icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुलाम हसन मीर ने भारत-पाकिस्तान संवाद का समर्थन, जम्मू-कश्मीर में राजनीति पर हमला

Srinagar, Uttarakhand:Apni Party Senior Vice President Ghulam Hassan Mir on Friday strongly defended the possibility of dialogue between India and Pakistan, criticizing political parties that oppose any engagement between the two neighbouring countries. Mir said that dialogue is the only practical way to resolve issues and maintain peace, asserting that those who reject talks are ignoring the interests of the people. He maintained that communication between nations is a sign of political maturity and should not be viewed through a partisan lens. Launching a sharp attack on the National Conference, Mir also criticized the party's protest at Jantar Mantar, describing it as a politically motivated exercise aimed at gaining public attention rather than addressing the real concerns of the people of Jammu and Kashmir. He alleged that the National Conference has repeatedly failed to protect the interests of the people and is now resorting to symbolic protests instead of offering meaningful solutions. Mir urged political parties to focus on public welfare, development, and lasting peace rather than engaging in what he termed "political theatrics." Reiterating Apni Party's commitment to peace, stability, and democratic engagement, Mir said the people of Jammu and Kashmir deserve responsible leadership that prioritizes dialogue, development, and dignity over confrontation and political posturing.
0
0
Report
Advertisement

तारानगर थाना के पास 5-6 युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Churu, Rajasthan:चूरू जिले तारानगर में पुलिस थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर नगर पालिका के आगे 5-6 युवकों के बीच सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में लग रहा है किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते लात-घूंसे की मारपीट में बदल गया. युवक खुलेआम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले में गौर करने वाली बात यह है कि घटना तारानगर पुलिस थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यदि पुलिस थाने के पास ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है. लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं. हालांकि उक्त वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.
0
0
Report

नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई: 160 लीटर अवैध शराब जब्त, लहान नष्ट

Saiki, Bihar:स्लग/नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई एंकर/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनीकला स्थित साबरिया डेरा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की तथा मौके पर रखी 26 बोरी महुआ लहान को नष्ट किया。 पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मानसून से पहले फरीदाबाद की नालियां कचरे से भरी, जलभराव की आशंका बढ़ी

Faridabad, Haryana:हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसून से पहले फरीदाबाद प्रशासन ने जलभराव रोकने और बारिश के पानी की निकासी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे. अब सवाल यह है कि उन दावों की जमीनी हकीकत क्या है? बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड का जायजा लिया, जहां सड़क के दोनों ओर बनी नालियां कचरे से अटी पड़ी मिलीं. नालों की सफाई न होने से बारिश के दौरान जलभराव की आशंका साफ नजर आ रही है. अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो थोड़ी सी बारिश में ही यह सड़क पानी में डूब सकती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में हर साल होने वाली जलभराव की समस्या को देखते हुए इस बार सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं. उनका दावा है कि बारिश के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. अब देखना होगा कि मानसून के दौरान
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने पीएम संदेश पर जोर: जलवायु, स्वच्छता और देशभक्ति पर फोकस

