icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक आत्मदाह की धमकी, नापी विवाद के बीच मामला गर्म

Motihari, Bihar:मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक आत्मदाह की कोशिश करने लगा। मामला तुरकौलिया की है जहां पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन अतिक्रमण हटाने गई थी। इसी दौरान एक युवक हाथ में पेट्रोल का गैलन लेकर अपने घर के छत पर चढ़ गया और आत्मदाह करने की बात करने लगा। युवक का कहना है कि फिर से नापी करने के बाद मेरा घर तोड़ा जाय। युवक का आरोप है कि 90 फिट की जगह 70 फिट नापी कर घर को तोड़ा जा रहा है ऐसे में इसका घर तो टूट जाएगा पर अगल बगल का घर बच जाएगा जिसको लेकर फिर से नापी और मुआवजा की मांग करता हुआ युवक अपने घर के छत पर मौजूद है। प्रशासन के लोग समझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल अतिक्रमण हटाने की मुहिम को रोक दिया गया है। तुरकौलिया सीओ का कहना है कि चार बार नापी हो चुकी है। हाइकोर्ट का आदेश है कि एक माह के अंदर कंप्लायंस कर देना है。
0
0
Report

पंकज राय हत्या मामला: सुरक्षा की कमी पर नेता ने स्पीडी ट्रायल की मांग

Chapra, Bihar:ANCHOR: हत्याकांड के पीड़ित के घर पहुचे सांसद पप्पू यादव पहुचे, मृतक के पत्नी ने कहा पुलिस ने बुला कर कराई हत्या, सुरक्षा न मिली तो करूंगी आत्महत्या , चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के प्रमुख गवाह पंकज राय की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं हमले में उनके भाई मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। पंकज राय की हत्या के बाद परिजनों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक पंकज राय की पत्नी अंजलि कुमारी ने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे और लगातार जान का खतरा होने की आशंका जता रहे थे। अंजलि कुमारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अध्यक्ष द्वारा बुलाए जाने पर पंकज राय अपने भाई मनीष कुमार के साथ गए थे। इसी बीच गोलीबारी की सूचना मिली, जिसमें पंकज राय की मौत हो गई जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अंजलि कुमारी ने प्रशासन और सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा उनके परिवार पर पांच बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर अपराधियों को जल्द सजा नहीं मिली तो वह अपने बच्चों के साथ कोई अप्रिय कदम उठाने को मजबूर हो सकती हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस टीम पुराने अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के अगले दिन मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद Rajesh Ranjan ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और आम लोगों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। पप्पू यादव ने कहा कि परिवार ने पहले भी कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी और हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सांसद ने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब एक चर्चित हत्याकांड के गवाह तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है तथा पुलिस प्रशासन कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से सत्ता घमासान

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में विकास कार्य रोकने और मनमानी का आरोप, जिला परिषद सदस्यों ने गोलबंद होकर अध्यक्ष को हटाने की तैयारी की।\n\nविधानसभा क्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप के बीच, कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह की कुर्सी पर संकट के गहराते बादल मंडराने लगे हैं। जिला परिषद सदस्यों ने अध्यक्ष की कार्यशैली और कथित मनमानी के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोलते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। असंतुष्ट सदस्यों का सीधा आरोप है कि अध्यक्ष केवल चुनिंदा क्षेत्रों में पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करवा रही हैं, जिससे पूरे कैमूर जिले का संतुलित विकास पूरी तरह ठप हो गया है।\n\nगंभीर आरोप लगाते हुए जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि रिंकी सिंह ने कार्यालय को अपनी मनमर्जी का केंद्र बना लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिले के तमाम क्षेत्रों के विकास कार्यों को रोककर सिर्फ एक ही क्षेत्र में लाइटें लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन न करना और मनमाने ढंग से जिला परिषद चलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।\n\nलल्लू पटेल ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए बताया कि जहां दो वर्ष पूरे होने पर पूर्व में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मत विभाजन नहीं हो सका था, वहां दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए। इसी कानूनी आधार पर यह प्रस्ताव दिया गया है और जिला प्रशासन से वोटिंग की तारीख तय करने की मांग की गई है।\n\nआंकड़ों का गणित और सियासी हलचल\nअध्यक्ष को पदमुक्त करने के लिए विरोधी खेमे ने पूरी व्यूहरचना तैयार कर ली है। लल्लू पटेल के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर वर्तमान में 7 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, जबकि 6 अन्य सदस्य भी उनके मजबूत संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 10 सदस्यों की जरूरत होगी, जो उनके पास नहीं है। कैमरे के सामने आने से हिचक रहे सदस्य भी वोटिंग के दिन साथ खड़े होंगे। इस सियासी सरगर्मी ने कैमूर की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है。
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में एसआईआर अभियान से मतदाता सूची की त्रुटियाँ दूर, वोटर सत्यापन तेज

