icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495334
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow15 Aug 2024, 06:22 pm

मुंगेली जिला के स्थानीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मनाया गया 78वें स्वतन्त्रता दिवस

Mungeli, Chhattisgarh:

15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली MLA पुन्नूलाल मोहले ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर CM विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह के अंत में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए और सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र के रामगढ़ बाजार में आर्यन गुप्ता हत्याकांड को लेकर फिर उबाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रामगढ़ बाजार में मासूम आर्यन गुप्ता हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विवाद भड़क उठा है। मृतक आर्यन की मां पर सरेआम हमला किए जाने का आरोप है। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मासूम आर्यन गुप्ता की मां पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि हत्यारोपी के परिजनों की ओर से महिला पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया और बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मार्च में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर इसी मामले को लेकर विवाद सामने आया है। हमले की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की पड़ताल की जा रही है। मासूम आर्यन हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सामने आए इस विवाद ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

रीवा अस्पताल में इलाज की लापरवाही पर आरोप, वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर इलाज व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे के बाद 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि महिला के शरीर से कीड़े निकल रहे थे, जिसका वीडियो जब वे बना रहे थे, उसी दौरान अस्पताल के गार्ड और डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि उनके एक रिश्तेदार का गला दबाया गया और उन्हें धमकी भी दी गई। परिजनों का कहना है कि इलाज में कथित लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। अब परिजन दोषी डॉक्टरों और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का हवाला दिया है। मामले में सामने आए वीडियो और परिजनों के आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

नवादा में मांझी समाज के शोषण के खिलाफ आक्रोश मार्च और धरना

Nawada, Bihar:मांझी समाज के शोषण के खिलाफ नवादा में आक्रोश मार्च एससी-एसटी थाना पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, नगर थाना के पास दिया धरना नवादा। जिले में मांझी समाज के लोगों पर कथित शोषण और अत्याचार के विरोध में सोमवार को आक्रोश मार्च और एक दिवसीय धरना दिया गया। जागृति मंच के नेतृत्व में लोगों ने नवादा की सड़कों पर मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद नगर थाना के समीप धरना देकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। जागृति मंच के संचालक कपिल देव मांझी ने आरोप लगाया कि दलित समाज के लोगों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं के मामलों में भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवारों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी थाना पहुंचने पर पीड़ितों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम मेंAshok मांझी सहित कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

पुनपुन बाढ़ से तीन प्रखंड डूबे, सांसद पप्पू यादव ने राहत राशि वितरित की

Makhdun pur Kabir, Bihar:पुनपुन के उफान से तीन प्रखंडों में बाढ़, अब घटने लगा पानी; सांसद पप्पू यादव ने बांटी सहायता राशि अरवल जिले में पिछले दस दिनों से पुनपुन नदी के उफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, कुर्था और करपी प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। सैकड़ों गांवों में पानी फैलने से सड़कें और संपर्क मार्ग डूब गए। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर थाना परिसर भी बाढ़ के पानी से घिर गया। हालांकि देर रात से पुनपुन नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू होने के बाद ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है。 इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित शादीपुर गांव पहुंचे। गांव में करीब एक सप्ताह से पानी जमा था। सांसद ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद लोगों के बीच आर्थिक सहायता राशि बांटी। बाढ़ में डूबने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया。 सांसद ने इसके बाद कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि वितरित की। पानी कम होने से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बाढ़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान समेत कई फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं。 सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई वर्षों से बाढ़ से बचाव के लिए काम किए जाने की बातें हो रही हैं, लेकिन हर साल लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

गुवाहाटी में छह महीने बाद पति ने पत्नी की हत्या, शव फ्रिज में मिला

Guwahati, Assam:असम के गुवाहाटी से एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद से ही आरोपी रामानुजन गोस्वामी फरार था, जिसे आज सुबह अरेस्ट कर लिया गया है。 मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, पड़ोसियों को फ्लैट से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, जब फ्लैट का ताला तोड़ा, तो कमरे में 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला。 कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिला। रिया के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। शव को कुत्तों को खिलाने की थी योजना पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद रामानुजन ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने रिया के शव को काटकर मांस कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी। लेकिन, खाना खाने के बाद घर से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज है रामानुजन गोस्वामी का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस रामानुजन से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है。 6 महीने पहले ही हुई थी शादी रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए से रह रहे थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता था।
0
0
Report