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की देश के प्रधानमंत्री जी ने जो संदेश दिया है, भारत के लोगों के लिए, यह संदेश भारत के समृद्धि का, भारत के उन्नति का, भारत के आत्मविश्वास का यह संदेश है। और मनुष्य अगर अपने जीवन को स्वस्थ रख के जीना चाहता है, तो जो उन्होंने संदेश दिया है, उसका हम सब को अनुपालन करना चाहिए। आज देख रहे हैं कि मौसम का मिज़ाज कितना खराब है। अभी वर्षा होनी चाहिए, तो गर्मी जैसा माहौल है। तो मौसम के मिज़ाज को ठीक करने के लिए आज हमें पौधे भी लगाने चाहिए, जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में पहल भी करना चाहिए, और स्वच्छता को भी जीवन में अपनाना चाहिए ताकि हमारा जीवन बहुत अमूल्य है, बहुत मूल्यवान है। इस मूल्यवान जीवन को बेहतर तरीके से निर्वहन के लिए प्रधानमंत्री जी के संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार भरत तिवारी एनकाउंटर इमेज डीएसपी पर आरोप लगा था उनको मद्द निषेध विभाग मैं पोस्टिंग पर एक तरफ मंत्री मदन सहनी ने सवाल उठाया था बीजेपी के विधायकों ने भी सवाल उठाया था मंत्री श्रवण कुमार ने कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है। अब कानून के हिसाब से जब कोई व्यक्ति जब दोषी हो जाएगा, तब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार कर रही है, सम्राट चौधरी जी की सरकार। अभी तो कौन दोषी कौन निर्दोष है उस पर जांच चल रही है। न्यायालय का जांच चल रहा है। हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ती से जांच हो रहा है। तो थोड़ा तो धैर्य रखना चाहिए चाहे नेता हों, चाहे कार्यकर्ता हों, चाहे कोई भी हो। थोड़ा धैर्य रखेंगे तो जो लोग इस कृत्य में शामिल हैं, और शामिल हुए हैं, जिनकी वजह से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, और जांच में जब फला-फल आएगा तो उसके हिसाब से कोई बचने वाला नहीं है। हर हालत में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार विपक्ष के नेताओं के द्वारा यह कहे जाने पर की सतीश कुमार को पीएम बनना चाहिए या उप प्रधानमंत्री बनना चाहिए पर मंत्री ने कहा अब यह बात की जानकारी मुझे नहीं है। हमारे नेता नीतीश कुमार जी की कोई अपनी चाहत नहीं है। और अपनी जिंदगी में किसी पद के लिए उन्होंने आवेदन नहीं दिया। बिहार की जनता का खिदमत उनके जेहन में है। बिहार की जनता सलामत रहे, इसके लिए हमेशा वो सोचते हैं, काम भी करते हैं। श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार राम मंदिर के मामले में मंत्री ने कहा अब तो ये प्रधानमंत्री जी को निर्णय लेना है। अब प्रधानमंत्री जी को मेरे जैसा छोटा आदमी क्या सुझाव दे सकता है? प्रधानमंत्री कभी किस तरह के मामले पर बहुत गंभीर हैं और गंभीरता से निर्णय लेते हैं और गंभीरता से कार्रवाई भी करते हैं। श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार कांग्रेस और एनसीपी के विलय को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा ये सब तो चलता रहता है खेल। लेकिन खेल जब बिगड़ गया है, ट्रेन पटरी से उतर गई है, अब पटरी पर चढ़ने वाली नहीं है। एक समय था अगर समय रहते सचेत ये लोग रहते, तो आज ये दुर्गति इनको भोगना नहीं पड़ता।
0
0
Report

300 इंग्लिश मीडियम स्कूल अब हिंदी माध्यम होंगे, विभाग ने रिपोर्ट मांगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षा विभाग से बड़ी खबर 300 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल फिर बनेंगे हिंदी माध्यम。 शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ से 7 कार्य दिवस में रिपोर्ट मांगी。 कम नामांकन, स्थानीय जरूरत और औचित्य के आधार पर होगा फैसला。 कक्षावार नामांकन और आसपास के स्कूलों की स्थिति पर मांगी गई रिपोर्ट । विभाग का तर्क—हिंदी माध्यम से बढ़ सकता है प्रवेश, संसाधनों का होगा बेहतर उपयोग。 शिक्षकों के तबादलों और स्टाफ पुनर्संरचना पर भी पड़ सकता है असर。 जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यार्थियों के हित में होगा अंतिम निर्णय。 नए शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू की।
0
0
Report
Advertisement

मानसून दस्तक: सारंगढ़ में तेज बारिश से जलभराव और लोगों को परेशानियाँ

Saiki, Bihar:स्लग/मानसून की दस्तक एंकर/ सारंगढ़ जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। गुरुवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं बोरवेल और नलों में पानी की कमी से भी निजात मिली है। दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर खुशी तो है, लेकिन लगातार और तेज बारिश ने उनकी चिंता भी बढ़ा दी है। समय पर बारिश से खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बना है, हालांकि अत्यधिक वर्षा खेतों में जलभराव और फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।
0
0
Report

