी किये और मोटरसाइकिल से हम लोगों के सामने भाग गए ।रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी मगर कोई निर्णय नहीं मिला।हम लोग चाहते हैं कि शीघ्र चोरी का खुलासा हो एवं चोर पकड़े जाएं एवं माता की नथिया बरामद हो नहीं तो हम लोग बड़े आंदोलन के लिए बातें होंगे
0
0
Report

वैशाली में तीन गोलियां, युवक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों का हौसला एक बार फिर बुलंद नजर आया है। सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में एक युवक को बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी। युवक को एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में घायल युवक को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।हाजीपुर सदर अस्पताल की हैं... जहां गोली लगने के बाद घायल पीयूष को इलाज के लिए लाया गया। जानकारी के मुताबिक पीयूष भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने बुलाया। आरोप है कि बुलाने के बाद अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। डॉक्टरों ने घायल पीयूष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है।फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और गोली चलाने वालों की पहचान में जुटी है। तीन गोलियां चलने की इस वारदात ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top