Back
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की; सरकार ने आश्वासन दिया
JSJAMNJAY SINHA
Feb 27, 2026 13:17:05
Mahasamund, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में डर का माहौल है। इसका असर लगातार माओवादियों के आत्मसमर्पण के रूप में सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर ओड़ीसा के बलांगीर-बरगढ़ और छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र के डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने पत्र लिखकर आत्म समर्पण की बात कही है। माओवादियों की ओड़िशा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास द्वारा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा और महासमुंद एसपी के नाम पत्र जारी कर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जाहिर की गई है। इस पत्र के अनुसार बलांगीर, बरगड़ और महासमुंद इलाके में सक्रिय करीब पन्द्रह माओवादी दो या तीन मार्च को आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। इस पत्र के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादीों से अपील की है कि, वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें और संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आत्मसमर्पण करें। सरकार उनका स्वागत करेगी और उनके पुनर्वास के लिए सभी संभव उपाए किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शर्मा की माओवादी के नाम संपूर्ण अपील का प्रसारण भी आकाशवाणी द्वारा कराया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 14:48:110
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 27, 2026 14:48:010
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 27, 2026 14:47:310
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 27, 2026 14:47:17Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में CPR ने एक शख्स की जान बचा ली। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आगया था। जिसके बाद वहां एक शख्स देवदूत बनकर आया और CPR देकर उसकी जान बचा ली। लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं।
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 27, 2026 14:47:070
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 27, 2026 14:46:260
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 27, 2026 14:45:510
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 27, 2026 14:45:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 27, 2026 14:35:430
Report