जोधपुर एयरपोर्ट व पचपदरा रिफाइनरी से पश्चिमी राजस्थान का विकास तेज: राज्यपाल

Jodhpur, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेता प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व महापौर राजेंद्र गहलोत सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट से राज्यपाल कटारिया नाकोड़ा के लिए रवाना हुए, जहाँ वे भाजपा नेता गणपत बांठिया के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जोधपुर के नए एयरपोर्ट का लोगों को वर्षों से इंतजार था और अब इसका साकार होना पूरे पश्चिमी राजस्थान के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नया एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास का नया द्वार है कटारिया ने कहा कि जोधपुर का नया एयरपोर्ट और पचपदरा रिफाइनरी एक-दूसरे के पूरक साबित होंगे। रिफाइनरी के संचालन से बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं एयरपोर्ट निवेश, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के कारण आने वाले समय में अनेक नई इंडस्ट्रियां स्थापित होंगी, जिससे पूरे मारवाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास में जोधपुर की भूमिका लगातार बढ़ रही है। कभी सूखा और पिछड़ा माने जाने वाला मारवाड़ आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र तक पानी पहुंचना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, जिससे विकास की सबसे बड़ी बाधा दूर हुई। अब रिफाइनरी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने इस क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा और नई गति प्रदान की है राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित किए गए सड़क नेटवर्क ने भी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां रणनीतिक दृष्टि से भी लगातार निवेश हुआ है और कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। इन सभी प्रयासों का सीधा लाभ अब आम जनता को मिलने लगा है कटारिया ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर विकास के प्रमुख केंद्र बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि एक समय जिस बाड़मेर को पिछड़ा इलाका माना जाता था, आज वही राजस्थान के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट और पचपदरा रिफाइनरी जैसी परियोजनाएं पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगी तथा आने वाले समय में यह क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक, आर्थिक और विकास केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विकास यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर लेकर आएगी
0
0
Report
Advertisement

तेज़ रफ्तार कार ने चारपाई पर बैठी मां-बेटे को कुचला, मां की मौत

Seekri Chak No. 1, Rajasthan:तेज रफ्तार कार का कहर: चारपाई पर बैठी मां की मौत, सो रहा बेटा गंभीर रूप से घायल , सीसीटीवी आया सामने अलवर/सीकरी। नगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चारपाई पर बैठे मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 30 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जयपुर में इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है । जानकारी के अनुसार गाड़िया लोहार परिवार के राजेश अपनी मां के साथ सड़क किनारे चारपाई पर मौजूद थे। मां चारपाई पर बैठी थीं, जबकि बेटा वहीं सो रहा था। इसी दौरान नगर रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित वैगनआर कार सीधे चारपाई पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी , वही गम्भीर घायल युवक को अलवर सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है । हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया और उसे पलटने का प्रयास किया। इस दौरान ड्राइवर को पकड़कर उसके साथ हाथापाई भी की गई। सूचना मिलने पर सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायल राजेश को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर और फिर जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
0
0
Report

गिरिडीह में बीएलओ के साथ मारपीट, एसआईआर 2026 प्रक्रिया शुरू

Giridih, Jharkhand:एसआईआर 2026 की प्रक्रिया शुरू होते ही गिरिडीह में बीएलओ से मारपीट का मामला सामने आया है. शुक्रवार को कई महिला बीएलओ नगर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई. बीएलओ रूबी प्रवीण ने आवेदन में आरोप लगाया कि गुरुवार को वे व्हिटटी बाजार के कुंजड़ा मुहल्ला में एसआईआर प्रक्रिया के लिए गई थीं. मस्जिद गली में मोहम्मद फैयाज और उसके बेटे ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. समझाने पर बाप-बेटे ने मोबाइल छीन लिया और वृद्ध बीएलओ रूबी प्रवीण के साथ मारपीट की. किसी तरह जान बचाकर भागीं और सहकर्मी बीएलओ को सूचना दी. शुक्रवार को नगर थाना में बाप-बेटे के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की गुहार लगाई.
0
0
Report

कोटा मकबरा थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद पर चाकू हमला, घायल युवक

Kota, Rajasthan:कोटा मकबरा थाना क्षेत्र में पाटनपोल क्षेत्र में भट्टी जी घाट के पास चाकूबाजी हुई। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पाटनपोल निवासी शाकिर का उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से पैसों की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शाकिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top