वाराणसी: कबीर नगर की जर्जर इमारतों में 100 से अधिक छात्र जोखिम में

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में दिल्ली हादसे के बाद पॉश इलाके दुर्गाकुंड और कबीर नगर में ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिखी हकीकत。 • जर्जर इमारत में PG व मेस, कबीर नगर स्थित 4 मंजिला जर्जर भवन में संचालित हो रहा मेस व PG。 • दुर्गाकुंड क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों में नहीं मिले अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम。 • पड़ताल में इमारतों के पास नहीं दिखी कोई वैध फायर सेफ्टी NOC。 • जर्जर बालकनी और लकड़ी के कमजोर स्लैब के सहारे चल रही मेस。 • कबीर नगर की संकरी गलियों में बनीं बहुमंजिला जर्जर इमारतें。 • एक-एक जर्जर भवन में रह रहे 100 से ज्यादा छात्र और परिवार。 • जान जोखिम में डालकर सस्ते कमरों में रहने को मजबूर प्रतियोगी छात्र。 • जर्जर भवनों की बदहाल स्थिति पर छात्रों और रहवासियों ने जताई कड़ी आपत्ति。 • क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की。
0
0
Report

सोनभद्र पुलिस की दो दिवसीय स्पेशल ऑपरेशन में 95 आरोपियों की गिरफ्तारी; 90 वारंट जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में वारंटी और वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 90 वारंटी और 5 वांछित आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोनभद्र पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 90 ऐसे आरोपी हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे, जबकि 5 आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे। थाना वार कार्रवाई की बात करें तो रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सबसे अधिक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद चोपन से 10, करमा और अनपरा से 8-8, पिपरी से 7 और दुद्धी से 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं घोरावल, शाहगंज और कोन से 5-5, ओबरा, विण्ढमगंज और बीजपुर से 4-4, जुगैल, म्योरपुर और शक्तिनगर से 3-3, रायपुर से 2 तथा पन्नूगंज और महिला थाना रॉबर्ट्सगंज से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में BJP की 2027 जीत के लिए बड़ा संदेश, महेंद्र भट्ट की बैठक

Haldwani, Uttarakhand:2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं को बड़ा संदेश देने की तैयारी में जुट गई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन के दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं, वह पार्टी के नहीं पदाधिकारी के साथ प्रदेश कार्य समिति की बैठक करेंगे साथी पूरे प्रदेश के लिए राजनीतिक मुद्दों और 2027 की जीत को लेकर मंत्र भी देंगे, उनके आगमन से ठीक पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगवाई में कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना/पाठ भी किया गया, नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे में शुद्धिकरण की राजनीति का पलटवार, राजनीतिक मुद्दों को धार और हल्द्वानी में शुद्धिकरण जैसी मामले में बवाल को लेकर भी मंथन होगा, नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड प्रदेश की पहली कार्य समिति की बैठक में शामिल होने हल्द्वानी आ रहे हैं...
0
0
Report

सिरसा में स्वाइन फ्लू: चार मरीज, एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़क़म्प मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी चार मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू वार्ड बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का प्रबंध किया है। साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं और आवश्यक होने पर उन्हें तुरंत भर्ती किया जाए। विभाग ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुझाव दिए हैं कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के टेस्ट जल्द करवाए जाएं ताकि पहचान समय रहते हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज, मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलना आदि। लोगों को खांसी-जुकाम-बुखार या सांस संबंधी परेशानी के लक्षण नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के चार मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों पर निगरानी रखे हुए है। नागरिक अस्पताल में विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है।
0
0
Report

