icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495334
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow7 Aug 2024, 07:46 am

जिले के 64 तीर्थयात्री करेंगे अयोध्या दर्शन, विधायक, DM व SSP ने हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना

Mungeli, Chhattisgarh:

मुंगेली में CM विष्णुदेव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, डीएम राहुल देव, वरिष्ठ एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने आज 64 यात्रियों के दल को जिला कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों का गुलाल व पुष्पाहार से स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नगर परिषद का पीला पंजा: राजाखेड़ा बायपास से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुधारने की नई उम्मीद

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पीला पंजा, राजाखेड़ा बाईपास से बजरिया तिराहे तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर परिषद व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने नालों और सड़क किनारे किए गए कब्जों पर कार्रवाई की। आयुक्त विष्णु परमार एक्टिव मोड में नजर आए। उनके नेतृत्व में पीले पंजे से अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी ठेले, टीन शेड, होर्डिंग और सड़क पर रखा सामान हटाया गया। अतिक्रमण हटने से शहरवासियों को जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत मिलेगी। लंबे समय से इस मार्ग पर अतिक्रमण से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। नालों पर कब्जे से बरसात में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई थी। नगर परिषद ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक्शन जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोगों से अपील है कि वे सड़क और नालों पर कब्जा न करें
0
0
Report

हाईकोर्ट ने टाउन हॉल जीर्णोद्धार में लापरवाही पर पांच अधिकारियों को तलब किया

Jodhpur, Rajasthan:जयनारायण व्यास टाउन हॉल की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, 5 बड़े अधिकारियों को तलब किया जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख केंद्र जयनारायण व्यास टाउन हॉल के जीर्णोद्धार और रखरखाव में प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीरता दिखाते हुए है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।मामले की अगली सुनवाई 25 नवम्बर को होगी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आया कि वर्ष 2018 से इस जनहित याचिका में संरक्षण, संवर्धन और रखरखाव को लेकर कई निर्देश जारी किए गए तथा गठित समिति ने स्थल निरीक्षण कर सुझाव भी दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने जीर्णोद्धार कार्य पर सहमति तो जताई, पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई और टाउन हॉल पिछले दो वर्षों से उपयोग में नहीं है। सुनवाई के दौरान न्यायमित्र वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य ने पांच प्रमुख समस्याएं सामने रखीं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सचिव द्वारा सांस्कृतिक व अन्य आयोजनों के लिए परिसर की बुकिंग न दिया जाना, टाउन हॉल में उचित मैनपॉवर का अभाव, अजनबियों व अनाधिकृत लोगों द्वारा परिसर का दुरुपयोग, अपर्याप्त बिजली आपूर्ति और सक्षम प्राधिकारी द्वारा सुरक्षा ऑडिट न कराया जाना। 05 दिसंबर 2025 के पूर्व निर्देशों के बावजूद इन बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब और कार्रवाई न होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने अब संभागीय आयुक्त (जोधपुर), जिला कलेक्टर (जोधपुर), जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सचिव को 25 नवंबर 2026 को कोर्ट में हाजिर रहने के आदेश दिए हैं ताकि टाउन हॉल के संरक्षण और पुनः संचालन को लेकर ठोस कदम सुनिश्चित किए जा सकें।
0
0
Report
Advertisement

जोनल डेवलपमेंट प्लान घोटाला: 14 करोड़ भुगतान के बावजूद काम अधूरा, कोर्ट सख्त

Jodhpur, Rajasthan:जोनल डेवलपमेंट प्लान घोटाला,14 करोड़ भुगतान के बावजूद काम अधूरा, राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, एसीबी डीजी और स्वायत्त शासन सचिव से मांगा शपथ पत्र जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर संभाग की नगर पालिकाओं के जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के भुगतान और काम पूरा न होने के मामले में राज्य सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टис विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता संजय कुमार शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक और स्वायत्त शासन विभाग (एलएसजी) के सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिसंबर, 2026 तक वसूली और जांच की प्रगति रिपोर्ट के साथ शपथ पत्र पेश नहीं किए गए, तो दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना होगा。 क्या है पूरा मामला? अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न नगर पालिकाओं में जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के लिए टेंडर जारी किए थे। बीकानेर संभाग का कार्य निजी फर्म को दिया गया था। कुल 21 करोड़ रुपये के टेंडर में से फर्म को लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर काम शुरू या पूरा नहीं हुआ。 पांच साल से जांच और वसूली ठंडे बस्ते में मामले में विभागीय जांच समितियों की रिपोर्ट जिसमें 2 जनवरी 2024 की रिपोर्ट भी शामिल में भी अनियमित भुगतान और काम न होने की पुष्टि हुई थी। पूर्व में दायर जनहित याचिका के निस्तारण के समय सरकार ने वसूली की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद न तो फर्म से राशि वसूली गई और न ही एसीबी ने पांच साल पहले दर्ज एफआईआर पर कोई ठोस कार्रवाई की। कोर्ट ने इसे करदाताओं के पैसों का दुरुपयोग बताते हुए सरकार से जवाब तलब किया है.
0
0
Report