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चुनावी पाठशाला की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाया जा रहा है, न कि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दस्तावेज जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं या आवश्यक संशोधन कराएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित बूथ पर आयोजित चुनावी पाठशाला में भाग लेकर एसआईआर अभियान की जानकारी प्राप्त करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें।
0
0
Report

masaurhi: देवरिया मोड पर हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देशी कट्टे और कारतूस जप्त

Masaurhi, Bihar:कमर में देशी कट्टा और जेब में कारतूस। गिरफ्तार होने पर निकला हथियार तस्कर। मसौढ़ी भगवानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड के समीप पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस को उसके हथियार तस्कर होने की जानकारी मिली। उसके घर में छापेमारी की गई। जहां से एक और देशी कट्टा और हथियार बनाने के अपहरण मिले। पुलिस सड़क मार्ग कर चेकिंग अभियान पर थी। उक्त आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में हथियार और कारतूस मिले। वह हथियार तस्कर था। जो घर में ही देशी कट्टा का निर्माण कर उन्हें बिक्री करता था। पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के अपहरण जप्त किए हैं。
0
0
Report

भिवानी में डिग्गी डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत — दर्दनाक खबर

Bhiwani, Haryana:भिवानी में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत सुबह दौड़ लगाने निकले दो किशोरों की नहर किनारे डिग्गी में डूबकर मौत लहलाना गांव में मातम: 15 और 16 वर्षीय भाइयों की पानी में डूबने से जान गई भाखड़ा नहर के पास हादसा, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत दौड़ के बाद नहाने गए थे पियुष और वीरेन, डिग्गी बनी काल भिवानी के लहलाना गांव के दो छात्रों की डूबने से मौत, परिवार में पसरा शोक ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सकी दो मासूमों की जान डिग्गी में डूबे दो चचेरे भाई, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 10वीं और 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर भिवानी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: नहर किनारे डिग्गी में डूबे दो किशोर, मौत से मचा कोहराम
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी महापालिका के सामने दिव्यांगों का धरना, पेंशन की मांग 5 हजार

Thane, Maharashtra:भिवंडी अपंग विकास महासंघाचं बेमुदत धरणे आंदोलन, महापालिका मुख्यालयासमोर ठिय्या, पेन्शन 5 हजार + अर्थसहाय्यच्या मागण्या भिवंडी महापालिका मुख्यालयासमोर दिव्यांगांचा एल्गार! अपंग विकास महासंघाच्या वतीने बेमुदत धरणे आंदोलन सुरू. पेन्शन 5 हजार, अर्थसहाय्य, स्टॉल परवाना अशा मागण्यांसाठी प्रशासनाविरोधात ठिय्या. भिवंडी महानगरपालिकेच्या मुख्य कार्यालयासमोर अपंग विकास महासंघाच्या वतीने दिव्यांगांनी धडक आंदोलन छेडलं आहे. सध्या मिळणारं मासिक पेन्शन तुटपुंजं असल्याने ते 5 हजार रुपये करण्याची मागणी आंदोलकांनी केली. तसेच दिव्यांगांना 1 लाख रुपये अर्थसहाय्य, महापालिकेकडून परवाना प्राप्त स्टॉल्स त्वरित देण्यात यावेत अशी मागणी आहे. स्टॉल परवान्याची अट शिथील करून वार्षिक भाडे आकारावं, दिव्यांग विवाहासाठी 1 लाखांचं अर्थसहाय्य द्यावं, दिव्यांग खेळाडूंना 1 लाखापर्यंत मानधन द्यावं अशी मागणीही करण्यात आली. याशिवाय मोफत कृत्रिम अवयव वाटप, सल्ला-सामुपदेशन केंद्र आणि 2017-2018 चा थकीत दिव्यांग निधी त्वरित वितरीत करावा अशी मागणी आंदोलकांनी केली आहे. मागण्या मान्य होईपर्यंत बेमुदत आंदोलन सुरूच राहणार असल्याचा इशारा देण्यात आला आहे.‌ पेन्शनपासून स्टॉलपर्यंत, दिव्यांगांच्या मागण्यांवर महापालिका प्रशासन काय भूमिका घेणार, याकडे सगळ्यांचं लक्ष.
0
0
Report
Advertisement