ऑपरेशन हेलो: 101 गुम मोबाइल लौटे, साइबर पुलिस की बड़ी सफलता

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन हेलो' के तहत बरामद किए 101 गुम मोबाइल आलीराजपुर. ज़िले की साइबर पुलिस ने 'ऑपरेशन हेलो' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुम हुए 101 मोबाइल फोन खोज निकालकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह भदोरिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके धारकों को सुपुर्द किया, अपने मोबाइल वापस प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों ने पुलिस विभाग की बड़ी प्रशंसा की
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर भवन निर्माण खामियों पर SIT ने 5 गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई संभव

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ भवन की जर्जर स्थिति और सामने आई तकनीकी खामियों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रमुख एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में जेके इलेक्ट्रीक कांट्रेक्टर, जयपुर के प्रोपराइटर रामेश्वरदयाल खण्डेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल, निवासी शंकर विहार, जयपुर तथा इसी फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खण्डेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल शामिल हैं। इनके अलावा जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, निवासी शोभावतो की ढाणी, जोधपुर और नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी भवन निर्माण से जुड़ी तकनीकी खामियों, कार्य की गुणवत्ता और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसीपी हिमांशु शर्मा ने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है。
0
0
Report

पुनपुन में बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर माले नेतृत्व में ग्रामीण विरोध

Masaurhi, Bihar:पुनपुन को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग पर माले के नेतृत्व में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन ।।मसौढ़ी।। पुनपुन प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे थे। उनके साथ फुलवारी के पूर्व विधायक भी शामिल थे। प्रदर्शन में शामिल लोग मनोरा गुमटी के समीप जमा हुए और मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनके द्वारा बाढ़ राहत में सहायता पर आरोप लगाते हुए नारेवाजी की गई। बाद में उनके द्वारा अपनी मांगों का पत्र बीडीओ और सीО को सौंपा गया। दोनों ही पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
0
0
Report

अब देशभर में LPG रीफिल बुकिंग का मान 25 दिन, ग्रामीणों को राहत

Jaipur, Rajasthan:घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं, खासकर ग्रामीण परिवारों के लिए राहत की खबर है। अब गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं को दूसरा LPG सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो रीफिल बुकिंग के बीच का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में पहले से 25 दिन का अंतर लागू था। यानी अब शहर हो या गांव, देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ता पिछली रीफिल बुकिंग के 25 दिन बाद अगली रीफिल बुक करा सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को नया 25 दिन का बुकिंग अंतर तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। दरअसल, फरवरी 2026 में मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद LPG की उपलब्धता और मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अस्थायी व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत शहरी उपभोक्ताओं के लिए दो LPG रीफिल बुकिंग के बीच 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का अंतर तय किया गया था। अब LPG की सप्लाई की स्थिति में सुधार और लंबित रीफिल ऑर्डर यानी बैकलॉग में काफी कमी आने के बाद मंत्रालय ने इस व्यवस्था की समीक्षा की है। इसके बाद ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच बुकिंग अंतर का फर्क खत्म कर दिया गया। नए फैसले का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण उपभोक्ताओं को होगा। अब तक उन्हें अगली रीफिल बुक कराने के लिए 45 दिन पूरे होने का इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था में यह अवधि 20 दिन घटकर 25 दिन रह गई है। खासकर उन परिवारों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण होगी, जिनकी घरेलू LPG खपत अधिक है और जिन्हें 45 दिन का अंतर लंबा पड़ रहा था। गौरतलब है कि पहले शहर में अगली रीफिल 25 दिन बाद और गांव में 45 दिन बाद बुक हो सकती थी। अब शहर 25 दिन, गांव 25 दिन, दोनों जगह एक ही नियम लागू होगा。 बहरहाल, कुल मिलाकर, LPG सप्लाई सामान्य होने का सीधा फायदा अब ग्रामीण उपभोक्ताओं तक पहुंचा है। 45 दिन की लंबी बंदिश अब खत्म हो गई है और गांव-शहर का फर्क भी मिट गया है। अब देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए अगली रीफिल बुकिंग का एक ही नियम होगा..25 दिन का इंतजार और फिर अगला सिलेंडर बुक। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top