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर और नर्स समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर की आजाद चौक पुलिस ने नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डॉ. खिर सिंधु महानंद, पुरुष नर्स प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार तीन महिला आरोपियों से पूछताछ में इनका नाम सामने आया था। यह गिरोह कमजोर व अविवाहित गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराकर बच्चों का सौदा करता था। डॉक्टर बिना भर्ती किए ही फर्जी डिस्चार्ज टिकट व जन्म प्रमाण पत्र बनाता था। मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। Newborn Trafficking Racket Busted in Raipur: Doctor, Nurse Among Three More Arrested।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर हादसे पर योगी-आखिलेश में तीखी सियासत, मासूम आर्यवर्धन की मौत के बाद घेरा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी. गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर 14 साल के मासूम आर्यवर्धन सिंह की मौत का मामला अब बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और घटना को हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर मुख्यमंत्री के आरोपों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन पर फिर से गर्मी चढ़ रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी कतई नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कानून के दायरे में रहकर आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो अराजकता फैलाने वालों के लिए सबक बनेगी। वहीं अखिलेश यादव ने सीसीटीवी फुटेज को घटना का गवाह बताते हुए कहा कि वीडियो में न कोई रोड शो दिखाई दे रहा है और न ही रैली। उन्होंने मामले की सर्वोच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एक मासूम की मौत, एक परिवार का उजड़ा संसार और अब दो प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर। देखिए गोरखपुर से इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट। मासूम की मौत से परिवार में मातम। गोरखपुर के झारखंडी आवास विकास कॉलोनी में बुधवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। 14 वर्षीय आर्यवर्धन हाईस्कूल का छात्र था। रास्ते में जेसीबी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि यह घटना रोड शो के स्वागत कार्यक्रम से जुड़ी भीड़ के बीच हुई। मां की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका बेटा किस कसूर की सजा भुगत गया? पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्यवर्धन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मृतक की मां, पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात की। परिवार को ढांढस बंधाया और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। योगी ने कहा कि यहarga परिवार चौरीचौरा के ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है और ऐसी घटना दुर्लभ और अक्षम्य है। सीएम योगी ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी पर उग्र व अराजकता फैलाने की पुरानी आदत है और आरोपियों के खिलाफ कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव ने CCTV फुटेज साझा कर मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज किया और कहा कि वीडियो में न रोड शो दिख रहा है, न रैली; न्यायोचित जांच की मांग की। इस प्रकार दोनों नेता एक ही घटना को लेकर आमने-सामने हैं और अब पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जेसीबी चालक समेत छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें सपा नेता साधु यादव उर्फ साधु भैया आदि शामिल हैं। माता-पिता के बयानों के साथ यह मामला गोरखपुर शहर के लिए एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बना हुआ है।
0
0
Report

सीतापुर के मंत्री का तंज: राम की एंट्री से 2027 की राजनीति गरम

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर, प्रभारी मंत्री मनोज पांडे पहुंचे सीतापुर। आजम खान, अखिलेश सहित राहुल गांधी पर साधा निशाना। 2027 के चुनाव में आजम की इंट्री पर बोले... यहां राम की इंट्री है - मनोज पांडे। कुछ लोग कहते थे राम मंदिर नहीं बनने देंगे - मनोज पांडे। जो लोग राष्ट्र और राम के बारे में गंदा बोलते हो वह कभी भारत का भला नहीं कर सकते - मनोज पांडे। आजम खान के इंकलाब वाले बयान पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव के गोरखपुर वाले बयान पर कहा कि ... 2012 से 17 तक लूट डकैती, बलात्कार के मामले में प्रदेश नंबर वन पर रहा - मनोज पांडे। सीएम के कानून व्यवस्था का अनुशरण देश के अन्य राज्य भी कर रहे हैं - मनोज पांडे। राहुल गांधी के देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है के बयान पर बोले ... पीएम के नेतृत्व में आज देश आर्थिक स्थिति के मामले में चौथे नंबर पर है - मनोज पांडे
0
0
Report

ग्वालियर में बाल विवाह रोकथाम के लिए उड़न दस्ते, प्रशासन की सख्त निगरानी

Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने देव उठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की निगरानी में उड़न दस्तों का गठन किया है। वीओ-गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर वर्ष नाबालिग जोड़ों की शादियों के मामले सामने आते रहे हैं यही वजह है कि इस बार प्रशासन सख्त है और अब जिले से लेकर विकासखण्ड स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है। खास बात यह कि अब हाई स्कूलों के प्राचार्यों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं पटवारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ शौर्या दीदी भी अपने इलाके में निगरानी करेंगे कि किसी भी तरह किसी नाबालिग को विवाह की वेदी पर न बिठाया जाए। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह स्थल पर उड़नदस्ता दल के सदस्य लगातार भ्रमण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नाबालिग की शादी न हो पाए। वहीं कलेक्टर ने बाल विवाह की सूचना देने के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कोई भी जागरूक नागरिक इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। बाइट-रुचिका चौहान, जिला कलेक्टर,ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