केलवाड़ा में शराब के नशे में युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखा गया

Kota, Rajasthan:कोटा बारां जिले के केलवाड़ा थाना इलाके के नाटई गांव में शराब के नशे में 27 जून को गिर गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविदास नमक युवक शराब के नशे में अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल के पास खड़ा था वह नशे में गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई उसे पहले बारां अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर कोटा अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने सबको मोर्चरी पर रखवाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।
0
0
Report

तालेड़ा के साथेली फैक्ट्री में सांप के काटने से युवक की मौत, पुलिस जांच जारी

Kota, Rajasthan:तालेड़ा के निकट साथेली फैक्ट्री पर कार्य करते समय सांप के काटने से युवक की मौत. पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया. कोटा बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के साथेली फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान एक झारखंड निवासी युवक अनिल कुमार थूरिया निवासी झारखंड को सांप ने काट लिया, जिसे इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनिल पिछले दो माह पूर्व फैक्ट्री में काम करने आया था. देर रात को वह अपने क्वार्टर में सो रहा था कि उसको जहरीले सांप ने काट लिया. उसे पहले तालेड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से कोटा रेफर किया गया. जहां उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

सिकराय में विधायक के विरुद्ध धरना, 7 दिन में स्पष्ट न हो तो बड़ा आंदोलन

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सिकराय में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन सिकराय के बाजार भी करवाए गए बंद विधायक विक्रम बंशीवाल के सीएम को लिखے पत्र का विरोध पत्र में कुछ विभाग सिकंदरा शिफ्ट करने का दिया हवाला विधायक ने लिखा सिकंदरा क्षेत्र के मध्य में है इससे सभी लोगों को होगी सुगमता लेकिन सिकराय के लोग उतरे इसके विरोध में एसडीएम ऑफिस पहुंचकर की नारेबाजी सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दौसा के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने विधायक विक्रम बंशीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी की लोगों का कहना है विधायक ने सिकराय के सरकारी ऑफिस सिकंदरा में शिफ्ट करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ऐसे में लोगों ने विधायक और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा लिखा सरकारी कार्यालय यथा स्थिति में रहे अगर छेड़छाड़ की गई तो उग्र आंदोलन होगा लोगों ने पत्र के विरोध में सिकराय के बाजार भी बंद करवाएं साथ ही विधायक को इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए 7 दिन का समय दिया है अगर 7 दिन में वस्तु स्थिति साफ नहीं हुई तो फिर क्षेत्र के लोग आंदोलन पर उतारू होंगे
0
0
Report
Advertisement

सिमलिया में बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने दवा खाकर आत्महत्या कर ली

Kota, Rajasthan:सिमलिया इलाके में अधेड़ ने बीमारी से तंग आकर चूहे मारने की दवा खाकर की आत्महत्या पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम कोटा कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके के पाचड़ा की झोपड़ियां गांव में एक अधेड़ ओमप्रकाश लश्करी ने बीमारी से तंग आकर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करली। सिमलिया थाना ASI गोरधन लाल ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया की पाचड़ा की झोपड़ियां गांव में रहने वाले ओमप्रकाश लश्करी जोक पैरालिसिस नामक बीमारी से पीड़ित था उसे परेशान होकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया उसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परियों को सौंप दिया मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि उसके पिता पिछले 2 साल से बीमारी से परेशान थे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

मानसून के दौरान मंडला की सभी रेत खदानें तीन महीने के लिए बंद

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिले की सभी रेत खदानों में तीन महीने तक खनन पूरी तरह बंद रहेगा। कलेक्टर राहुल नामदैव धोटे ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। मंडला में 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से लेकर 30 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक जिले की सभी रेत खदानों में खनन कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला मानसून सत्र के दौरान पर्यावरण संरक्षण और नदी तंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, खदानों से रेत निकासी के लिए बनाई गई अस्थायी संरचनाएं जैसे पुल, पुलिया, पहुंच मार्ग, मिट्टी और मुलम को नदी के जल प्रवाह क्षेत्र से हटाना अनिवार्य होगा, ताकि बारिश के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो। जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि इस दौरान निर्माण कार्य प्रभावित न हो लिहाज रेत खदान मालिको को भंडारण की अनुमति दी गई है जहां से रेत आपूर्ति जारी रहेगी। अब सवाल यह है कि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है और नदी नालों में बाढ़ की स्थिति नहीं है। ऐसे में रेत के अवैध उत्खनन की स्थितियाँ बन सकती है जो खनिज विभाग के लिए चुनौती होगी?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top