अंबिकापुर: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शिवसागर तालाब के पास स्थित निजी संपत्ति देने से किया इन

Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर के शिवसागर तालाब के समीप स्थित अपनी निजी संपत्ति को सौंपने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। इस क्षेत्र में भूमि और तालाब मद की जमीन से जुड़े विवाद पहले भी चर्चा में रहे हैं। सिंहदेव के इस सख्त रुख के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल संपत्ति के स्वामित्व और आगे की प्रक्रिया को लेकर सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। Ambikapur: Former Deputy CM TS Singh Deo Refuses to Hand Over Private Property Near Shivsagar Talab
0
0
Report

शाहजहांपुर में रास्ते के विवाद के बाद फायरिंग, दो घायल, एक की हालत गंभीर

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रास्ते से निकलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना ​थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्पैना बुजुर्ग गांव की है। था के रहने वाले दीपक और सुमित का रास्ते से निकलने को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और फायरिंग तक जा पहुंचा। ​आरोप है कि विवाद के दौरान अंशुमन मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा और अजय मिश्रा ने दीपक और सुमित पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने से दीपक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सिंधौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में ATM कार्ड फंसा कर PIN चोरी गैंग गिरफ्तार, 4 आरोपी

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फेविक्विक से ATM कार्ड फंसाकर करते पिन चोरी, फिर खातों से उड़ाते थे रुपये।गोंडा में दो घटनाओं में ₹1.38 लाख की ठगी का खुलासा।आरोपियों के कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 ATM कार्ड बरामद,73 फर्जी ATM टोल-फ्री विजिटिंग कार्ड, 6 मोबाइल और i-10 कार बरामद। चाकू, प्लास, कैंची, पेचकस और फेविक्विक भी पुलिस ने किया बरामद।गोंडा से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और कानपुर तक गैंग का नेटवर्क ATM में कार्ड फंसते ही मदद के बहाने देते थे फर्जी टोल-फ्री नंबर।फोन पर PIN डालने को कहते, पीछे खड़ा साथी PIN देख लेता था।ग्राहक के जाने के बाद औजारों से ATM से कार्ड निकाल लेते थे।चोरी किए ATM कार्ड और PIN से नकदी निकालने के साथ ऑनलाइन खरीदारी।कोतवाली नगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा।
0
0
Report

सहारनपुर: ट्रांसफॉर्मर चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली

Saharanpur, Uttar Pradesh:पूछताछ में बड़ा खुलासा: कबाड़ के धंधे में मुनाफा नहीं हुआ तो ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने लगे दो शातिर! कई गांवों में वारदात कबूली, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली सहारनपुर। कबाड़ के कारोबार में मुनाफा कम होने पर दो युवकों ने ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और कीमती उपकरण चोरी करने का रास्ता अपना लिया। पूछताछ में दोनों ने सहारनपुर के कई गांवों के जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। तीतरो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की रात ग्राम बहलोलपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली सेंट्रो कार सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम बरसी में नवनिर्मित गौशाला के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी ग्राम महंगी और जौहर हसन निवासी ग्राम सरकड़, थाना गंगोह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, करीब पौने दो कुंतल तांबे का तार, छह बड़ी कॉयल, अन्य ट्रांसफार्मर उपकरण, तार काटने के औजार और वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कबाड़ के काम में ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था, इसलिए दोनों ने जंगलों में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबे के तार और अन्य सामान चोरी कर महंगे दामों पर बेचने की योजना बनाई। आरोपियों ने बहलोलपुर, बरसी, मनोहरा और ठोल्ला फतेहपुर के जंगलों में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी का कुछ सामान उन्होंने रास्ते में रेहड़ी वालों को थोड़ा-थोड़ा करके बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में भी विद्युत अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना तीतरो पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。 बाईट अभिनंदन एसएसपी
0
0
Report

सहारनपुर में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार; महिला समेत 4 गिरफ्तार, 1.31 करोड़ स्मैक बरामद

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को नानौता पुलिस ने रुहाड़ा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी हरपाल, रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी कुम्हारहेड़ा, सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 655 ग्राम स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी में नानू के पास से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू से 270 ग्राम और शबनम से 65 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नानू उर्फ शकील और मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि नानू का भी चोरी, गौवध और अन्य धाराओं में आपराधिक इतिहास सामने आया है।चारों आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top